1 ULB इसलिए हे मेरे प्रिय भाइयों, जिनमें मेरा जी लगा रहता है, जो मेरे आनन्द और मुकुट हो, हे प्रिय भाइयों, प्रभु में इसी प्रकार स्थिर रहो। BSB BSB: Therefore, my brothers, whom I love and long for, my joy and crown, that is how you must stand firm in the Lord, my beloved.
2 ULB मैं यूओदिया को भी समझाता हूँ, और सुन्तुखे को भी, कि वे प्रभु में एक मन रहें। BSB BSB: I urge Euodia and Syntyche to agree with each other in the Lord.
3 ULB हे सच्चे सहकर्मी, मैं तुझ से भी विनती करता हूँ, कि तू उन स्त्रियों की सहायता कर, क्योंकि उन्होंने मेरे साथ सुसमाचार फैलाने में, क्लेमेंस और मेरे अन्य सहकर्मियों समेत परिश्रम किया, जिनके नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हुए हैं। BSB BSB: Yes, and I ask you, my true yokefellow, to help these women who have contended at my side for the gospel, along with Clement and the rest of my fellow workers, whose names are in the Book of Life.
4 ULB प्रभु में सदा आनन्दित रहो*; मैं फिर कहता हूँ, आनन्दित रहो। BSB BSB: Rejoice in the Lord always. I will say it again: Rejoice!
5 ULB तुम्हारी कोमलता सब मनुष्यों पर प्रगट हो। प्रभु निकट है। BSB BSB: Let your gentleness be apparent to all. The Lord is near.
6 ULB किसी भी बात की चिन्ता मत करो; परन्तु हर एक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और विनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख उपस्थित किए जाएँ। BSB BSB: Be anxious for nothing, but in everything, by prayer and petition, with thanksgiving, present your requests to God.
7 ULB तब परमेश्वर की शान्ति, जो सारी समझ से बिलकुल परे है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को मसीह यीशु में सुरक्षित रखेगी। (यशा. 26:3) BSB BSB: And the peace of God, which surpasses all understanding, will guard your hearts and your minds in Christ Jesus.
8 ULB इसलिए, हे भाइयों, जो-जो बातें सत्य हैं, और जो-जो बातें आदरणीय हैं, और जो-जो बातें उचित हैं, और जो-जो बातें पवित्र हैं, और जो-जो बातें सुहावनी हैं, और जो-जो बातें मनभावनी हैं, निदान, जो-जो सद्गुण और प्रशंसा की बातें हैं, उन्हीं पर ध्यान लगाया करो। BSB BSB: Finally, brothers, whatever is true, whatever is honorable, whatever is right, whatever is pure, whatever is lovely, whatever is admirable—if anything is excellent or praiseworthy—think on these things. 9 ULB जो बातें तुम ने मुझसे सीखी, और ग्रहण की, और सुनी, और मुझ में देखीं, उन्हीं का पालन किया करो, तब परमेश्वर जो शान्ति का सोता है तुम्हारे साथ रहेगा। BSB BSB: Whatever you have learned or received or heard from me, or seen in me, put it into practice. And the God of peace will be with you.
10 ULB मैं प्रभु में बहुत आनन्दित हूँ कि अब इतने दिनों के बाद तुम्हारा विचार मेरे विषय में फिर जागृत हुआ है; निश्चय तुम्हें आरम्भ में भी इसका विचार था, पर तुम्हें अवसर न मिला। BSB BSB: Now I rejoice greatly in the Lord that at last you have revived your concern for me. You were indeed concerned, but you had no opportunity to show it.
11 ULB यह नहीं कि मैं अपनी घटी के कारण यह कहता हूँ; क्योंकि मैंने यह सीखा है कि जिस दशा में हूँ, उसी में सन्तोष करुँ। BSB BSB: I am not saying this out of need, for I have learned to be content regardless of my circumstances.
12 ULB मैं दीन होना भी जानता हूँ और बढ़ना भी जानता हूँ; हर एक बात और सब दशाओं में मैंने तृप्त होना, भूखा रहना, और बढ़ना-घटना सीखा है। BSB BSB: I know how to live humbly, and I know how to abound. In any and every situation I have learned the secret of being filled and being hungry, of having plenty and having need.
13 ULB जो मुझे सामर्थ्य देता है उसमें मैं सब कुछ कर सकता हूँ*। BSB BSB: I can do all things through Christ who gives me strength.
14 ULB तो भी तुम ने भला किया कि मेरे क्लेश में मेरे सहभागी हुए। BSB BSB: Nevertheless, you have done well to share in my affliction.
15 ULB हे फिलिप्पियों, तुम आप भी जानते हो कि सुसमाचार प्रचार के आरम्भ में जब मैंने मकिदुनिया से कूच किया तब तुम्हें छोड़ और किसी कलीसिया ने लेने-देने के विषय में मेरी सहायता नहीं की। BSB BSB: And as you Philippians know, in the early days of the gospel, when I left Macedonia, no church but you partnered with me in the matter of giving and receiving.
16 ULB इसी प्रकार जब मैं थिस्सलुनीके में था; तब भी तुम ने मेरी घटी पूरी करने के लिये एक बार क्या वरन् दो बार कुछ भेजा था। BSB BSB: For even while I was in Thessalonica, you provided for my needs again and again.
17 ULB यह नहीं कि मैं दान चाहता हूँ परन्तु मैं ऐसा फल चाहता हूँ, जो तुम्हारे लाभ के लिये बढ़ता जाए। BSB BSB: Not that I am seeking a gift, but I am looking for the fruit that may be credited to your account.
18 ULB मेरे पास सब कुछ है, वरन् बहुतायत से भी है; जो वस्तुएँ तुम ने इपफ्रुदीतुस के हाथ से भेजी थीं उन्हें पा कर मैं तृप्त हो गया हूँ, वह तो सुखदायक सुगन्ध और ग्रहण करने के योग्य बलिदान है, जो परमेश्वर को भाता है। (इब्रा. 13:16) BSB BSB: I have all I need and more, now that I have received your gifts from Epaphroditus. They are a fragrant offering, an acceptable sacrifice, well-pleasing to God.
19 ULB और मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी हर एक घटी को पूरी करेगा। BSB BSB: And my God will supply all your needs according to His glorious riches in Christ Jesus.
20 ULB हमारे परमेश्वर और पिता की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन। BSB BSB: To our God and Father be glory forever and ever. Amen.
21 ULB हर एक पवित्र जन को जो यीशु मसीह में हैं नमस्कार कहो। जो भाई मेरे साथ हैं तुम्हें नमस्कार कहते हैं। BSB BSB: Greet all the saints in Christ Jesus. The brothers who are with me send you greetings.
22 ULB सब पवित्र लोग, विशेष करके जो कैसर के घराने के हैं तुम को नमस्कार कहते हैं। BSB BSB: All the saints send you greetings, especially those from the household of Caesar.
23 ULB हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा के साथ रहे। BSB BSB: The grace of the Lord Jesus Christ be with your spirit.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.