1 ULB दाऊद के पुत्र इस्राएल के राजा सुलैमान के नीतिवचन: BSB BSB: These are the proverbs of Solomon son of David, king of Israel,
2 ULB इनके द्वारा पढ़नेवाला बुद्धि और शिक्षा प्राप्त करे, और समझ* की बातें समझे, BSB BSB: for gaining wisdom and discipline, for comprehending words of insight,
3 ULB और विवेकपूर्ण जीवन निर्वाह करने में प्रवीणता, और धर्म, न्याय और निष्पक्षता के विषय अनुशासन प्राप्त करे; BSB BSB: and for receiving instruction in wise living and in righteousness, justice, and equity.
4 ULB कि भोलों को चतुराई, और जवान को ज्ञान और विवेक मिले; BSB BSB: To impart prudence to the simple and knowledge and discretion to the young,
5 ULB कि बुद्धिमान सुनकर अपनी विद्या बढ़ाए, और समझदार बुद्धि का उपदेश पाए, BSB BSB: let the wise listen and gain instruction, and the discerning acquire wise counsel
6 ULB जिससे वे नीतिवचन और दृष्टान्त को, और बुद्धिमानों के वचन और उनके रहस्यों को समझें। BSB BSB: by understanding the proverbs and parables, the sayings and riddles of the wise.
7 ULB यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है*; बुद्धि और शिक्षा को मूर्ख लोग ही तुच्छ जानते हैं। BSB BSB: The fear of the LORD is the beginning of knowledge, but fools despise wisdom and discipline.
8 ULB हे मेरे पुत्र, अपने पिता की शिक्षा पर कान लगा, और अपनी माता की शिक्षा को न तज; BSB BSB: Listen, my son, to your father’s instruction, and do not forsake the teaching of your mother.
9 ULB क्योंकि वे मानो तेरे सिर के लिये शोभायमान मुकुट, और तेरे गले के लिये माला होगी। BSB BSB: For they are a garland of grace on your head and a pendant around your neck.
10 ULB हे मेरे पुत्र, यदि पापी लोग तुझे फुसलाएँ, तो उनकी बात न मानना। BSB BSB: My son, if sinners entice you, do not yield to them.
11 ULB यदि वे कहें, “हमारे संग चल, कि हम हत्या करने के लिये घात लगाएँ, हम निर्दोषों पर वार करें; BSB BSB: If they say, “Come along, let us lie in wait for blood, let us ambush the innocent without cause,
12 ULB हम उन्हें जीवित निगल जाए, जैसे अधोलोक स्वस्थ लोगों को निगल जाता है, और उन्हें कब्र में पड़े मृतकों के समान बना दें। BSB BSB: let us swallow them alive like Sheol, and whole like those descending into the Pit.
13 ULB हमको सब प्रकार के अनमोल पदार्थ मिलेंगे, हम अपने घरों को लूट से भर लेंगे; BSB BSB: We will find all manner of precious goods; we will fill our houses with plunder.
14 ULB तू हमारा सहभागी हो जा, हम सभी का एक ही बटुआ हो,” BSB BSB: Throw in your lot with us; let us all share one purse”—
15 ULB तो, हे मेरे पुत्र तू उनके संग मार्ग में न चलना, वरन् उनकी डगर में पाँव भी न रखना; BSB BSB: my son, do not walk the road with them or set foot upon their path.
16 ULB क्योंकि वे बुराई ही करने को दौड़ते हैं, और हत्या करने को फुर्ती करते हैं। (रोम. 3:15-17) BSB BSB: For their feet run to evil, and they are swift to shed blood.
17 ULB क्योंकि पक्षी के देखते हुए जाल फैलाना व्यर्थ होता है; BSB BSB: How futile it is to spread the net where any bird can see it!
18 ULB और ये लोग तो अपनी ही हत्या करने के लिये घात लगाते हैं, और अपने ही प्राणों की घात की ताक में रहते हैं। BSB BSB: But they lie in wait for their own blood; they ambush their own lives.
19 ULB सब लालचियों की चाल ऐसी ही होती है; उनका प्राण लालच ही के कारण नाश हो जाता है। BSB BSB: Such is the fate of all who are greedy, whose unjust gain takes the lives of its possessors.
20 ULB बुद्धि सड़क में ऊँचे स्वर से बोलती है; और चौकों में प्रचार करती है; BSB BSB: Wisdom calls out in the street, she lifts her voice in the square;
21 ULB वह बाजारों की भीड़ में पुकारती है; वह नगर के फाटकों के प्रवेश पर खड़ी होकर, यह बोलती है: BSB BSB: in the main concourse she cries aloud, at the city gates she makes her speech:
22 ULB “हे अज्ञानियों, तुम कब तक अज्ञानता से प्रीति रखोगे? और हे ठट्टा करनेवालों, तुम कब तक ठट्ठा करने से प्रसन्न रहोगे? हे मूर्खों, तुम कब तक ज्ञान से बैर रखोगे? BSB BSB: “How long, O simple ones, will you love your simple ways? How long will scoffers delight in their scorn and fools hate knowledge?
23 ULB तुम मेरी डाँट सुनकर मन फिराओ; सुनो, मैं अपनी आत्मा तुम्हारे लिये उण्डेल दूँगी; मैं तुम को अपने वचन बताऊँगी। BSB BSB: If you had repented at my rebuke, then surely I would have poured out my spirit on you; I would have made my words known to you.
24 ULB मैंने तो पुकारा परन्तु तुम ने इन्कार किया, और मैंने हाथ फैलाया, परन्तु किसी ने ध्यान न दिया, BSB BSB: Because you refused my call, and no one took my outstretched hand,
25 ULB वरन् तुम ने मेरी सारी सम्मति को अनसुना किया, और मेरी ताड़ना का मूल्य न जाना; BSB BSB: because you neglected all my counsel, and wanted none of my correction,
26 ULB इसलिए मैं भी तुम्हारी विपत्ति के समय हँसूँगी; और जब तुम पर भय आ पड़ेगा, तब मैं ठट्ठा करूँगी। BSB BSB: in turn I will mock your calamity; I will sneer when terror strikes you,
27 ULB वरन् आँधी के समान तुम पर भय आ पड़ेगा, और विपत्ति बवण्डर के समान आ पड़ेगी, और तुम संकट और सकेती में फँसोगे, तब मैं ठट्ठा करूँगी। BSB BSB: when your dread comes like a storm, and your destruction like a whirlwind, when distress and anguish overwhelm you.
28 ULB उस समय वे मुझे पुकारेंगे, और मैं न सुनूँगी; वे मुझे यत्न से तो ढूँढेंगे, परन्तु न पाएँगे। BSB BSB: Then they will call on me, but I will not answer; they will earnestly seek me, but will not find me.
29 ULB क्योंकि उन्होंने ज्ञान से बैर किया, और यहोवा का भय मानना उनको न भाया। BSB BSB: For they hated knowledge and chose not to fear the LORD.
30 ULB उन्होंने मेरी सम्मति न चाही वरन् मेरी सब ताड़नाओं को तुच्छ जाना। BSB BSB: They accepted none of my counsel; they despised all my reproof.
31 ULB इसलिए वे अपनी करनी का फल आप भोगेंगे, और अपनी युक्तियों के फल से अघा जाएँगे। BSB BSB: So they will eat the fruit of their own way, and be filled with their own devices.
32 ULB क्योंकि अज्ञानियों का भटक जाना, उनके घात किए जाने का कारण होगा, और निश्चिन्त रहने के कारण मूर्ख लोग नाश होंगे; BSB BSB: For the waywardness of the simple will slay them, and the complacency of fools will destroy them.
33 ULB परन्तु जो मेरी सुनेगा, वह निडर बसा रहेगा, और विपत्ति से निश्चिन्त होकर सुख से रहेगा।” BSB BSB: But whoever listens to me will dwell in safety, secure from the fear of evil.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.