1 ULB बड़े धन से अच्छा नाम अधिक चाहने योग्य है, और सोने चाँदी से औरों की प्रसन्नता उत्तम है। BSB BSB: A good name is more desirable than great riches; favor is better than silver and gold.
2 ULB धनी और निर्धन दोनों में एक समानता है; यहोवा उन दोनों का कर्त्ता है। BSB BSB: The rich and the poor have this in common: The LORD is Maker of them all.
3 ULB चतुर मनुष्य विपत्ति को आते देखकर छिप जाता है; परन्तु भोले लोग आगे बढ़कर दण्ड भोगते हैं। BSB BSB: The prudent see danger and take cover, but the simple keep going and suffer the consequences.
4 ULB नम्रता और यहोवा के भय* मानने का फल धन, महिमा और जीवन होता है। BSB BSB: The rewards of humility and the fear of the LORD are wealth and honor and life.
5 ULB टेढ़े मनुष्य के मार्ग में काँटे और फंदे रहते हैं; परन्तु जो अपने प्राणों की रक्षा करता, वह उनसे दूर रहता है। BSB BSB: Thorns and snares lie on the path of the perverse; he who guards his soul stays far from them.
6 ULB लड़के को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिसमें उसको चलना चाहिये, और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा। (इफिसियों. 6:4) BSB BSB: Train up a child in the way he should go, and when he is old he will not depart from it.
7 ULB धनी, निर्धन लोगों पर प्रभुता करता है, और उधार लेनेवाला उधार देनेवाले का दास होता है। BSB BSB: The rich rule over the poor, and the borrower is slave to the lender.
8 ULB जो कुटिलता का बीज बोता है, वह अनर्थ ही काटेगा, और उसके रोष का सोंटा टूटेगा। BSB BSB: He who sows injustice will reap disaster, and the rod of his fury will be destroyed.
9 ULB दया करनेवाले पर आशीष फलती है, क्योंकि वह कंगाल को अपनी रोटी में से देता है। (2 कुरिन्थियों. 9:10) BSB BSB: A generous man will be blessed, for he shares his bread with the poor.
10 ULB ठट्ठा करनेवाले को निकाल दे, तब झगड़ा मिट जाएगा, और वाद-विवाद और अपमान दोनों टूट जाएँगे। BSB BSB: Drive out the mocker, and conflict will depart; even quarreling and insults will cease.
11 ULB जो मन की शुद्धता से प्रीति रखता है, और जिसके वचन मनोहर होते हैं, राजा उसका मित्र होता है। BSB BSB: He who loves a pure heart and gracious lips will have the king for a friend.
12 ULB यहोवा ज्ञानी पर दृष्टि करके, उसकी रक्षा करता है, परन्तु विश्वासघाती की बातें उलट देता है। BSB BSB: The LORD’s eyes keep watch over knowledge, but He frustrates the words of the faithless.
13 ULB आलसी कहता है, बाहर तो सिंह होगा! मैं चौक के बीच घात किया जाऊँगा। BSB BSB: The slacker says, “There is a lion outside! I will be slain in the streets!”
14 ULB व्यभिचारिणी का मुँह गहरा गड्ढा है; जिससे यहोवा क्रोधित होता है, वही उसमें गिरता है। BSB BSB: The mouth of an adulteress is a deep pit; he who is under the wrath of the LORD will fall into it.
15 ULB लड़के के मन में मूर्खता की गाँठ बंधी रहती है, परन्तु अनुशासन की छड़ी के द्वारा वह खोलकर उससे दूर की जाती है। BSB BSB: Foolishness is bound up in the heart of a child, but the rod of discipline drives it far from him.
16 ULB जो अपने लाभ के निमित्त कंगाल पर अंधेर करता है, और जो धनी को भेंट देता, वे दोनों केवल हानि ही उठाते हैं। BSB BSB: Oppressing the poor to enrich oneself or giving gifts to the rich will surely lead to poverty.
17 ULB कान लगाकर बुद्धिमानों के वचन सुन, और मेरी ज्ञान की बातों की ओर मन लगा; BSB BSB: Incline your ear and hear the words of the wise—apply your mind to my knowledge—
18 ULB यदि तू उसको अपने मन में रखे, और वे सब तेरे मुँह से निकला भी करें, तो यह मनभावनी बात होगी। BSB BSB: for it is pleasing when you keep them within you and they are constantly on your lips.
19 ULB मैंने आज इसलिए ये बातें तुझको बताई है, कि तेरा भरोसा यहोवा पर हो। BSB BSB: So that your trust may be in the LORD, I instruct you today—yes, you.
20 ULB मैं बहुत दिनों से तेरे हित के उपदेश और ज्ञान की बातें लिखता आया हूँ, BSB BSB: Have I not written for you thirty sayings about counsel and knowledge,
21 ULB कि मैं तुझे सत्य वचनों का निश्चय करा दूँ, जिससे जो तुझे काम में लगाएँ, उनको सच्चा उत्तर दे सके। BSB BSB: to show you true and reliable words, that you may soundly answer those who sent you?
22 ULB कंगाल पर इस कारण अंधेर न करना* कि वह कंगाल है, और न दीन जन को कचहरी में पीसना; BSB BSB: Do not rob a poor man because he is poor, and do not crush the afflicted at the gate,
23 ULB क्योंकि यहोवा उनका मुकद्दमा लड़ेगा, और जो लोग उनका धन हर लेते हैं, उनका प्राण भी वह हर लेगा। BSB BSB: for the LORD will take up their case and will plunder those who rob them.
24 ULB क्रोधी मनुष्य का मित्र न होना, और झट क्रोध करनेवाले के संग न चलना, BSB BSB: Do not make friends with an angry man, and do not associate with a hot-tempered man,
25 ULB कहीं ऐसा न हो कि तू उसकी चाल सीखे, और तेरा प्राण फंदे में फंस जाए। BSB BSB: or you may learn his ways and entangle yourself in a snare.
26 ULB जो लोग हाथ पर हाथ मारते हैं, और कर्जदार के उत्तरदायी होते हैं, उनमें तू न होना। BSB BSB: Do not be one who gives pledges, who puts up security for debts.
27 ULB यदि तेरे पास भुगतान करने के साधन की कमी हो, तो क्यों न साहूकार तेरे नीचे से खाट खींच ले जाए? BSB BSB: If you have nothing with which to pay, why should your bed be taken from under you?
28 ULB जो सीमा तेरे पुरखाओं ने बाँधी हो, उस पुरानी सीमा को न बढ़ाना। BSB BSB: Do not move an ancient boundary stone which your fathers have placed.
29 ULB यदि तू ऐसा पुरुष देखे जो काम-काज में निपुण हो, तो वह राजाओं के सम्मुख खड़ा होगा; छोटे लोगों के सम्मुख नहीं। BSB BSB: Do you see a man skilled in his work? He will be stationed in the presence of kings; he will not stand before obscure men.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.