1 ULB कल के दिन के विषय में डींग मत मार, क्योंकि तू नहीं जानता कि दिन भर में क्या होगा। (याकू. 4:13-14) BSB BSB: Do not boast about tomorrow, for you do not know what a day may bring.
2 ULB तेरी प्रशंसा और लोग करें तो करें, परन्तु तू आप न करना; दूसरा तुझे सराहे तो सराहे, परन्तु तू अपनी सराहना न करना। BSB BSB: Let another praise you, and not your own mouth—a stranger, and not your own lips.
3 ULB पत्थर तो भारी है और रेत में बोझ है, परन्तु मूर्ख का क्रोध, उन दोनों से भी भारी है। BSB BSB: A stone is heavy and sand is a burden, but aggravation from a fool outweighs them both.
4 ULB क्रोध की क्रूरता और प्रकोप की बाढ़, परन्तु ईर्ष्या के सामने कौन ठहर सकता है? BSB BSB: Wrath is cruel and anger is like a flood, but who can withstand jealousy?
5 ULB खुली हुई डाँट गुप्त प्रेम से उत्तम है। BSB BSB: Better an open rebuke than love that is concealed.
6 ULB जो घाव मित्र के हाथ से लगें वह विश्वासयोग्य हैं परन्तु बैरी अधिक चुम्बन करता है। BSB BSB: The wounds of a friend are faithful, but the kisses of an enemy are deceitful.
7 ULB सन्तुष्ट होने पर मधु का छत्ता भी फीका लगता है, परन्तु भूखे को सब कड़वी वस्तुएँ भी मीठी जान पड़ती हैं। BSB BSB: The soul that is full loathes honey, but to a hungry soul, any bitter thing is sweet.
8 ULB स्थान छोड़कर घूमनेवाला मनुष्य उस चिड़िया के समान है, जो घोंसला छोड़कर उड़ती फिरती है। BSB BSB: Like a bird that strays from its nest is a man who wanders from his home.
9 ULB जैसे तेल और सुगन्ध से, वैसे ही मित्र के हृदय की मनोहर सम्मति से मन आनन्दित होता है। BSB BSB: Oil and incense bring joy to the heart, and the counsel of a friend is sweetness to the soul.
10 ULB जो तेरा और तेरे पिता का भी मित्र हो उसे न छोड़ना; और अपनी विपत्ति के दिन, अपने भाई के घर न जाना। प्रेम करनेवाला पड़ोसी, दूर रहनेवाले भाई से कहीं उत्तम है*। BSB BSB: Do not forsake your friend or your father’s friend, and do not go to your brother’s house in the day of your calamity; better a neighbor nearby than a brother far away.
11 ULB हे मेरे पुत्र, बुद्धिमान होकर* मेरा मन आनन्दित कर, तब मैं अपने निन्दा करनेवाले को उत्तर दे सकूँगा। BSB BSB: Be wise, my son, and bring joy to my heart, so that I can answer him who taunts me.
12 ULB बुद्धिमान मनुष्य विपत्ति को आती देखकर छिप जाता है; परन्तु भोले लोग आगे बढ़े चले जाते और हानि उठाते हैं। BSB BSB: The prudent see danger and take cover, but the simple keep going and pay the penalty.
13 ULB जो पराए का उत्तरदायी हो उसका कपड़ा, और जो अनजान का उत्तरदायी हो उससे बन्धक की वस्तु ले-ले। BSB BSB: Take the garment of him who posts security for a stranger; get collateral if it is for a foreigner.
14 ULB जो भोर को उठकर अपने पड़ोसी को ऊँचे शब्द से आशीर्वाद देता है, उसके लिये यह श्राप गिना जाता है। BSB BSB: If one blesses his neighbor with a loud voice early in the morning, it will be counted to him as a curse.
15 ULB झड़ी के दिन पानी का लगातार टपकना, और झगड़ालू पत्नी दोनों एक से हैं; BSB BSB: A constant dripping on a rainy day and a contentious woman are alike—
16 ULB जो उसको रोक रखे, वह वायु को भी रोक रखेगा और दाहिने हाथ से वह तेल पकड़ेगा। BSB BSB: restraining her is like holding back the wind or grasping oil with one’s right hand.
17 ULB जैसे लोहा लोहे को चमका देता है, वैसे ही मनुष्य का मुख अपने मित्र की संगति से चमकदार हो जाता है। BSB BSB: As iron sharpens iron, so one man sharpens another.
18 ULB जो अंजीर के पेड़ की रक्षा करता है वह उसका फल खाता है, इसी रीति से जो अपने स्वामी की सेवा करता उसकी महिमा होती है। BSB BSB: Whoever tends a fig tree will eat its fruit, and he who looks after his master will be honored.
19 ULB जैसे जल में मुख की परछाई मुख को प्रगट करती है, वैसे ही मनुष्य का मन मनुष्य को प्रगट करती है। BSB BSB: As water reflects the face, so the heart reflects the true man.
20 ULB जैसे अधोलोक और विनाशलोक, वैसे ही मनुष्य की आँखें भी तृप्त नहीं होती। BSB BSB: Sheol and Abaddon are never satisfied; so the eyes of man are never satisfied.
21 ULB जैसे चाँदी के लिये कुठाली और सोने के लिये भट्ठी हैं, वैसे ही मनुष्य के लिये उसकी प्रशंसा है। BSB BSB: A crucible for silver and a furnace for gold, but a man is tested by the praise accorded him.
22 ULB चाहे तू मूर्ख को अनाज के बीच ओखली में डालकर मूसल से कूटे, तो भी उसकी मूर्खता नहीं जाने की। BSB BSB: Though you grind a fool like grain with mortar and a pestle, yet his folly will not depart from him.
23 ULB अपनी भेड़-बकरियों की दशा भली-भाँति मन लगाकर जान ले, और अपने सब पशुओं के झुण्डों की देख-भाल उचित रीति से कर; BSB BSB: Be sure to know the state of your flocks, and pay close attention to your herds;
24 ULB क्योंकि सम्पत्ति सदा नहीं ठहरती; और क्या राजमुकुट पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहता है? BSB BSB: for riches are not forever, nor does a crown endure to every generation.
25 ULB कटी हुई घास उठा ली जाती और नई घास दिखाई देती है और पहाड़ों की हरियाली काटकर इकट्ठी की जाती है; BSB BSB: When hay is removed and new growth appears and the grass from the hills is gathered,
26 ULB तब भेड़ों के बच्चे तेरे वस्त्र के लिये होंगे, और बकरों के द्वारा खेत का मूल्य दिया जाएगा; BSB BSB: the lambs will provide you with clothing, and the goats with the price of a field.
27 ULB और बकरियों का इतना दूध होगा कि तू अपने घराने समेत पेट भरके पिया करेगा, और तेरी दासियों का भी जीवन निर्वाह होता रहेगा। BSB BSB: You will have plenty of goats’ milk to feed you—food for your household and nourishment for your maidservants.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.