1 ULB जो बार-बार डाँटे जाने पर भी हठ करता है, वह अचानक नष्ट हो जाएगा* और उसका कोई भी उपाय काम न आएगा। BSB BSB: A man who remains stiff-necked after much reproof will suddenly be shattered beyond recovery.
2 ULB जब धर्मी लोग शिरोमणि होते हैं, तब प्रजा आनन्दित होती है; परन्तु जब दुष्ट प्रभुता करता है तब प्रजा हाय-हाय करती है। BSB BSB: When the righteous flourish, the people rejoice, but when the wicked rule, the people groan.
3 ULB जो बुद्धि से प्रीति रखता है, वह अपने पिता को आनन्दित करता है, परन्तु वेश्याओं की संगति करनेवाला धन को उड़ा देता है। (लूका 15:13) BSB BSB: A man who loves wisdom brings joy to his father, but a companion of prostitutes squanders his wealth.
4 ULB राजा न्याय से देश को स्थिर करता है, परन्तु जो बहुत घूस लेता है उसको उलट देता है। BSB BSB: By justice a king brings stability to the land, but a man who exacts tribute demolishes it.
5 ULB जो पुरुष किसी से चिकनी चुपड़ी बातें करता है, वह उसके पैरों के लिये जाल लगाता है। BSB BSB: A man who flatters his neighbor spreads a net for his feet.
6 ULB बुरे मनुष्य का अपराध उसके लिए फंदा होता है, परन्तु धर्मी आनन्दित होकर जयजयकार करता है। BSB BSB: An evil man is caught by his own sin, but a righteous one sings and rejoices.
7 ULB धर्मी पुरुष कंगालों के मकद्दमें में मन लगाता है; परन्तु दुष्ट जन उसे जानने की समझ नहीं रखता। BSB BSB: The righteous consider the cause of the poor, but the wicked have no regard for such concerns.
8 ULB ठट्ठा करनेवाले लोग नगर को फूँक देते हैं, परन्तु बुद्धिमान लोग क्रोध को ठण्डा करते हैं। BSB BSB: Mockers inflame a city, but the wise turn away anger.
9 ULB जब बुद्धिमान मूर्ख के साथ वाद-विवाद करता है, तब वह मूर्ख क्रोधित होता और ठट्ठा करता है, और वहाँ शान्ति नहीं रहती। BSB BSB: If a wise man goes to court with a fool, there will be raving and laughing with no resolution.
10 ULB हत्यारे लोग खरे पुरुष से बैर रखते हैं, और सीधे लोगों के प्राण की खोज करते हैं। BSB BSB: Men of bloodshed hate a blameless man, but the upright care for his life.
11 ULB मूर्ख अपने सारे मन की बात खोल देता है, परन्तु बुद्धिमान अपने मन को रोकता, और शान्त कर देता है। BSB BSB: A fool vents all his anger, but a wise man holds it back.
12 ULB जब हाकिम झूठी बात की ओर कान लगाता है, तब उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं*। BSB BSB: If a ruler listens to lies, all his officials will be wicked.
13 ULB निर्धन और अंधेर करनेवाले व्यक्तियों में एक समानता है; यहोवा दोनों की आँखों में ज्योति देता है। BSB BSB: The poor man and the oppressor have this in common: The LORD gives light to the eyes of both.
14 ULB जो राजा कंगालों का न्याय सच्चाई से चुकाता है, उसकी गद्दी सदैव स्थिर रहती है। BSB BSB: A king who judges the poor with fairness—his throne will be established forever.
15 ULB छड़ी और डाँट से बुद्धि प्राप्त होती है, परन्तु जो लड़का ऐसे ही छोड़ा जाता है वह अपनी माता की लज्जा का कारण होता है। BSB BSB: A rod of correction imparts wisdom, but a child left to himself disgraces his mother.
16 ULB दुष्टों के बढ़ने से अपराध भी बढ़ता है; परन्तु अन्त में धर्मी लोग उनका गिरना देख लेते हैं। BSB BSB: When the wicked thrive, rebellion increases; but the righteous will see their downfall.
17 ULB अपने बेटे की ताड़ना कर, तब उससे तुझे चैन मिलेगा; और तेरा मन सुखी हो जाएगा। BSB BSB: Discipline your son, and he will give you rest; he will bring delight to your soul.
18 ULB जहाँ दर्शन की बात नहीं होती, वहाँ लोग निरंकुश हो जाते हैं, परन्तु जो व्यवस्था को मानता है वह धन्य होता है। BSB BSB: Where there is no vision, the people cast off restraint; but blessed is he who keeps the Law.
19 ULB दास बातों ही के द्वारा सुधारा नहीं जाता, क्योंकि वह समझकर भी नहीं मानता। BSB BSB: A servant cannot be corrected by words alone; though he understands, he will not respond.
20 ULB क्या तू बातें करने में उतावली करनेवाले मनुष्य को देखता है? उससे अधिक तो मूर्ख ही से आशा है। BSB BSB: Do you see a man who speaks in haste? There is more hope for a fool than for him.
21 ULB जो अपने दास को उसके लड़कपन से ही लाड़-प्यार से पालता है, वह दास अन्त में उसका बेटा बन बैठता है। BSB BSB: A servant pampered from his youth will bring grief in the end.
22 ULB क्रोध करनेवाला मनुष्य झगड़ा मचाता है और अत्यन्त क्रोध करनेवाला अपराधी भी होता है। BSB BSB: An angry man stirs up dissension, and a hot-tempered man abounds in transgression.
23 ULB मनुष्य को गर्व के कारण नीचा देखना पड़ता है, परन्तु नम्र आत्मावाला महिमा का अधिकारी होता है। (मत्ती 23:12) BSB BSB: A man’s pride will bring him low, but a humble spirit will obtain honor.
24 ULB जो चोर की संगति करता है वह अपने प्राण का बैरी होता है; शपथ खाने पर भी वह बात को प्रगट नहीं करता। BSB BSB: A partner to a thief hates his own soul; he receives the oath but does not testify.
25 ULB मनुष्य का भय खाना फंदा हो जाता है, परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है उसका स्थान ऊँचा किया जाएगा। BSB BSB: The fear of man is a snare, but whoever trusts in the LORD is set securely on high.
26 ULB हाकिम से भेंट करना बहुत लोग चाहते हैं, परन्तु मनुष्य का न्याय यहोवा ही करता है*। BSB BSB: Many seek the ruler’s favor, but a man receives justice from the LORD.
27 ULB धर्मी लोग कुटिल मनुष्य से घृणा करते हैं और दुष्ट जन भी सीधी चाल चलनेवाले से घृणा करता है। BSB BSB: An unjust man is detestable to the righteous, and one whose way is upright is detestable to the wicked.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.