1 ULB हे मेरे पुत्र, मेरी बातों को माना कर, और मेरी आज्ञाओं को अपने मन में रख छोड़। BSB BSB: My son, keep my words and treasure my commandments within you.
2 ULB मेरी आज्ञाओं को मान, इससे तू जीवित रहेगा, और मेरी शिक्षा को अपनी आँख की पुतली जान; BSB BSB: Keep my commandments and live; guard my teachings as the apple of your eye.
3 ULB उनको अपनी उँगलियों में बाँध, और अपने हृदय की पटिया पर लिख ले। BSB BSB: Tie them to your fingers; write them on the tablet of your heart.
4 ULB बुद्धि से कह कि, “तू मेरी बहन है,” और समझ को अपनी कुटुम्बी बना; BSB BSB: Say to wisdom, “You are my sister,” and call understanding your kinsman,
5 ULB तब तू पराई स्त्री से बचेगा, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है। BSB BSB: that they may keep you from the adulteress, from the stranger with seductive words.
6 ULB मैंने एक दिन अपने घर की खिड़की से, अर्थात् अपने झरोखे से झाँका, BSB BSB: For at the window of my house I looked through the lattice.
7 ULB तब मैंने भोले लोगों* में से एक निर्बुद्धि जवान को देखा; BSB BSB: I saw among the simple, I noticed among the youths, a young man lacking judgment,
8 ULB वह उस स्त्री के घर के कोने के पास की सड़क से गुजर रहा था, और उसने उसके घर का मार्ग लिया। BSB BSB: crossing the street near her corner, strolling down the road to her house,
9 ULB उस समय दिन ढल गया, और संध्याकाल आ गया था, वरन् रात का घोर अंधकार छा गया था। BSB BSB: at twilight, as the day was fading into the dark of the night.
10 ULB और उससे एक स्त्री मिली, जिसका भेष वेश्या के समान था, और वह बड़ी धूर्त थी। BSB BSB: Then a woman came out to meet him, with the attire of a harlot and cunning of heart.
11 ULB वह शान्ति रहित और चंचल थी, और उसके पैर घर में नहीं टिकते थे; BSB BSB: She is loud and defiant; her feet do not remain at home.
12 ULB कभी वह सड़क में, कभी चौक में पाई जाती थी, और एक-एक कोने पर वह बाट जोहती थी। BSB BSB: Now in the street, now in the squares, she lurks at every corner.
13 ULB तब उसने उस जवान को पकड़कर चूमा, और निर्लज्जता की चेष्टा करके उससे कहा, BSB BSB: She seizes him and kisses him; she brazenly says to him:
14 ULB “मैंने आज ही मेलबलि चढ़ाया* और अपनी मन्नतें पूरी की; BSB BSB: “I have made my peace offerings; today I have paid my vows.
15 ULB इसी कारण मैं तुझ से भेंट करने को निकली, मैं तेरे दर्शन की खोजी थी, और अभी पाया है। BSB BSB: So I came out to meet you; I sought you, and I have found you.
16 ULB मैंने अपने पलंग के बिछौने पर मिस्र के बेलबूटेवाले कपड़े बिछाए हैं; BSB BSB: I have decked my bed with coverings, with colored linen from Egypt.
17 ULB मैंने अपने बिछौने पर गन्धरस, अगर और दालचीनी छिड़की है। BSB BSB: I have perfumed my bed with myrrh, with aloes, and with cinnamon.
18 ULB इसलिए अब चल हम प्रेम से भोर तक जी बहलाते रहें; हम परस्पर की प्रीति से आनन्दित रहें। BSB BSB: Come, let us take our fill of love till morning. Let us delight in loving caresses!
19 ULB क्योंकि मेरा पति घर में नहीं है; वह दूर देश को चला गया है; BSB BSB: For my husband is not at home; he has gone on a long journey.
20 ULB वह चाँदी की थैली ले गया है; और पूर्णमासी को लौट आएगा।” BSB BSB: He took with him a bag of money and will not return till the moon is full.”
21 ULB ऐसी ही लुभानेवाली बातें कह कहकर, उसने उसको फँसा लिया; और अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से उसको अपने वश में कर लिया। BSB BSB: With her great persuasion she entices him; with her flattering lips she lures him.
22 ULB वह तुरन्त उसके पीछे हो लिया, जैसे बैल कसाई-खाने को, या हिरन फंदे में कदम रखता है। BSB BSB: He follows her on impulse, like an ox going to the slaughter, like a deer bounding into a trap,
23 ULB अन्त में उस जवान का कलेजा तीर से बेधा जाएगा; वह उस चिड़िया के समान है जो फंदे की ओर वेग से उड़ती है और नहीं जानती कि उससे उसके प्राण जाएँगे। BSB BSB: until an arrow pierces his liver, like a bird darting into a snare—not knowing it will cost him his life.
24 ULB अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो, और मेरी बातों पर मन लगाओ। BSB BSB: Now, my sons, listen to me, and attend to the words of my mouth.
25 ULB तेरा मन ऐसी स्त्री के मार्ग की ओर न फिरे, और उसकी डगरों में भूलकर भी न जाना; BSB BSB: Do not let your heart turn aside to her ways; do not stray into her paths.
26 ULB क्योंकि बहुत से लोग उसके द्वारा मारे गए है*; उसके घात किए हुओं की एक बड़ी संख्या होगी। BSB BSB: For she has brought many down to death; her slain are many in number.
27 ULB उसका घर अधोलोक का मार्ग है, वह मृत्यु के घर में पहुँचाता है। BSB BSB: Her house is the road to Sheol, descending to the chambers of death.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.