1 ULB हे यहोवा तू क्यों दूर खड़ा रहता है? संकट के समय में क्यों छिपा रहता है*? BSB BSB: Why, O LORD, do You stand far off? Why do You hide in times of trouble?
2 ULB दुष्टों के अहंकार के कारण दीन पर अत्याचार होते है; वे अपनी ही निकाली हुई युक्तियों में फंस जाएँ। BSB BSB: In pride the wicked pursue the needy; let them be caught in the schemes they devise.
3 ULB क्योंकि दुष्ट अपनी अभिलाषा पर घमण्ड करता है, और लोभी यहोवा को त्याग देता है और उसका तिरस्कार करता है। BSB BSB: For the wicked man boasts in the cravings of his heart; he blesses the greedy and reviles the LORD.
4 ULB दुष्ट अपने अहंकार में परमेश्वर को नहीं खोजता; उसका पूरा विचार यही है कि कोई परमेश्वर है ही नहीं। BSB BSB: In his pride the wicked man does not seek Him; in all his schemes there is no God.
5 ULB वह अपने मार्ग पर दृढ़ता से बना रहता है; तेरे धार्मिकता के नियम उसकी दृष्टि से बहुत दूर ऊँचाई पर हैं, जितने उसके विरोधी हैं उन पर वह फुँकारता है। BSB BSB: He is secure in his ways at all times; Your lofty judgments are far from him; he sneers at all his foes.
6 ULB वह अपने मन में कहता है* कि “मैं कभी टलने का नहीं; मैं पीढ़ी से पीढ़ी तक दुःख से बचा रहूँगा।” BSB BSB: He says to himself, “I will not be moved; from age to age I am free of distress.”
7 ULB उसका मुँह श्राप और छल और धमकियों से भरा है; उत्पात और अनर्थ की बातें उसके मुँह में हैं। (रोम. 3:14) BSB BSB: His mouth is full of cursing, deceit, and violence; trouble and malice are under his tongue.
8 ULB वह गाँवों में घात में बैठा करता है, और गुप्त स्थानों में निर्दोष को घात करता है, उसकी आँखें लाचार की घात में लगी रहती है। BSB BSB: He lies in wait near the villages; in ambush he slays the innocent; his eyes watch in stealth for the helpless.
9 ULB वह सिंह के समान झाड़ी में छिपकर घात में बैठाता है; वह दीन को पकड़ने के लिये घात लगाता है, वह दीन को जाल में फँसाकर पकड़ लेता है। BSB BSB: He lies in wait like a lion in a thicket; he lurks to seize the oppressed; he catches the lowly in his net.
10 ULB लाचार लोगों को कुचला और पीटा जाता है, वह उसके मजबूत जाल में गिर जाते हैं। BSB BSB: They are crushed and beaten down; the helpless fall prey to his strength.
11 ULB वह अपने मन में सोचता है, “परमेश्वर भूल गया, वह अपना मुँह छिपाता है; वह कभी नहीं देखेगा।” BSB BSB: He says to himself, “God has forgotten; He hides His face and never sees.”
12 ULB उठ, हे यहोवा; हे परमेश्वर, अपना हाथ बढ़ा और न्याय कर; और दीनों को न भूल। BSB BSB: Arise, O LORD! Lift up Your hand, O God! Do not forget the helpless.
13 ULB परमेश्वर को दुष्ट क्यों तुच्छ जानता है, और अपने मन में कहता है “तू लेखा न लेगा?” BSB BSB: Why has the wicked man renounced God? He says to himself, “You will never call me to account.”
14 ULB तूने देख लिया है, क्योंकि तू उत्पात और उत्पीड़न पर दृष्टि रखता है, ताकि उसका पलटा अपने हाथ में रखे; लाचार अपने आप को तुझे सौंपता है; अनाथों का तू ही सहायक रहा है। BSB BSB: But You have regarded trouble and grief; You see to repay it by Your hand. The victim entrusts himself to You; You are the helper of the fatherless.
15 ULB दुर्जन और दुष्ट की भूजा को तोड़ डाल; उनकी दुष्टता का लेखा ले, जब तक कि सब उसमें से दूर न हो जाए। BSB BSB: Break the arm of the wicked and evildoer; call him to account for his wickedness until none is left to be found.
16 ULB यहोवा अनन्तकाल के लिये महाराज है; उसके देश में से जाति-जाति लोग नाश हो गए हैं। (रोम. 11:26,27) BSB BSB: The LORD is King forever and ever; the nations perish from His land.
17 ULB हे यहोवा, तूने नम्र लोगों की अभिलाषा सुनी है; तू उनका मन दृढ़ करेगा, तू कान लगाकर सुनेगा BSB BSB: You have heard, O LORD, the desire of the humble; You will strengthen their hearts. You will incline Your ear,
18 ULB कि अनाथ और पिसे हुए का न्याय करे, ताकि मनुष्य जो मिट्टी से बना है* फिर भय दिखाने न पाए। BSB BSB: to vindicate the fatherless and oppressed, that the men of the earth may strike terror no more.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.