1 ULB क्या ही धन्य हैं वे जो चाल के खरे हैं, और यहोवा की व्यवस्था पर चलते हैं! BSB BSB: Blessed are those whose way is blameless, who walk in the Law of the LORD.
2 ULB क्या ही धन्य हैं वे जो उसकी चितौनियों को मानते हैं, और पूर्ण मन से उसके पास आते हैं! BSB BSB: Blessed are those who keep His testimonies and seek Him with all their heart.
3 ULB फिर वे कुटिलता का काम नहीं करते, वे उसके मार्गों में चलते हैं। BSB BSB: They do no iniquity; they walk in His ways.
4 ULB तूने अपने उपदेश इसलिए दिए हैं*, कि हम उसे यत्न से माने। BSB BSB: You have ordained Your precepts, that we should keep them diligently.
5 ULB भला होता कि तेरी विधियों को मानने के लिये मेरी चालचलन दृढ़ हो जाए! BSB BSB: Oh, that my ways were committed to keeping Your statutes!
6 ULB तब मैं तेरी सब आज्ञाओं की ओर चित्त लगाए रहूँगा, और मैं लज्जित न हूँगा। BSB BSB: Then I would not be ashamed when I consider all Your commandments.
7 ULB जब मैं तेरे धर्ममय नियमों को सीखूँगा, तब तेरा धन्यवाद सीधे मन से करूँगा। BSB BSB: I will praise You with an upright heart when I learn Your righteous judgments.
8 ULB मैं तेरी विधियों को मानूँगा: मुझे पूरी रीति से न तज! BSB BSB: I will keep Your statutes; do not utterly forsake me.
9 ULB जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन का पालन करने से। BSB BSB: How can a young man keep his way pure? By guarding it according to Your word.
10 ULB मैं पूरे मन से तेरी खोज में लगा हूँ; मुझे तेरी आज्ञाओं की बाट से भटकने न दे! BSB BSB: With all my heart I have sought You; do not let me stray from Your commandments.
11 ULB मैंने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करूँ। BSB BSB: I have hidden Your word in my heart that I might not sin against You.
12 ULB हे यहोवा, तू धन्य है; मुझे अपनी विधियाँ सिखा! BSB BSB: Blessed are You, O LORD; teach me Your statutes.
13 ULB तेरे सब कहे हुए नियमों का वर्णन, मैंने अपने मुँह से किया है। BSB BSB: With my lips I proclaim all the judgments of Your mouth.
14 ULB मैं तेरी चितौनियों के मार्ग से, मानो सब प्रकार के धन से हर्षित हुआ हूँ। BSB BSB: I rejoice in the way of Your testimonies as much as in all riches.
15 ULB मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूँगा, और तेरे मार्गों की ओर दृष्टि रखूँगा। BSB BSB: I will meditate on Your precepts and regard Your ways.
16 ULB मैं तेरी विधियों से सुख पाऊँगा; और तेरे वचन को न भूलूँगा। BSB BSB: I will delight in Your statutes; I will not forget Your word.
17 ULB अपने दास का उपकार कर कि मैं जीवित रहूँ, और तेरे वचन पर चलता रहूँ*। BSB BSB: Deal bountifully with Your servant, that I may live and keep Your word.
18 ULB मेरी आँखें खोल दे, कि मैं तेरी व्यवस्था की अद्भुत बातें देख सकूँ। BSB BSB: Open my eyes that I may see wondrous things from Your law.
19 ULB मैं तो पृथ्वी पर परदेशी हूँ; अपनी आज्ञाओं को मुझसे छिपाए न रख! BSB BSB: I am a stranger on the earth; do not hide Your commandments from me.
20 ULB मेरा मन तेरे नियमों की अभिलाषा के कारण हर समय खेदित रहता है। BSB BSB: My soul is consumed with longing for Your judgments at all times.
21 ULB तूने अभिमानियों को, जो श्रापित हैं, घुड़का है, वे तेरी आज्ञाओं से भटके हुए हैं। BSB BSB: You rebuke the arrogant—the cursed who stray from Your commandments.
22 ULB मेरी नामधराई और अपमान दूर कर, क्योंकि मैं तेरी चितौनियों को पकड़े हूँ। BSB BSB: Remove my scorn and contempt, for I have kept Your testimonies.
23 ULB हाकिम भी बैठे हुए आपस में मेरे विरुद्ध बातें करते थे, परन्तु तेरा दास तेरी विधियों पर ध्यान करता रहा। BSB BSB: Though rulers sit and slander me, Your servant meditates on Your statutes.
24 ULB तेरी चितौनियाँ मेरा सुखमूल और मेरे मंत्री हैं। BSB BSB: Your testimonies are indeed my delight; they are my counselors.
25 ULB मैं धूल में पड़ा हूँ; तू अपने वचन के अनुसार मुझ को जिला! BSB BSB: My soul cleaves to the dust; revive me according to Your word.
26 ULB मैंने अपनी चालचलन का तुझ से वर्णन किया है और तूने मेरी बात मान ली है; तू मुझ को अपनी विधियाँ सिखा! BSB BSB: I recounted my ways, and You answered me; teach me Your statutes.
27 ULB अपने उपदेशों का मार्ग मुझे समझा, तब मैं तेरे आश्चर्यकर्मों पर ध्यान करूँगा। BSB BSB: Make clear to me the way of Your precepts; then I will meditate on Your wonders.
28 ULB मेरा जीव उदासी के मारे गल चला है; तू अपने वचन के अनुसार मुझे सम्भाल! BSB BSB: My soul melts with sorrow; strengthen me according to Your word.
29 ULB मुझ को झूठ के मार्ग से दूर कर; और कृपा करके अपनी व्यवस्था मुझे दे। BSB BSB: Remove me from the path of deceit and graciously grant me Your law.
30 ULB मैंने सच्चाई का मार्ग चुन लिया है, तेरे नियमों की ओर मैं चित्त लगाए रहता हूँ। BSB BSB: I have chosen the way of truth; I have set Your ordinances before me.
31 ULB मैं तेरी चितौनियों में लौलीन हूँ, हे यहोवा, मुझे लज्जित न होने दे! BSB BSB: I cling to Your testimonies, O LORD; let me not be put to shame.
32 ULB जब तू मेरा हियाव बढ़ाएगा, तब मैं तेरी आज्ञाओं के मार्ग में दौड़ूँगा। BSB BSB: I run in the path of Your commandments, for You will enlarge my heart.
33 ULB हे यहोवा, मुझे अपनी विधियों का मार्ग सिखा दे; तब मैं उसे अन्त तक पकड़े रहूँगा। BSB BSB: Teach me, O LORD, the way of Your statutes, and I will keep them to the end.
34 ULB मुझे समझ दे, तब मैं तेरी व्यवस्था को पकड़े रहूँगा और पूर्ण मन से उस पर चलूँगा। BSB BSB: Give me understanding that I may obey Your law, and follow it with all my heart.
35 ULB अपनी आज्ञाओं के पथ में मुझ को चला, क्योंकि मैं उसी से प्रसन्न हूँ। BSB BSB: Direct me in the path of Your commandments, for there I find delight.
36 ULB मेरे मन को लोभ की ओर नहीं, अपनी चितौनियों ही की ओर फेर दे। BSB BSB: Turn my heart to Your testimonies and not to covetous gain.
37 ULB मेरी आँखों को व्यर्थ वस्तुओं की ओर से फेर दे*; तू अपने मार्ग में मुझे जिला। BSB BSB: Turn my eyes away from worthless things; revive me with Your word.
38 ULB तेरा वादा जो तेरे भय माननेवालों के लिये है, उसको अपने दास के निमित्त भी पूरा कर। BSB BSB: Establish Your word to Your servant, to produce reverence for You.
39 ULB जिस नामधराई से मैं डरता हूँ, उसे दूर कर; क्योंकि तेरे नियम उत्तम हैं। BSB BSB: Turn away the disgrace I dread, for Your judgments are good.
40 ULB देख, मैं तेरे उपदेशों का अभिलाषी हूँ; अपने धर्म के कारण मुझ को जिला। BSB BSB: How I long for Your precepts! Revive me in Your righteousness.
41 ULB हे यहोवा, तेरी करुणा और तेरा किया हुआ उद्धार, तेरे वादे के अनुसार, मुझ को भी मिले; BSB BSB: May Your loving devotion come to me, O LORD, Your salvation, according to Your promise.
42 ULB तब मैं अपनी नामधराई करनेवालों को कुछ उत्तर दे सकूँगा, क्योंकि मेरा भरोसा, तेरे वचन पर है। BSB BSB: Then I can answer him who taunts, for I trust in Your word.
43 ULB मुझे अपने सत्य वचन कहने से न रोक क्योंकि मेरी आशा तेरे नियमों पर है। BSB BSB: Never take Your word of truth from my mouth, for I hope in Your judgments.
44 ULB तब मैं तेरी व्यवस्था पर लगातार, सदा सर्वदा चलता रहूँगा; BSB BSB: I will always obey Your law, forever and ever.
45 ULB और मैं चौड़े स्थान में चला फिरा करूँगा, क्योंकि मैंने तेरे उपदेशों की सुधि रखी है। BSB BSB: And I will walk in freedom, for I have sought Your precepts.
46 ULB और मैं तेरी चितौनियों की चर्चा राजाओं के सामने भी करूँगा, और लज्जित न हूँगा; (रोम.1:16) BSB BSB: I will speak of Your testimonies before kings, and I will not be ashamed.
47 ULB क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं के कारण सुखी हूँ, और मैं उनसे प्रीति रखता हूँ। BSB BSB: I delight in Your commandments because I love them.
48 ULB मैं तेरी आज्ञाओं की ओर जिनमें मैं प्रीति रखता हूँ, हाथ फैलाऊँगा और तेरी विधियों पर ध्यान करूँगा। BSB BSB: I lift up my hands to Your commandments, which I love, and I meditate on Your statutes.
49 ULB जो वादा तूने अपने दास को दिया है, उसे स्मरण कर, क्योंकि तूने मुझे आशा दी है। BSB BSB: Remember Your word to Your servant, upon which You have given me hope.
50 ULB मेरे दुःख में मुझे शान्ति उसी से हुई है, क्योंकि तेरे वचन के द्वारा मैंने जीवन पाया है। BSB BSB: This is my comfort in affliction, that Your promise has given me life.
51 ULB अहंकारियों ने मुझे अत्यन्त ठट्ठे में उड़ाया है, तो भी मैं तेरी व्यवस्था से नहीं हटा। BSB BSB: The arrogant utterly deride me, but I do not turn from Your law.
52 ULB हे यहोवा, मैंने तेरे प्राचीन नियमों को स्मरण करके शान्ति पाई है। BSB BSB: I remember Your judgments of old, O LORD, and in them I find comfort.
53 ULB जो दुष्ट तेरी व्यवस्था को छोड़े हुए हैं, उनके कारण मैं क्रोध से जलता हूँ। BSB BSB: Rage has taken hold of me because of the wicked who reject Your law.
54 ULB जहाँ मैं परदेशी होकर रहता हूँ, वहाँ तेरी विधियाँ, मेरे गीत गाने का विषय बनी हैं। BSB BSB: Your statutes are songs to me in the house of my pilgrimage.
55 ULB हे यहोवा, मैंने रात को तेरा नाम स्मरण किया, और तेरी व्यवस्था पर चला हूँ। BSB BSB: In the night, O LORD, I remember Your name, that I may keep Your law.
56 ULB यह मुझसे इस कारण हुआ, कि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए था। BSB BSB: This is my practice, for I obey Your precepts.
57 ULB यहोवा मेरा भाग है; मैंने तेरे वचनों के अनुसार चलने का निश्चय किया है। BSB BSB: The LORD is my portion; I have promised to keep Your words.
58 ULB मैंने पूरे मन से तुझे मनाया है; इसलिए अपने वादे के अनुसार मुझ पर दया कर। BSB BSB: I have sought Your face with all my heart; be gracious to me according to Your promise.
59 ULB मैंने अपनी चालचलन को सोचा, और तेरी चितौनियों का मार्ग लिया। BSB BSB: I considered my ways and turned my steps to Your testimonies.
60 ULB मैंने तेरी आज्ञाओं के मानने में विलम्ब नहीं, फुर्ती की है। BSB BSB: I hurried without hesitating to keep Your commandments.
61 ULB मैं दुष्टों की रस्सियों से बन्ध गया हूँ, तो भी मैं तेरी व्यवस्था को नहीं भूला। BSB BSB: Though the ropes of the wicked bind me, I do not forget Your law.
62 ULB तेरे धर्ममय नियमों के कारण मैं आधी रात को तेरा धन्यवाद करने को उठूँगा। BSB BSB: At midnight I rise to give You thanks for Your righteous judgments.
63 ULB जितने तेरा भय मानते और तेरे उपदेशों पर चलते हैं, उनका मैं संगी हूँ। BSB BSB: I am a friend to all who fear You, and to those who keep Your precepts.
64 ULB हे यहोवा, तेरी करुणा पृथ्वी में भरी हुई है; तू मुझे अपनी विधियाँ सिखा! BSB BSB: The earth is filled with Your loving devotion, O LORD; teach me Your statutes.
65 ULB हे यहोवा, तूने अपने वचन के अनुसार अपने दास के संग भलाई की है। BSB BSB: You are good to Your servant, O LORD, according to Your word.
66 ULB मुझे भली विवेक-शक्ति और समझ दे, क्योंकि मैंने तेरी आज्ञाओं का विश्वास किया है। BSB BSB: Teach me good judgment and knowledge, for I believe in Your commandments.
67 ULB उससे पहले कि मैं दुःखित हुआ, मैं भटकता था; परन्तु अब मैं तेरे वचन को मानता हूँ*। BSB BSB: Before I was afflicted, I went astray; but now I keep Your word.
68 ULB तू भला है, और भला करता भी है; मुझे अपनी विधियाँ सिखा। BSB BSB: You are good, and You do what is good; teach me Your statutes.
69 ULB अभिमानियों ने तो मेरे विरुद्ध झूठ बात गढ़ी है, परन्तु मैं तेरे उपदेशों को पूरे मन से पकड़े रहूँगा। BSB BSB: Though the arrogant have smeared me with lies, I keep Your precepts with all my heart.
70 ULB उनका मन मोटा हो गया है, परन्तु मैं तेरी व्यवस्था के कारण सुखी हूँ। BSB BSB: Their hearts are callous and insensitive, but I delight in Your law.
71 ULB मुझे जो दुःख हुआ वह मेरे लिये भला ही हुआ है, जिससे मैं तेरी विधियों को सीख सकूँ। BSB BSB: It was good for me to be afflicted, that I might learn Your statutes.
72 ULB तेरी दी हुई व्यवस्था मेरे लिये हजारों रुपयों और मुहरों से भी उत्तम है। BSB BSB: The law from Your mouth is more precious to me than thousands of pieces of gold and silver.
73 ULB तेरे हाथों से मैं बनाया और रचा गया हूँ; मुझे समझ दे कि मैं तेरी आज्ञाओं को सीखूँ। BSB BSB: Your hands have made me and fashioned me; give me understanding to learn Your commandments.
74 ULB तेरे डरवैये मुझे देखकर आनन्दित होंगे, क्योंकि मैंने तेरे वचन पर आशा लगाई है। BSB BSB: May those who fear You see me and rejoice, for I have hoped in Your word.
75 ULB हे यहोवा, मैं जान गया कि तेरे नियम धर्ममय हैं, और तूने अपने सच्चाई के अनुसार मुझे दुःख दिया है। BSB BSB: I know, O LORD, that Your judgments are righteous, and that in faithfulness You have afflicted me.
76 ULB मुझे अपनी करुणा से शान्ति दे, क्योंकि तूने अपने दास को ऐसा ही वादा दिया है। BSB BSB: May Your loving devotion comfort me, I pray, according to Your promise to Your servant.
77 ULB तेरी दया मुझ पर हो, तब मैं जीवित रहूँगा; क्योंकि मैं तेरी व्यवस्था से सुखी हूँ। BSB BSB: May Your compassion come to me, that I may live, for Your law is my delight.
78 ULB अहंकारी लज्जित किए जाए, क्योंकि उन्होंने मुझे झूठ के द्वारा गिरा दिया है; परन्तु मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूँगा। BSB BSB: May the arrogant be put to shame for subverting me with a lie; I will meditate on Your precepts.
79 ULB जो तेरा भय मानते हैं, वह मेरी ओर फिरें, तब वे तेरी चितौनियों को समझ लेंगे। BSB BSB: May those who fear You turn to me, those who know Your testimonies.
80 ULB मेरा मन तेरी विधियों के मानने में सिद्ध हो, ऐसा न हो कि मुझे लज्जित होना पड़े। BSB BSB: May my heart be blameless in Your statutes, that I may not be put to shame.
81 ULB मेरा प्राण तेरे उद्धार के लिये बैचेन है; परन्तु मुझे तेरे वचन पर आशा रहती है। BSB BSB: My soul faints for Your salvation; I wait for Your word.
82 ULB मेरी आँखें तेरे वादे के पूरे होने की बाट जोहते-जोहते धुंधली पड़ गईं है; और मैं कहता हूँ कि तू मुझे कब शान्ति देगा? BSB BSB: My eyes fail, looking for Your promise; I ask, “When will You comfort me?”
83 ULB क्योंकि मैं धुएँ में की कुप्पी के समान हो गया हूँ, तो भी तेरी विधियों को नहीं भूला। BSB BSB: Though I am like a wineskin dried up by smoke, I do not forget Your statutes.
84 ULB तेरे दास के कितने दिन रह गए हैं? तू मेरे पीछे पड़े हुओं को दण्ड कब देगा? BSB BSB: How many days must Your servant wait? When will You execute judgment on my persecutors?
85 ULB अहंकारी जो तेरी व्यवस्था के अनुसार नहीं चलते, उन्होंने मेरे लिये गड्ढे खोदे हैं। BSB BSB: The arrogant have dug pits for me in violation of Your law.
86 ULB तेरी सब आज्ञाएँ विश्वासयोग्य हैं; वे लोग झूठ बोलते हुए मेरे पीछे पड़े हैं; तू मेरी सहायता कर! BSB BSB: All Your commandments are faithful; I am persecuted without cause—help me!
87 ULB वे मुझ को पृथ्वी पर से मिटा डालने ही पर थे, परन्तु मैंने तेरे उपदेशों को नहीं छोड़ा। BSB BSB: They almost wiped me from the earth, but I have not forsaken Your precepts.
88 ULB अपनी करुणा के अनुसार मुझ को जिला, तब मैं तेरी दी हुई चितौनी को मानूँगा। BSB BSB: Revive me according to Your loving devotion, that I may obey the testimony of Your mouth.
89 ULB हे यहोवा, तेरा वचन, आकाश में सदा तक स्थिर रहता है। BSB BSB: Your word, O LORD, is everlasting; it is firmly fixed in the heavens.
90 ULB तेरी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है; तूने पृथ्वी को स्थिर किया, इसलिए वह बनी है। BSB BSB: Your faithfulness continues through all generations; You established the earth, and it endures.
91 ULB वे आज के दिन तक तेरे नियमों के अनुसार ठहरे हैं; क्योंकि सारी सृष्टि तेरे अधीन है। BSB BSB: Your ordinances stand to this day, for all things are servants to You.
92 ULB यदि मैं तेरी व्यवस्था से सुखी न होता, तो मैं दुःख के समय नाश हो जाता*। BSB BSB: If Your law had not been my delight, then I would have perished in my affliction.
93 ULB मैं तेरे उपदेशों को कभी न भूलूँगा; क्योंकि उन्हीं के द्वारा तूने मुझे जिलाया है। BSB BSB: I will never forget Your precepts, for by them You have revived me.
94 ULB मैं तेरा ही हूँ, तू मेरा उद्धार कर; क्योंकि मैं तेरे उपदेशों की सुधि रखता हूँ। BSB BSB: I am Yours; save me, for I have sought Your precepts.
95 ULB दुष्ट मेरा नाश करने के लिये मेरी घात में लगे हैं; परन्तु मैं तेरी चितौनियों पर ध्यान करता हूँ। BSB BSB: The wicked wait to destroy me, but I will ponder Your testimonies.
96 ULB मैंने देखा है कि प्रत्येक पूर्णता की सीमा होती है, परन्तु तेरी आज्ञा का विस्तार बड़ा और सीमा से परे है। BSB BSB: I have seen a limit to all perfection, but Your commandment is without limit.
97 ULB आहा! मैं तेरी व्यवस्था में कैसी प्रीति रखता हूँ! दिन भर मेरा ध्यान उसी पर लगा रहता है। BSB BSB: Oh, how I love Your law! All day long it is my meditation.
98 ULB तू अपनी आज्ञाओं के द्वारा मुझे अपने शत्रुओं से अधिक बुद्धिमान करता है, क्योंकि वे सदा मेरे मन में रहती हैं। BSB BSB: Your commandments make me wiser than my enemies, for they are always with me.
99 ULB मैं अपने सब शिक्षकों से भी अधिक समझ रखता हूँ, क्योंकि मेरा ध्यान तेरी चितौनियों पर लगा है। BSB BSB: I have more insight than all my teachers, for Your testimonies are my meditation.
100 ULB मैं पुरनियों से भी समझदार हूँ, क्योंकि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए हूँ। BSB BSB: I discern more than the elders, for I obey Your precepts.
101 ULB मैंने अपने पाँवों को हर एक बुरे रास्ते से रोक रखा है, जिससे मैं तेरे वचन के अनुसार चलूँ। BSB BSB: I have kept my feet from every evil path, that I may keep Your word.
102 ULB मैं तेरे नियमों से नहीं हटा, क्योंकि तू ही ने मुझे शिक्षा दी है। BSB BSB: I have not departed from Your ordinances, for You Yourself have taught me.
103 ULB तेरे वचन मुझ को कैसे मीठे लगते हैं, वे मेरे मुँह में मधु से भी मीठे हैं! BSB BSB: How sweet are Your words to my taste—sweeter than honey in my mouth!
104 ULB तेरे उपदेशों के कारण मैं समझदार हो जाता हूँ, इसलिए मैं सब मिथ्या मार्गों से बैर रखता हूँ। BSB BSB: I gain understanding from Your precepts; therefore I hate every false way.
105 ULB तेरा वचन मेरे पाँव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है। BSB BSB: Your word is a lamp to my feet and a light to my path.
106 ULB मैंने शपथ खाई, और ठान लिया है कि मैं तेरे धर्ममय नियमों के अनुसार चलूँगा। BSB BSB: I have sworn and confirmed that I will keep Your righteous judgments.
107 ULB मैं अत्यन्त दुःख में पड़ा हूँ; हे यहोवा, अपने वादे के अनुसार मुझे जिला। BSB BSB: I am severely afflicted, O LORD; revive me through Your word.
108 ULB हे यहोवा, मेरे वचनों को स्वेच्छाबलि जानकर ग्रहण कर, और अपने नियमों को मुझे सिखा। BSB BSB: Accept the freewill offerings of my mouth, O LORD, and teach me Your judgments.
109 ULB मेरा प्राण निरन्तर मेरी हथेली पर रहता है*, तो भी मैं तेरी व्यवस्था को भूल नहीं गया। BSB BSB: I constantly take my life in my hands, yet I do not forget Your law.
110 ULB दुष्टों ने मेरे लिये फंदा लगाया है, परन्तु मैं तेरे उपदेशों के मार्ग से नहीं भटका। BSB BSB: The wicked have set a snare for me, but I have not strayed from Your precepts.
111 ULB मैंने तेरी चितौनियों को सदा के लिये अपना निज भाग कर लिया है, क्योंकि वे मेरे हृदय के हर्ष का कारण है। BSB BSB: Your testimonies are my heritage forever, for they are the joy of my heart.
112 ULB मैंने अपने मन को इस बात पर लगाया है, कि अन्त तक तेरी विधियों पर सदा चलता रहूँ। BSB BSB: I have inclined my heart to perform Your statutes, even to the very end.
113 ULB मैं दुचित्तों से तो बैर रखता हूँ, परन्तु तेरी व्यवस्था से प्रीति रखता हूँ। BSB BSB: The double-minded I despise, but Your law I love.
114 ULB तू मेरी आड़ और ढाल है; मेरी आशा तेरे वचन पर है। BSB BSB: You are my hiding place and my shield; I put my hope in Your word.
115 ULB हे कुकर्मियों, मुझसे दूर हो जाओ, कि मैं अपने परमेश्वर की आज्ञाओं को पकड़े रहूँ! BSB BSB: Depart from me, you evildoers, that I may obey the commandments of my God.
116 ULB हे यहोवा, अपने वचन के अनुसार मुझे सम्भाल, कि मैं जीवित रहूँ, और मेरी आशा को न तोड़! BSB BSB: Sustain me as You promised, that I may live; let me not be ashamed of my hope.
117 ULB मुझे थामे रख, तब मैं बचा रहूँगा, और निरन्तर तेरी विधियों की ओर चित्त लगाए रहूँगा! BSB BSB: Uphold me, and I will be saved, that I may always regard Your statutes.
118 ULB जितने तेरी विधियों के मार्ग से भटक जाते हैं, उन सब को तू तुच्छ जानता है, क्योंकि उनकी चतुराई झूठ है। BSB BSB: You reject all who stray from Your statutes, for their deceitfulness is in vain.
119 ULB तूने पृथ्वी के सब दुष्टों को धातु के मैल के समान दूर किया है; इस कारण मैं तेरी चितौनियों से प्रीति रखता हूँ। BSB BSB: All the wicked on earth You discard like dross; therefore I love Your testimonies.
120 ULB तेरे भय से मेरा शरीर काँप उठता है, और मैं तेरे नियमों से डरता हूँ। BSB BSB: My flesh trembles in awe of You; I stand in fear of Your judgments.
121 ULB मैंने तो न्याय और धर्म का काम किया है; तू मुझे अत्याचार करनेवालों के हाथ में न छोड़। BSB BSB: I have done what is just and right; do not leave me to my oppressors.
122 ULB अपने दास की भलाई के लिये जामिन हो, ताकि अहंकारी मुझ पर अत्याचार न करने पाएँ। BSB BSB: Ensure Your servant’s well-being; do not let the arrogant oppress me.
123 ULB मेरी आँखें तुझ से उद्धार पाने, और तेरे धर्ममय वचन के पूरे होने की बाट जोहते-जोहते धुँधली पड़ गई हैं। BSB BSB: My eyes fail, looking for Your salvation, and for Your righteous promise.
124 ULB अपने दास के संग अपनी करुणा के अनुसार बर्ताव कर, और अपनी विधियाँ मुझे सिखा। BSB BSB: Deal with Your servant according to Your loving devotion, and teach me Your statutes.
125 ULB मैं तेरा दास हूँ, तू मुझे समझ दे कि मैं तेरी चितौनियों को समझूँ। BSB BSB: I am Your servant; give me understanding, that I may know Your testimonies.
126 ULB वह समय आया है, कि यहोवा काम करे, क्योंकि लोगों ने तेरी व्यवस्था को तोड़ दिया है। BSB BSB: It is time for the LORD to act, for they have broken Your law.
127 ULB इस कारण मैं तेरी आज्ञाओं को सोने से वरन् कुन्दन से भी अधिक प्रिय मानता हूँ। BSB BSB: Therefore I love Your commandments more than gold, even the purest gold.
128 ULB इसी कारण मैं तेरे सब उपदेशों को सब विषयों में ठीक जानता हूँ; और सब मिथ्या मार्गों से बैर रखता हूँ। BSB BSB: Therefore I admire all Your precepts and hate every false way.
129 ULB तेरी चितौनियाँ अद्भुत हैं, इस कारण मैं उन्हें अपने जी से पकड़े हुए हूँ। BSB BSB: Wonderful are Your testimonies; therefore I obey them.
130 ULB तेरी बातों के खुलने से प्रकाश होता है*; उससे निर्बुद्धि लोग समझ प्राप्त करते हैं। BSB BSB: The unfolding of Your words gives light; it informs the simple.
131 ULB मैं मुँह खोलकर हाँफने लगा, क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं का प्यासा था। BSB BSB: I open my mouth and pant, longing for Your commandments.
132 ULB जैसी तेरी रीति अपने नाम के प्रीति रखनेवालों से है, वैसे ही मेरी ओर भी फिरकर मुझ पर दया कर। BSB BSB: Turn to me and show me mercy, as You do to those who love Your name.
133 ULB मेरे पैरों को अपने वचन के मार्ग पर स्थिर कर, और किसी अनर्थ बात को मुझ पर प्रभुता न करने दे। BSB BSB: Order my steps in Your word; let no sin rule over me.
134 ULB मुझे मनुष्यों के अत्याचार से छुड़ा ले, तब मैं तेरे उपदेशों को मानूँगा। BSB BSB: Redeem me from the oppression of man, that I may keep Your precepts.
135 ULB अपने दास पर अपने मुख का प्रकाश चमका दे, और अपनी विधियाँ मुझे सिखा। BSB BSB: Make Your face shine upon Your servant, and teach me Your statutes.
136 ULB मेरी आँखों से आँसुओं की धारा बहती रहती है, क्योंकि लोग तेरी व्यवस्था को नहीं मानते। BSB BSB: My eyes shed streams of tears because Your law is not obeyed.
137 ULB हे यहोवा तू धर्मी है, और तेरे नियम सीधे हैं। (भज. 145:17) BSB BSB: Righteous are You, O LORD, and upright are Your judgments.
138 ULB तूने अपनी चितौनियों को धर्म और पूरी सत्यता से कहा है। BSB BSB: The testimonies You have laid down are righteous and altogether faithful.
139 ULB मैं तेरी धुन में भस्म हो रहा हूँ, क्योंकि मेरे सतानेवाले तेरे वचनों को भूल गए हैं। BSB BSB: My zeal has consumed me because my foes forget Your words.
140 ULB तेरा वचन पूरी रीति से ताया हुआ है, इसलिए तेरा दास उसमें प्रीति रखता है। BSB BSB: Your promise is completely pure; therefore Your servant loves it.
141 ULB मैं छोटा और तुच्छ हूँ, तो भी मैं तेरे उपदेशों को नहीं भूलता। BSB BSB: I am lowly and despised, but I do not forget Your precepts.
142 ULB तेरा धर्म सदा का धर्म है, और तेरी व्यवस्था सत्य है। BSB BSB: Your righteousness is everlasting and Your law is true.
143 ULB मैं संकट और सकेती में फँसा हूँ, परन्तु मैं तेरी आज्ञाओं से सुखी हूँ। BSB BSB: Trouble and distress have found me, but Your commandments are my delight.
144 ULB तेरी चितौनियाँ सदा धर्ममय हैं; तू मुझ को समझ दे कि मैं जीवित रहूँ। BSB BSB: Your testimonies are righteous forever. Give me understanding, that I may live.
145 ULB मैंने सारे मन से प्रार्थना की है, हे यहोवा मेरी सुन! मैं तेरी विधियों को पकड़े रहूँगा। BSB BSB: I call with all my heart; answer me, O LORD! I will obey Your statutes.
146 ULB मैंने तुझ से प्रार्थना की है, तू मेरा उद्धार कर, और मैं तेरी चितौनियों को माना करूँगा। BSB BSB: I call to You; save me, that I may keep Your testimonies.
147 ULB मैंने पौ फटने से पहले दुहाई दी; मेरी आशा तेरे वचनों पर थी। BSB BSB: I rise before dawn and cry for help; in Your word I have put my hope.
148 ULB मेरी आँखें रात के एक-एक पहर से पहले खुल गईं, कि मैं तेरे वचन पर ध्यान करूँ। BSB BSB: My eyes anticipate the watches of night, that I may meditate on Your word.
149 ULB अपनी करुणा के अनुसार मेरी सुन ले; हे यहोवा, अपनी नियमों के रीति अनुसार मुझे जीवित कर। BSB BSB: Hear my voice, O LORD, according to Your loving devotion; give me life according to Your justice.
150 ULB जो दुष्टता की धुन में हैं, वे निकट आ गए हैं; वे तेरी व्यवस्था से दूर हैं। BSB BSB: Those who follow after wickedness draw near; they are far from Your law.
151 ULB हे यहोवा, तू निकट है, और तेरी सब आज्ञाएँ सत्य हैं। BSB BSB: You are near, O LORD, and all Your commandments are true.
152 ULB बहुत काल से मैं तेरी चितौनियों को जानता हूँ, कि तूने उनकी नींव सदा के लिये डाली है। BSB BSB: Long ago I learned from Your testimonies that You have established them forever.
153 ULB मेरे दुःख को देखकर मुझे छुड़ा ले, क्योंकि मैं तेरी व्यवस्था को भूल नहीं गया। BSB BSB: Look upon my affliction and rescue me, for I have not forgotten Your law.
154 ULB मेरा मुकद्दमा लड़, और मुझे छुड़ा ले; अपने वादे के अनुसार मुझ को जिला। BSB BSB: Defend my cause and redeem me; revive me according to Your word.
155 ULB दुष्टों को उद्धार मिलना कठिन है, क्योंकि वे तेरी विधियों की सुधि नहीं रखते। BSB BSB: Salvation is far from the wicked because they do not seek Your statutes.
156 ULB हे यहोवा, तेरी दया तो बड़ी है; इसलिए अपने नियमों के अनुसार मुझे जिला। BSB BSB: Great are Your mercies, O LORD; revive me according to Your ordinances.
157 ULB मेरा पीछा करनेवाले और मेरे सतानेवाले बहुत हैं, परन्तु मैं तेरी चितौनियों से नहीं हटता। BSB BSB: Though my persecutors and foes are many, I have not turned from Your testimonies.
158 ULB मैं विश्वासघातियों को देखकर घृणा करता हूँ; क्योंकि वे तेरे वचन को नहीं मानते। BSB BSB: I look on the faithless with loathing because they do not keep Your word.
159 ULB देख, मैं तेरे उपदेशों से कैसी प्रीति रखता हूँ! हे यहोवा, अपनी करुणा के अनुसार मुझ को जिला। BSB BSB: Consider how I love Your precepts, O LORD; give me life according to Your loving devotion.
160 ULB तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक-एक धर्ममय नियम सदा काल तक अटल है। BSB BSB: The entirety of Your word is truth, and all Your righteous judgments endure forever.
161 ULB हाकिम व्यर्थ मेरे पीछे पड़े हैं, परन्तु मेरा हृदय तेरे वचनों का भय मानता है*। (भज. 119:23) BSB BSB: Rulers persecute me without cause, but my heart fears only Your word.
162 ULB जैसे कोई बड़ी लूट पाकर हर्षित होता है, वैसे ही मैं तेरे वचन के कारण हर्षित हूँ। BSB BSB: I rejoice in Your promise like one who finds great spoil.
163 ULB झूठ से तो मैं बैर और घृणा रखता हूँ, परन्तु तेरी व्यवस्था से प्रीति रखता हूँ। BSB BSB: I hate and abhor falsehood, but Your law I love.
164 ULB तेरे धर्ममय नियमों के कारण मैं प्रतिदिन सात बार तेरी स्तुति करता हूँ। BSB BSB: Seven times a day I praise You for Your righteous judgments.
165 ULB तेरी व्यवस्था से प्रीति रखनेवालों को बड़ी शान्ति होती है; और उनको कुछ ठोकर नहीं लगती। BSB BSB: Abundant peace belongs to those who love Your law; nothing can make them stumble.
166 ULB हे यहोवा, मैं तुझ से उद्धार पाने की आशा रखता हूँ; और तेरी आज्ञाओं पर चलता आया हूँ। BSB BSB: I wait for Your salvation, O LORD, and I carry out Your commandments.
167 ULB मैं तेरी चितौनियों को जी से मानता हूँ, और उनसे बहुत प्रीति रखता आया हूँ। BSB BSB: I obey Your testimonies and love them greatly.
168 ULB मैं तेरे उपदेशों और चितौनियों को मानता आया हूँ, क्योंकि मेरी सारी चालचलन तेरे सम्मुख प्रगट है। BSB BSB: I obey Your precepts and Your testimonies, for all my ways are before You.
169 ULB हे यहोवा, मेरी दुहाई तुझ तक पहुँचे; तू अपने वचन के अनुसार मुझे समझ दे! BSB BSB: May my cry come before You, O LORD; give me understanding according to Your word.
170 ULB मेरा गिड़गिड़ाना तुझ तक पहुँचे; तू अपने वचन के अनुसार मुझे छुड़ा ले। BSB BSB: May my plea come before You; rescue me according to Your promise.
171 ULB मेरे मुँह से स्तुति निकला करे, क्योंकि तू मुझे अपनी विधियाँ सिखाता है। BSB BSB: My lips pour forth praise, for You teach me Your statutes.
172 ULB मैं तेरे वचन का गीत गाऊँगा, क्योंकि तेरी सब आज्ञाएँ धर्ममय हैं। BSB BSB: My tongue sings of Your word, for all Your commandments are righteous.
173 ULB तेरा हाथ मेरी सहायता करने को तैयार रहता है, क्योंकि मैंने तेरे उपदेशों को अपनाया है। BSB BSB: May Your hand be ready to help me, for I have chosen Your precepts.
174 ULB हे यहोवा, मैं तुझ से उद्धार पाने की अभिलाषा करता हूँ, मैं तेरी व्यवस्था से सुखी हूँ। BSB BSB: I long for Your salvation, O LORD, and Your law is my delight.
175 ULB मुझे जिला, और मैं तेरी स्तुति करूँगा, तेरे नियमों से मेरी सहायता हो। BSB BSB: Let me live to praise You; may Your judgments sustain me.
176 ULB मैं खोई हुई भेड़ के समान भटका हूँ; तू अपने दास को ढूँढ़ ले, क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं को भूल नहीं गया। BSB BSB: I have strayed like a lost sheep; seek Your servant, for I have not forgotten Your commandments.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.