1 ULB हे परमेश्वर, हमने अपने कानों से सुना, हमारे बाप-दादों ने हम से वर्णन किया है, कि तूने उनके दिनों में और प्राचीनकाल में क्या-क्या काम किए हैं। BSB BSB: For the choirmaster. A Maskil of the sons of Korah. We have heard with our ears, O God; our fathers have told us the work You did in their days, in the days of old.
2 ULB तूने अपने हाथ से जातियों को निकाल दिया, और इनको बसाया; तूने देश-देश के लोगों को दुःख दिया, और इनको चारों ओर फैला दिया; BSB BSB: With Your hand You drove out the nations and planted our fathers there; You crushed the peoples and cast them out.
3 ULB क्योंकि वे न तो अपनी तलवार के बल से इस देश के अधिकारी हुए, और न अपने बाहुबल से; परन्तु तेरे दाहिने हाथ और तेरी भुजा और तेरे प्रसन्न मुख के कारण जयवन्त हुए; क्योंकि तू उनको चाहता था। BSB BSB: For it was not by their sword that they took the land; their arm did not bring them victory. It was by Your right hand, Your arm, and the light of Your face, because You favored them.
4 ULB हे परमेश्वर, तू ही हमारा महाराजा है, तू याकूब के उद्धार की आज्ञा देता है। BSB BSB: You are my King, O God, who ordains victories for Jacob.
5 ULB तेरे सहारे से हम अपने द्रोहियों को ढकेलकर गिरा देंगे; तेरे नाम के प्रताप से हम अपने विरोधियों को रौंदेंगे। BSB BSB: Through You we repel our foes; through Your name we trample our enemies.
6 ULB क्योंकि मैं अपने धनुष पर भरोसा न रखूँगा, और न अपनी तलवार के बल से बचूँगा। BSB BSB: For I do not trust in my bow, nor does my sword save me.
7 ULB परन्तु तू ही ने हमको द्रोहियों से बचाया है, और हमारे बैरियों को निराश और लज्जित किया है। BSB BSB: For You save us from our enemies; You put those who hate us to shame.
8 ULB हम परमेश्वर की बड़ाई दिन भर करते रहते हैं, और सदैव तेरे नाम का धन्यवाद करते रहेंगे। (सेला) BSB BSB: In God we have boasted all day long, and Your name we will praise forever. Selah
9 ULB तो भी तूने अब हमको त्याग दिया और हमारा अनादर किया है, और हमारे दलों के साथ आगे नहीं जाता। BSB BSB: But You have rejected and humbled us; You no longer go forth with our armies.
10 ULB तू हमको शत्रु के सामने से हटा देता है, और हमारे बैरी मनमाने लूट मार करते हैं। BSB BSB: You have made us retreat from the foe, and those who hate us have plundered us.
11 ULB तूने हमें कसाई की भेड़ों के समान कर दिया है, और हमको अन्यजातियों में तितर-बितर किया है। BSB BSB: You have given us up as sheep to be devoured; You have scattered us among the nations.
12 ULB तू अपनी प्रजा को सेंत-मेंत बेच डालता है, परन्तु उनके मोल से तू धनी नहीं होता। BSB BSB: You sell Your people for nothing; no profit do You gain from their sale.
13 ULB तू हमारे पड़ोसियों से हमारी नामधराई कराता है, और हमारे चारों ओर के रहनेवाले हम से हँसी ठट्ठा करते हैं। BSB BSB: You have made us a reproach to our neighbors, a mockery and derision to those around us.
14 ULB तूने हमको अन्यजातियों के बीच में अपमान ठहराया है, और देश-देश के लोग हमारे कारण सिर हिलाते हैं। BSB BSB: You have made us a byword among the nations, a laughingstock among the peoples.
15 ULB दिन भर हमें तिरस्कार सहना पड़ता है*, और कलंक लगाने और निन्दा करनेवाले के बोल से, BSB BSB: All day long my disgrace is before me, and shame has covered my face,
16 ULB शत्रु और बदला लेनेवालों के कारण, बुरा-भला कहनेवालों और निन्दा करनेवालों के कारण। BSB BSB: at the voice of the scorner and reviler, because of the enemy, bent on revenge.
17 ULB यह सब कुछ हम पर बिता तो भी हम तुझे नहीं भूले, न तेरी वाचा के विषय विश्वासघात किया है। BSB BSB: All this has come upon us, though we have not forgotten You or betrayed Your covenant.
18 ULB हमारे मन न बहके, न हमारे पैर तरी राह से मुड़ें; BSB BSB: Our hearts have not turned back; our steps have not strayed from Your path.
19 ULB तो भी तूने हमें गीदड़ों के स्थान में पीस डाला, और हमको घोर अंधकार में छिपा दिया है। BSB BSB: But You have crushed us in the lair of jackals; You have covered us with deepest darkness.
20 ULB यदि हम अपने परमेश्वर का नाम भूल जाते, या किसी पराए देवता की ओर अपने हाथ फैलाते, BSB BSB: If we had forgotten the name of our God or spread out our hands to a foreign god,
21 ULB तो क्या परमेश्वर इसका विचार न करता? क्योंकि वह तो मन की गुप्त बातों को जानता है। BSB BSB: would not God have discovered, since He knows the secrets of the heart?
22 ULB परन्तु हम दिन भर तेरे निमित्त मार डाले जाते हैं, और उन भेड़ों के समान समझे जाते हैं जो वध होने पर हैं। (रोम. 8:36) BSB BSB: Yet for Your sake we face death all day long; we are considered as sheep to be slaughtered.
23 ULB हे प्रभु, जाग! तू क्यों सोता है? उठ! हमको सदा के लिये त्याग न दे! BSB BSB: Wake up, O Lord! Why are You sleeping? Arise! Do not reject us forever.
24 ULB तू क्यों अपना मुँह छिपा लेता है*? और हमारा दुःख और सताया जाना भूल जाता है? BSB BSB: Why do You hide Your face and forget our affliction and oppression?
25 ULB हमारा प्राण मिट्टी से लग गया; हमारा शरीर भूमि से सट गया है। BSB BSB: For our soul has sunk to the dust; our bodies cling to the earth.
26 ULB हमारी सहायता के लिये उठ खड़ा हो। और अपनी करुणा के निमित्त हमको छुड़ा ले। BSB BSB: Rise up; be our help! Redeem us on account of Your loving devotion.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.