1 ULB हमारे परमेश्वर के नगर में, और अपने पवित्र पर्वत पर यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है! (सेला) BSB BSB: A song. A Psalm of the sons of Korah. Great is the LORD, and greatly to be praised in the city of our God, His holy mountain.
2 ULB सिय्योन पर्वत ऊँचाई में सुन्दर और सारी पृथ्वी के हर्ष का कारण है, राजाधिराज का नगर उत्तरी सिरे पर है। (मत्ती 5:35, यिर्म. 3:19) BSB BSB: Beautiful in loftiness, the joy of all the earth, like the peaks of Zaphon is Mount Zion, the city of the great King.
3 ULB उसके महलों में परमेश्वर ऊँचा गढ़ माना गया है। BSB BSB: God is in her citadels; He has shown Himself to be a fortress.
4 ULB क्योंकि देखो, राजा लोग इकट्ठे हुए, वे एक संग आगे बढ़ गए। BSB BSB: For behold, the kings assembled; they all advanced together.
5 ULB उन्होंने आप ही देखा और देखते ही विस्मित हुए, वे घबराकर भाग गए। BSB BSB: They saw and were astounded; they fled in terror.
6 ULB वहाँ कँपकँपी ने उनको आ पकड़ा, और जच्चा की सी पीड़ाएँ उन्हें होने लगीं। BSB BSB: Trembling seized them there, anguish like a woman in labor.
7 ULB तू पूर्वी वायु से तर्शीश के जहाजों को तोड़ डालता है*। BSB BSB: With a wind from the east You wrecked the ships of Tarshish.
8 ULB सेनाओं के यहोवा के नगर में, अपने परमेश्वर के नगर में, जैसा हमने सुना था, वैसा देखा भी है; परमेश्वर उसको सदा दृढ़ और स्थिर रखेगा। BSB BSB: As we have heard, so we have seen in the city of the LORD of Hosts, in the city of our God: God will establish her forever. Selah
9 ULB हे परमेश्वर हमने तेरे मन्दिर के भीतर तेरी करुणा पर ध्यान किया है। BSB BSB: Within Your temple, O God, we contemplate Your loving devotion.
10 ULB हे परमेश्वर तेरे नाम के योग्य तेरी स्तुति पृथ्वी की छोर तक होती है। तेरा दाहिना हाथ धार्मिकता से भरा है; BSB BSB: Your name, O God, like Your praise, reaches to the ends of the earth; Your right hand is full of righteousness.
11 ULB तेरे न्याय के कामों के कारण सिय्योन पर्वत आनन्द करे, और यहूदा के नगर की पुत्रियाँ मगन हों! BSB BSB: Mount Zion is glad, the daughters of Judah rejoice, on account of Your judgments.
12 ULB सिय्योन के चारों ओर चलो*, और उसकी परिक्रमा करो, उसके गुम्मटों को गिन लो, BSB BSB: March around Zion, encircle her, count her towers,
13 ULB उसकी शहरपनाह पर दृष्टि लगाओ, उसके महलों को ध्यान से देखो; जिससे कि तुम आनेवाली पीढ़ी के लोगों से इस बात का वर्णन कर सको। BSB BSB: consider her ramparts, tour her citadels, that you may tell the next generation.
14 ULB क्योंकि वह परमेश्वर सदा सर्वदा हमारा परमेश्वर है, वह मृत्यु तक हमारी अगुआई करेगा। BSB BSB: For this God is our God forever and ever; He will be our guide even till death.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.