1 ULB हे परमेश्वर, अपनी करुणा के अनुसार मुझ पर अनुग्रह कर; अपनी बड़ी दया के अनुसार मेरे अपराधों को मिटा दे। (लूका 18:13, यह. 43:25) BSB BSB: For the choirmaster. A Psalm of David. When Nathan the prophet came to him after his adultery with Bathsheba. Have mercy on me, O God, according to Your loving devotion; according to Your great compassion, blot out my transgressions.
2 ULB मुझे भलीं भाँति धोकर मेरा अधर्म दूर कर, और मेरा पाप छुड़ाकर मुझे शुद्ध कर! BSB BSB: Wash me clean of my iniquity and cleanse me from my sin.
3 ULB मैं तो अपने अपराधों को जानता हूँ, और मेरा पाप निरन्तर मेरी दृष्टि में रहता है। BSB BSB: For I know my transgressions, and my sin is always before me.
4 ULB मैंने केवल तेरे ही विरुद्ध पाप किया, और जो तेरी दृष्टि में बुरा है, वही किया है, ताकि तू बोलने में धर्मी और न्याय करने में निष्कलंक ठहरे। (लूका 15:18,21, रोम. 3:4) BSB BSB: Against You, You only, have I sinned and done what is evil in Your sight, so that You may be proved right when You speak and blameless when You judge.
6 ULB देख, तू हृदय की सच्चाई से प्रसन्न होता है; और मेरे मन ही में ज्ञान सिखाएगा। BSB BSB: Surely You desire truth in the inmost being; You teach me wisdom in the inmost place.
7 ULB जूफा से मुझे शुद्ध कर*, तो मैं पवित्र हो जाऊँगा; मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूँगा। BSB BSB: Purify me with hyssop, and I will be clean; wash me, and I will be whiter than snow.
8 ULB मुझे हर्ष और आनन्द की बातें सुना, जिससे जो हड्डियाँ तूने तोड़ डाली हैं, वे मगन हो जाएँ। BSB BSB: Let me hear joy and gladness; let the bones You have crushed rejoice.
9 ULB अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले, और मेरे सारे अधर्म के कामों को मिटा डाल। BSB BSB: Hide Your face from my sins and blot out all my iniquities.
10 ULB हे परमेश्वर, मेरे अन्दर शुद्ध मन उत्पन्न कर*, और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नये सिरे से उत्पन्न कर। BSB BSB: Create in me a clean heart, O God, and renew a right spirit within me.
11 ULB मुझे अपने सामने से निकाल न दे, और अपने पवित्र आत्मा को मुझसे अलग न कर। BSB BSB: Cast me not away from Your presence; take not Your Holy Spirit from me.
12 ULB अपने किए हुए उद्धार का हर्ष मुझे फिर से दे, और उदार आत्मा देकर मुझे सम्भाल। BSB BSB: Restore to me the joy of Your salvation, and sustain me with a willing spirit.
13 ULB जब मैं अपराधी को तेरा मार्ग सिखाऊँगा, और पापी तेरी ओर फिरेंगे। BSB BSB: Then I will teach transgressors Your ways, and sinners will return to You.
14 ULB हे परमेश्वर, हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर, मुझे हत्या के अपराध से छुड़ा ले, तब मैं तेरी धार्मिकता का जयजयकार करने पाऊँगा। BSB BSB: Deliver me from bloodguilt, O God, the God of my salvation, and my tongue will sing of Your righteousness.
15 ULB हे प्रभु, मेरा मुँह खोल दे तब मैं तेरा गुणानुवाद कर सकूँगा। BSB BSB: O Lord, open my lips, and my mouth will declare Your praise.
16 ULB क्योंकि तू बलि से प्रसन्न नहीं होता, नहीं तो मैं देता; होमबलि से भी तू प्रसन्न नहीं होता। BSB BSB: For You do not delight in sacrifice, or I would bring it; You take no pleasure in burnt offerings.
17 ULB टूटा मन* परमेश्वर के योग्य बलिदान है; हे परमेश्वर, तू टूटे और पिसे हुए मन को तुच्छ नहीं जानता। BSB BSB: The sacrifices of God are a broken spirit; a broken and a contrite heart, O God, You will not despise.
18 ULB प्रसन्न होकर सिय्योन की भलाई कर, यरूशलेम की शहरपनाह को तू बना, BSB BSB: In Your good pleasure, cause Zion to prosper; build up the walls of Jerusalem.
19 ULB तब तू धार्मिकता के बलिदानों से अर्थात् सर्वांग पशुओं के होमबलि से प्रसन्न होगा; तब लोग तेरी वेदी पर पवित्र बलिदान चढ़ाएँगे। BSB BSB: Then You will delight in righteous sacrifices, in whole burnt offerings; then bulls will be offered on Your altar.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.