1 ULB सचमुच मैं चुपचाप होकर परमेश्वर की ओर मन लगाए हूँ मेरा उद्धार उसी से होता है। BSB BSB: For the choirmaster. According to Jeduthun. A Psalm of David. In God alone my soul finds rest; my salvation comes from Him.
2 ULB सचमुच वही, मेरी चट्टान और मेरा उद्धार है, वह मेरा गढ़ है मैं अधिक न डिगूँगा। BSB BSB: He alone is my rock and my salvation. He is my fortress; I will never be shaken.
3 ULB तुम कब तक एक पुरुष पर धावा करते रहोगे, कि सब मिलकर उसका घात करो? वह तो झुकी हुई दीवार या गिरते हुए बाड़े के समान है। BSB BSB: How long will you threaten a man? Will all of you throw him down like a leaning wall or a tottering fence?
4 ULB सचमुच वे उसको, उसके ऊँचे पद से गिराने की सम्मति करते हैं; वे झूठ से प्रसन्न रहते हैं। मुँह से तो वे आशीर्वाद देते पर मन में कोसते हैं। (सेला) BSB BSB: They fully intend to cast him down from his lofty perch; they delight in lies; with their mouths they bless, but inwardly they curse. Selah
5 ULB हे मेरे मन, परमेश्वर के सामने चुपचाप रह, क्योंकि मेरी आशा उसी से है। BSB BSB: Rest in God alone, O my soul, for my hope comes from Him.
6 ULB सचमुच वही मेरी चट्टान, और मेरा उद्धार है, वह मेरा गढ़ है; इसलिए मैं न डिगूँगा। BSB BSB: He alone is my rock and my salvation; He is my fortress; I will not be shaken.
7 ULB मेरे उद्धार और मेरी महिमा का आधार परमेश्वर है; मेरी दृढ़ चट्टान, और मेरा शरणस्थान परमेश्वर है। BSB BSB: My salvation and my honor rest on God, my strong rock; my refuge is in God.
8 ULB हे लोगों, हर समय उस पर भरोसा रखो; उससे अपने-अपने मन की बातें खोलकर कहो*; परमेश्वर हमारा शरणस्थान है। (सेला) BSB BSB: Trust in Him at all times, O people; pour out your hearts before Him. God is our refuge. Selah
9 ULB सचमुच नीच लोग तो अस्थाई, और बड़े लोग मिथ्या ही हैं; तौल में वे हलके निकलते हैं; वे सब के सब साँस से भी हलके हैं। BSB BSB: Lowborn men are but a vapor; the exalted are but a lie. Weighed on the scale, they go up; together they are but a vapor.
10 ULB अत्याचार करने पर भरोसा मत रखो, और लूट पाट करने पर मत फूलो; चाहे धन सम्पत्ति बढ़े, तो भी उस पर मन न लगाना। (मत्ती 19:21-22, 1 तीमु. 6:17) BSB BSB: Place no trust in extortion or false hope in stolen goods. If your riches increase, do not set your heart upon them.
11 ULB परमेश्वर ने एक बार कहा है; और दो बार मैंने यह सुना है: कि सामर्थ्य परमेश्वर का है* BSB BSB: God has spoken once; I have heard this twice: that power belongs to God,
12 ULB और हे प्रभु, करुणा भी तेरी है। क्योंकि तू एक-एक जन को उसके काम के अनुसार फल देता है। (दानि. 9:9, मत्ती 16:27, रोम. 2:6, प्रका. 22:12) BSB BSB: and loving devotion to You, O Lord. For You will repay each man according to his deeds.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.