1 ULB हे यहोवा, कान लगाकर मेरी सुन ले, क्योंकि मैं दीन और दरिद्र हूँ। BSB BSB: A prayer of David. Incline Your ear, O LORD, and answer me, for I am poor and needy.
2 ULB मेरे प्राण की रक्षा कर, क्योंकि मैं भक्त हूँ; तू मेरा परमेश्वर है, इसलिए अपने दास का, जिसका भरोसा तुझ पर है, उद्धार कर। BSB BSB: Preserve my soul, for I am godly. You are my God; save Your servant who trusts in You.
3 ULB हे प्रभु, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मैं तुझी को लगातार पुकारता रहता हूँ। BSB BSB: Be merciful to me, O Lord, for I call to You all day long.
4 ULB अपने दास के मन को आनन्दित कर, क्योंकि हे प्रभु, मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ। BSB BSB: Bring joy to Your servant, for to You, O Lord, I lift up my soul.
5 ULB क्योंकि हे प्रभु, तू भला और क्षमा करनेवाला है, और जितने तुझे पुकारते हैं उन सभी के लिये तू अति करुणामय है। BSB BSB: For You, O Lord, are kind and forgiving, rich in loving devotion to all who call on You.
6 ULB हे यहोवा मेरी प्रार्थना की ओर कान लगा, और मेरे गिड़गिड़ाने को ध्यान से सुन। BSB BSB: Hear my prayer, O LORD, and attend to my plea for mercy.
7 ULB संकट के दिन मैं तुझको पुकारूँगा, क्योंकि तू मेरी सुन लेगा। BSB BSB: In the day of my distress I call on You, because You answer me.
8 ULB हे प्रभु, देवताओं में से कोई भी तेरे तुल्य नहीं, और न किसी के काम तेरे कामों के बराबर हैं। BSB BSB: O Lord, there is none like You among the gods, nor any works like Yours.
9 ULB हे प्रभु, जितनी जातियों को तूने बनाया है, सब आकर तेरे सामने दण्डवत् करेंगी, और तेरे नाम की महिमा करेंगी*। (प्रका. 15:4) BSB BSB: All the nations You have made will come and bow before You, O Lord, and they will glorify Your name.
10 ULB क्योंकि तू महान और आश्चर्यकर्म करनेवाला है, केवल तू ही परमेश्वर है। BSB BSB: For You are great and perform wonders; You alone are God.
11 ULB हे यहोवा, अपना मार्ग मुझे सिखा, तब मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलूँगा, मुझ को एक चित्त कर कि मैं तेरे नाम का भय मानूँ। BSB BSB: Teach me Your way, O LORD, that I may walk in Your truth. Give me an undivided heart, that I may fear Your name.
12 ULB हे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर, मैं अपने सम्पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा, और तेरे नाम की महिमा सदा करता रहूँगा। BSB BSB: I will praise You, O Lord my God, with all my heart; I will glorify Your name forever.
13 ULB क्योंकि तेरी करुणा मेरे ऊपर बड़ी है; और तूने मुझ को अधोलोक की तह में जाने से बचा लिया है। BSB BSB: For great is Your loving devotion to me; You have delivered me from the depths of Sheol.
14 ULB हे परमेश्वर, अभिमानी लोग मेरे विरुद्ध उठ गए हैं, और उपद्रवियों का झुण्ड मेरे प्राण के खोजी हुए हैं, और वे तेरा कुछ विचार नहीं रखते। BSB BSB: The arrogant rise against me, O God; a band of ruthless men seeks my life; they have no regard for You.
15 ULB परन्तु प्रभु दयालु और अनुग्रहकारी परमेश्वर है, तू विलम्ब से कोप करनेवाला और अति करुणामय है। BSB BSB: But You, O Lord, are a compassionate and gracious God, slow to anger, abounding in loving devotion and faithfulness.
16 ULB मेरी ओर फिरकर मुझ पर अनुग्रह कर; अपने दास को तू शक्ति दे*, और अपनी दासी के पुत्र का उद्धार कर। BSB BSB: Turn to me and have mercy; grant Your strength to Your servant; save the son of Your maidservant.
17 ULB मुझे भलाई का कोई चिन्ह दिखा, जिसे देखकर मेरे बैरी निराश हों, क्योंकि हे यहोवा, तूने आप मेरी सहायता की और मुझे शान्ति दी है। BSB BSB: Show me a sign of Your goodness, that my enemies may see and be ashamed; for You, O LORD, have helped me and comforted me.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.