1 ULB मैं यहोवा की सारी करुणा के विषय सदा गाता रहूँगा; मैं तेरी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बताता रहूँगा। BSB BSB: A Maskil of Ethan the Ezrahite. I will sing of the loving devotion of the LORD forever; with my mouth I will proclaim Your faithfulness to all generations.
2 ULB क्योंकि मैंने कहा, “तेरी करुणा सदा बनी रहेगी, तू स्वर्ग में अपनी सच्चाई को स्थिर रखेगा।” BSB BSB: For I have said, “Loving devotion is built up forever; in the heavens You establish Your faithfulness.”
3 ULB तूने कहा, “मैंने अपने चुने हुए से वाचा बाँधी है, मैंने अपने दास दाऊद से शपथ खाई है, BSB BSB: You said, “I have made a covenant with My chosen one, I have sworn to David My servant:
4 ULB ‘मैं तेरे वंश को सदा स्थिर रखूँगा*; और तेरी राजगद्दी को पीढ़ी-पीढ़ी तक बनाए रखूँगा’।” (सेला) (यूह. 7:42, 2 शमू. 7:11-16) BSB BSB: ‘I will establish your offspring forever and build up your throne for all generations.’” Selah
5 ULB हे यहोवा, स्वर्ग में तेरे अद्भुत काम की, और पवित्रों की सभा में तेरी सच्चाई की प्रशंसा होगी। BSB BSB: The heavens praise Your wonders, O LORD—Your faithfulness as well—in the assembly of the holy ones.
6 ULB क्योंकि आकाशमण्डल में यहोवा के तुल्य कौन ठहरेगा? बलवन्तों के पुत्रों में से कौन है जिसके साथ यहोवा की उपमा दी जाएगी? BSB BSB: For who in the skies can compare with the LORD? Who among the heavenly beings is like the LORD?
7 ULB परमेश्वर पवित्र लोगों की गोष्ठी में अत्यन्त प्रतिष्ठा के योग्य, और अपने चारों ओर सब रहनेवालों से अधिक भययोग्य है। (2 थिस्सलु. 1:10, भजन 76:7,11) BSB BSB: In the council of the holy ones, God is greatly feared, and awesome above all who surround Him.
8 ULB हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, हे यहोवा, तेरे तुल्य कौन सामर्थी है? तेरी सच्चाई तो तेरे चारों ओर है! BSB BSB: O LORD God of Hosts, who is like You? O mighty LORD, Your faithfulness surrounds You.
9 ULB समुद्र के गर्व को तू ही तोड़ता है; जब उसके तरंग उठते हैं, तब तू उनको शान्त कर देता है। BSB BSB: You rule the raging sea; when its waves mount up, You still them.
10 ULB तूने रहब को घात किए हुए के समान कुचल डाला, और अपने शत्रुओं को अपने बाहुबल से तितर-बितर किया है। (लूका 1:51, यह 51:9) BSB BSB: You crushed Rahab like a carcass; You scattered Your enemies with Your mighty arm.
11 ULB आकाश तेरा है, पृथ्वी भी तेरी है; जगत और जो कुछ उसमें है, उसे तू ही ने स्थिर किया है। (1 कुरि. 10:26, भजन 24:1-2) BSB BSB: The heavens are Yours, and also the earth. The earth and its fullness You founded.
12 ULB उत्तर और दक्षिण को तू ही ने सिरजा; ताबोर और हेर्मोन तेरे नाम का जयजयकार करते हैं। BSB BSB: North and south You created; Tabor and Hermon shout for joy at Your name.
13 ULB तेरी भुजा बलवन्त है; तेरा हाथ शक्तिमान और तेरा दाहिना हाथ प्रबल है। BSB BSB: Mighty is Your arm; strong is Your hand. Your right hand is exalted.
14 ULB तेरे सिंहासन का मूल, धर्म और न्याय है; करुणा और सच्चाई तेरे आगे-आगे चलती है। BSB BSB: Righteousness and justice are the foundation of Your throne; loving devotion and faithfulness go before You.
15 ULB क्या ही धन्य है वह समाज जो आनन्द के ललकार को पहचानता है; हे यहोवा, वे लोग तेरे मुख के प्रकाश में चलते हैं, BSB BSB: Blessed are those who know the joyful sound, who walk, O LORD, in the light of Your presence.
16 ULB वे तेरे नाम के हेतु दिन भर मगन रहते हैं, और तेरे धर्म के कारण महान हो जाते हैं। BSB BSB: They rejoice in Your name all day long, and in Your righteousness they exult.
17 ULB क्योंकि तू उनके बल की शोभा है, और अपनी प्रसन्नता से हमारे सींग को ऊँचा करेगा। BSB BSB: For You are the glory of their strength, and by Your favor our horn is exalted.
18 ULB क्योंकि हमारी ढाल यहोवा की ओर से है, हमारा राजा इस्राएल के पवित्र की ओर से है। BSB BSB: Surely our shield belongs to the LORD, and our king to the Holy One of Israel.
19 ULB एक समय तूने अपने भक्त को दर्शन देकर बातें की; और कहा, “मैंने सहायता करने का भार एक वीर पर रखा है, और प्रजा में से एक को चुनकर बढ़ाया है। BSB BSB: You once spoke in a vision; to Your godly ones You said, “I have bestowed help on a warrior; I have exalted one chosen from the people.
20 ULB मैंने अपने दास दाऊद को लेकर, अपने पवित्र तेल से उसका अभिषेक किया है। (प्रेरि. 13:22) BSB BSB: I have found My servant David; with My sacred oil I have anointed him.
21 ULB मेरा हाथ उसके साथ बना रहेगा, और मेरी भुजा उसे दृढ़ रखेगी। BSB BSB: My hand will sustain him; surely My arm will strengthen him.
22 ULB शत्रु उसको तंग करने न पाएगा, और न कुटिल जन उसको दुःख देने पाएगा। BSB BSB: No enemy will exact tribute; no wicked man will oppress him.
23 ULB मैं उसके शत्रुओं को उसके सामने से नाश करूँगा, और उसके बैरियों पर विपत्ति डालूँगा। BSB BSB: I will crush his foes before him and strike down those who hate him.
24 ULB परन्तु मेरी सच्चाई और करुणा उस पर बनी रहेंगी, और मेरे नाम के द्वारा उसका सींग ऊँचा हो जाएगा। BSB BSB: My faithfulness and loving devotion will be with him, and through My name his horn will be exalted.
25 ULB मैं समुद्र को उसके हाथ के नीचे और महानदों को उसके दाहिने हाथ के नीचे कर दूँगा। BSB BSB: I will set his hand over the sea, and his right hand upon the rivers.
26 ULB वह मुझे पुकारकर कहेगा, ‘तू मेरा पिता है, मेरा परमेश्वर और मेरे उद्धार की चट्टान है।’ (1 पत. 1:17, प्रका. 21:7) BSB BSB: He will call to Me, ‘You are my Father, my God, the Rock of my salvation.’
27 ULB फिर मैं उसको अपना पहलौठा, और पृथ्वी के राजाओं पर प्रधान ठहराऊँगा। (प्रका. 1:5, प्रका. 17:18) BSB BSB: I will indeed appoint him as My firstborn, the highest of the kings of the earth.
28 ULB मैं अपनी करुणा उस पर सदा बनाए रहूँगा*, और मेरी वाचा उसके लिये अटल रहेगी। BSB BSB: I will forever preserve My loving devotion for him, and My covenant with him will stand fast.
29 ULB मैं उसके वंश को सदा बनाए रखूँगा, और उसकी राजगद्दी स्वर्ग के समान सर्वदा बनी रहेगी। BSB BSB: I will establish his line forever, his throne as long as the heavens endure.
30 ULB यदि उसके वंश के लोग मेरी व्यवस्था को छोड़ें और मेरे नियमों के अनुसार न चलें, BSB BSB: If his sons forsake My law and do not walk in My judgments,
31 ULB यदि वे मेरी विधियों का उल्लंघन करें, और मेरी आज्ञाओं को न मानें, BSB BSB: if they violate My statutes and fail to keep My commandments,
32 ULB तो मैं उनके अपराध का दण्ड सोंटें से, और उनके अधर्म का दण्ड कोड़ों से दूँगा। BSB BSB: I will attend to their transgression with the rod, and to their iniquity with stripes.
33 ULB परन्तु मैं अपनी करुणा उस पर से न हटाऊँगा, और न सच्चाई त्याग कर झूठा ठहरूँगा। BSB BSB: But I will not withdraw My loving devotion from him, nor ever betray My faithfulness.
34 ULB मैं अपनी वाचा न तोड़ूँगा, और जो मेरे मुँह से निकल चुका है, उसे न बदलूँगा। BSB BSB: I will not violate My covenant or alter the utterance of My lips.
35 ULB एक बार मैं अपनी पवित्रता की शपथ खा चुका हूँ; मैं दाऊद को कभी धोखा न दूँगा*। BSB BSB: Once and for all I have sworn by My holiness—I will not lie to David—
36 ULB उसका वंश सर्वदा रहेगा, और उसकी राजगद्दी सूर्य के समान मेरे सम्मुख ठहरी रहेगी। (लूका 1:32-33) BSB BSB: his offspring shall endure forever, and his throne before Me like the sun,
37 ULB वह चन्द्रमा के समान, और आकाशमण्डल के विश्वासयोग्य साक्षी के समान सदा बना रहेगा।” (सेला) BSB BSB: like the moon, established forever, a faithful witness in the sky.” Selah
38 ULB तो भी तूने अपने अभिषिक्त को छोड़ा और उसे तज दिया, और उस पर अति क्रोध किया है। BSB BSB: Now, however, You have spurned and rejected him; You are enraged by Your anointed one.
39 ULB तूने अपने दास के साथ की वाचा को त्याग दिया, और उसके मुकुट को भूमि पर गिराकर अशुद्ध किया है। BSB BSB: You have renounced the covenant with Your servant and sullied his crown in the dust.
40 ULB तूने उसके सब बाड़ों को तोड़ डाला है, और उसके गढ़ों को उजाड़ दिया है। BSB BSB: You have broken down all his walls; You have reduced his strongholds to rubble.
41 ULB सब बटोही उसको लूट लेते हैं, और उसके पड़ोसियों से उसकी नामधराई होती है। BSB BSB: All who pass by plunder him; he has become a reproach to his neighbors.
42 ULB तूने उसके विरोधियों को प्रबल किया; और उसके सब शत्रुओं को आनन्दित किया है। BSB BSB: You have exalted the right hand of his foes; You have made all his enemies rejoice.
43 ULB फिर तू उसकी तलवार की धार को मोड़ देता है, और युद्ध में उसके पाँव जमने नहीं देता। BSB BSB: You have bent the edge of his sword and have not sustained him in battle.
44 ULB तूने उसका तेज हर लिया है, और उसके सिंहासन को भूमि पर पटक दिया है। BSB BSB: You have ended his splendor and cast his throne to the ground.
45 ULB तूने उसकी जवानी को घटाया, और उसको लज्जा से ढाँप दिया है। (सेला) BSB BSB: You have cut short the days of his youth; You have covered him with shame. Selah
46 ULB हे यहोवा, तू कब तक लगातार मुँह फेरे रहेगा, तेरी जलजलाहट कब तक आग के समान भड़की रहेगी। BSB BSB: How long, O LORD? Will You hide Yourself forever? Will Your wrath keep burning like fire?
47 ULB मेरा स्मरण कर, कि मैं कैसा अनित्य हूँ, तूने सब मनुष्यों को क्यों व्यर्थ सिरजा है? BSB BSB: Remember the briefness of my lifespan! For what futility You have created all men!
48 ULB कौन पुरुष सदा अमर रहेगा? क्या कोई अपने प्राण को अधोलोक से बचा सकता है? (सेला) BSB BSB: What man can live and never see death? Can he deliver his soul from the power of Sheol? Selah
49 ULB हे प्रभु, तेरी प्राचीनकाल की करुणा कहाँ रही*, जिसके विषय में तूने अपनी सच्चाई की शपथ दाऊद से खाई थी? BSB BSB: Where, O Lord, is Your loving devotion of old, which You faithfully swore to David?
50 ULB हे प्रभु, अपने दासों की नामधराई की सुधि ले; मैं तो सब सामर्थी जातियों का बोझ लिए रहता हूँ। BSB BSB: Remember, O Lord, the reproach of Your servants, which I bear in my heart from so many people—
51 ULB तेरे उन शत्रुओं ने तो हे यहोवा, तेरे अभिषिक्त के पीछे पड़कर उसकी नामधराई की है। BSB BSB: how Your enemies have taunted, O LORD, and have mocked every step of Your anointed one!
52 ULB यहोवा सर्वदा धन्य रहेगा! आमीन फिर आमीन। BSB BSB: Blessed be the LORD forever! Amen and amen.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.