1 ULB जो परमप्रधान के छाए हुए स्थान में बैठा रहे, वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा। BSB BSB: He who dwells in the shelter of the Most High will abide in the shadow of the Almighty.
2 ULB मैं यहोवा के विषय कहूँगा, “वह मेरा शरणस्थान और गढ़ है; वह मेरा परमेश्वर है, जिस पर मैं भरोसा रखता हूँ” BSB BSB: I will say to the LORD, “You are my refuge and my fortress, my God, in whom I trust.”
3 ULB वह तो तुझे बहेलिये के जाल से, और महामारी से बचाएगा*; BSB BSB: Surely He will deliver you from the snare of the fowler, and from the deadly plague.
4 ULB वह तुझे अपने पंखों की आड़ में ले लेगा, और तू उसके परों के नीचे शरण पाएगा; उसकी सच्चाई तेरे लिये ढाल और झिलम ठहरेगी। BSB BSB: He will cover you with His feathers; under His wings you will find refuge; His faithfulness is a shield and rampart.
5 ULB तू न रात के भय से डरेगा, और न उस तीर से जो दिन को उड़ता है, BSB BSB: You will not fear the terror of the night, nor the arrow that flies by day,
6 ULB न उस मरी से जो अंधेरे में फैलती है, और न उस महारोग से जो दिन-दुपहरी में उजाड़ता है। BSB BSB: nor the pestilence that stalks in the darkness, nor the calamity that destroys at noon.
7 ULB तेरे निकट हजार, और तेरी दाहिनी ओर दस हजार गिरेंगे; परन्तु वह तेरे पास न आएगा। BSB BSB: Though a thousand may fall at your side, and ten thousand at your right hand, no harm will come near you.
8 ULB परन्तु तू अपनी आँखों की दृष्टि करेगा* और दुष्टों के अन्त को देखेगा। BSB BSB: You will only see it with your eyes and witness the punishment of the wicked.
9 ULB हे यहोवा, तू मेरा शरणस्थान ठहरा है। तूने जो परमप्रधान को अपना धाम मान लिया है, BSB BSB: Because you have made the LORD your dwelling—my refuge, the Most High—
10 ULB इसलिए कोई विपत्ति तुझ पर न पड़ेगी, न कोई दुःख तेरे डेरे के निकट आएगा।। BSB BSB: no evil will befall you, no plague will approach your tent.
11 ULB क्योंकि वह अपने दूतों को तेरे निमित्त आज्ञा देगा, कि जहाँ कहीं तू जाए वे तेरी रक्षा करें। BSB BSB: For He will command His angels concerning you to guard you in all your ways.
12 ULB वे तुझको हाथों हाथ उठा लेंगे, ऐसा न हो कि तेरे पाँवों में पत्थर से ठेस लगे। (मत्ती 4:6, लूका 4:10,11, इब्रा. 1:14) BSB BSB: They will lift you up in their hands, so that you will not strike your foot against a stone.
13 ULB तू सिंह और नाग को कुचलेगा, तू जवान सिंह और अजगर को लताड़ेगा। BSB BSB: You will tread on the lion and cobra; you will trample the young lion and serpent.
14 ULB उसने जो मुझसे स्नेह किया है, इसलिए मैं उसको छुड़ाऊँगा; मैं उसको ऊँचे स्थान पर रखूँगा, क्योंकि उसने मेरे नाम को जान लिया है। BSB BSB: “Because he loves Me, I will deliver him; because he knows My name, I will protect him.
15 ULB जब वह मुझ को पुकारे, तब मैं उसकी सुनूँगा; संकट में मैं उसके संग रहूँगा, मैं उसको बचाकर उसकी महिमा बढ़ाऊँगा। BSB BSB: When he calls out to Me, I will answer him; I will be with him in trouble. I will deliver him and honor him.
16 ULB मैं उसको दीर्घायु से तृप्त करूँगा, और अपने किए हुए उद्धार का दर्शन दिखाऊँगा। BSB BSB: With long life I will satisfy him and show him My salvation.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.