1 ULB हे यहोवा, हे पलटा लेनेवाले परमेश्वर, हे पलटा लेनेवाले परमेश्वर, अपना तेज दिखा! (व्य. 32:35) BSB BSB: O LORD, God of vengeance, O God of vengeance, shine forth.
2 ULB हे पृथ्वी के न्यायी, उठ; और घमण्डियों को बदला दे! BSB BSB: Rise up, O Judge of the earth; render a reward to the proud.
3 ULB हे यहोवा, दुष्ट लोग कब तक, दुष्ट लोग कब तक डींग मारते रहेंगे? BSB BSB: How long will the wicked, O LORD, how long will the wicked exult?
4 ULB वे बकते और ढिठाई की बातें बोलते हैं, सब अनर्थकारी बड़ाई मारते हैं। BSB BSB: They pour out arrogant words; all workers of iniquity boast.
5 ULB हे यहोवा, वे तेरी प्रजा को पीस डालते हैं, वे तेरे निज भाग को दुःख देते हैं। BSB BSB: They crush Your people, O LORD; they oppress Your heritage.
6 ULB वे विधवा और परदेशी का घात करते, और अनाथों को मार डालते हैं; BSB BSB: They kill the widow and the foreigner; they murder the fatherless.
7 ULB और कहते हैं, “यहोवा न देखेगा, याकूब का परमेश्वर विचार न करेगा।” BSB BSB: They say, “The LORD does not see; the God of Jacob pays no heed.”
8 ULB तुम जो प्रजा में पशु सरीखे हो, विचार करो; और हे मूर्खों तुम कब बुद्धिमान बनोगे*? BSB BSB: Take notice, O senseless among the people! O fools, when will you be wise?
9 ULB जिसने कान दिया, क्या वह आप नहीं सुनता? जिसने आँख रची, क्या वह आप नहीं देखता? BSB BSB: He who affixed the ear, can He not hear? He who formed the eye, can He not see?
10 ULB जो जाति-जाति को ताड़ना देता, और मनुष्य को ज्ञान सिखाता है, क्या वह न सुधारेगा? BSB BSB: He who admonishes the nations, does He not discipline? He who teaches man, does He lack knowledge?
11 ULB यहोवा मनुष्य की कल्पनाओं को तो जानता है कि वे मिथ्या हैं। (1 कुरि. 3:20) BSB BSB: The LORD knows the thoughts of man, that they are futile.
12 ULB हे यहोवा, क्या ही धन्य है वह पुरुष जिसको तू ताड़ना देता है, और अपनी व्यवस्था सिखाता है, BSB BSB: Blessed is the man You discipline, O LORD, and teach from Your law,
13 ULB क्योंकि तू उसको विपत्ति के दिनों में उस समय तक चैन देता रहता है, जब तक दुष्टों के लिये गड्ढा नहीं खोदा जाता*। BSB BSB: to grant him relief from days of trouble, until a pit is dug for the wicked.
14 ULB क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा को न तजेगा, वह अपने निज भाग को न छोड़ेगा; (रोमि.11:1,2) BSB BSB: For the LORD will not forsake His people; He will never abandon His heritage.
15 ULB परन्तु न्याय फिर धर्म के अनुसार किया जाएगा, और सारे सीधे मनवाले उसके पीछे-पीछे हो लेंगे। BSB BSB: Surely judgment will again be righteous, and all the upright in heart will follow it.
16 ULB कुकर्मियों के विरुद्ध मेरी ओर कौन खड़ा होगा? मेरी ओर से अनर्थकारियों का कौन सामना करेगा? BSB BSB: Who will rise up for me against the wicked? Who will stand for me against the workers of iniquity?
17 ULB यदि यहोवा मेरा सहायक न होता, तो क्षण भर में मुझे चुपचाप होकर रहना पड़ता। BSB BSB: Unless the LORD had been my helper, I would soon have dwelt in the abode of silence.
18 ULB जब मैंने कहा, “मेरा पाँव फिसलने लगा है*,” तब हे यहोवा, तेरी करुणा ने मुझे थाम लिया। BSB BSB: If I say, “My foot is slipping,” Your loving devotion, O LORD, supports me.
19 ULB जब मेरे मन में बहुत सी चिन्ताएँ होती हैं, तब हे यहोवा, तेरी दी हुई शान्ति से मुझ को सुख होता है। (2 कुरि. 1:5) BSB BSB: When anxiety overwhelms me, Your consolation delights my soul.
20 ULB क्या तेरे और दुष्टों के सिंहासन के बीच संधि होगी, जो कानून की आड़ में उत्पात मचाते हैं? BSB BSB: Can a corrupt throne be Your ally—one devising mischief by decree?
21 ULB वे धर्मी का प्राण लेने को दल बाँधते हैं, और निर्दोष को प्राणदण्ड देते हैं। BSB BSB: They band together against the righteous and condemn the innocent to death.
22 ULB परन्तु यहोवा मेरा गढ़, और मेरा परमेश्वर मेरी शरण की चट्टान ठहरा है। BSB BSB: But the LORD has been my stronghold, and my God is my rock of refuge.
23 ULB उसने उनका अनर्थ काम उन्हीं पर लौटाया है, और वह उन्हें उन्हीं की बुराई के द्वारा सत्यानाश करेगा। हमारा परमेश्वर यहोवा उनको सत्यानाश करेगा। BSB BSB: He will bring upon them their own iniquity and destroy them for their wickedness. The LORD our God will destroy them.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.