2 ULB कि मुझे बड़ा शोक है, और मेरा मन सदा दुःखता रहता है। BSB BSB: I have deep sorrow and unceasing anguish in my heart.
3 ULB क्योंकि मैं यहाँ तक चाहता था, कि अपने भाइयों, के लिये जो शरीर के भाव से मेरे कुटुम्बी हैं, आप ही मसीह से श्रापित और अलग हो जाता। (निर्ग. 32:32) BSB BSB: For I could wish that I myself were cursed and cut off from Christ for the sake of my brothers, my own flesh and blood,
5 ULB पूर्वज भी उन्हीं के हैं, और मसीह भी शरीर के भाव से उन्हीं में से हुआ, जो सब के ऊपर परम परमेश्वर युगानुयुग धन्य है। आमीन। BSB BSB: Theirs are the patriarchs, and from them proceeds the human descent of Christ, who is God over all, forever worthy of praise! Amen.
6 ULB परन्तु यह नहीं, कि परमेश्वर का वचन टल गया, इसलिए कि जो इस्राएल के वंश हैं, वे सब इस्राएली नहीं; BSB BSB: It is not as though God’s word has failed. For not all who are descended from Israel are Israel.
7 ULB और न अब्राहम के वंश होने के कारण सब उसकी सन्तान ठहरे, परन्तु (लिखा है) “इसहाक ही से तेरा वंश कहलाएगा।” (इब्रा. 11:18) BSB BSB: Nor because they are Abraham’s descendants are they all his children. On the contrary, “Through Isaac your offspring will be reckoned.”
8 ULB अर्थात् शरीर की सन्तान परमेश्वर की सन्तान नहीं, परन्तु प्रतिज्ञा के सन्तान वंश गिने जाते हैं। BSB BSB: So it is not the children of the flesh who are God’s children, but it is the children of the promise who are regarded as offspring.
9 ULB क्योंकि प्रतिज्ञा का वचन यह है, “मैं इस समय के अनुसार आऊँगा, और सारा का एक पुत्र होगा।” (उत्प. 18:10, उत्प. 21:2) BSB BSB: For this is what the promise stated: “At the appointed time I will return, and Sarah will have a son.”
10 ULB और केवल यही नहीं, परन्तु जब रिबका भी एक से अर्थात् हमारे पिता इसहाक से गर्भवती थी। (उत्प. 25:21) BSB BSB: Not only that, but Rebecca’s children were conceived by one man, our father Isaac.
11 ULB और अभी तक न तो बालक जन्मे थे, और न उन्होंने कुछ भला या बुरा किया था, इसलिए कि परमेश्वर की मनसा जो उसके चुन लेने के अनुसार है, कर्मों के कारण नहीं, परन्तु बुलानेवाले पर बनी रहे। BSB BSB: Yet before the twins were born or had done anything good or bad, in order that God’s plan of election might stand,
12 ULB उसने कहा, “जेठा छोटे का दास होगा।” (उत्प. 25:23) BSB BSB: not by works but by Him who calls, she was told, “The older will serve the younger.”
13 ULB जैसा लिखा है, “मैंने याकूब से प्रेम किया, परन्तु एसाव को अप्रिय जाना।” (मला. 1:2-3) BSB BSB: So it is written: “Jacob I loved, but Esau I hated.”
14 ULB तो हम क्या कहें? क्या परमेश्वर के यहाँ अन्याय है? कदापि नहीं! BSB BSB: What then shall we say? Is God unjust? Certainly not!
15 ULB क्योंकि वह मूसा से कहता है, “मैं जिस किसी पर दया करना चाहूँ, उस पर दया करूँगा, और जिस किसी पर कृपा करना चाहूँ उसी पर कृपा करूँगा।” (निर्ग. 33:19) BSB BSB: For He says to Moses: “I will have mercy on whom I have mercy, and I will have compassion on whom I have compassion.”
16 ULB इसलिए यह न तो चाहनेवाले की, न दौड़नेवाले की परन्तु दया करनेवाले परमेश्वर की बात है। BSB BSB: So then, it does not depend on man’s desire or effort, but on God’s mercy.
17 ULB क्योंकि पवित्रशास्त्र में फ़िरौन से कहा गया, “मैंने तुझे इसलिए खड़ा किया है, कि तुझ में अपनी सामर्थ्य दिखाऊँ, और मेरे नाम का प्रचार सारी पृथ्वी पर हो।” (निर्ग. 9:16) BSB BSB: For the Scripture says to Pharaoh: “I raised you up for this very purpose, that I might display My power in you, and that My name might be proclaimed in all the earth.”
18 ULB तो फिर, वह जिस पर चाहता है, उस पर दया करता है; और जिसे चाहता है, उसे कठोर कर देता है। BSB BSB: Therefore God has mercy on whom He wants to have mercy, and He hardens whom He wants to harden.
19 ULB फिर तू मुझसे कहेगा, “वह फिर क्यों दोष लगाता है? कौन उसकी इच्छा का सामना करता हैं?” BSB BSB: One of you will say to me, “Then why does God still find fault? For who can resist His will?”
20 ULB हे मनुष्य, भला तू कौन है, जो परमेश्वर का सामना करता है? क्या गढ़ी हुई वस्तु गढ़नेवाले से कह सकती है, “तूने मुझे ऐसा क्यों बनाया है?” BSB BSB: But who are you, O man, to talk back to God? Shall what is formed say to Him who formed it, “Why did You make me like this?”
21 ULB क्या कुम्हार को मिट्टी पर अधिकार नहीं, कि एक ही लोंदे में से, एक बर्तन आदर के लिये, और दूसरे को अनादर के लिये बनाए? (यशा. 64:8) BSB BSB: Does not the potter have the right to make from the same lump of clay one vessel for special occasions and another for common use?
22 ULB कि परमेश्वर ने अपना क्रोध दिखाने और अपनी सामर्थ्य प्रगट करने की इच्छा से क्रोध के बरतनों की, जो विनाश के लिये तैयार किए गए थे बड़े धीरज से सही। (नीति. 16:4) BSB BSB: What if God, intending to show His wrath and make His power known, bore with great patience the vessels of His wrath, prepared for destruction?
23 ULB और दया के बरतनों पर जिन्हें उसने महिमा के लिये पहले से तैयार किया, अपने महिमा के धन को प्रगट करने की इच्छा की? BSB BSB: What if He did this to make the riches of His glory known to the vessels of His mercy, whom He prepared in advance for glory—
24 ULB अर्थात् हम पर जिन्हें उसने न केवल यहूदियों में से वरन् अन्यजातियों में से भी बुलाया। (इफि. 3:6, रोम. 3:29) BSB BSB: including us, whom He has called not only from the Jews, but also from the Gentiles?
26 ULB और ऐसा होगा कि जिस जगह में उनसे यह कहा गया था, कि तुम मेरी प्रजा नहीं हो, उसी जगह वे जीविते परमेश्वर की सन्तान कहलाएँगे।” BSB BSB: and, “It will happen that in the very place where it was said to them, ‘You are not My people,’ they will be called ‘sons of the living God.’”
27 ULB और यशायाह इस्राएल के विषय में पुकारकर कहता है, “चाहे इस्राएल की सन्तानों की गिनती समुद्र के रेत के बराबर हो, तो भी उनमें से थोड़े ही बचेंगे। (यहे. 6:8) BSB BSB: Isaiah cries out concerning Israel: “Though the number of the Israelites is like the sand of the sea, only the remnant will be saved.
28 ULB क्योंकि प्रभु अपना वचन पृथ्वी पर पूरा करके, धार्मिकता से शीघ्र उसे सिद्ध करेगा।” BSB BSB: For the Lord will carry out His sentence on the earth thoroughly and decisively.”
29 ULB जैसा यशायाह ने पहले भी कहा था, “यदि सेनाओं का प्रभु हमारे लिये कुछ वंश न छोड़ता, तो हम सदोम के समान हो जाते, और अमोरा के सरीखे ठहरते।” (यशा. 1:9) BSB BSB: It is just as Isaiah foretold: “Unless the Lord of Hosts had left us descendants, we would have become like Sodom, we would have resembled Gomorrah.”
30 ULB तो हम क्या कहें? यह कि अन्यजातियों ने जो धार्मिकता की खोज नहीं करते थे, धार्मिकता प्राप्त की अर्थात् उस धार्मिकता को जो विश्वास से है; BSB BSB: What then will we say? That the Gentiles, who did not pursue righteousness, have obtained it, a righteousness that is by faith;
31 ULB परन्तु इस्राएली; जो धार्मिकता की व्यवस्था की खोज करते हुए उस व्यवस्था तक नहीं पहुँचे। BSB BSB: but Israel, who pursued a law of righteousness, has not attained it.
32 ULB किस लिये? इसलिए कि वे विश्वास से नहीं, परन्तु मानो कर्मों से उसकी खोज करते थे: उन्होंने उस ठोकर के पत्थर पर ठोकर खाई। BSB BSB: Why not? Because their pursuit was not by faith, but as if it were by works. They stumbled over the stumbling stone,
33 ULB जैसा लिखा है, “देखो मैं सिय्योन में एक ठेस लगने का पत्थर, और ठोकर खाने की चट्टान रखता हूँ, और जो उस पर विश्वास करेगा, वह लज्जित न होगा।” (यशा. 28:16) BSB BSB: as it is written: “See, I lay in Zion a stone of stumbling and a rock of offense; and the one who believes in Him will never be put to shame.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.