1 ULB मैंने फिर आँखें उठाई तो क्या देखा, कि एक लिखा हुआ पत्र उड़ रहा है। BSB BSB: Again I lifted up my eyes and saw before me a flying scroll.
2 ULB दूत ने मुझसे पूछा, “तुझे क्या दिखाई पड़ता है?” मैंने कहा, “मुझे एक लिखा हुआ पत्र उड़ता हुआ दिखाई पड़ता है, जिसकी लम्बाई बीस हाथ और चौड़ाई दस हाथ की है।” BSB BSB: “What do you see?” asked the angel. “I see a flying scroll,” I replied, “twenty cubits long and ten cubits wide.”
3 ULB तब उसने मुझसे कहा, “यह वह श्राप है जो इस सारे देश पर* पड़नेवाला है; क्योंकि जो कोई चोरी करता है, वह उसकी एक ओर लिखे हुए के अनुसार मैल के समान निकाल दिया जाएगा; और जो कोई शपथ खाता है, वह उसकी दूसरी ओर लिखे हुए के अनुसार मैल के समान निकाल दिया जाएगा। BSB BSB: Then he told me, “This is the curse that is going out over the face of all the land, for according to one side of the scroll, every thief will be removed; and according to the other side, every perjurer will be removed.
4 ULB सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है, मैं उसको ऐसा चलाऊँगा कि वह चोर के घर में और मेरे नाम की झूठी शपथ खानेवाले के घर में घुसकर ठहरेगा, और उसको लकड़ी और पत्थरों समेत नष्ट कर देगा।” BSB BSB: I will send it out, declares the LORD of Hosts, and it will enter the house of the thief and the house of him who swears falsely by My name. It will remain inside his house and destroy it, down to its timbers and stones.”
5 ULB तब जो दूत मुझसे बातें करता था, उसने बाहर जाकर मुझसे कहा, “आँखें उठाकर देख कि वह क्या वस्तु निकली जा रही है?” BSB BSB: Then the angel who was speaking with me came forward and told me, “Now lift up your eyes and see what is approaching.”
6 ULB मैंने पूछा, “वह क्या है?” उसने कहा? “वह वस्तु जो निकली जा रही है वह एक एपा का नाप है।” और उसने फिर कहा, “सारे देश में लोगों का यही पाप है।” BSB BSB: “What is it?” I asked. And he replied, “A measuring basket is going forth.” Then he continued, “This is their iniquity in all the land.”
7 ULB फिर मैंने क्या देखा कि एपा का शीशे का ढक्कन उठाया जा रहा है, और एक स्त्री है जो एपा के बीच में बैठी है। BSB BSB: And behold, the cover of lead was raised, and there was a woman sitting inside the basket.
8 ULB दूत ने कहा, “इसका अर्थ दुष्टता है।” और उसने उस स्त्री को एपा के बीच में दबा दिया, और शीशे के उस ढक्कन से एपा का मुँह बन्द कर दिया। BSB BSB: “This is Wickedness,” he said. And he shoved her down into the basket, pushing down the lead cover over its opening.
9 ULB तब मैंने आँखें उठाई, तो क्या देखा कि दो स्त्रियाँ चली जाती हैं* जिनके पंख पवन में फैले हुए हैं, और उनके पंख सारस के से हैं, और वे एपा को आकाश और पृथ्वी के बीच में उड़ाए लिए जा रही हैं। BSB BSB: Then I lifted up my eyes and saw two women approaching, with the wind in their wings. Their wings were like those of a stork, and they lifted up the basket between heaven and earth.
10 ULB तब मैंने उस दूत से जो मुझसे बातें करता था, पूछा, “वे एपा को कहाँ लिए जाती हैं?” BSB BSB: “Where are they taking the basket?” I asked the angel who was speaking with me.
11 ULB उसने कहा, “शिनार देश* में लिए जाती हैं कि वहाँ उसके लिये एक भवन बनाएँ; और जब वह तैयार किया जाए, तब वह एपा वहाँ अपने ही पाए पर खड़ा किया जाएगा।” BSB BSB: “To build a house for it in the land of Shinar,” he told me. “And when it is ready, the basket will be set there on its pedestal.”