1 ULB हे निर्लज्ज जाति के लोगों, इकट्ठे हो! BSB BSB: Gather yourselves, gather together, O shameful nation,
2 ULB इससे पहले कि दण्ड की आज्ञा पूरी हो और बचाव का दिन भूसी के समान निकले, और यहोवा का भड़कता हुआ क्रोध तुम पर आ पड़े, और यहोवा के क्रोध का दिन तुम पर आए, तुम इकट्ठे हो। BSB BSB: before the decree takes effect and the day passes like chaff, before the burning anger of the LORD comes upon you, before the Day of the LORD’s anger comes upon you.
3 ULB हे पृथ्वी के सब नम्र लोगों, हे यहोवा के नियम के माननेवालों, उसको ढूँढ़ते रहो; धार्मिकता से ढूँढ़ो, नम्रता से ढूँढ़ो; सम्भव है तुम यहोवा के क्रोध के दिन में शरण पाओ। BSB BSB: Seek the LORD, all you humble of the earth who carry out His justice. Seek righteousness; seek humility. Perhaps you will be sheltered on the day of the LORD’s anger.
4 ULB क्योंकि गाज़ा तो निर्जन और अश्कलोन उजाड़ हो जाएगा; अश्दोद के निवासी दिन दुपहरी निकाल दिए जाएँगे, और एक्रोन उखाड़ा जाएगा। BSB BSB: For Gaza will be abandoned, and Ashkelon left in ruins. Ashdod will be driven out at noon, and Ekron will be uprooted.
5 ULB समुद्र तट के रहनेवालों पर हाय; करेती जाति पर हाय; हे कनान, हे पलिश्तियों के देश, यहोवा का वचन तेरे विरुद्ध है; और मैं तुझको ऐसा नाश करूँगा कि तुझ में कोई न बचेगा। BSB BSB: Woe to the dwellers of the seacoast, O nation of the Cherethites! The word of the LORD is against you, O Canaan, land of the Philistines: “I will destroy you, and no one will be left.”
6 ULB और उसी समुद्र तट पर चरवाहों के घर होंगे और भेड़शालाओं समेत चराई ही चराई होगी। BSB BSB: So the seacoast will become a land of pastures, with wells for shepherds and folds for sheep.
7 ULB अर्थात् वही समुद्र तट यहूदा के घराने के बचे हुओं को मिलेगा, वे उस पर चराएँगे; वे अश्कलोन के छोड़े हुए घरों में सांझ को लेटेंगे, क्योंकि उनका परमेश्वर यहोवा उनकी सुधि लेकर उनकी समृद्धि को लौटा ले जाएगा। BSB BSB: The coast will belong to the remnant of the house of Judah; there they will find pasture. They will lie down in the evening among the houses of Ashkelon, for the LORD their God will attend to them and restore their captives.
8 ULB “मोआब ने जो मेरी प्रजा की नामधराई और अम्मोनियों ने जो उसकी निन्दा करके उसके देश की सीमा पर चढ़ाई की, वह मेरे कानों तक पहुँची है।” BSB BSB: “I have heard the reproach of Moab and the insults of the Ammonites, who have taunted My people and threatened their borders.
9 ULB इस कारण इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, “मेरे जीवन की शपथ, निश्चय मोआब सदोम के समान, और अम्मोनी गमोरा के समान बिच्छू पेड़ों के स्थान और नमक की खानियाँ हो जाएँगे, और सदैव उजड़े रहेंगे। मेरी प्रजा के बचे हुए उनको लूटेंगे, और मेरी जाति के शेष लोग उनको अपने भाग में पाएँगे।” BSB BSB: Therefore, as surely as I live,” declares the LORD of Hosts, the God of Israel, “surely Moab will be like Sodom and the Ammonites like Gomorrah—a place of weeds and salt pits, a perpetual wasteland. The remnant of My people will plunder them; the remainder of My nation will dispossess them.”
10 ULB यह उनके गर्व का बदला होगा, क्योंकि उन्होंने सेनाओं के यहोवा की प्रजा की नामधराई की, और उस पर बड़ाई मारी है। BSB BSB: This they shall have in return for their pride, for taunting and mocking the people of the LORD of Hosts.
11 ULB यहोवा उनको डरावना दिखाई देगा*, वह पृथ्वी भर के देवताओं को भूखा मार डालेगा, और जाति-जाति के सब द्वीपों के निवासी अपने-अपने स्थान से उसको दण्डवत् करेंगे। BSB BSB: The LORD will be terrifying to them when He starves all the gods of the earth. Then the nations of every shore will bow in worship to Him, each in its own place.
12 ULB हे कूशियों, तुम भी मेरी तलवार से मारे जाओगे। BSB BSB: “You too, O Cushites, will be slain by My sword.”
13 ULB वह अपना हाथ उत्तर दिशा की ओर बढ़ाकर अश्शूर को नाश करेगा, और नीनवे को उजाड़ कर जंगल के समान निर्जल कर देगा। BSB BSB: And He will stretch out His hand against the north and destroy Assyria; He will make Nineveh a desolation, as dry as a desert.
14 ULB उसके बीच में सब जाति के वन पशु झुण्ड के झुण्ड बैठेंगे; उसके खम्भों की कँगनियों पर धनेश और साही दोनों रात को बसेरा करेंगे और उसकी खिड़कियों में बोला करेंगे; उसकी डेवढ़ियाँ सूनी पड़ी रहेंगी, और देवदार की लकड़ी उघाड़ी जाएगी। BSB BSB: Herds will lie down in her midst, creatures of every kind. Both the desert owl and screech owl will roost atop her pillars. Their calls will sound from the window, but desolation will lie on the threshold, for He will expose the beams of cedar.
15 ULB यह वही नगरी है, जो मगन रहती और निडर बैठी रहती थी, और सोचती थी कि मैं ही हूँ, और मुझे छोड़ कोई है ही नहीं। परन्तु अब यह उजाड़ और वन-पशुओं के बैठने का स्थान बन गया है, यहाँ तक कि जो कोई इसके पास होकर चले, वह ताली बजाएगा और हाथ हिलाएगा। BSB BSB: This carefree city that dwells securely, that thinks to herself: “I am it, and there is none besides me,” what a ruin she has become, a resting place for beasts. Everyone who passes by her hisses and shakes his fist.