1 ULB और अम्बियाज़ादों की बीवियों में से एक 'औरत ने इलीशा' से फ़रियाद की और कहने लगी, "तेरा ख़ादिम मेरा शौहर मर गया है, और तू जानता है कि तेरा ख़ादिम ख़ुदावन्द से डरता था; इसलिए अब क़र्ज़ देने वाला आया है कि मेरे दोनों बेटों को ले जाए ताकि वह ग़ुलाम बनें।" BSB BSB: Now the wife of one of the sons of the prophets cried out to Elisha, “Your servant, my husband, is dead, and you know that your servant feared the LORD. And now his creditor is coming to take my two children as his slaves!”
2 ULB ~इलीशा' ने उससे कहा, "मैं तेरे लिए क्या करूँ? मुझे बता, तेरे पास घर में क्या है?" उसने कहा, "तेरी ख़ादिमा के पास घर में एक प्याला तेल के 'अलावा कुछ भी नहीं।” BSB BSB: “How can I help you?” asked Elisha. “Tell me, what do you have in the house?” She answered, “Your servant has nothing in the house but a jar of oil.”
3 ULB ~तब उसने कहा, "तू जा, और बाहर से अपने सब पड़ोसियों से बर्तन उजरत पर ले, वह बर्तन ख़ाली हों, और थोड़े बर्तन न लेना। BSB BSB: “Go,” said Elisha, “borrow empty jars from all your neighbors. Do not gather just a few.
4 ULB ~फिर तू अपने बेटों को साथ लेकर अन्दर जाना और पीछे से दरवाज़ा बन्द कर लेना, और उन सब बर्तनों में तेल उँडेलना, और जो भर जाए उसे उठा कर अलग रखना।" BSB BSB: Then go inside, shut the door behind you and your sons, and pour oil into all these jars, setting the full ones aside.”
5 ULB ~तब वह उसके पास से गई, और उसने अपने बेटों को अन्दर साथ लेकर दरवाज़ा बन्द कर लिया; और वह उसके पास लाते जाते थे और वह उँडेलती जाती थी। BSB BSB: So she left him, and after she had shut the door behind her and her sons, they kept bringing jars to her, and she kept pouring.
6 ULB ~जब वह बर्तन भर गए तो उसने अपने बेटे से कहा, "मेरे पास एक और बर्तन ला।" उसने उससे कहा, "और तो कोई बर्तन रहा नहीं।" तब तेल बन्द हो गया। BSB BSB: When all the jars were full, she said to her son, “Bring me another.” But he replied, “There are no more jars.” Then the oil stopped flowing.
7 ULB ~तब उसने आकर मर्द-ए-ख़ुदा को बताया। उसने कहा, 'जा, तेल बेच, और क़र्ज़ अदा कर, और जो बाक़ी रहे उससे तू और तेरे बेटे गुज़ारा ~करें।” BSB BSB: She went and told the man of God, and he said, “Go, sell the oil, and pay your debt. Then you and your sons can live on the remainder.”
8 ULB एक रोज़ ऐसा हुआ कि इलीशा' शूनीम को गया, वहाँ एक दौलतमन्द 'औरत थी; और उसने उसे रोटी खाने पर मजबूर किया। फिर तो जब कभी वह उधर से गुज़रता, रोटी खाने के लिए वहीं चला जाता था। BSB BSB: One day Elisha went to Shunem, and a prominent woman who lived there persuaded him to have a meal. So whenever he would pass by, he would stop there to eat.
9 ULB इसलिए उसने अपने शौहर से कहा, "देख, मुझे मा'लूम होता है कि ये मर्द-ए-ख़ुदा, जो अकसर हमारी तरफ़ आता है, मुक़द्दस है। BSB BSB: Then the woman said to her husband, “Behold, now I know that the one who often comes our way is a holy man of God.
10 ULB हम उसके लिए एक छोटी सी कोठरी दीवार पर बना दें, और उसके लिए एक पलंग और मेज़ और चौकी और चराग़दान लगा दें, फिर जब कभी वह हमारे पास आए तो वहीं ठहरेगा।" BSB BSB: Please let us make a small room upstairs and put in it a bed, a table, a chair, and a lamp for him. Then when he comes to us, he can stay there.”
11 ULB ~फिर एक दिन ऐसा हुआ कि वह उधर गया और उस कोठरी में जाकर वहीं सोया। BSB BSB: One day Elisha came to visit and went to his upper room to lie down.
12 ULB ~फिर उसने अपने ख़ादिम जेहाज़ी से कहा, "इस शूनीमी 'औरत को बुला ले।" उसने उसे बुला लिया और वह उसके सामने खड़ी हुई। BSB BSB: And he said to Gehazi his servant, “Call the Shunammite woman.” And when he had called her, she stood before him,
13 ULB ~फिर उसने अपने ख़ादिम से कहा, "तू उससे पूछ कि तूने जो हमारे लिए इस क़दर फ़िक्रें कीं, तो तेरे लिए क्या किया जाए? क्या तू चाहती है कि बादशाह से, या फ़ौज के सरदार से तेरी सिफ़ारिश की जाए?" उसने जवाब दिया, "मैं तो अपने ही लोगों में रहती हूँ।" BSB BSB: and Elisha said to Gehazi, “Now tell her, ‘Look, you have gone to all this trouble for us. What can we do for you? Can we speak on your behalf to the king or the commander of the army?’” “I have a home among my own people,” she replied.
14 ULB ~फिर उसने कहा, "उसके लिए क्या किया जाए?" तब जेहाज़ी ने जवाब दिया, "सच उसके कोई बेटा नहीं, और उसका शौहर बुड्ढा है।” BSB BSB: So he asked, “Then what should be done for her?” “Well, she has no son,” Gehazi replied, “and her husband is old.”
15 ULB ~तब उसने कहा, "उसे बुला ले।" और जब उसने उसे बुलाया, तो वह दरवाज़े पर खड़ी हुई। BSB BSB: “Call her,” said Elisha. So Gehazi called her, and she stood in the doorway.
16 ULB तब उसने कहा, "मौसम-ए-बहार में, वक़्त पूरा होने पर तेरी गोद में बेटा होगा।" उसने कहा, "नहीं, ऐ मेरे मालिक! ऐ मर्द-ए-ख़ुदा, अपनी ख़ादिमा से झूठ न कह।" BSB BSB: And Elisha declared, “At this time next year, you will hold a son in your arms.” “No, my lord,” she said. “Do not lie to your maidservant, O man of God.”
17 ULB ~फिर वह 'औरत हामिला हुई और जैसा इलीशा' ने उससे कहा था, मौसम-ए-बहार में वक़्त पूरा होने पर उसके बेटा हुआ। BSB BSB: But the woman did conceive, and at that time the next year she gave birth to a son, just as Elisha had told her.
18 ULB जब वह लड़का बढ़ा, तो एक दिन ऐसा हुआ कि वह अपने बाप के पास खेत काटनेवालों में चला गया। BSB BSB: And the child grew, and one day he went out to his father, who was with the harvesters.
19 ULB और उसने अपने बाप से कहा, "हाय मेरा सिर, हाय मेरा सिर!" उसने अपने ख़ादिम से कहा, 'उसे उसकी माँ के पास ले जा।" BSB BSB: “My head! My head!” he complained to his father. So his father told a servant, “Carry him to his mother.”
20 ULB जब उसने उसे लेकर उसकी माँ के पास पहुँचा दिया, तो वह उसके घुटनों पर दोपहर तक बैठा रहा, इसके बा'द मर गया। BSB BSB: After the servant had picked him up and carried him to his mother, the boy sat on her lap until noon, and then he died.
21 ULB तब उसकी माँ ने ऊपर जाकर उसे मर्द-ए-ख़ुदा के पलंग पर लिटा दिया, और दरवाज़ा बन्द करके बाहर गई। BSB BSB: And she went up and laid him on the bed of the man of God. Then she shut the door and went out.
22 ULB ~और उसने अपने शौहर से पुकार कर कहा, "जल्द जवानों में से एक को, और गधों में से एक को मेरे लिए भेज दे, ताकि मैं मर्द-ए-ख़ुदा के पास दौड़ जाऊँ और फिर लौट आऊँ।" BSB BSB: And the woman called her husband and said, “Please send me one of the servants and one of the donkeys, that I may go quickly to the man of God and return.”
23 ULB उसने कहा, "आज तू उसके पास क्यूँ जाना चाहती है? आज न तो नया चाँद है न सब्त।" उसने जवाब दिया, "अच्छा ही होगा।" BSB BSB: “Why would you go to him today?” he replied. “It is not a New Moon or a Sabbath.” “Everything is all right,” she said.
24 ULB और उसने गधे पर ज़ीन कसकर अपने ख़ादिम से कहा, "चल, आगे बढ़; और सवारी चलाने में सुस्ती न कर, जब तक मैं तुझ से न कहूँ।" BSB BSB: Then she saddled the donkey and told her servant, “Drive onward; do not slow the pace for me unless I tell you.”
25 ULB तब वह चली और वह कर्मिल पहाड़ को मर्द-ए-ख़ुदा के पास गई। उस मर्द-ए-ख़ुदा ने दूर से उसे देखकर अपने ख़ादिम जेहाज़ी से कहा, "देख, उधर वह शूनीमी 'औरत है। BSB BSB: So she set out and went to the man of God at Mount Carmel. When the man of God saw her at a distance, he said to his servant Gehazi, “Look, there is the Shunammite woman.
26 ULB अब ज़रा उसके इस्तक़बाल को दौड़ जा, और उससे पूछ, 'क्या तू खै़रियत से है? तेरा शौहर खै़रियत से, बच्चा ख़ैरियत से है?'" उसने जवाब दिया, "ठीक नहीं है।" BSB BSB: Please run out now to meet her and ask, ‘Are you all right? Is your husband all right? Is your child all right?’” And she answered, “Everything is all right.”
27 ULB ~और जब वह उस पहाड़ पर मर्द-ए-ख़ुदा के पास आई, तो उसके पैर पकड़ लिए, और जेहाज़ी उसे हटाने के लिए नज़दीक आया, पर मर्द-ए-ख़ुदा ने कहा, "उसे छोड़ दे, क्यूँकि उसका दिल परेशान है, और ख़ुदावन्द ने ये बात मुझ से छिपाई और मुझे न बताई।" BSB BSB: When she reached the man of God at the mountain, she clung to his feet. Gehazi came over to push her away, but the man of God said, “Leave her alone, for her soul is in deep distress, and the LORD has hidden it from me and has not told me.”
28 ULB और वह कहने लगी, "क्या मैंने अपने मालिक से बेटे का सवाल किया था? क्या मैंने न कहा था, 'मुझे धोका न दे'?" BSB BSB: Then she said, “Did I ask you for a son, my lord? Didn’t I say, ‘Do not deceive me?’”
29 ULB तब उसने जेहाज़ी से कहा, "कमर बाँध, और मेरी लाठी हाथ में लेकर अपना रास्ता ले; अगर कोई तुझे रास्ते में मिले तो उसे सलाम न करना, और अगर कोई तुझे सलाम करे तो जवाब न देना; और मेरी लाठी उस लड़के के मुँह पर रख देना।" BSB BSB: So Elisha said to Gehazi, “Tie up your garment, take my staff in your hand, and go! If you meet anyone, do not greet him, and if anyone greets you, do not answer him. Then lay my staff on the boy’s face.”
30 ULB ~उस लड़के की माँ ने कहा, "ख़ुदावन्द की हयात की क़सम और तेरी जान की क़सम, मैं तुझे नहीं छोड़ूँगी।" तब वह उठ कर उसके पीछे-पीछे चला। BSB BSB: And the mother of the boy said, “As surely as the LORD lives and as you yourself live, I will not leave you.” So he got up and followed her.
31 ULB ~और जेहाज़ी ने उनसे पहले आकर लाठी को उस लड़के के मुँह पर रखा; पर न तो कुछ आवाज़ हुई, न सुना। इसलिए वह उससे मिलने को लौटा, और उसे बताया, "लड़का नहीं जागा।" BSB BSB: Gehazi went on ahead of them and laid the staff on the boy’s face, but there was no sound or response. So he went back to meet Elisha and told him, “The boy has not awakened.”
32 ULB ~जब इलीशा' उस घर में आया, तो देखो, वह लड़का मरा हुआ उसके पलंग पर पड़ा था। BSB BSB: When Elisha reached the house, there was the boy lying dead on his bed.
33 ULB ~तब वह अकेला अन्दर गया, और दरवाज़ा बन्द करके ख़ुदावन्द से दु'आ की। BSB BSB: So he went in, closed the door behind the two of them, and prayed to the LORD.
34 ULB और ऊपर चढ़कर उस बच्चे पर लेट गया; और उसके मुँह पर अपना मुँह, और उसकी आँखों पर अपनी ऑखें, और उसके हाथों पर अपने हाथ रख लिए, और उसके ऊपर लेट गया; तब उस बच्चे का जिस्म गर्म होने लगा। BSB BSB: Then Elisha got on the bed and lay on the boy, mouth to mouth, eye to eye, and hand to hand. As he stretched himself out over him, the boy’s body became warm.
35 ULB ~फिर वह उठकर उस घर में एक बार टहला, और ऊपर चढ़कर उस बच्चे के ऊपर लेट गया; और वह बच्चा सात बार छींका और बच्चे ने ऑखें खोल दीं। BSB BSB: Elisha turned away and paced back and forth across the room. Then he got on the bed and stretched himself out over the boy again, and the boy sneezed seven times and opened his eyes.
36 ULB तब उसने जेहाज़ी को बुला कर कहा, "उस शूनीमी 'औरत को बुला ले।” तब उसने उसे बुलाया, और जब वह उसके पास आई, तो उसने उससे कहा, "अपने बेटे को उठा ले।" BSB BSB: Elisha summoned Gehazi and said, “Call the Shunammite woman.” So he called her and she came. Then Elisha said, “Pick up your son.”
37 ULB ~तब वह अन्दर जाकर उसके क़दमों पर गिरी और ज़मीन पर सिज्दे में हो गई; फिर अपने बेटे को उठा कर बाहर चली गई। BSB BSB: She came in, fell at his feet, and bowed to the ground. Then she picked up her son and went out.
38 ULB और इलीशा' फिर जिलजाल में आया, और मुल्क में काल था, और अम्बियाज़ादे उसके सामने बैठे हुए थे। और उसने अपने ख़ादिम से कहा, "बड़ी देग चढ़ा दे, और इन अम्बियाज़ादों के लिए लप्सी पका।" BSB BSB: When Elisha returned to Gilgal, there was a famine in the land. As the sons of the prophets were sitting at his feet, he said to his attendant, “Put on the large pot and boil some stew for the sons of the prophets.”
39 ULB और उनमें से एक खेत में गया कि कुछ सब्ज़ी चुन लाए। तब उसे कोई जंगली लता मिल गई। उसने उसमें से इन्द्रायन तोड़कर दामन भर लिया और लौटा, और उनको काटकर लप्सी की देग में डाल दिया, क्यूँकि वह उनको पहचानते न थे। BSB BSB: One of them went out to the field to gather herbs, and he found a wild vine from which he gathered as many wild gourds as his garment could hold. Then he came back and cut them up into the pot of stew, though no one knew what they were.
40 ULB चुनाँचे उन्होंने उन मर्दों के खाने के लिए उसमें से ऊँडेला। और ऐसा हुआ कि जब वह उस लप्सी में से खाने लगे, तो चिल्ला उठे और कहा, "ऐ मर्द-ए-ख़ुदा, देग में मौत है!" और वह उसमें से खा न सके। BSB BSB: And they poured it out for the men to eat, but when they tasted the stew they cried out, “There is death in the pot, O man of God!” And they could not eat it.
41 ULB ~लेकिन उसने कहा, "आटा लाओ।" और उसने उस देग में डाल दिया और कहा, "उन लोगों के लिए उंडेलो, ताकि वह खाएँ।" फ़िर देग में कोई मुज़िर चीज़ बाक़ी न रही। BSB BSB: Then Elisha said, “Get some flour.” He threw it into the pot and said, “Pour it out for the people to eat.” And there was nothing harmful in the pot.
42 ULB बाल सलीसा से एक शख़्स आया, और पहले फ़सल की रोटियाँ, या'नी जौ के बीस गिर्दे और अनाज की हरी-हरी बाले मर्द ए-ख़ुदा के पास लाया, उसने कहा, "इन लोगों को दे दे, ताकि वह खाएँ।” BSB BSB: Now a man from Baal-shalishah came to the man of God with a sack of twenty loaves of barley bread from the first ripe grain. “Give it to the people to eat,” said Elisha.
43 ULB उसके ख़ादिम ने कहा, "क्या मैं इतने ही को सौ आदमियों के सामने रख दूँ?" फिर उसने फिर कहा, "लोगों को दे दे, ताकि वह खाएँ; क्यूँकि ख़ुदावन्द यूँ फ़रमाता है, 'वह खाएँगे और उसमें से कुछ छोड़ भी देंगे।'" BSB BSB: But his servant asked, “How am I to set twenty loaves before a hundred men?” “Give it to the people to eat,” said Elisha, “for this is what the LORD says: ‘They will eat and have some left over.’”
44 ULB तब उसने उसे उनके आगे रख्खा और उन्होंने खाया; और जैसा ख़ुदावन्द ने फ़रमाया था, उसमें से कुछ छोड़ भी दिया। BSB BSB: So he set it before them, and they ate and had some left over, according to the word of the LORD.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.