1 ULB और आदम अपनी बीवी हव्वा के पास गया, और वह हामिला हुई और उसके क़ाइन पैदा हुआ। तब उसने कहा, "मुझे ख़ुदावन्द से एक फ़र्ज़न्द मिला।” BSB BSB: And Adam had relations with his wife Eve, and she conceived and gave birth to Cain. “With the help of the LORD I have brought forth a man,” she said.
2 ULB फिर क़ाइन का भाई हाबिल पैदा हुआ; और हाबिल भेड़ बकरियों का चरवाहा और क़ाइन किसान था। BSB BSB: Later she gave birth to Cain’s brother Abel. Now Abel was a keeper of sheep, while Cain was a tiller of the soil.
3 ULB कुछ दिन ~के बा'द ऐसा हुआ कि क़ाइन अपने खेत के फल का हदिया ख़ुदावन्द के लिए लाया। BSB BSB: So in the course of time, Cain brought some of the fruit of the soil as an offering to the LORD,
4 ULB और हाबिल भी अपनी भेड़ बकरियों के कुछ पहलौठे बच्चों का और कुछ उनकी चर्बी का हदिया लाया। और ख़ुदावन्द ने हाबिल को और उसके हदिये को क़ुबूल किया, BSB BSB: while Abel brought the best portions of the firstborn of his flock. And the LORD looked with favor on Abel and his offering,
5 ULB लेकिन क़ाइन को और उसके हदिये को क़ुबूल न किया। इसलिए क़ाइन बहुत ग़ुस्सा हुआ और उसका मुँह बिगड़ा। BSB BSB: but He had no regard for Cain and his offering. So Cain became very angry, and his countenance fell.
6 ULB और ख़ुदावन्द ने क़ाइन से कहा, "तू क्यूँ ग़ुस्सा हुआ? और तेरा मुँह क्यूँ बिगड़ा हुआ है? BSB BSB: “Why are you angry,” said the LORD to Cain, “and why has your countenance fallen?
7 ULB अगर तू भला करे तो क्या तू मक़्बूल न होगा? और अगर तू भला न करे तो गुनाह दरवाज़े पर दुबका बैठा है और तेरा मुश्ताक़ है, लेकिन तू उस पर ग़ालिब आ।" BSB BSB: If you do what is right, will you not be accepted? But if you refuse to do what is right, sin is crouching at your door; it desires you, but you must master it.”
8 ULB और क़ाइन ने अपने भाई हाबिल को कुछ कहा और जब वह दोनों खेत में थे तो ऐसा हुआ कि क़ाइन ने अपने भाई हाबिल पर हमला किया और उसे क़त्ल कर डाला। BSB BSB: Then Cain said to his brother Abel, “Let us go out to the field.” And while they were in the field, Cain rose up against his brother Abel and killed him.
9 ULB तब ख़ुदावन्द ने क़ाइन से कहा कि तेरा भाई हाबिल कहाँ है?" उसने कहा, "मुझे मा'लूम नहीं; क्या मैं अपने भाई का मुहाफ़िज़ हूँ?" BSB BSB: And the LORD said to Cain, “Where is your brother Abel?” “I do not know!” he answered. “Am I my brother’s keeper?”
10 ULB फिर उसने कहा कि तूने यह क्या किया? तेरे भाई का ख़ून ज़मीन से मुझ को पुकारता है। BSB BSB: “What have you done?” replied the LORD. “The voice of your brother’s blood cries out to Me from the ground.
11 ULB और अब तू ज़मीन की तरफ़ से ला'नती हुआ, जिसने अपना मुँह पसारा कि तेरे हाथ से तेरे भाई का ख़ून ले। BSB BSB: Now you are cursed and banished from the ground, which has opened its mouth to receive your brother’s blood from your hand.
12 ULB जब तू ज़मीन को जोतेगा, तो वह अब तुझे अपनी पैदावार न देगी और ज़मीन पर तू ख़ानाख़राब और आवारा होगा। BSB BSB: When you till the ground, it will no longer yield its produce to you. You will be a fugitive and a wanderer on the earth.”
13 ULB तब क़ाइन ने ख़ुदावन्द से कहा कि मेरी सज़ा बर्दाश्त से बाहर है। BSB BSB: But Cain said to the LORD, “My punishment is greater than I can bear.
14 ULB देख, आज तूने मुझे रू-ए-ज़मीन से निकाल दिया है, और मैं तेरे सामने से ग़ायब हो जाऊँगा; और ज़मीन पर खानाख़राब और आवारा रहूँगा, और ऐसा होगा कि जो कोई मुझे पाएगा क़त्ल कर डालेगा। BSB BSB: Behold, this day You have driven me from the face of the earth, and from Your face I will be hidden; I will be a fugitive and a wanderer on the earth, and whoever finds me will kill me.”
15 ULB तब ख़ुदावन्द ने उसे कहा, "नहीं, बल्कि जो क़ाइन को क़त्ल करे उससे सात गुना बदला लिया जाएगा।" और ख़ुदावन्द ने क़ाइन के लिए एक निशान ठहराया कि कोई उसे पा कर मार न डाले। BSB BSB: “Not so!” replied the LORD. “If anyone slays Cain, then Cain will be avenged sevenfold.” And the LORD placed a mark on Cain, so that no one who found him would kill him.
16 ULB इसलिए, क़ाइन ख़ुदावन्द के सामने से निकल गया और 'अदन के मशरिक़ की तरफ़ नूद के इलाक़े में जा बसा। BSB BSB: So Cain went out from the presence of the LORD and settled in the land of Nod, east of Eden.
17 ULB और क़ाइन अपनी बीवी के पास गया और वह हामिला हुई और उसके हनूक पैदा हुआ; और उसने एक शहर बसाया और उसका नाम अपने बेटे के नाम पर हनूक रख्खा। BSB BSB: And Cain had relations with his wife, and she conceived and gave birth to Enoch. Then Cain built a city and named it after his son Enoch.
18 ULB और हनूक से 'ईराद पैदा हुआ, और 'ईराद से महुयाएल पैदा हुआ, और महुयाएल से मतूसाएल पैदा हुआ, और मत्तूसाएल से लमक पैदा हुआ। BSB BSB: Now to Enoch was born Irad, and Irad was the father of Mehujael, and Mehujael was the father of Methusael, and Methusael was the father of Lamech.
19 ULB और लमक दो 'औरतें ब्याह लाया: एक का नाम 'अदा और दूसरी का नाम ज़िल्ला था। BSB BSB: And Lamech married two women, one named Adah and the other Zillah.
20 ULB और 'अदा के याबल पैदा हुआ: वह उनका बाप था जो ख़ेमों में रहते और जानवर पालते हैं। BSB BSB: Adah gave birth to Jabal; he was the father of those who dwell in tents and raise livestock.
21 ULB और उसके भाई का नाम यूबल था: वह बीन और बांसली बजाने वालों का बाप था। BSB BSB: And his brother’s name was Jubal; he was the father of all who play the harp and flute.
22 ULB और ज़िल्ला के भी तूबलक़ाइन पैदा हुआ: जो पीतल और लोहे के सब तेज़ हथियारों का बनाने वाला था; और ना'मा तूबलक़ाइन की बहन थी। BSB BSB: And Zillah gave birth to Tubal-cain, a forger of every implement of bronze and iron. And the sister of Tubal-cain was Naamah.
23 ULB और लमक ने अपनी बीवियों से कहा कि ऐ 'अदा और ज़िल्ला मेरी बात सुनो; ऐ लमक की बीवियो, मेरी बात पर कान लगाओ: मैंने एक आदमी को जिसने मुझे ज़ख़्मी किया, मार डाला। और एक जवान को जिसने मेरे चोट लगाई, क़त्ल कर डाला। BSB BSB: Then Lamech said to his wives: “Adah and Zillah, hear my voice; wives of Lamech, listen to my speech. For I have slain a man for wounding me, a young man for striking me.
24 ULB अगर क़ाइन का बदला सात गुना लिया जाएगा, तो लमक का सत्तर और सात गुना। BSB BSB: If Cain is avenged sevenfold, then Lamech seventy-sevenfold.”
25 ULB और आदम फिर अपनी बीवी के पास गया और उसके एक और बेटा हुआ और उसका नाम सेत रख्खा: और वह कहने लगी कि ख़ुदा ने हाबिल के बदले जिसको क़ाइन ने क़त्ल किया, मुझे दूसरा फ़र्ज़न्द दिया। BSB BSB: And Adam again had relations with his wife, and she gave birth to a son and named him Seth, saying, “God has granted me another seed in place of Abel, since Cain killed him.”
26 ULB और सेत के यहाँ भी एक बेटा पैदा हुआ, जिसका नाम उसने अनूस रख्खा; उस वक़्त से लोग यहोवा का नाम लेकर दु'आ करने लगे। BSB BSB: And to Seth also a son was born, and he called him Enosh. At that time men began to call upon the name of the LORD.