1 ULB ~सिय्यून में नरसिंगा फूँको; मेरे पाक पहाड़ी पर साँस बाँध कर ज़ोर से फूँको! मुल्क के तमाम रहने वाले थरथराएँ, क्यूँकि ख़ुदावन्द का दिन चला आता है; बल्कि आ पहुँचा है। BSB BSB: Blow the ram’s horn in Zion; sound the alarm on My holy mountain! Let all who dwell in the land tremble, for the Day of the LORD is coming; indeed, it is near—
2 ULB ~अंधेरे और तारीकी का दिन, काले बादल और जु़ल्मात का दिन है! एक बड़ी और ज़बरदस्त उम्मत जिसकी तरह न कभी हुई और न सालों तक उसके बा'द होगी; पहाड़ों पर सुब्ह-ए-सादिक़ की तरह फैल जाएगी। BSB BSB: a day of darkness and gloom, a day of clouds and blackness. Like the dawn overspreading the mountains a great and strong army appears, such as never was of old, nor will ever be in ages to come.
3 ULB ~जैसे उनके आगे आगे आग भसम करती जाती है, और उनके पीछे पीछे शो'ला जलाता जाता है। उनके आगे ज़मीन बाग़-ए-'अदन की तरह है और उनके पीछे वीरान बियाबान है; हाँ, उनसे कुछ नहीं बचता। BSB BSB: Before them a fire devours, and behind them a flame scorches. The land before them is like the Garden of Eden, but behind them, it is like a desert wasteland—surely nothing will escape them.
4 ULB ~उनके पैरों का निशान घोड़ों के जैसे हैं,और सवारों की तरह दौड़ते हैं। BSB BSB: Their appearance is like that of horses, and they gallop like swift steeds.
5 ULB ~पहाड़ों की चोटियों पर रथों के खड़खड़ाने और भूसे को ख़ाक करने वाले जलाने वाली आग के शोर की तरह बलन्द होते हैं। वह जंग के लिए तरतीब में ज़बरदस्त क़ौम की तरह हैं। BSB BSB: With a sound like that of chariots they bound over the mountaintops, like the crackling of fire consuming stubble, like a mighty army deployed for battle.
6 ULB उनके आमने सामने लोग थरथराते हैं; सब चेहरों का रंग उड़ जाता है। BSB BSB: Nations writhe in horror before them; every face turns pale.
7 ULB ~वह पहलवानों की तरह दौड़ते,और जंगी मर्दों की तरह दीवारों पर चढ़ जाते हैं। सब अपनी अपनी राह पर चलते हैं, और लाइन नहीं तोड़ते। BSB BSB: They charge like mighty men; they scale the walls like men of war. Each one marches in formation, not swerving from the course.
8 ULB ~वह एक दूसरे को नहीं ढकेलते,हर एक अपनी राह पर चला जाता है; वो जंगी हथियारों से गुज़र जाते हैं, और बेतरतीब नहीं होते। BSB BSB: They do not jostle one another; each proceeds in his path. They burst through the defenses, never breaking ranks.
9 ULB ~वो शहर में कूद पड़ते,और दीवारों और घरों पर चढ़कर चोरों की तरह खिड़कियों से घुस जाते हैं। BSB BSB: They storm the city; they run along the wall; they climb into houses, entering through windows like thieves.
10 ULB ~उनके सामने ज़मीन-ओ-आसमान काँपते और थरथराते हैं। सूरज और चाँद तारीक, और सितारे बेनूर हो जाते हैं। BSB BSB: Before them the earth quakes; the heavens tremble. The sun and moon grow dark, and the stars lose their brightness.
11 ULB ~और ख़ुदावन्द अपने लश्कर के सामने ललकारता है, क्यूँकि उसका लश्कर बेशुमार है और उसके हुक्म को अंजाम देने वाला ज़बरदस्त है; क्यूँकि ख़ुदावन्द का रोज़-ए-'अज़ीम बहुत ख़ौफ़नाक है। कौन उसकी बर्दाश्त कर सकता है? BSB BSB: The LORD raises His voice in the presence of His army. Indeed, His camp is very large, for mighty are those who obey His command. For the Day of the LORD is great and very dreadful. Who can endure it?
12 ULB ~लेकिन ख़ुदावन्द फ़रमाता है, "अब भी पूरे दिल से और रोज़ा रख कर और गिर्या-ओ-ज़ारी-ओ-मातम करते हुए मेरी तरफ़ फ़िरो। BSB BSB: “Yet even now,” declares the LORD, “return to Me with all your heart, with fasting, weeping, and mourning.”
13 ULB ~और अपने कपड़ों को नहीं,बल्कि दिलों को चाक करके,” ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की तरफ़ मुतवज्जिह हो; क्यूँकि वह रहीम-ओ-मेहरबान, क़हर करने में धीमा, और शफ़क़त में ग़नी है; और 'अज़ाब नाज़िल करने से बाज़ रहता है। BSB BSB: So rend your hearts and not your garments, and return to the LORD your God. For He is gracious and compassionate, slow to anger, abounding in loving devotion. And He relents from sending disaster.
14 ULB ~कौन जानता है कि वह बाज़ रहे,और बरकत बाक़ी छोड़े जो ख़ुदावन्द तुम्हारे ख़ुदा के लिए नज़्र की कु़र्बानी और तपावन हो। BSB BSB: Who knows? He may turn and relent and leave a blessing behind Him—grain and drink offerings for the LORD your God.
15 ULB ~सिय्यून में नरसिंगा फूँको,और रोज़े के लिए एक दिन पाक करो; पाक महफ़िल इकठ्ठा करो। BSB BSB: Blow the ram’s horn in Zion, consecrate a fast, proclaim a sacred assembly.
16 ULB ~तुम लोगों को जमा' करो। जमा'अत को पाक करो, बुज़ुर्गों को इकट्ठा करो; बच्चों और शीरख़्वारों को भी ~बुलाओ। दुल्हा अपनी कोठरी से और दुल्हन अपने तन्हाई के घर ~से निकल आए। BSB BSB: Gather the people, sanctify the congregation, assemble the aged, gather the children, even those nursing at the breast. Let the bridegroom leave his room, and the bride her chamber.
17 ULB काहिन या'नी ख़ुदावन्द के ख़ादिम, डयोढ़ी और कु़र्बानगाह के बीच गिर्या-ओ-ज़ारी करें कहें, "ऐ खुदावन्द, अपने लोगों पर रहम कर, और अपनी मीरास की तौहीन न होने दे। ऐसा न हो कि दूसरी क़ौमें उन पर हुकूमत करें। वह उम्मतों के बीच क्यूँ कहें, उनका ख़ुदा कहाँ है? BSB BSB: Let the priests who minister before the LORD weep between the portico and the altar, saying, “Spare Your people, O LORD, and do not make Your heritage a reproach, an object of scorn among the nations. Why should they say among the peoples, ‘Where is their God?’”
18 ULB ~तब ख़ुदावन्द को अपने मुल्क के लिए गै़रत आई और उसने अपने लोगो पर रहम किया। BSB BSB: Then the LORD became jealous for His land, and He spared His people.
19 ULB ~फिर ख़ुदावन्द ने अपने लोगों से फ़रमाया, "मैं तुम को अनाज और नई मय और तेल 'अता फ़रमाऊँगा ~और तुम उनसे सेर होगे और मैं फिर तुम को क़ौमों में रुस्वा न करूँगा। BSB BSB: And the LORD answered His people: “Behold, I will send you grain, new wine, and oil, and by them you will be satisfied. I will never again make you a reproach among the nations.
20 ULB ~"और शिमाली लश्कर को तुम से दूर करूँगा और उसे खु़श्क वीराने में हाँक दूँगा; उसके अगले मशरिक़ी समुंदर में होंगे, और पिछले मग़रिबी समुंदर में होंगे; उससे बदबू उठेगी~और 'उफ़ूनत फैलेगी,क्यूँकि उसने बड़ी गुस्ताख़ी की है। BSB BSB: The northern army I will drive away from you, banishing it to a barren and desolate land, its front ranks into the Eastern Sea, and its rear guard into the Western Sea. And its stench will rise; its foul odor will ascend. For He has done great things.
21 ULB ~'ऐ ज़मीन, न घबरा;खु़शी और शादमानी कर, क्यूँकि ख़ुदावन्द ने बड़े बड़े काम किए हैं! BSB BSB: Do not be afraid, O land; rejoice and be glad, for the LORD has done great things.
22 ULB ~ऐ दश्ती जानवरो, न घबरा; क्यूँकि वीरान की चारागाह सब्ज़ होती है, और दरख़्त अपना फल लाते हैं। अंजीर और ताक अपनी पूरी पैदावार देते हैं। BSB BSB: Do not be afraid, O beasts of the field, for the open pastures have turned green, the trees bear their fruit, and the fig tree and vine yield their best.
23 ULB ~"तब ऐ बनी सिय्यून, खुश हो, और ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा में शादमानी करो; क्यूँकि वह तुम को पहली बरसात कसरत से बख़्शेगा; वही तुम्हारे लिए बारिश, या'नी पहली और पिछली बरसात वक़्त पर भेजेगा। BSB BSB: Be glad, O children of Zion, and rejoice in the LORD your God, for He has given you the autumn rains for your vindication. He sends you showers, both autumn and spring rains, as before.
24 ULB ~"यहाँ तक कि खलीहान गेहूँ से भर जाएँगे, और हौज़ नई मय और तेल से लबरेज़ होंगे। BSB BSB: The threshing floors will be full of grain, and the vats will overflow with new wine and oil.
25 ULB ~और उन बरसों का हासिल जो मेरी तुम्हारे ख़िलाफ़ भेजीं हुई फ़ौज़ -ए-मलख़ निगल गई, और खाकर चट कर गई; तुम को वापस दूँगा। BSB BSB: I will repay you for the years eaten by locusts—the swarming locust, the young locust, the destroying locust, and the devouring locust—My great army that I sent against you.
26 ULB "और तुम खू़ब खाओगे और सेर होगे, और ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के नाम की, जिसने तुम से 'अजीब सुलूक किया, 'इबादत करोगे और मेरे लोग हरगिज़ शर्मिन्दा न होंगे। BSB BSB: You will have plenty to eat, until you are satisfied. You will praise the name of the LORD your God, who has worked wonders for you. My people will never again be put to shame.
27 ULB ~तब तुम जानोगे कि मैं इस्राईल के बीच हूँ,और मैं ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा हूँ, और कोई दूसरा नहीं; और मेरे लोग कभी शर्मिन्दा न होंगे। BSB BSB: Then you will know that I am present in Israel and that I am the LORD your God, and there is no other. My people will never again be put to shame.
28 ULB ~'और इसके बा'द मैं हर फ़र्द-ए-बशर पर अपना रूह नाज़िल करूँगा, और तुम्हारे बेटे बेटियाँ नबुव्वत करेंगे; तुम्हारे बूढे ख़्वाब और जवान रोया देखेंगे। BSB BSB: And afterward, I will pour out My Spirit on all people. Your sons and daughters will prophesy, your old men will dream dreams, your young men will see visions.
29 ULB ~बल्कि मैं उन दिनों में गु़लामों और लौंडियों पर अपना रूह नाज़िल करूँगा। BSB BSB: Even on My menservants and maidservants, I will pour out My Spirit in those days.
30 ULB ' और मैं ज़मीन-ओ-आसमान में 'अजाइब ज़ाहिर करूँगा, या'नी खू़न और आग और धुंवें के खम्बे। BSB BSB: I will show wonders in the heavens and on the earth, blood and fire and columns of smoke.
31 ULB ~इस से पहले कि ख़ुदावन्द का ख़ौफ़नाक रोज़-ए-'अज़ीम आए, सूरज तारीक और चाँद ख़ून हो जाएगा। BSB BSB: The sun will be turned to darkness and the moon to blood before the coming of the great and awesome Day of the LORD.
32 ULB ~और जो कोई ख़ुदावन्द का नाम लेगा नजात पाएगा, क्यूँकि कोह-ए-सिय्यून और यरूशलीम में, जैसा ख़ुदावन्द ने फ़रमाया है बच निकलने वाले होंगे, और बाक़ी लोगों में वह जिनको ख़ुदावन्द बुलाता है। BSB BSB: And everyone who calls on the name of the LORD will be saved; for on Mount Zion and in Jerusalem there will be deliverance, as the LORD has promised, among the remnant called by the LORD.