1 ULB उन दिनों में एक आदमी बीमार पड़ गया जिस का नाम लाज़र था। वह अपनी बहनों मरियम और मर्था के साथ बैत-अनियाह में रहता था। BSB BSB: At this time a man named Lazarus was sick. He lived in Bethany, the village of Mary and her sister Martha.
2 ULB यह वही मरियम थी जिस ने बाद में ख़ुदावन्द पर ख़ुश्बू डाल कर उस के पैर अपने बालों से ख़ुश्क किए थे। उसी का भाई लाज़र बीमार था। BSB BSB: (Mary, whose brother Lazarus was sick, was to anoint the Lord with perfume and wipe His feet with her hair.)
3 ULB चुनाँचे बहनों ने ईसा' को ख़बर दी, “ख़ुदावन्द, जिसे आप मुहब्बत करते हैं वह बीमार है।” BSB BSB: So the sisters sent word to Jesus, “Lord, the one You love is sick.”
4 ULB जब ईसा' को यह ख़बर मिली तो उस ने कहा, “इस बीमारी का अन्जाम मौत नहीं है, बल्कि यह ख़ुदा के जलाल के वास्ते हुआ है, ताकि इस से ख़ुदा के फ़र्ज़न्द को जलाल मिले।” BSB BSB: When Jesus heard this, He said, “This sickness will not end in death. No, it is for the glory of God, so that the Son of God may be glorified through it.”
5 ULB ईसा' मर्था, मरियम और लाज़र से मुहब्बत रखता था। BSB BSB: Now Jesus loved Martha and her sister and Lazarus.
6 ULB तो भी वह लाज़र के बारे में ख़बर मिलने के बाद दो दिन और वहीं ठहरा। BSB BSB: So on hearing that Lazarus was sick, He stayed where He was for two days,
7 ULB फिर उस ने अपने शागिर्दों से बात की, “आओ, हम दुबारा यहूदिया चले जाएँ।” BSB BSB: and then He said to the disciples, “Let us go back to Judea.”
8 ULB शागिर्दों ने एतिराज़ किया, “उस्ताद, अभी अभी वहाँ के यहूदी आप पर पथराव करने की कोशिश कर रहे थे, फिर भी आप वापस जाना चाहते हैं?” BSB BSB: “Rabbi,” they replied, “the Jews just tried to stone You, and You are going back there?”
9 ULB ईसा' ने जवाब दिया, “क्या दिन में रोशनी के बारह घंटे नहीं होते? जो शख़्स दिन के वक़्त चलता फिरता है वह किसी भी चीज़ से नहीं टकराएगा, क्यूँकि वह इस दुनियाँ की रोशनी के ज़रिए देख सकता है। BSB BSB: Jesus answered, “Are there not twelve hours of daylight? If anyone walks in the daytime, he will not stumble, because he sees by the light of this world.
10 ULB लेकिन जो रात के वक़्त चलता है वह चीज़ों से टकरा जाता है, क्यूँकि उस के पास रोशनी नहीं है।” BSB BSB: But if anyone walks at night, he will stumble, because he has no light.”
11 ULB फिर उस ने कहा, “हमारा दोस्त लाज़र सो गया है। लेकिन मैं जा कर उसे जगा दूँगा।” BSB BSB: After He had said this, He told them, “Our friend Lazarus has fallen asleep, but I am going there to wake him up.”
12 ULB शागिर्दों ने कहा, “ख़ुदावन्द, अगर वह सो रहा है तो वह बच जाएगा।” BSB BSB: His disciples replied, “Lord, if he is sleeping, he will get better.”
13 ULB उन का ख़याल था कि ईसा' लाज़र की दुनयावी नींद का ज़िक्र कर रहा है जबकि हक़ीक़त में वह उस की मौत की तरफ़ इशारा कर रहा था। BSB BSB: They thought that Jesus was talking about actual sleep, but He was speaking about the death of Lazarus.
14 ULB इस लिए उस ने उन्हें साफ़ बता दिया, “लाज़र की मौत हो गयी है BSB BSB: So Jesus told them plainly, “Lazarus is dead,
15 ULB और तुम्हारी ख़ातिर मैं ख़ुश हूँ कि मैं उस के मरते वक़्त वहाँ नहीं था, क्यूँकि अब तुम ईमान लाओगे। आओ, हम उस के पास जाएँ।” BSB BSB: and for your sake I am glad I was not there, so that you may believe. But let us go to him.”
16 ULB तोमा ने जिस का लक़ब जुड़वाँ था अपने साथी शागिर्दों से कहा, “चलो, हम भी वहाँ जा कर उस के साथ मर जाएँ।” BSB BSB: Then Thomas called Didymus said to his fellow disciples, “Let us also go, so that we may die with Him.”
17 ULB वहाँ पहुँच कर ईसा' को मालूम हुआ कि लाज़र को क़ब्र में रखे चार दिन हो गए हैं। BSB BSB: When Jesus arrived, He found that Lazarus had already spent four days in the tomb.
18 ULB बैत-अनियाह का यरूशलम से फ़ासिला तीन किलोमीटर से कम था, BSB BSB: Now Bethany was near Jerusalem, a little less than two miles away,
19 ULB और बहुत से यहूदी मर्था और मरियम को उन के भाई के बारे में तसल्ली देने के लिए आए हुए थे। BSB BSB: and many of the Jews had come to Martha and Mary to console them in the loss of their brother.
20 ULB यह सुन कर कि ईसा' आ रहा है मर्था उसे मिलने गई। लेकिन मरियम घर में बैठी रही। BSB BSB: So when Martha heard that Jesus was coming, she went out to meet Him, but Mary stayed at home.
21 ULB मर्था ने कहा, “ख़ुदावन्द, अगर आप यहाँ होते तो मेरा भाई न मरता। BSB BSB: Martha said to Jesus, “Lord, if You had been here, my brother would not have died.
22 ULB लेकिन मैं जानती हूँ कि अब भी ख़ुदा आप को जो भी माँगेंगे देगा।” BSB BSB: But even now I know that God will give You whatever You ask of Him.”
23 ULB ईसा' ने उसे बताया, “तेरा भाई जी उठेगा।” BSB BSB: “Your brother will rise again,” Jesus told her.
24 ULB मर्था ने जवाब दिया, “जी, मुझे मालूम है कि वह क़यामत के दिन जी उठेगा, जब सब जी उठेंगे।” BSB BSB: Martha replied, “I know that he will rise again in the resurrection at the last day.”
25 ULB ईसा' ने उसे बताया, “क़यामत और ज़िन्दगी तो मैं हूँ। जो मुझ पर ईमान रखे वह ज़िन्दा रहेगा, चाहे वह मर भी जाए। BSB BSB: Jesus said to her, “I am the resurrection and the life. Whoever believes in Me will live, even though he dies.
26 ULB और जो ज़िन्दा है और मुझ पर ईमान रखता है वह कभी नहीं मरेगा। मर्था, क्या तुझे इस बात का यक़ीन है?” BSB BSB: And everyone who lives and believes in Me will never die. Do you believe this?”
27 ULB मर्था ने जवाब दिया, “जी ख़ुदावन्द, मैं ईमान रखती हूँ कि आप ख़ुदा के फ़र्ज़न्द मसीह हैं, जिसे दुनियाँ में आना था।” BSB BSB: “Yes, Lord,” she answered, “I believe that You are the Christ, the Son of God, who was to come into the world.”
28 ULB यह कह कर मर्था वापस चली गई और चुपके से मरियम को बुलाया, “उस्ताद आ गए हैं, वह तुझे बुला रहे हैं।” BSB BSB: After Martha had said this, she went back and called her sister Mary aside to tell her, “The Teacher is here and is asking for you.”
29 ULB यह सुनते ही मरियम उठ कर ईसा' के पास गई। BSB BSB: And when Mary heard this, she got up quickly and went to Him.
30 ULB वह अभी गाँव के बाहर उसी जगह ठहरा था जहाँ उस की मुलाक़ात मर्था से हुई थी। BSB BSB: Now Jesus had not yet entered the village, but was still at the place where Martha had met Him.
31 ULB जो यहूदी घर में मरियम के साथ बैठे उसे तसल्ली दे रहे थे, जब उन्हों ने देखा कि वह जल्दी से उठ कर निकल गई है तो वह उस के पीछे हो लिए। क्यूँकि वह समझ रहे थे कि वह मातम करने के लिए अपने भाई की क़ब्र पर जा रही है। BSB BSB: When the Jews who were in the house consoling Mary saw how quickly she got up and went out, they followed her, supposing she was going to the tomb to mourn there.
32 ULB मरियम ईसा' के पास पहुँच गई। उसे देखते ही वह उस के पैरों में गिर गई और कहने लगी, “ख़ुदावन्द, अगर आप यहाँ होते तो मेरा भाई न मरता।” BSB BSB: When Mary came to Jesus and saw Him, she fell at His feet and said, “Lord, if You had been here, my brother would not have died.”
34 ULB उस ने पूछा, “तुम ने उसे कहाँ रखा है?” BSB BSB: “Where have you put him?” He asked. “Come and see, Lord,” they answered.
36 ULB यहूदियों ने कहा, “देखो, वह उसे कितना प्यारा था।” BSB BSB: Then the Jews said, “See how He loved him!”
37 ULB लेकिन उन में से कुछ ने कहा, “इस आदमी ने अंधे को सही किया। क्या यह लाज़र को मरने से नहीं बचा सकता था?” BSB BSB: But some of them asked, “Could not this man who opened the eyes of the blind also have kept Lazarus from dying?”
38 ULB फिर ईसा' दुबारा बहुत ही मायूस हो कर क़ब्र पर आया। क़ब्र एक ग़ार थी जिस के मुँह पर पत्थर रखा गया था। BSB BSB: Jesus, once again deeply moved, came to the tomb. It was a cave with a stone laid across the entrance.
39 ULB ईसा' ने कहा, “पत्थर को हटा दो।” BSB BSB: “Take away the stone,” Jesus said. “Lord, by now he stinks,” said Martha, the sister of the dead man. “It has already been four days.”
40 ULB ईसा' ने उस से कहा, “क्या मैंने तुझे नहीं बताया कि अगर तू ईमान रखे तो ख़ुदा का जलाल देखेगी?” BSB BSB: Jesus replied, “Did I not tell you that if you believed, you would see the glory of God?”
41 ULB चुनाँचे उन्हों ने पत्थर को हटा दिया। फिर ईसा' ने अपनी नज़र उठा कर कहा, “ऐ बाप, मैं तेरा शुक्र करता हूँ कि तू ने मेरी सुन ली है। BSB BSB: So they took away the stone. Then Jesus lifted His eyes upward and said, “Father, I thank You that You have heard Me.
42 ULB मैं तो जानता हूँ कि तू हमेशा मेरी सुनता है। लेकिन मैं ने यह बात पास खड़े लोगों की ख़ातिर की, ताकि वह ईमान लाएँ कि तू ने मुझे भेजा है।” BSB BSB: I knew that You always hear Me, but I say this for the benefit of the people standing here, so they may believe that You sent Me.”
43 ULB फिर ईसा' ज़ोर से पुकार उठा, “लाज़र, निकल आ!” BSB BSB: After Jesus had said this, He called out in a loud voice, “Lazarus, come out!”
44 ULB और मुर्दा निकल आया। अभी तक उस के हाथ और पाँओ पट्टियों से बंधे हुए थे जबकि उस का चेहरा कपड़े में लिपटा हुआ था। ईसा' ने उन से कहा, “इस के कफ़न को खोल कर इसे जाने दो।” BSB BSB: The man who had been dead came out with his hands and feet bound in strips of linen, and his face wrapped in a cloth. “Unwrap him and let him go,” Jesus told them.
45 ULB उन यहूदियों में से जो मरियम के पास आए थे बहुत से ईसा' पर ईमान लाए जब उन्हों ने वह देखा जो उस ने किया। BSB BSB: Therefore many of the Jews who had come to Mary, and had seen what Jesus did, believed in Him.
46 ULB लेकिन कुछ फ़रीसियों के पास गए और उन्हें बताया कि ईसा' ने क्या किया है। BSB BSB: But some of them went to the Pharisees and told them what Jesus had done.
47 ULB तब राहनुमा इमामों और फ़रीसियों ने यहूदियों ने सदरे अदालत का जलसा बुलाया। उन्हों ने एक दूसरे से पूछा, “हम क्या कर रहे हैं? यह आदमी बहुत से ख़ुदाई करिश्मे दिखा रहा है।” BSB BSB: Then the chief priests and Pharisees convened the Sanhedrin and said, “What are we to do? This man is performing many signs.
48 ULB “अगर हम उसे यूँही छोड़ें तो आख़िरकार सब उस पर ईमान ले आएँगे। फिर रोमी हाकिम आ कर हमारे बैत-उल-मुक़द्दस और हमारे मुल्क को तबाह कर देंगे।” BSB BSB: If we let Him go on like this, everyone will believe in Him, and then the Romans will come and take away both our place and our nation.”
49 ULB उन में से एक काइफ़ा था जो उस साल इमाम-ए-आज़म था। उस ने कहा, “आप कुछ नहीं समझते BSB BSB: But one of them, named Caiaphas, who was high priest that year, said to them, “You know nothing at all!
50 ULB और इस का ख़याल भी नहीं करते कि इस से पहले कि पूरी क़ौम हलाक हो जाए बेहतर यह है कि एक आदमी उम्मत के लिए मर जाए।” BSB BSB: You do not realize that it is better for you that one man die for the people than that the whole nation perish.”
51 ULB उस ने यह बात अपनी तरफ़ से नहीं की थी। उस साल के इमाम-ए-आज़म की हैसियत से ही उस ने यह पेशेनगोई की कि ईसा' यहूदी क़ौम के लिए मरेगा। BSB BSB: Caiaphas did not say this on his own. Instead, as high priest that year, he was prophesying that Jesus would die for the nation,
52 ULB और न सिर्फ़ इस के लिए बल्कि ख़ुदा के बिखरे हुए फ़र्ज़न्दों को जमा करके एक करने के लिए भी। BSB BSB: and not only for the nation, but also for the scattered children of God, to gather them together into one.
53 ULB उस दिन से उन्हों ने ईसा' को क़त्ल करने का इरादा कर लिया। BSB BSB: So from that day on they plotted to kill Him.
54 ULB इस लिए उस ने अब से एलानिया यहूदियों के दरमियान वक़्त न गुज़ारा, बल्कि उस जगह को छोड़ कर रेगिस्तान के क़रीब एक इलाक़े में गया। वहाँ वह अपने शागिर्दों समेत एक गाँव बनाम इफ़्राईम में रहने लगा। BSB BSB: As a result, Jesus no longer went about publicly among the Jews, but He withdrew to a town called Ephraim in an area near the wilderness. And He stayed there with the disciples.
55 ULB फिर यहूदियों की ईद-ए-फ़सह क़रीब आ गई। देहात से बहुत से लोग अपने आप को पाक करवाने के लिए ईद से पहले पहले यरूशलम पहुँचे। BSB BSB: Now the Jewish Passover was near, and many people went up from the country to Jerusalem to purify themselves before the Passover.
56 ULB वहाँ वह ईसा' का पता करते और हैकल में खड़े आपस में बात करते रहे, “क्या ख़याल है? क्या वह ईद पर नहीं आएगा?” BSB BSB: They kept looking for Jesus and asking one another as they stood in the temple courts, “What do you think? Will He come to the feast at all?”
57 ULB लेकिन राहनुमा इमामों और फ़रीसियों ने हुक्म दिया था, “अगर किसी को मालूम हो जाए कि ईसा' कहाँ है तो वह ख़बर दे ताकि हम उसे गिरिफ़्तार कर लें।” BSB BSB: But the chief priests and Pharisees had given orders that anyone who knew where He was must report it, so that they could arrest Him.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.