1 ULB इन बातों के बा'द 'ईसा' गलील की झील या'नी तिबरियास की झील के पार गया| BSB BSB: After this, Jesus crossed to the other side of the Sea of Galilee (that is, the Sea of Tiberias).
2 ULB और बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली क्यूँकि जो मो'जिज़े वो बीमारों पर करता था उनको वो देखते थे| BSB BSB: A large crowd followed Him because they saw the signs He was performing on the sick.
3 ULB ईसा' पहाड़ पर चढ़ गया और अपने शागिर्दों के साथ वहाँ बैठा| BSB BSB: Then Jesus went up on the mountain and sat down with His disciples.
4 ULB और यहूदियों की 'ईद-ए-फ़सह नज़दीक थी| BSB BSB: Now the Jewish Feast of the Passover was near.
5 ULB पस जब 'ईसा' ने अपनी आँखें उठाकर देखा कि मेरे पास बड़ी भीड़ आ रही है, तो फ़िलिप्पुस से कहा, "हम इनके खाने के लिए कहाँ से रोटियाँ ख़रीद लें?" BSB BSB: When Jesus looked up and saw a large crowd coming toward Him, He said to Philip, “Where can we buy bread for these people to eat?”
6 ULB मगर उसने उसे आज़माने के लिए ये कहा, क्यूँकि वो आप जानता था कि मैं क्या करूँगा| BSB BSB: But He was asking this to test him, for He knew what He was about to do.
7 ULB फ़िलिप्पुस ने उसे जवाब दिया, "दो सौ दिन मज़दूरी की रोटियाँ इनके लिए काफ़ी न होंगी, कि हर एक को थोड़ी सी मिल जाए|" BSB BSB: Philip answered, “Two hundred denarii would not buy enough bread for each of them to have a small piece.”
8 ULB उसके शागिर्दों में से एक ने, या'नी शमा'ऊन पतरस के भाई अन्द्रियास ने, उससे कहा, BSB BSB: One of His disciples, Andrew, Simon Peter’s brother, said to Him,
9 ULB "यहाँ एक लड़का है जिसके पास जौ की पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ हैं, मगर ये इतने लोगों में क्या हैं?" BSB BSB: “Here is a boy with five barley loaves and two small fish. But what difference will these make among so many?”
10 ULB ईसा' ने कहा, "लोगों को बिठाओ|" और उस जगह बहुत घास थी| पस वो मर्द जो तक़रीबन पाँच हज़ार थे बैठ गए| BSB BSB: “Have the people sit down,” Jesus said. Now there was plenty of grass in that place, so the men sat down, about five thousand of them.
11 ULB ईसा' ने वो रोटियाँ ली और शुक्र करके उन्हें जो बैठे थे बाँट दीं, और इसी तरह मछलियों में से जिस क़दर चाहते थे बाँट दिया| BSB BSB: Then Jesus took the loaves and the fish, gave thanks, and distributed to those who were seated as much as they wanted.
12 ULB जब वो सेर हो चुके तो उसने अपने शागिर्दों से कहा, "बचे हुए बे इस्तेमाल खाने को जमा' करो, ताकि कुछ ज़ाया न हो|" BSB BSB: And when everyone was full, He said to His disciples, “Gather the pieces that are left over, so that nothing will be wasted.”
13 ULB चुनाँचे उन्होंने जमा' किया, और जौ की पाँच रोटियों के टुकड़ों से जो खानेवालों से बच रहे थे बारह टोकरियाँ भरीं BSB BSB: So they collected them and filled twelve baskets with the pieces of the five barley loaves left over by those who had eaten.
15 ULB पस ईसा' ये मा'लूम करके कि वो आकर मुझे बादशाह बनाने के लिए पकड़ना चाहते हैं, फिर पहाड़ पर अकेला चला गया| BSB BSB: Then Jesus, realizing that they were about to come and make Him king by force, withdrew again to a mountain by Himself.
16 ULB फिर जब शाम हुई तो उसके शागिर्द झील के किनारे गए, BSB BSB: When evening came, His disciples went down to the sea,
17 ULB और नाव में बैठकर झील के पार कफ़रनहूम को चले जाते थे| उस वक़्त अन्धेरा हो गया था, और 'ईसा' अभी तक उनके पास न आया था| BSB BSB: got into a boat, and started across the sea to Capernaum. It was already dark, and Jesus had not yet gone out to them.
18 ULB और आँधी की वजह से झील में मौजें उठने लगीं| BSB BSB: A strong wind was blowing, and the sea grew agitated.
19 ULB पस जब वो खेते-खेते तीन-चार मील के क़रीब निकल गए, तो उन्होंने 'ईसा' को झील पर चलते और नाव के नज़दीक आते देखा और डर गए| BSB BSB: When they had rowed about three or four miles, they saw Jesus approaching the boat, walking on the sea—and they were terrified.
20 ULB मगर उसने उनसे कहा, "मैं हूँ, डरो मत|" BSB BSB: But Jesus spoke up: “It is I; do not be afraid.”
21 ULB पस वो उसे नाव में चढ़ा लेने को राज़ी हुए, और फ़ौरन वो नाव उस जगह जा पहुँची जहाँ वो जाते थे| BSB BSB: Then they were willing to take Him into the boat, and at once the boat reached the shore where they were heading.
22 ULB दूसरे दिन उस भीड़ ने जो झील के पार खड़ी थी, ये देखा कि यहाँ एक के सिवा और कोई छोटी नाव न थी; और 'ईसा' अपने शागिर्दों के साथ नाव पर सवार न हुआ था, बल्कि सिर्फ़ उसके शागिर्द चले गए थे| BSB BSB: The next day, the crowd that had remained on the other side of the sea realized that only one boat had been there, and that Jesus had not boarded it with His disciples, but they had gone away alone.
23 ULB (लेकिन कुछ छोटी नावें तिबरियास से उस जगह के नज़दीक आईं, जहाँ उन्होंने ख़ुदावन्द के शुक्र करने के बा'द रोटी खाई थी|) BSB BSB: However, some boats from Tiberias landed near the place where the people had eaten the bread after the Lord had given thanks.
24 ULB पस जब भीड़ ने देखा कि यहाँ न 'ईसा' है न उसके शागिर्द, तो वो ख़ुद छोटी नावों में बैठकर 'ईसा' की तलाश में कफ़रनहुन को आए| BSB BSB: So when the crowd saw that neither Jesus nor His disciples were there, they got into the boats and went to Capernaum to look for Him.
25 ULB और झील के पार उससे मिलकर कहा, "ऐ रब्बी! तू यहाँ कब आया?" BSB BSB: When they found Him on the other side of the sea, they asked Him, “Rabbi, when did You get here?”
26 ULB ईसा' ने उनके जवाब में कहा, "मैं तुम से सच कहता हूँ, कि तुम मुझे इसलिए नहीं ढूँढ़ते कि मो'जिज़े देखे, बल्कि इसलिए कि तुम रोटियाँ खाकर सेर हुए|" BSB BSB: Jesus replied, “Truly, truly, I tell you, it is not because you saw these signs that you are looking for Me, but because you ate the loaves and had your fill.
27 ULB फ़ानी ख़ुराक के लिए मेहनत न करो, बल्कि उस खुराक के लिए जो हमेशा की ज़िन्दगी तक बाक़ी रहती है जिसे इब्न-ए-आदम तुम्हें देगा; क्यूँकि बाप या'नी ख़ुदा ने उसी पर मुहर की है|" BSB BSB: Do not work for food that perishes, but for food that endures to eternal life, which the Son of Man will give you. For on Him God the Father has placed His seal of approval.”
28 ULB पस उन्होंने उससे कहा, "हम क्या करें ताकि ख़ुदा के काम अन्जाम दें?" BSB BSB: Then they inquired, “What must we do to perform the works of God?”
29 ULB ईसा' ने जवाब में उनसे कहा, "ख़ुदा का काम ये है कि जिसे उसने भेजा है उस पर ईमान लाओ|" BSB BSB: Jesus replied, “The work of God is this: to believe in the One He has sent.”
30 ULB पस उन्होंने उससे कहा, "फिर तू कौन सा निशान दिखाता है, ताकी हम देखकर तेरा यक़ीन करें? तू कौन सा काम करता है?" BSB BSB: So they asked Him, “What sign then will You perform, so that we may see it and believe You? What will You do?
31 ULB हमारे बाप-दादा ने वीराने में मन्ना खाया, चुनांचे लिखा है, 'उसने उन्हें खाने के लिए आसमान से रोटी दी|'" BSB BSB: Our fathers ate the manna in the wilderness, as it is written: ‘He gave them bread from heaven to eat.’”
32 ULB ईसा' ने उनसे कहा, "मैं तुम से सच सच कहता हूँ, कि मूसा ने तो वो रोटी आसमान से तुम्हें न दी, लेकिन मेरा बाप तुम्हें आसमान से हक़ीक़ी रोटी देता है|" BSB BSB: Jesus said to them, “Truly, truly, I tell you, it was not Moses who gave you the bread from heaven, but it is My Father who gives you the true bread from heaven.
33 ULB क्यूँकि ख़ुदा की रोटी वो है जो आसमान से उतरकर दुनियाँ को ज़िन्दगी बख़्शती है|" BSB BSB: For the bread of God is He who comes down from heaven and gives life to the world.”
34 ULB उन्होंने उससे कहा, "ऐ ख़ुदावन्द! ये रोटी हम को हमेशा दिया कर|" BSB BSB: “Sir,” they said, “give us this bread at all times.”
35 ULB ईसा' ने उनसे कहा, "ज़िन्दगी की रोटी मैं हूँ; जो मेरे पास आए वो हरगिज़ भूखा न होगा, और जो मुझ पर ईमान लाए वो कभी प्यासा ना होगा|" BSB BSB: Jesus answered, “I am the bread of life. Whoever comes to Me will never hunger, and whoever believes in Me will never thirst.
36 ULB लेकिन मैंने तुम से कहा कि तुम ने मुझे देख लिया है फिर भी ईमान नहीं लाते| BSB BSB: But as I stated, you have seen Me and still you do not believe.
39 ULB और मेरे भेजनेवाले की मर्ज़ी ये है, कि जो कुछ उसने मुझे दिया है मैं उसमें से कुछ खो न दूँ, बल्कि उसे आख़िरी दिन फिर ज़िन्दा करूँ| BSB BSB: And this is the will of Him who sent Me, that I shall lose none of those He has given Me, but raise them up at the last day.
40 ULB क्यूँकि मेरे बाप की मर्ज़ी ये है, कि जो कोई बेटे को देखे और उस पर ईमान लाए, और हमेशा की ज़िन्दगी पाए और मैं उसे आख़िरी दिन फिर ज़िन्दा करूँ|" BSB BSB: For it is My Father’s will that everyone who looks to the Son and believes in Him shall have eternal life, and I will raise him up at the last day.”
41 ULB पस यहूदी उस पर बुदबुदाने लगे, इसलिए कि उसने कहा, था, "जो रोटी आसमान से उतरी वो मैं हूँ|" BSB BSB: At this, the Jews began to grumble about Jesus because He had said, “I am the bread that came down from heaven.”
42 ULB और उन्होंने कहा, "क्या ये युसूफ़ का बेटा 'ईसा' नहीं, जिसके बाप और माँ को हम जानते हैं? अब ये क्यूँकर कहता है कि मैं आसमान से उतरा हूँ?" BSB BSB: They were asking, “Is this not Jesus, the son of Joseph, whose father and mother we know? How then can He say, ‘I have come down from heaven’?”
43 ULB ईसा' ने जवाब में उनसे कहा, "आपस में न बुदबुदाओ|" BSB BSB: “Stop grumbling among yourselves,” Jesus replied.
44 ULB कोई मेरे पास नहीं आ सकता जब तक कि बाप जिसने मुझे भेजा है उसे खींच न ले, और मैं उसे आख़िरी दिन फिर ज़िन्दा करूँगा| BSB BSB: “No one can come to Me unless the Father who sent Me draws him, and I will raise him up at the last day.
45 ULB नबियों के सहीफ़ों में ये लिखा है: 'वो सब ख़ुदा से ता'लीम पाये हुए लोग होंगे|' जिस किसी ने बाप से सुना और सीखा है वो मेरे पास आता है- BSB BSB: It is written in the Prophets: ‘And they will all be taught by God.’ Everyone who has heard the Father and learned from Him comes to Me—
46 ULB ये नहीं कि किसी ने बाप को देखा है, मगर जो ख़ुदा की तरफ़ से है उसी ने बाप को देखा है| BSB BSB: not that anyone has seen the Father except the One who is from God; only He has seen the Father.
47 ULB मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो ईमान लाता है हमेशा की ज़िन्दगी उसकी है| BSB BSB: Truly, truly, I tell you, he who believes has eternal life.
48 ULB ज़िन्दगी की रोटी मैं हूँ| BSB BSB: I am the bread of life.
49 ULB तुम्हारे बाप-दादा ने वीराने मैं मन्ना खाया और मर गए| BSB BSB: Your fathers ate the manna in the wilderness, yet they died.
50 ULB ये वो रोटी है कि जो आसमान से उतरती है, ताकि आदमी उसमें से खाए और न मरे| BSB BSB: This is the bread that comes down from heaven, so that anyone may eat of it and not die.
51 ULB मैं हूँ वो ज़िन्दगी की रोटी जो आसमान से उतरी| अगर कोई इस रोटी में से खाए तो हमेशा तक ज़िन्दा रहेगा, बल्कि जो रोटी मैं दुनियाँ की ज़िन्दगी के लिए दूँगा वो मेरा गोश्त है|" BSB BSB: I am the living bread that came down from heaven. If anyone eats of this bread, he will live forever. And this bread, which I will give for the life of the world, is My flesh.”
52 ULB पस यहूदी ये कहकर आपस में झगड़ने लगे, "ये शख़्स आपना गोश्त हमें क्यूँकर खाने को दे सकता है?" BSB BSB: At this, the Jews began to argue among themselves, “How can this man give us His flesh to eat?”
53 ULB ईसा' ने उनसे कहा, "मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जब तक तुम इब्न-ए-आदम का गोश्त न खाओ और उसका का ख़ून न पियो, तुम में ज़िन्दगी नहीं|" BSB BSB: So Jesus said to them, “Truly, truly, I tell you, unless you eat the flesh and drink the blood of the Son of Man, you have no life in you.
54 ULB जो मेरा गोश्त खाता और मेरा ख़ून पीता है, हमेशा की ज़िन्दगी उसकी है; और मैं उसे आख़िरी दिन फिर ज़िन्दा करूँगा| BSB BSB: Whoever eats My flesh and drinks My blood has eternal life, and I will raise him up at the last day.
55 ULB क्यूँकि मेरा गोश्त हक़ीक़त में खाने की चीज़ और मेरा खून हक़ीक़त में पीनी की चीज़ है| BSB BSB: For My flesh is real food, and My blood is real drink.
56 ULB जो मेरा गोश्त खाता और मेरा ख़ून पीता है, वो मुझ में क़ायम रहता है और मैं उसमें| BSB BSB: Whoever eats My flesh and drinks My blood remains in Me, and I in him.
57 ULB जिस तरह ज़िन्दा बाप ने मुझे भेजा, और मैं बाप के ज़रिये से ज़िन्दा हूँ, इसी तरह वो भी जो मुझे खाएगा मेरे ज़रिये से ज़िन्दा रहेगा|" BSB BSB: Just as the living Father sent Me and I live because of the Father, so also the one who feeds on Me will live because of Me.
58 ULB जो रोटी आसमान से उतरी यही है, बाप-दादा की तरह नहीं कि खाया और मर गए; जो ये रोटी खाएगा वो हमेशा तक ज़िन्दा रहेगा|" BSB BSB: This is the bread that came down from heaven. Unlike your fathers, who ate the manna and died, the one who eats this bread will live forever.”
60 ULB इसलिए उसके शागिर्दों में से बहुतों ने सुनकर कहा, "ये कलाम नागवार है, इसे कौन सुन सकता है?" BSB BSB: On hearing it, many of His disciples said, “This is a difficult teaching. Who can accept it?”
61 ULB ईसा' ने अपने जी में जानकर कि मेरे शागिर्द आपस में इस बात पर बुदबुदाते हैं, उनसे कहा, "क्या तुम इस बात से ठोकर खाते हो? BSB BSB: Aware that His disciples were grumbling about this teaching, Jesus asked them, “Does this offend you?
62 ULB अगर तुम इब्न-ए-आदम को ऊपर जाते देखोगे, जहाँ वो पहले था तो क्या होगा? BSB BSB: Then what will happen if you see the Son of Man ascend to where He was before?
63 ULB ज़िन्दा करने वाली तो रूह है, जिस्म से कुछ फ़ायदा नहीं; जो बातें मैंने तुम से कहीं हैं, वो रूह हैं और ज़िन्दगी भी हैं| BSB BSB: The Spirit gives life; the flesh profits nothing. The words I have spoken to you are spirit and they are life.
64 ULB मगर तुम में से कुछ ऐसे हैं जो ईमान नहीं लाए|" क्यूँकि ईसा' शुरू' से जानता था कि जो ईमान नहीं लाते वो कौन हैं, और कौन मुझे पकड़वाएगा| BSB BSB: However, there are some of you who do not believe.” (For Jesus had known from the beginning which of them did not believe and who would betray Him.)
65 ULB फिर उसने कहा, "इसी लिए मैंने तुम से कहा था कि मेरे पास कोई नहीं आ सकता जब तक बाप की तरफ़ से उसे ये तौफ़ीक़ न दी जाए|" BSB BSB: Then Jesus said, “This is why I told you that no one can come to Me unless the Father has granted it to him.”
67 ULB पस ईसा' ने उन बारह से कहा, "क्या तुम भी चले जाना चाहते हौ?" BSB BSB: So Jesus asked the Twelve, “Do you want to leave too?”
68 ULB शमा'ऊन पतरस ने उसे जवाब दिया, "ऐ ख़ुदावन्द! हम किसके पास जाएँ? हमेशा की ज़िन्दगी की बातें तो तेरे ही पास हैं?" BSB BSB: Simon Peter replied, “Lord, to whom would we go? You have the words of eternal life.
69 ULB और हम ईमान लाए और जान गए हैं कि, ख़ुदा का क़ुद्दूस तू ही है|" BSB BSB: We believe and know that You are the Holy One of God.”
70 ULB ईसा' ने उन्हें जवाब दिया, “क्या मैंने तुम बारह को नहीं चुन लिया? और तुम में से एक शख़्स शैतान है।” BSB BSB: Jesus answered them, “Have I not chosen you, the Twelve? Yet one of you is a devil!”
71 ULB उसने ये शमा'ऊन इस्करियोती के बेटे यहुदाह की निस्बत कहा, क्यूँकि यही जो उन बारह में से था उसे पकड़वाने को था| BSB BSB: He was speaking about Judas, the son of Simon Iscariot. For although Judas was one of the Twelve, he was later to betray Jesus.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.