1 ULB सामरिया और यरुशलीम के बारे में ख़ुदावन्द का कलाम जो शाहान-ए-यहूदाह यूताम, आख़ज़-ओ-हिज़क़ियाह के दिनों~में मीकाह मोरशती पर ख्व़ाब में नाज़िल हुआ। BSB BSB: This is the word of the LORD that came to Micah the Moreshite in the days of Jotham, Ahaz, and Hezekiah, kings of Judah—what he saw regarding Samaria and Jerusalem:
2 ULB ~ऐ सब लोगों, सुनो! ऐ ज़मीन और उसकी मा'मूरी कान लगाओ! हाँ ख़ुदावन्द अपने मुक़द्दस घर से तुम पर गवाही दे। BSB BSB: Hear, O peoples, all of you; listen, O earth, and everyone in it! May the Lord GOD bear witness against you, the Lord from His holy temple.
3 ULB ~क्यूँकि देख, ख़ुदावन्द अपने घर से बाहर आता है, और नाज़िल होकर ज़मीन के ऊँचे मक़ामों को पायमाल करेगा। BSB BSB: For behold, the LORD comes forth from His dwelling place; He will come down and tread on the high places of the earth.
4 ULB और पहाड़ उनके नीचे पिघल जाएँगे, और वादियाँ फट जाएँगी, जैसे मोम आग से पिघल जाता और पानी कराड़े पर से बह जाता है। BSB BSB: The mountains will melt beneath Him, and the valleys will split apart, like wax before the fire, like water rushing down a slope.
5 ULB ~ये सब या'क़ूब की ख़ता और इस्राईल के घराने के गुनाह का नतीजा है। या'क़ूब की ख़ता क्या है? क्या सामरिया नहीं? और यहूदाह के ऊँचे मक़ाम क्या हैं? क्या यरुशलीम नहीं? BSB BSB: All this is for the transgression of Jacob and the sins of the house of Israel. What is the transgression of Jacob? Is it not Samaria? And what is the high place of Judah? Is it not Jerusalem?
6 ULB ~इसलिए मैं सामरिया को खेत के तूदे की तरह, और ताकिस्तान लगाने की जगह की तरह बनाऊँगा, और मैं उसके पत्थरों को वादी में ढलकाऊँगा और उसकी बुनियाद उखाड़ दूँगा। BSB BSB: Therefore I will make Samaria a heap of rubble in the open field, a planting area for a vineyard. I will pour her stones into the valley and expose her foundations.
7 ULB ~और उसकी सब खोदी हुई मूरतें चूर-चूर की जाएँगी, और जो कुछ उसने मज़दूरी में पाया आग से जलाया जाएगा; और मैं उसके सब बुतों को तोड़ डालूँगा क्यूँकि उसने ये सब कुछ कस्बी की मज़दूरी से पैदा किया है; और वह फिर कस्बी की मज़दूरी हो जाएगा। BSB BSB: All her carved images will be smashed to pieces; all her wages will be burned in the fire, and I will destroy all her idols. Since she collected the wages of a prostitute, they will be used again on a prostitute.
8 ULB ~इसलिए मैं मातम-ओ-नौहा करूँगा; मैं नंगा और बरहना होकर फिरूँगा; मैं गीदड़ों की तरह चिल्लाऊँगा और शुतरमुर्ग़ों की तरह ग़म करूँगा। BSB BSB: Because of this I will lament and wail; I will walk barefoot and naked. I will howl like a jackal and mourn like an ostrich.
9 ULB ~क्यूँकि उसका ज़ख़्म लाइलाज़ है, वह यहूदाह तक भी आया; वह मेरे लोगों के फाटक तक बल्कि यरुशलीम तक पहुँचा। BSB BSB: For her wound is incurable; it has reached even Judah; it has approached the gate of my people, as far as Jerusalem itself.
10 ULB ~जात में उसकी ख़बर न दो,और हरगिज़ नौहा न करो; बैत 'अफ़रा में ख़ाक पर लोटो। BSB BSB: Do not tell it in Gath; do not weep at all. Roll in the dust in Beth-leaphrah.
11 ULB ~ऐ सफ़ीर की रहने वाली, तू बरहना-ओ-रुस्वा होकर चली जा; ज़ानान की रहने वाली निकल नहीं सकती। बैतएज़ल के मातम के ज़रिए' उसकी पनाहगाह तुम से ले ली जाएगी। BSB BSB: Depart in shameful nakedness, O dwellers of Shaphir. The dwellers of Zaanan will not come out. Beth-ezel is in mourning; its support is taken from you.
12 ULB ~मारोत की रहने वाली भलाई के इन्तिज़ार में तड़पती है, क्यूँकि ख़ुदावन्द की तरफ़ से बला नाज़िल हुई, जो यरुशलीम के फाटक तक पहुँची। BSB BSB: For the dwellers of Maroth pined for good, but calamity came down from the LORD, even to the gate of Jerusalem.
13 ULB ~ऐ लकीस की रहने वाली बादपा घोड़ों को रथ में जोत; तू बिन्त-ए-सिय्यून के गुनाह का आग़ाज़~हुई क्यूँकि इस्राईल की ख़ताएँ भी तुझ में पाई गईं। BSB BSB: Harness your chariot horses, O dweller of Lachish. You were the beginning of sin to the Daughter of Zion, for the transgressions of Israel were found in you.
14 ULB ~इसलिए तू मोरसत जात को तलाक़ देगी;अकज़ीब के घराने इस्राईल के बादशाहों से दग़ाबाज़ी करेंगे। BSB BSB: Therefore, send farewell gifts to Moresheth-gath; the houses of Achzib will prove deceptive to the kings of Israel.
15 ULB ~ऐ मरेसा की रहने वाली, तुझ पर क़ब्ज़ा करने वाले को तेरे पास लाऊँगा; इस्राईल की शौकत 'अदुल्लाम में आएगी। BSB BSB: I will again bring a conqueror against you, O dweller of Mareshah. The glory of Israel will come to Adullam.
16 ULB अपने प्यारे बच्चों के लिए सिर मुंडाकर चंदली हो जा; गिद्ध की तरह अपने चंदलेपन को ज़्यादा कर क्यूँकि वह तेरे पास से ग़ुलाम होकर चले गए। BSB BSB: Shave yourselves bald and cut off your hair in mourning for your precious children; make yourselves as bald as an eagle, for they will go from you into exile.