1 ULB ~इस्राईल के बादशाह सुलेमान बिन दाऊद की अम्साल: BSB BSB: These are the proverbs of Solomon son of David, king of Israel,
2 ULB हिकमत और तरबियत हासिल करने, और समझ की बातों का फ़र्क़ करने के लिए, BSB BSB: for gaining wisdom and discipline, for comprehending words of insight,
3 ULB ~'अक़्लमंदी और सदाक़त और 'अद्ल, और रास्ती में तरबियत हासिल करने के लिए; BSB BSB: and for receiving instruction in wise living and in righteousness, justice, and equity.
4 ULB सादा दिलों को होशियारी, जवान को 'इल्म और तमीज़ बख़्शने के लिए, BSB BSB: To impart prudence to the simple and knowledge and discretion to the young,
5 ULB ताकि 'अक़्लमंद आदमी सुनकर 'इल्म में तरक़्क़ी करे और समझदार आदमी दुरुस्त मश्वरत तक पहुँचे, BSB BSB: let the wise listen and gain instruction, and the discerning acquire wise counsel
6 ULB ~जिस से मसल और तम्सील को, 'अक़्लमंदों की बातों और उनके पोशीदा राज़ो को समझ सके। BSB BSB: by understanding the proverbs and parables, the sayings and riddles of the wise.
7 ULB ~ख़ुदावन्द का ख़ौफ़ 'इल्म की शुरू'आत है; लेकिन बेवक़ूफ़ हिकमत और तरबियत की हिक़ारत करते हैं। BSB BSB: The fear of the LORD is the beginning of knowledge, but fools despise wisdom and discipline.
8 ULB ~ऐ मेरे बेटे, अपने बाप की तरबियत पर कान लगा, और अपनी माँ की ता'लीम को न ~छोड़; BSB BSB: Listen, my son, to your father’s instruction, and do not forsake the teaching of your mother.
9 ULB क्यूँकि वह तेरे सिर के लिए ज़ीनत का सेहरा, और तेरे गले के लिए तौक़ होंगी। BSB BSB: For they are a garland of grace on your head and a pendant around your neck.
10 ULB ऐ मेरे बेटे, अगर गुनहगार तुझे फुसलाएँ, तू रज़ामंद न होना। BSB BSB: My son, if sinners entice you, do not yield to them.
11 ULB ~अगर वह कहें, "हमारे साथ चल, हम खू़न करने के लिए ताक में बैठे, और छिपकर बेगुनाह के लिए नाहक़ घात लगाएँ, BSB BSB: If they say, “Come along, let us lie in wait for blood, let us ambush the innocent without cause,
12 ULB ~हम उनको इस तरह ज़िन्दा और पूरा निगल जाएँ जिस तरह पाताल मुर्दों को निगल जाता है। BSB BSB: let us swallow them alive like Sheol, and whole like those descending into the Pit.
13 ULB ~हम को हर क़िस्म का 'उम्दा माल मिलेगा, हम अपने घरों को लूट से भर लेंगे; BSB BSB: We will find all manner of precious goods; we will fill our houses with plunder.
14 ULB ~तू हमारे साथ मिल जा, हम सबकी एक ही थैली होगी," BSB BSB: Throw in your lot with us; let us all share one purse”—
15 ULB ~तो ऐ मेरे बेटे, तू उनके साथ न जाना, उनकी राह से अपना पाँव रोकना। BSB BSB: my son, do not walk the road with them or set foot upon their path.
16 ULB क्यूँकि उनके पाँव बदी की तरफ़ दौड़ते हैं, और खू़न बहाने के लिए जल्दी करते हैं। BSB BSB: For their feet run to evil, and they are swift to shed blood.
17 ULB क्यूँकि परिंदे की आँखों के सामने, जाल बिछाना बेकार है। BSB BSB: How futile it is to spread the net where any bird can see it!
18 ULB ~और यह लोग तो अपना ही खू़न करने के लिए ताक में बैठते हैं, और छिपकर अपनी ही जान की घात लगाते हैं। BSB BSB: But they lie in wait for their own blood; they ambush their own lives.
19 ULB ~नफ़े' के लालची की राहें ऐसी ही हैं, ऐसा नफ़ा' उसकी जान लेकर ही छोड़ता है। BSB BSB: Such is the fate of all who are greedy, whose unjust gain takes the lives of its possessors.
20 ULB ~हिकमत कूचे में ज़ोर से पुकारती है, वह रास्तों में अपनी आवाज़ बलन्द करती है; BSB BSB: Wisdom calls out in the street, she lifts her voice in the square;
21 ULB ~वह बाज़ार की भीड़ में चिल्लाती है; वह फाटकों के दहलीज़ पर और शहर में यह कहती है: BSB BSB: in the main concourse she cries aloud, at the city gates she makes her speech:
22 ULB "ऐ नादानो, तुम कब तक नादानी को दोस्त रख्खोगे? और ठट्ठाबाज़ कब तक ठठ्ठाबाज़ी से और बेवक़ूफ़ कब तक 'इल्म से 'अदावत रख्खेंगे? BSB BSB: “How long, O simple ones, will you love your simple ways? How long will scoffers delight in their scorn and fools hate knowledge?
23 ULB तुम मेरी मलामत को सुनकर बाज़ आओ, देखो, मैं अपनी रूह तुम पर उँडेलूँगी, मैं तुम को अपनी बातें बताऊँगी। BSB BSB: If you had repented at my rebuke, then surely I would have poured out my spirit on you; I would have made my words known to you.
24 ULB चूँकि मैंने बुलाया और तुम ने इंकार किया मैंने हाथ फैलाया और किसी ने ख़याल न किया, BSB BSB: Because you refused my call, and no one took my outstretched hand,
25 ULB बल्कि तुम ने मेरी तमाम मश्वरत को नाचीज़ जाना, और मेरी मलामत की बेक़द्री की; BSB BSB: because you neglected all my counsel, and wanted none of my correction,
26 ULB ~इसलिए मैं भी तुम्हारी मुसीबत के दिन हसूँगी; और जब तुम पर दहशत छा जाएगी तो ठठ्ठा मारूँगी। BSB BSB: in turn I will mock your calamity; I will sneer when terror strikes you,
27 ULB ~या'नी जब दहशत तूफ़ान की तरह आ पड़ेगी, और आफ़त बगोले की तरह तुम को आ लेगी, जब मुसीबत और जाँकनी तुम पर टूट पड़ेगी। BSB BSB: when your dread comes like a storm, and your destruction like a whirlwind, when distress and anguish overwhelm you.
28 ULB ~तब वह मुझे पुकारेंगे, लेकिन मैं जवाब न दूँगी; और दिल ओ जान से मुझे ढूंडेंगे, लेकिन न पाएँगे। BSB BSB: Then they will call on me, but I will not answer; they will earnestly seek me, but will not find me.
29 ULB ~इसलिए कि उन्होंने 'इल्म से 'अदावत रख्खी, और ख़ुदावन्द के ख़ौफ़ को इख़्तियार न किया। BSB BSB: For they hated knowledge and chose not to fear the LORD.
30 ULB ~उन्होंने मेरी तमाम मश्वरत की बेक़द्री की, और मेरी मलामत को बेकार जाना। BSB BSB: They accepted none of my counsel; they despised all my reproof.
31 ULB ~तब वह अपनी ही चाल चलन का फल खाएँगे, और अपने ही मन्सूबों से पेट भरेंगे। BSB BSB: So they will eat the fruit of their own way, and be filled with their own devices.
32 ULB क्यूँकि नादानों की नाफ़रमानी, उनको क़त्ल करेगी, और बेवक़ूफ़ों की बेवक़ूफ़ी उनकी हलाकत का ज़रिया' होगी। BSB BSB: For the waywardness of the simple will slay them, and the complacency of fools will destroy them.
33 ULB ~लेकिन जो मेरी सुनता है, वह महफ़ूज़ होगा, और आफ़त से निडर होकर इत्मिनान से रहेगा।" BSB BSB: But whoever listens to me will dwell in safety, secure from the fear of evil.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.