1 HGLT हे मेरे भाइयों, बहुत शिक्षक न बनें, यह जानते हुए कि हम अधिक सख्त न्याय को प्राप्त करेंगे। BSB BSB: Not many of you should become teachers, my brothers, because you know that we who teach will be judged more strictly.
2 HGLT क्योंकि हम सब ही बहुत ठोकर खाते हैं। यदि कोई जन वचन से ठोकर नहीं खाता है, तो वह एक सिद्ध मनुष्य है, जो सम्पूर्ण देह पर भी लगाम लगाने में सक्षम है। BSB BSB: We all stumble in many ways. If anyone is never at fault in what he says, he is a perfect man, able to control his whole body.
3 HGLT अब यदि हम घोड़ों से अपनी आज्ञा मनवाने के लिए उनके मुँह में दहाना लगा देते हैं, तो हम उनका सारी देह भी घुमा देते हैं। BSB BSB: When we put bits into the mouths of horses to make them obey us, we can guide the whole animal.
4 HGLT जहाजों को भी देखो, जो बड़े विशाल तो होते हैं और तेज हवाओं के द्वारा चलाए जाते हैं, उनको भी छोटी सी पतवार के द्वारा उस ओर घुमाया जाता है जिस ओर उसके संचालक की इच्छा का झुकाव होता है। BSB BSB: Consider ships as well. Although they are so large and are driven by strong winds, they are steered by a very small rudder wherever the pilot is inclined.
5 HGLT उसी प्रकार से जीभ भी एक छोटा सा अंग तो है, परन्तु वह बड़ी- बड़ी बातों का दावा करती है। देखो कि कैसे एक छोटी सी आग एक बड़े जंगल को जला देती है। BSB BSB: In the same way, the tongue is a small part of the body, but it boasts of great things. Consider how small a spark sets a great forest ablaze.
6 HGLT जीभ भी एक आग, और एक अधर्म का संसार है। जीभ जिसे हमारे अंगों में रखा गया है, एक ऐसी वस्तु है जो सारी देह पर कलंक लगाती है और अस्तित्व की कार्यप्रणाली में आग लगाती है और इसे नरक कुण्ड की आग से प्रज्ज्वलित किया गया है। BSB BSB: The tongue also is a fire, a world of wickedness among the parts of the body. It pollutes the whole person, sets the course of his life on fire, and is itself set on fire by hell.
7 HGLT क्योंकि हर प्रकार के, वनपशु और पक्षी दोनों ही, रेंगनेवाले जन्तु और समुद्री जीव दोनों ही, को मानवजाति के द्वारा वश में किया जा रहा है और वे वश में कर लिए गए हैं। BSB BSB: All kinds of animals, birds, reptiles, and creatures of the sea are being tamed and have been tamed by man,
8 HGLT परन्तु मनुष्यों में से कोई भी जीभ को वश में करने में सक्षम नहीं है, जो एक अस्थिर बुराई है, और प्राणनाशक विष से भरी हुई है। BSB BSB: but no man can tame the tongue. It is a restless evil, full of deadly poison.
9 HGLT इसी से हम प्रभु और पिता को धन्य कहते हैं, और इसी से मनुष्यों को भी श्राप देते हैं, जो परमेश्वर के स्वरूप में उत्पन्न हुए हैं। BSB BSB: With the tongue we bless our Lord and Father, and with it we curse men, who have been made in God’s likeness.
10 HGLT एक ही मुँह से आशीष और श्राप निकलते हैं। हे मेरे भाइयों, यह बातें इस प्रकार से हों, ऐसा आवश्यक नहीं है। BSB BSB: Out of the same mouth come blessing and cursing. My brothers, this should not be!
11 HGLT किसी भी सोते के एक ही मुँह से मीठा और कड़वा पानी प्रवाहित नहीं होता है, क्या ऐसा होता है? BSB BSB: Can both fresh water and salt water flow from the same spring?
12 HGLT हे मेरे भाइयों, एक अंजीर का पेड़ जैतून उत्पन्न करने में सक्षम नहीं होता है, है न, या कोई दाख की लता, अंजीर उत्पन्न करने में? न ही खारे को मीठा पानी करने में। BSB BSB: My brothers, can a fig tree grow olives, or a grapevine bear figs? Neither can a salt spring produce fresh water.
13 HGLT तुम्हारे मध्य में कौन ऐसा है जो बुद्धिमान और समझदार है? वह ज्ञान की विनम्रता में होकर अच्छे चालचलन के द्वारा अपने कामों का प्रदर्शन करे। BSB BSB: Who is wise and understanding among you? Let him show it by his good conduct, by deeds done in the humility that comes from wisdom.
14 HGLT परन्तु यदि तुम अपने हृदय में कड़वी ईर्ष्या और महत्वाकांक्षा रखते हो, तो सत्य के विरुद्ध न डींग मारना और न ही झूठ बोलना। BSB BSB: But if you harbor bitter jealousy and selfish ambition in your hearts, do not boast in it or deny the truth.
15 HGLT यह ज्ञान वह नहीं जो ऊपर से उतरता है, परन्तु यह सांसारिक, और शारीरिक, और शैतानी है। BSB BSB: Such wisdom does not come from above, but is earthly, unspiritual, demonic.
16 HGLT क्योंकि जहाँ ईर्ष्या और महत्वाकांक्षा पाई जाती है, वहाँ अशांति और प्रत्येक दुष्कर्म भी पाया जाता है। BSB BSB: For where jealousy and selfish ambition exist, there will be disorder and every evil practice.
17 HGLT परन्तु ऊपर से प्राप्त ज्ञान सर्वप्रथम तो पवित्र होता है, उसके बाद शांतिप्रिय, सौम्य, सहयोगी, दया और अच्छे फलों से भरपूर, निष्पक्ष, निष्कपट होता है। BSB BSB: But the wisdom from above is first of all pure, then peace-loving, gentle, accommodating, full of mercy and good fruit, impartial, and sincere.
18 HGLT और धार्मिकता का फल शान्ति के साथ ऐसे लोगों के द्वारा बोया गया है जो शांति स्थापित करते हैं। BSB BSB: Peacemakers who sow in peace reap the fruit of righteousness.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.