1 HGLT और उसने चेलों से भी कहा,“एक धनवान मनुष्य था जिसका एक भण्डारी था, और उसके विषय में उसे सूचना दी गई कि वह उसकी सम्पत्ति को बर्बाद कर रहा था। BSB BSB: Jesus also said to His disciples, “There was a rich man whose manager was accused of wasting his possessions.
2 HGLT और उसने उसे बुलाया और उससे कहा,‘यह क्या है जो मैं तेरे विषय में सुनता हूँ? अपने भण्डारीपन का लेखा दे, क्योंकि तू आगे को भण्डारी बने रहने के योग्य नहीं रहा।’ BSB BSB: So he called him in to ask, ‘What is this I hear about you? Turn in an account of your management, for you cannot be manager any longer.’
3 HGLT तब उस भण्डारी ने अपने आप से कहा,‘अब मैं क्या करूँ, क्योंकि मेरा स्वामी मुझ से भण्डारीपन का काम छीन रहा है? मैं इतना बलवंत नहीं हूँ कि खुदाई करूँ। भीख माँगने में मैं लज्जित होता हूँ। BSB BSB: The manager said to himself, ‘What shall I do, now that my master is taking away my position? I am too weak to dig and too ashamed to beg.
4 HGLT मैं जानता हूँ कि मैं क्या करूँगा, ताकि जब मैं भण्डारीपन के काम से हटाया जाऊँ, तो वे अपने घरों में मेरा स्वागत करेंगे।’ BSB BSB: I know what I will do so that after my removal from management, people will welcome me into their homes.’
5 HGLT और अपने स्वामी के देनदारों में से प्रत्येक को बुलाकर, उसने पहले से कहा,‘तुझ पर मेरे स्वामी का कितना बकाया है?’ BSB BSB: And he called in each one of his master’s debtors. ‘How much do you owe my master?’ he asked the first.
6 HGLT और उसने कहा,‘100 मन जैतून का तेल।’ तब उसने उससे कहा,‘अपनी खाता- बही ले और, बैठकर, तुरन्त 50 लिख दे।’ BSB BSB: ‘A hundred measures of olive oil,’ he answered. ‘Take your bill,’ said the manager, ‘sit down quickly, and write fifty.’
7 HGLT फिर उसने किसी दूसरे से पूछा,‘और तू बता, तुझ पर कितना बकाया है?’ और उसने कहा,‘100 मन गेहूँ।’ तब वह उससे कहता है,‘अपनी खाता- बही ले, और 80 लिख दे।’ BSB BSB: Then he asked another, ‘And how much do you owe?’ ‘A hundred measures of wheat,’ he replied. ‘Take your bill and write eighty,’ he told him.
8 HGLT और स्वामी ने उस अधर्मी भण्डारी की बड़ाई की क्योंकि उसने चतुराई से काम किया था। क्योंकि इस युग की सन्तानें अपनी पीढ़ी के लोगों में ज्योति की सन्तानों से अधिक चतुर हैं। BSB BSB: The master commended the dishonest manager because he had acted shrewdly. For the sons of this age are more shrewd in dealing with their own kind than are the sons of light.
9 HGLT और मैं तुम से कहता हूँ, कि अधर्म के सम्पत्ति के साधन से अपने लिये मित्र बना लो, ताकि जब वह विफल हो जाए, तो वे तुम्हारा स्वागत अनन्त निवासों में करें। BSB BSB: I tell you, use worldly wealth to make friends for yourselves so that when it is gone, they will welcome you into eternal dwellings.
10 HGLT जो बहुत थोड़े में विश्वासयोग्य है वह बहुत में भी विश्वासयोग्य है, और जो बहुत थोड़े में अधर्मी है वह बहुत में भी अधर्मी है। BSB BSB: Whoever is faithful with very little will also be faithful with much, and whoever is dishonest with very little will also be dishonest with much.
11 HGLT इसलिए यदि तुम अधर्म की सम्पत्ति में विश्वासयोग्य न रहे, तो कौन तुम्हें सच्चा धन सौंपेगा? BSB BSB: So if you have not been faithful with worldly wealth, who will entrust you with true riches?
12 HGLT और यदि तुम दूसरे व्यक्ति की वस्तु में विश्वासयोग्य न रहे, तो जो स्वयं तुम्हारा है वह तुम्हें कौन देगा? BSB BSB: And if you have not been faithful with the belongings of another, who will give you belongings of your own?
13 HGLT कोई भी दास दो स्वामियों की सेवा करने में असमर्थ है, क्योंकि या तो वह एक से द्वेष रखेगा और दूसरे से वह प्रेम रखेगा, या फिर वह एक के प्रति आस्था रखेगा और दूसरे को वह तुच्छ जानेगा। तुम परमेश्वर और धन की सेवा करने में असमर्थ हो।” BSB BSB: No servant can serve two masters. Either he will hate the one and love the other, or he will be devoted to the one and despise the other. You cannot serve both God and money.”
14 HGLT और फरीसी जो धन के लोभी थे, इन सब बातों को सुनकर वे उसका उपहास कर रहे थे। BSB BSB: The Pharisees, who were lovers of money, heard all of this and were scoffing at Jesus.
15 HGLT और उसने उनसे कहा,“तुम लोग तो मनुष्यों के सामने अपने आपको धर्मी ठहराते हो, परन्तु परमेश्वर तुम्हारे हृदयों को जानता है। क्योंकि जो मनुष्यों के मध्य में महान है वह परमेश्वर के सम्मुख में घृणित है। BSB BSB: So He said to them, “You are the ones who justify yourselves before men, but God knows your hearts. For what is prized among men is detestable before God.
16 HGLT यूहन्ना के आने तक व्यवस्था और भविष्यद्वक्ता हुआ करते थे। उस समय से, शुभ सन्देश के रूप में परमेश्वर के राज्य की घोषणा की गई है, और हर कोई उसमें प्रबलता से प्रवेश करता है। BSB BSB: The Law and the Prophets were proclaimed until John. Since that time, the gospel of the kingdom of God is being preached, and everyone is forcing his way into it.
17 HGLT परन्तु आकाश और पृथ्वी का मिट जाना व्यवस्था के एक बिन्दु के हट जाने से सहज है। BSB BSB: But it is easier for heaven and earth to pass away than for a single stroke of a pen to drop out of the Law.
18 HGLT जो कोई अपनी पत्नी से विवाह- विच्छेध करके किसी दूसरी से विवाह करता है तो वह व्यभिचार करता है, और जो कोई अपने पति से विवाह- विच्छेध की हुई ऐसी स्त्री से विवाह करता है तो वह भी व्यभिचार करता है। BSB BSB: Anyone who divorces his wife and marries another woman commits adultery, and he who marries a divorced woman commits adultery.
19 HGLT अब एक धनवान मनुष्य था, और वह बैंगनी और सूक्ष्म सनी का वस्त्र पहना करता था और प्रतिदिन धूमधाम के साथ दावत किया करता था। BSB BSB: Now there was a rich man dressed in purple and fine linen, who lived each day in joyous splendor.
20 HGLT परन्तु लाज़र नाम का एक कंगाल उसके द्वार पर पड़ा रहता था, जो कि घावों से पीड़ित था। BSB BSB: And a beggar named Lazarus lay at his gate, covered with sores
21 HGLT और वह धनवान की मेज से गिरनेवाली वस्तुओं से पेट भरने की लालसा किया करता था। परन्तु यहाँ तक कि कुत्ते भी आकर उसके घावों को चाटा करते थे। BSB BSB: and longing to be fed with the crumbs that fell from the rich man’s table. Even the dogs came and licked his sores.
22 HGLT फिर ऐसा हुआ कि वह कंगाल मर गया, और स्वर्गदूतों के द्वारा उसे ले जाकर अब्राहम की गोद में पहुँचाया गया। फिर वह धनवान भी मर गया और गाड़ा गया, BSB BSB: One day the beggar died and was carried by the angels to Abraham’s side. And the rich man also died and was buried.
23 HGLT और अधोलोक में से, उसने यातना में पड़े हुए अपनी आँखों को उठाया, और दूर से उसने अब्राहम को, और उसकी गोद में लाज़र को देखा। BSB BSB: In Hades, where he was in torment, he looked up and saw Abraham from afar, with Lazarus by his side.
24 HGLT और पुकारकर, उसने कहा,‘हे पिता अब्राहम, मुझ पर दया कर और लाज़र को भेज दे, ताकि वह अपनी उंगली का सिरा पानी में भिगोकर मेरी जीभ को ठंडा करे, क्योंकि मैं इस ज्वाला में तड़प रहा हूँ।’ BSB BSB: So he cried out, ‘Father Abraham, have mercy on me and send Lazarus to dip the tip of his finger in water and cool my tongue. For I am in agony in this fire.’
25 HGLT परन्तु अब्राहम ने कहा,‘हे पुत्र, स्मरण कर कि तू अपने जीवनकाल में अपनी अच्छी वस्तुओं को पा चुका है, और वैसे ही लाज़र बुरी वस्तुओं को। परन्तु अब वह यहाँ शान्ति पा रहा है, और तू तड़प रहा है। BSB BSB: But Abraham answered, ‘Child, remember that during your lifetime you received your good things, while Lazarus received bad things. But now he is comforted here, while you are in agony.
26 HGLT और इन सब बातों के साथ ही, हमारे और तेरे बीच में एक बड़ी खाई ठहराई गई है, ताकि जो यहाँ से पार करके तुम्हारे पास जाना चाहें तो वे सक्षम न हों, और न ही वे वहाँ से पार करके हमारे पास आ सकें।’ BSB BSB: And besides all this, a great chasm has been fixed between us and you, so that even those who wish cannot cross from here to you, nor can anyone cross from there to us.’
27 HGLT फिर उसने कहा,‘तो हे पिता, मैं तुझ से विनती करता हूँ, कि तू उसे मेरे पिता के घर भेज दे— BSB BSB: ‘Then I beg you, father,’ he said, ‘send Lazarus to my father’s house,
28 HGLT क्योंकि मेरे पाँच भाई हैं— जिससे कि वह उनको चेतावनी दे, ताकि वे भी इस पीड़ा की जगह में न आएँ।’ BSB BSB: for I have five brothers. Let him warn them, so that they will not also end up in this place of torment.’
29 HGLT परन्तु अब्राहम ने कहा,‘उनके पास तो मूसा और भविष्यद्वक्ता हैं; तो उनको उनकी सुनने दो।’ BSB BSB: But Abraham replied, ‘They have Moses and the Prophets; let your brothers listen to them.’
30 HGLT परन्तु उसने कहा,‘नहीं, हे पिता अब्राहम, परन्तु यदि कोई मरे हुओं में से उनके पास जाए, तो वे पश्चाताप करेंगे।’ BSB BSB: ‘No, father Abraham,’ he said, ‘but if someone is sent to them from the dead, they will repent.’