1 HGLT और वह यरीहो में प्रवेश करके जा रहा था। BSB BSB: Then Jesus entered Jericho and was passing through.
2 HGLT और देखो एक व्यक्ति था, जिसका नाम जक्कई था, और जो चुंगी लेनेवालों का सरदार था, और वह धनी था। BSB BSB: And there was a man named Zacchaeus, a chief tax collector, who was very wealthy.
3 HGLT और वह यीशु को देखने का प्रयास कर रहा था, कि वह कौन था, परन्तु भीड़ के कारण वह असमर्थ था, क्योंकि वह कट में छोटा था। BSB BSB: He was trying to see who Jesus was, but could not see over the crowd because he was small in stature.
4 HGLT और आगे दौड़कर, वह एक गूलर के पेड़ पर चढ़ गया ताकि वह उसे देख पाए, क्योंकि वह उसी मार्ग से जानेवाला था। BSB BSB: So he ran on ahead and climbed a sycamore tree to see Him, since Jesus was about to pass that way.
5 HGLT और जब वह उस जगह पहुँचा, तो ऊपर देखकर, यीशु ने उससे कहा,“हे जक्कई, झट से, नीचे उतर आ, क्योंकि मेरे लिए आज तेरे घर में ठहरना आवश्यक है।” BSB BSB: When Jesus came to that place, He looked up and said, “Zacchaeus, hurry down, for I must stay at your house today.”
6 HGLT और वह झट से, नीचे उतर आया और आनन्द करते हुए, उसका स्वागत किया। BSB BSB: So Zacchaeus hurried down and welcomed Him joyfully.
7 HGLT और जब उन्होंने यह देखा, तो वे सब यह कहते हुए शिकायत करने लगे,“वह तो एक पापी मनुष्य के यहाँ ठहरने गया है।” BSB BSB: And all who saw this began to grumble, saying, “He has gone to be the guest of a sinful man!”
8 HGLT परन्तु जक्कई ने खड़े होकर प्रभु से कहा,“हे प्रभु, देख, मैं अपनी आधी सम्पत्ति कंगालों को देता हूँ, और यदि मैंने किसी का कुछ भी ठगा है, तो मैं उसे चौगुना फेर दूँगा।” BSB BSB: But Zacchaeus stood up and said to the Lord, “Look, Lord, half of my possessions I give to the poor, and if I have cheated anyone, I will repay it fourfold.”
9 HGLT तब यीशु ने उससे कहा,“आज इस घर में उद्धार आया है, क्योंकि यह भी अब्राहम का एक पुत्र है। BSB BSB: Jesus said to him, “Today salvation has come to this house, because this man too is a son of Abraham.
10 HGLT क्योंकि मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूँढ़ने और उनको बचाने के लिए आया है।” BSB BSB: For the Son of Man came to seek and to save the lost.”
11 HGLT और जब वे ये बातें सुन रहे थे, तो वह एक दृष्टान्त कहने लगा, क्योंकि वह यरूशलेम के निकट था और वे सोचते थे कि परमेश्वर का राज्य तुरन्त ही प्रकट होनेवाला है। BSB BSB: While the people were listening to this, Jesus proceeded to tell them a parable, because He was near Jerusalem and they thought the kingdom of God would appear imminently.
12 HGLT इसलिए उसने कहा,“एक कुलीन मनुष्य किसी दूर देश की यात्रा पर गया ताकि अपने लिए राज्य प्राप्त करके वापस लौट आए। BSB BSB: So He said, “A man of noble birth went to a distant country to lay claim to his kingship and then return.
13 HGLT अतः अपने दासों में से दस को बुलाकर, उसने उन्हें दस मुहरें दीं और उनसे कहा,‘मेरे जाने पर इनसे व्यापार का संचालन करना।’ BSB BSB: Beforehand, he called ten of his servants and gave them ten minas. ‘Conduct business with this until I return,’ he said.
14 HGLT परन्तु उसके नगर के रहनेवाले उससे बैर रखते थे और उसके पीछे- पीछे दूतों के द्वारा यह कहला भेजा,‘हम नहीं चाहते कि यह हम पर शासन करे।’ BSB BSB: But his subjects hated him and sent a delegation after him to say, ‘We do not want this man to rule over us.’
15 HGLT और ऐसा हुआ कि, जब वह राज्य प्राप्त करके वापस लौट आया, तब उसने उन दासों को अपने पास बुलाने के लिए आदेश दिया जिनको उसने चाँदी दी थी, ताकि वह जान पाए कि उन्होंने व्यापार करने से क्या लाभ कमाया था। BSB BSB: When he returned from procuring his kingship, he summoned the servants to whom he had given the money, to find out what each one had earned.
16 HGLT तब पहले ने आकर कहा,‘हे स्वामी, तेरी मुहर ने दस और मुहरें अर्जित की हैं।’ BSB BSB: The first servant came forward and said, ‘Master, your mina has produced ten more minas.’
17 HGLT और उसने उससे कहा,‘हे उत्तम दास, अच्छा किया! क्योंकि तू बहुत थोड़े में ही विश्वासयोग्य रहा, अब दस नगरों पर अधिकार रख।’ BSB BSB: His master replied, ‘Well done, good servant! Because you have been faithful in a very small matter, you shall have authority over ten cities.’
18 HGLT और दूसरे ने आकर कहा,‘हे स्वामी, तेरी मुहर ने पाँच मुहरें बना ली हैं।’ BSB BSB: The second servant came and said, ‘Master, your mina has made five minas.’
19 HGLT अतः उसने उससे भी कहा,‘और तू पाँच नगरों पर अधिकार रख।’ BSB BSB: And to this one he said, ‘You shall have authority over five cities.’
20 HGLT और एक अन्य ने आकर कहा,‘हे स्वामी, देख यह तेरी मुहर है, जिसे मैंने एक कपड़े में बाँधकर अलग रखा हुआ था, BSB BSB: Then another servant came and said, ‘Master, here is your mina, which I have laid away in a piece of cloth.
21 HGLT क्योंकि मैं तुझ से डरता था, क्योंकि तू एक कठोर मनुष्य है। जो तूने नहीं रखा उसे भी तू उठा लेता है, और जो तूने नहीं बोया उसे भी तू काटता है।’ BSB BSB: For I was afraid of you, because you are a harsh man. You withdraw what you did not deposit and reap what you did not sow.’
22 HGLT वह उससे कहता है,‘हे दुष्ट दास, मैं तेरे ही मुँह से तुझे दोषी ठहराता हूँ! तू जानता था कि मैं एक कठोर मनुष्य हूँ, जो मैंने नहीं रखा उसे भी उठा लेता हूँ, और जो मैंने नहीं बोया उसे भी काटता हूँ? BSB BSB: His master replied, ‘You wicked servant, I will judge you by your own words. So you knew that I am a harsh man, withdrawing what I did not deposit and reaping what I did not sow?
23 HGLT और किस कारण से तूने मेरी चाँदी को किसी सर्राफ के पास नहीं रखा, कि जब मैं वापस लौटूँ, तो मैं आकर उसे ब्याज समेत वसूल कर लेता?’ BSB BSB: Why then did you not deposit my money in the bank, and upon my return I could have collected it with interest?’
24 HGLT और उसने निकट खड़े लोगों से कहा,‘वह मुहर उससे ले लो और उसे दे दो जिसके पास दस मुहरें हैं।’ BSB BSB: Then he told those standing by, ‘Take the mina from him and give it to the one who has ten minas.’
25 HGLT और उन्होंने उससे कहा,‘हे स्वामी, उसके पास दस मुहरें तो हैं।’ BSB BSB: ‘Master,’ they said, ‘he already has ten!’
26 HGLT ‘मैं तुम से कहता हूँ कि जिसके पास है, उस हर एक जन को यह दिया जाएगा, परन्तु जिसके पास नहीं है, उससे वह भी ले लिया जाएगा जो उसके पास है। BSB BSB: He replied, ‘I tell you that everyone who has will be given more; but the one who does not have, even what he has will be taken away from him.
27 HGLT परन्तु मेरे इन बैरियों को, जो नहीं चाहते थे कि मैं उन पर राज्य करूँ, उनको यहाँ लाकर मेरे सामने मार डालो।’” BSB BSB: And these enemies of mine who were unwilling for me to rule over them, bring them here and slay them in front of me.’”
28 HGLT और जब वह इन बातों को कह चुका, तो वह यरूशलेम की ओर आगे की यात्रा में चला। BSB BSB: After Jesus had said this, He went on ahead, going up to Jerusalem.
29 HGLT और ऐसा हुआ कि, जब वह बैतफगे और बैतनिय्याह के निकट पहुँचा, जो जैतून नाम के पहाड़ पर हैं, तो उसने अपने चेलों में से दो को भेजा, BSB BSB: As He approached Bethphage and Bethany at the Mount of Olives, He sent out two of His disciples,
30 HGLT यह कहकर भेजा,“सामने के गाँव में जाओ, जिसमें प्रवेश करते ही, एक गदही का बच्चा बन्धा हुआ तुम्हें मिलेगा, जिस पर मनुष्यों में से कोई भी कभी न बैठा हो। उसे खोलो और यहाँ ले आओ। BSB BSB: saying, “Go into the village ahead of you, and as you enter it, you will find a colt tied there, on which no one has ever sat. Untie it and bring it here.
31 HGLT और यदि कोई तुम से पूछता है,‘तुम इसे क्यों खोल रहे हो?’ तो इस प्रकार से तुम कहोगे,‘प्रभु को इसकी आवश्यकता है।’” BSB BSB: If anyone asks, ‘Why are you untying it?’ tell him, ‘The Lord needs it.’”
32 HGLT अतः जिनको भेजा गया था, उन्होंने जाकर वैसा ही पाया जैसा उसने उनसे कहा था। BSB BSB: So those who were sent went out and found it just as Jesus had told them.
33 HGLT और जब वे गदहे के बच्चे को खोल रहे थे, तो उसके मालिकों ने उनसे कहा,“तुम इस गदहे के बच्चे को क्यों खोल रहे हो?” BSB BSB: As they were untying the colt, its owners asked, “Why are you untying the colt?”
34 HGLT तो उन्होंने कहा,“प्रभु को इसकी आवश्यकता है।” BSB BSB: “The Lord needs it,” they answered.
35 HGLT और वे उसको यीशु के पास ले आए और उस गदहे के बच्चे पर अपने कपड़े डालकर, उन्होंने यीशु को उस पर बैठा दिया। BSB BSB: Then they led the colt to Jesus, threw their cloaks over it, and put Jesus on it.
36 HGLT और जब वह चलने लगा, तो वे लोग मार्ग में अपने कपड़े बिछा रहे थे। BSB BSB: As He rode along, the people spread their cloaks on the road.
37 HGLT और जब वह जैतून पहाड़ की ढलान के निकट पहुँचा, तो उन सब सामर्थ्य के कामों के विषय में जो उन्होंने देखे थे चेलों की सारी मण्डली आनन्दित होने और ऊँचे स्वर से परमेश्वर की स्तुति करने लगी, BSB BSB: And as He approached the descent from the Mount of Olives, the whole multitude of disciples began to praise God joyfully in a loud voice for all the miracles they had seen:
38 HGLT और कहने लगी,“धन्य है वह राजा जो प्रभु के नाम से आता है! स्वर्ग में शान्ति हो और आकाश में महिमा हो!” BSB BSB: “Blessed is the King who comes in the name of the Lord!” “Peace in heaven and glory in the highest!”
39 HGLT और भीड़ में से कुछ फरीसियों ने उससे कहा,“हे गुरु, अपने चेलों को डाँट।” BSB BSB: But some of the Pharisees in the crowd said to Him, “Teacher, rebuke Your disciples!”
40 HGLT और उत्तर देते हुए, उसने कहा,“मैं तुम में से कहता हूँ कि यदि ये चुप रहे, तो पत्थर चिल्ला उठेंगे।” BSB BSB: “I tell you,” He answered, “if they remain silent, the very stones will cry out.”
41 HGLT और जब वह पहुँच गया, तो नगर को देखकर, वह उस पर रोया। BSB BSB: As Jesus approached Jerusalem and saw the city, He wept over it
42 HGLT और कहने लगा,“यदि आज के दिन में तूने, हाँ तूने, शान्ति की बातें जान ली होतीं! परन्तु अब वे तेरी आँखों से छिप गई हैं। BSB BSB: and said, “If only you had known on this day what would bring you peace! But now it is hidden from your eyes.
43 HGLT क्योंकि तुझ पर ऐसे दिन आएँगे, और तेरे शत्रु तेरे चारों ओर मोर्चा बाँधेंगे, और वे तुझे घेर लेंगे और हर तरफ से तुझे दबाएँगे। BSB BSB: For the days will come upon you when your enemies will barricade you and surround you and hem you in on every side.
44 HGLT और वे तुझे और तुझ में पाए जाने वाले तेरे बालकों को भूमि में रौंद देंगे। और वे तुझ में पत्थर पर पत्थर भी न छोड़ेंगे क्योंकि तूने अपने उस सहायता के समय को नहीं जाना।” BSB BSB: They will level you to the ground—you and the children within your walls. They will not leave one stone on another, because you did not recognize the time of your visitation from God.”
45 HGLT और मन्दिर में प्रवेश करके, वह बेचनेवालों को बाहर निकालने लगा। BSB BSB: Then Jesus entered the temple courts and began to drive out those who were selling there.
46 HGLT और उनसे कहा,“ऐसा लिखा है,‘मेरा घर प्रार्थना का घर होगा,’ परन्तु तुम ने उसे‘डाकुओं की खोह’ बना दिया है।” BSB BSB: He declared to them, “It is written: ‘My house will be a house of prayer.’ But you have made it ‘a den of robbers.’”
47 HGLT और वह प्रतिदिन मन्दिर में शिक्षा दिया करता था। और प्रधान याजक और शास्त्री और लोगों के प्रमुख उसे मार डालने का अवसर ढूँढ़ रहे थे, BSB BSB: Jesus was teaching at the temple every day, but the chief priests, scribes, and leaders of the people were intent on killing Him.
48 HGLT और उनको ऐसा कोई उपाय नहीं मिला जिसे वे कर पाएँ, क्योंकि सब लोग बड़े चाव से उसकी सुनते थे। BSB BSB: Yet they could not find a way to do so, because all the people hung on His words.