1 HGLT और ऐसा हुआ कि, उन दिनों में से एक में जब वह मन्दिर में लोगों को शिक्षा दे रहा था और सुसमाचार की घोषणा कर रहा था, तो प्राचीनों के साथ प्रधान याजक और शास्त्री आ पहुँचे। BSB BSB: One day as Jesus was teaching the people in the temple courts and proclaiming the gospel, the chief priests and scribes, together with the elders, came up to Him.
2 HGLT और उसे सम्बोधित करते हुए, वे बोले,“हमें बता कि तू किस अधिकार से इन कामों को करता है, या वह कौन है जिसने तुझे यह अधिकार दिया है।” BSB BSB: “Tell us,” they said, “by what authority are You doing these things, and who gave You this authority?”
3 HGLT परन्तु उत्तर देते हुए, उसने उनसे कहा,“मैं भी तुम से एक बात पूछूँगा, और तुम मुझे बताओ: BSB BSB: “I will also ask you a question,” Jesus replied. “Tell Me:
4 HGLT यूहन्ना का बपतिस्मा, क्या स्वर्ग की ओर से था, या मनुष्यों की ओर से था?” BSB BSB: John’s baptism—was it from heaven, or from men?”
5 HGLT तब यह कहकर, उन्होंने आपस में तर्क- वितर्क किया,“यदि हम कहें,‘स्वर्ग की ओर से,’ तो वह कहेगा,‘फिर किस कारण से तुम ने उस पर विश्वास नहीं किया?’ BSB BSB: They deliberated among themselves and said, “If we say, ‘From heaven,’ He will ask, ‘Why did you not believe him?’
6 HGLT परन्तु यदि हम कहें,‘मनुष्यों की ओर से,’ तो सब लोग हम पर पथराव करेंगे, क्योंकि वे सचमुच जानते हैं, कि यूहन्ना भविष्यद्वक्ता था।” BSB BSB: But if we say, ‘From men,’ all the people will stone us, for they are convinced that John was a prophet.”
7 HGLT और उन्होंने ऐसे उत्तर दिया कि वे नहीं जानते कि वह कहाँ से था। BSB BSB: So they answered that they did not know where it was from.
8 HGLT और यीशु ने उनसे कहा,“और मैं भी तुम को नहीं बताऊँगा कि मैं किस अधिकार से इन कामों को करता हूँ।” BSB BSB: And Jesus replied, “Neither will I tell you by what authority I am doing these things.”
9 HGLT तब वह लोगों से यह दृष्टान्त कहने लगा:“किसी मनुष्य ने एक दाख की बारी लगाई, और उसे किसानों को किराए पर दे दिया और लम्बे समय के लिये कहीं चला गया। BSB BSB: Then He proceeded to tell the people this parable: “A man planted a vineyard, rented it out to some tenants, and went away for a long time.
10 HGLT और समय आने पर उसने किसानों के पास एक दास को भेजा, कि वे दाख की बारी का फल उसे दें। परन्तु किसानों ने उसे पीटकर खाली ही भेज दिया। BSB BSB: At harvest time, he sent a servant to the tenants to collect his share of the fruit of the vineyard. But the tenants beat the servant and sent him away empty-handed.
11 HGLT और उसने एक अन्य दास को भेजा, परन्तु उन्होंने उसे भी पीटा और उसके साथ लज्जास्पद रीति से व्यवहार किया और उसे भी खाली ही भेज दिया। BSB BSB: So he sent another servant, but they beat him and treated him shamefully, sending him away empty-handed.
12 HGLT फिर उसने तीसरे को भेजा, परन्तु उन्होंने उसको भी घायल कर दिया और उसे बाहर निकाल दिया। BSB BSB: Then he sent a third, but they wounded him and threw him out.
13 HGLT तब उस दाख की बारी के स्वामी ने कहा,‘मैं क्या करूँ? मैं अपने प्रिय पुत्र को भेजूँगा। सम्भवतः वे उसका आदर करेंगे।’ BSB BSB: ‘What shall I do?’ asked the owner of the vineyard. ‘I will send my beloved son. Perhaps they will respect him.’
14 HGLT परन्तु जब किसानों ने उसे देखा तो यह कहकर वे आपस में विचार करने लगे,‘यह तो वारिस है। आओ हम उसे मार डालें जिससे कि विरासत हमारी हो जाए।’ BSB BSB: But when the tenants saw the son, they discussed it among themselves and said, ‘This is the heir. Let us kill him, and the inheritance will be ours.’
15 HGLT और उन्होंने उसे दाख की बारी से बाहर निकाल दिया और उसे मार डाला। इसलिए तब उस दाख की बारी का स्वामी उनके साथ क्या करेगा? BSB BSB: So they threw him out of the vineyard and killed him. What then will the owner of the vineyard do to them?
16 HGLT वह आकर उन किसानों को मार डालेगा और उस दाख की बारी को दूसरों को सौंप देगा।” परन्तु जब उन्होंने यह सुना, तो उन्होंने कहा,“ऐसा न हो!” BSB BSB: He will come and kill those tenants and give the vineyard to others.” And when the people heard this, they said, “May such a thing never happen!”
17 HGLT परन्तु उनकी ओर देखकर, उसने कहा,“फिर यह क्या है जो लिखा हुआ है:‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने अस्वीकार कर दिया था, वही कोने का सिरा हो गया’? BSB BSB: But Jesus looked directly at them and said, “Then what is the meaning of that which is written: ‘The stone the builders rejected has become the cornerstone’?
18 HGLT जो कोई उस पत्थर पर गिरेगा वह टुकड़े- टुकड़े हो जाएगा। और जिस पर वह गिरेगा, उसको वह पीस डालेगा।” BSB BSB: Everyone who falls on this stone will be broken to pieces, but he on whom it falls will be crushed.”
19 HGLT उसी घड़ी शास्त्रियों और प्रधान याजकों ने उस पर हाथ डालने का प्रयास किया, और वे लोगों से डरे, क्योंकि वे जान गए थे कि यह दृष्टान्त उसने उनके विरुद्ध में कहा था। BSB BSB: When the scribes and chief priests realized that Jesus had spoken this parable against them, they sought to arrest Him that very hour. But they were afraid of the people.
20 HGLT और उसे बड़े ध्यान से देखते हुए, उन्होंने ऐसे भेदियों को भेजा जिन्होंने स्वयं के धर्मी होने का नाटक किया, कि वे उसकी किसी बात को पकड़ें, ताकि उसे राज्यपाल के शासन और अधिकार में सौंप दें। BSB BSB: So they watched Him closely and sent spies who pretended to be sincere. They were hoping to catch Him in His words in order to hand Him over to the rule and authority of the governor.
21 HGLT और यह कहकर, उन्होंने उससे पूछा,“हे गुरु, हम जानते हैं कि तू सही रीति से बोलता और सिखाता है, और तू किसी के मुँह को नहीं देखता, परन्तु तू परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से सिखाता है। BSB BSB: “Teacher,” they inquired, “we know that You speak and teach correctly. You show no partiality but teach the way of God in accordance with the truth.
22 HGLT क्या कैसर को कर देना हमारे लिए व्यवस्था के अनुसार है, या नहीं?” BSB BSB: Is it lawful for us to pay taxes to Caesar or not?”
23 HGLT परन्तु उनकी चतुराई को समझकर, उसने उनसे कहा, BSB BSB: But Jesus saw through their duplicity and said to them,
24 HGLT “मुझे एक दीनार दिखाओ। इस पर किसका चित्र और छाप है?” और उन्होंने कहा,“कैसर का।” BSB BSB: “Show Me a denarius. Whose image and inscription are on it?” “Caesar’s,” they answered.
25 HGLT तब उसने उनसे कहा,“इसलिए जो सामान कैसर का है, वह कैसर को, और जो सामान परमेश्वर का है वह परमेश्वर को वापस दो।” BSB BSB: So Jesus told them, “Give to Caesar what is Caesar’s, and to God what is God’s.”
26 HGLT और वे लोगों के सामने उसकी बात को नहीं पकड़ पाए, और उसके उत्तर पर अचम्भित होकर, वे चुप रह गए। BSB BSB: And they were unable to trap Him in His words before the people. And amazed at His answer, they fell silent.
27 HGLT फिर कुछ सदूकी आए, जो कहते थे कि कोई पुनरुत्थान है ही नहीं, और उन्होंने उससे प्रश्न किया, BSB BSB: Then some of the Sadducees, who say there is no resurrection, came to question Him.
28 HGLT और कहा,“हे गुरु, मूसा ने हमारे लिये ऐसा लिखा है, कि यदि किसी का भाई, पत्नी के रहते हुए मर जाए, और वह सन्तानरहित हो, तो उसका भाई उसकी पत्नी को ले ले, और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे। BSB BSB: “Teacher,” they said, “Moses wrote for us that if a man’s brother dies and leaves a wife but no children, the man is to marry his brother’s widow and raise up offspring for him.
29 HGLT अतः, सात भाई थे, और पहला, पत्नी होने पर भी, सन्तानरहित मर गया; BSB BSB: Now there were seven brothers. The first one married a wife but died childless.
30 HGLT और दूसरे ने BSB BSB: Then the second
31 HGLT और फिर तीसरे ने उस स्त्री को ले लिया; और इसी रीति से उन सातों ने ही अपने पीछे कोई सन्तान न छोड़ी, और मर गए। BSB BSB: and the third married the widow, and in the same way all seven died, leaving no children.
32 HGLT तत्पश्चात वह स्त्री भी मर गई। BSB BSB: And last of all, the woman died.
33 HGLT अतः, पुनरुत्थान होने पर, वह उनमें से किसकी पत्नी ठहरेगी? क्योंकि उन सातों ने उसे अपनी पत्नी करके ले लिया था।” BSB BSB: So then, in the resurrection, whose wife will she be? For all seven were married to her.”
34 HGLT और यीशु ने उनसे कहा,“इस युग की सन्तानें विवाह करती हैं और विवाह में दी जाती हैं। BSB BSB: Jesus answered, “The sons of this age marry and are given in marriage.
35 HGLT परन्तु जो उस युग को और पुनरुत्थान को जो मरे हुओं में से होता है प्राप्त करने के योग्य समझे जाते हैं वे न तो विवाह करते हैं और न ही विवाह में दिए जाते हैं। BSB BSB: But those who are considered worthy to share in the age to come and in the resurrection from the dead will neither marry nor be given in marriage.
36 HGLT क्योंकि न ही वे अब मरने के लिए सक्षम हैं, इसलिए कि वे स्वर्गदूतों के समान हैं; और पुनरुत्थान की सन्तानें होने के कारण, वे परमेश्वर की सन्तानें हैं। BSB BSB: In fact, they can no longer die, because they are like the angels. And since they are sons of the resurrection, they are sons of God.
37 HGLT परन्तु यह कि मरे हुए जी उठते हैं, मूसा ने भी झाड़ी के पास प्रकट किया है, जब वह प्रभु को अब्राहम का परमेश्वर, और इसहाक का परमेश्वर, और याकूब का परमेश्वर कहता है। BSB BSB: Even Moses demonstrates that the dead are raised, in the passage about the burning bush. For he calls the Lord ‘the God of Abraham, the God of Isaac, and the God of Jacob.’
38 HGLT और वह मरे हुओं का नहीं, परन्तु जीवितों का परमेश्वर है, क्योंकि उसके निकट सब जीवित हैं।” BSB BSB: He is not the God of the dead, but of the living, for to Him all are alive.”
39 HGLT तब उत्तर देते हुए कुछ शास्त्रियों ने कहा,“हे गुरु, तूने ठीक बोला है।” BSB BSB: Some of the scribes answered, “Teacher, You have spoken well!”
40 HGLT क्योंकि अब उससे कुछ और पूछने का उनको साहस न हुआ। BSB BSB: And they did not dare to question Him any further.
41 HGLT तब उसने उनसे पूछा,“वे कैसे कहते हैं कि मसीह दाऊद की सन्तान है? BSB BSB: Then Jesus declared, “How can it be said that the Christ is the Son of David?
42 HGLT क्योंकि दाऊद तो स्वयं ही भजन संहिता की पुस्तक में कहता है:‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा,“मेरे दाहिने बैठ, BSB BSB: For David himself says in the book of Psalms: ‘The Lord said to my Lord, “Sit at My right hand
43 HGLT जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे पाँवों की चौकी न कर दूँ।”’ BSB BSB: until I make Your enemies a footstool for Your feet.”’
44 HGLT इसी कारण से दाऊद उसे‘प्रभु’ कहता है। और वह उसकी सन्तान कैसे है?” BSB BSB: Thus David calls Him ‘Lord.’ So how can He be David’s son?”
45 HGLT और जिस समय सब लोग सुन रहे थे, उसने अपने चेलों से कहा, BSB BSB: In the hearing of all the people, Jesus said to His disciples,
46 HGLT “शास्त्रियों से सावधान रहो, जो लम्बे वस्त्र पहने हुए चलने- फिरने की इच्छा रखते हैं और जो बाजारों में नमस्कार किए जाने से और आराधनालयों में प्रथम आसनों से और दावत में प्रथम स्थानों से प्रीति रखते हैं। BSB BSB: “Beware of the scribes. They like to walk around in long robes, and they love the greetings in the marketplaces, the chief seats in the synagogues, and the places of honor at banquets.
47 HGLT वे विधवाओं के घरों खा जाते हैं, और दिखाने के लिये लम्बी प्रार्थना करते हैं। ये बड़ा दण्ड पाएँगे।” BSB BSB: They defraud widows of their houses, and for a show make lengthy prayers. These men will receive greater condemnation.”