1 HGLT और ऐसा हुआ कि भीड़ उसको दबा रही थी और परमेश्वर का वचन सुन रही थी, और वह गन्नेसरत की झील के किनारे पर खड़ा हुआ था। BSB BSB: On one occasion, while Jesus was standing by the Lake of Gennesaret with the crowd pressing in on Him to hear the word of God,
2 HGLT और उसने झील के किनारे पर दो नावों को खड़े देखा, परन्तु मछुआरे उन पर से उतर चुके थे और अपने जालों को धो रहे थे। BSB BSB: He saw two boats at the edge of the lake. The fishermen had left them and were washing their nets.
3 HGLT तब वह उन नावों में से एक पर चढ़ गया, जो कि शमौन की थी, और उससे निवेदन किया कि उसे स्थल से थोड़ा सा हटा ले। तब वह बैठ गया और वह नाव पर से ही भीड़ को शिक्षा दे रहा था। BSB BSB: Jesus got into the boat belonging to Simon and asked him to put out a little from shore. And sitting down, He taught the people from the boat.
4 HGLT तब जब उसने बोलना बन्द कर दिया, तो उसने शमौन से कहा,“गहरे पानी में चल और मछलियाँ पकड़ने के लिये अपने जालों को डाल।” BSB BSB: When Jesus had finished speaking, He said to Simon, “Put out into deep water and let down your nets for a catch.”
5 HGLT परन्तु उत्तर देते हुए, शमौन ने कहा,“हे स्वामी, हमने पूरी रात मेहनत की और कुछ भी नहीं पकड़ा; परन्तु तेरी बात पर, मैं जालों को डालूँगा।” BSB BSB: “Master,” Simon replied, “we have worked hard all night without catching anything. But because You say so, I will let down the nets.”
6 HGLT और जब उन्होंने ऐसा किया, तो उन्होंने बहुत बड़ी संख्या में मछलियाँ पकड़ीं, और उनके जाल फटने लगे। BSB BSB: When they had done so, they caught such a large number of fish that their nets began to tear.
7 HGLT और उन्होंने दूसरी नाव पर सवार अपने साथियों को संकेत किया कि वे आकर उनकी सहायता करें, और उन्होंने आकर दोनों नावों को यहाँ तक भर लिया, कि वे डूबने लगीं। BSB BSB: So they signaled to their partners in the other boat to come and help them, and they came and filled both boats so full that they began to sink.
9 HGLT क्योंकि उसे और उन सब को जो उसके साथ थे इतनी मछलियों के पकड़े जाने ने स्तब्ध कर दिया था, BSB BSB: For he and his companions were astonished at the catch of fish they had taken,
10 HGLT और वैसे ही याकूब और यूहन्ना को भी, जो जब्दी के पुत्र थे, और जो शमौन के साथ सहभागी थे और यीशु ने शमौन से कहा,“मत डर; अब से तू मनुष्यों को पकड़ा करेगा।” BSB BSB: and so were his partners James and John, the sons of Zebedee. “Do not be afraid,” Jesus said to Simon. “From now on you will catch men.”
11 HGLT और जब वे अपनी नावों को स्थल पर ले आए, तो उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया और उसके पीछे हो लिए। BSB BSB: And when they had brought their boats ashore, they left everything and followed Him.
12 HGLT और ऐसा हुआ कि वह किसी नगर में था, और देखो, एक मनुष्य कोढ़ से भरा हुआ था। और यीशु को देखकर, वह अपने मुँह के बल गिरा, और उससे यह कहकर याचना करने लगा,“हे प्रभु, यदि तेरी इच्छा हो, तो तू मुझे शुद्ध कर सकता है।” BSB BSB: While Jesus was in one of the towns, a man came along who was covered with leprosy. When he saw Jesus, he fell facedown and begged Him, “Lord, if You are willing, You can make me clean.”
13 HGLT और उसने अपना हाथ बढ़ाया और उसे यह कहकर छू लिया,“मेरी यह इच्छा है। शुद्ध हो जा।” और तुरन्त ही उस पर से कोढ़ जाता रहा। BSB BSB: Jesus reached out His hand and touched the man. “I am willing,” He said. “Be clean!” And immediately the leprosy left him.
14 HGLT और उसने उसे किसी से भी न कहने का आदेश दिया, परन्तु,“जा, और अपने आपको याजक को दिखा, और जैसा मूसा ने आदेश दिया है अपने शुद्ध होने के विषय में बलिदान चढ़ा, ताकि उन पर गवाही हो।” BSB BSB: “Do not tell anyone,” Jesus instructed him. “But go, show yourself to the priest and present the offering Moses prescribed for your cleansing, as a testimony to them.”
15 HGLT परन्तु उसके बारे में चर्चा और भी फैलती गई, और बड़ी भीड़ एक साथ उसकी सुनने के लिये और अपनी बीमारियों से चंगी होने के लिये आई। BSB BSB: But the news about Jesus spread all the more, and great crowds came to hear Him and to be healed of their sicknesses.
16 HGLT परन्तु वह निकलकर निर्जन स्थानों में चला गया और प्रार्थना करने लगा। BSB BSB: Yet He frequently withdrew to the wilderness to pray.
17 HGLT और ऐसा हुआ कि उस दिनों में से एक में वह शिक्षा दे रहा था, और फरीसी और व्यवस्थापक वहाँ बैठे हुए थे जो गलील और यहूदिया के हर एक गाँव से और यरूशलेम से आए थे, और चंगा करने के लिये प्रभु की ओर से सामर्थ्य उसके साथ थी। BSB BSB: One day Jesus was teaching, and the Pharisees and teachers of the law were sitting there. People had come from Jerusalem and from every village of Galilee and Judea, and the power of the Lord was present for Him to heal the sick.
18 HGLT और देखो, कई लोग एक मनुष्य को खाट पर लेकर आए जो लकवे से ग्रस्त था, और वे उसे भीतर ले जाने और यीशु के सामने रखने का उपाय ढूँढ़ रहे थे। BSB BSB: Just then some men came carrying a paralyzed man on a mat. They tried to bring him inside to set him before Jesus,
19 HGLT और भीड़ के कारण उसे भीतर ले जाने का उपाय न मिलने पर, वे छत पर चढ़ गए और खपरैल हटाकर उसे खाट समेत यीशु के सामने बीच में उतार दिया। BSB BSB: but they could not find a way through the crowd. So they went up on the roof and lowered him on his mat through the tiles into the middle of the crowd, right in front of Jesus.
20 HGLT और उनके विश्वास को देखकर, उसने कहा,“हे मनुष्य, तेरे पापों से तुझे क्षमा कर दिया गया है।” BSB BSB: When Jesus saw their faith, He said, “Friend, your sins are forgiven.”
21 HGLT और शास्त्रियों और फरीसियों ने यह कहकर विवाद करना आरम्भ कर दिया,“यह कौन है जो परमेश्वर की निन्दा करता है? केवल परमेश्वर के अलावा पापों को क्षमा करने में कौन सक्षम है?” BSB BSB: But the scribes and Pharisees began thinking to themselves, “Who is this man who speaks blasphemy? Who can forgive sins but God alone?”
22 HGLT परन्तु यीशु ने, उनके विचारों को जानकर, उत्तर देते हुए उनसे कहा,“तुम अपने- अपने हृदयों में विवाद क्यों कर रहे हो? BSB BSB: Knowing what they were thinking, Jesus replied, “Why are you thinking these things in your hearts?
23 HGLT सहज क्या है, क्या यह कहना,‘तेरे पापों से तुझे क्षमा कर दिया गया है,’ या यह कहना,‘उठ जा और चल फिर?’ BSB BSB: Which is easier: to say, ‘Your sins are forgiven,’ or to say, ‘Get up and walk’?
24 HGLT परन्तु इसलिए कि तुम जान लो कि मनुष्य के पुत्र के पास पृथ्वी पर पापों को क्षमा करने का अधिकार भी है,”— उसने उस व्यक्ति से कहा जो लकवे से ग्रस्त था,“मैं तुझ से कहता हूँ, उठ जा, और अपनी खाट उठा ले, और अपने घर को चला जा।” BSB BSB: But so that you may know that the Son of Man has authority on the earth to forgive sins…” He said to the paralytic, “I tell you, get up, pick up your mat, and go home.”
25 HGLT और वह तुरन्त ही उनके सामने उठ खड़ा हुआ, और जिस पर वह लेटा हुआ था उसे उठा लिया, और परमेश्वर की प्रशंसा करता हुआ अपने घर को चला गया। BSB BSB: And immediately the man stood up before them, took what he had been lying on, and went home glorifying God.
26 HGLT और वे सब स्तब्ध रह गए और परमेश्वर की प्रशंसा करने लगे, और वे बहुत भयभीत हो गए थे, और कहने लगे,“आज हम ने अनोखी बातें देखी हैं।” BSB BSB: Everyone was taken with amazement and glorified God. They were filled with awe and said, “We have seen remarkable things today.”
27 HGLT और इन बातों के पश्चात, वह बाहर निकला और लेवी नाम के एक चुंगी लेनेवाले को चुंगी की चौकी पर बैठे देखा, और उसने उससे कहा,“मेरे पीछे हो ले।” BSB BSB: After this, Jesus went out and saw a tax collector named Levi sitting at the tax booth. “Follow Me,” He told him,
28 HGLT और सब कुछ पीछे छोड़कर, वह उठ खड़ा हुआ और उसका अनुसरण करना आरम्भ कर दिया। BSB BSB: and Levi got up, left everything, and followed Him.
29 HGLT और लेवी ने अपने घर में उसके लिये एक बड़ा भोज दिया, और वहाँ पर चुंगी लेनेवालों की और अन्य लोगों की एक बड़ी भीड़ थी, जो उनके साथ भोजन करने बैठे थे। BSB BSB: Then Levi hosted a great banquet for Jesus at his house. A large crowd of tax collectors was there, along with others who were eating with them.
30 HGLT परन्तु फरीसी और उनके शास्त्री उसके चेलों से, यह कहकर शिकायत कर रहे थे,“तुम चुंगी लेनेवालों और पापियों के साथ क्यों खाते और पीते हो?” BSB BSB: But the Pharisees and their scribes complained to Jesus’ disciples, “Why do you eat and drink with tax collectors and sinners?”
31 HGLT और उत्तर देते हुए, यीशु ने उनसे कहा,“जो लोग भले- चंगे हैं उनको वैद्य की आवश्यकता नहीं है, परन्तु उनको है जो रोगी हैं। BSB BSB: Jesus answered, “It is not the healthy who need a doctor, but the sick.
32 HGLT मैं धर्मियों को बुलाने के लिए नहीं, परन्तु पापियों को पश्चाताप कराने के लिये आया हूँ।” BSB BSB: I have not come to call the righteous, but sinners, to repentance.”
33 HGLT फिर उन्होंने उससे कहा,“यूहन्ना के चेले तो अक्सर उपवास रखते और प्रार्थना करते हैं, और वैसे ही फरीसियों के भी। परन्तु तेरे वाले तो खाते और पीते हैं।” BSB BSB: Then they said to Him, “John’s disciples and those of the Pharisees frequently fast and pray, but Yours keep on eating and drinking.”
34 HGLT तब उसने उनसे कहा,“जब तक दूल्हा उनके साथ है तब तक तुम दुल्हन के कक्ष के पुत्रों से उपवास कराने में सक्षम नहीं होते हो, क्या तुम होते हो? BSB BSB: Jesus replied, “Can you make the guests of the bridegroom fast while He is with them?
35 HGLT परन्तु सचमुच ऐसे दिन भी आएँगे जब दूल्हे को उनसे अलग कर दिया जाएगा। तब, उन दिनों में, वे उपवास करेंगे।” BSB BSB: But the time will come when the bridegroom will be taken from them; then they will fast.”
36 HGLT तब उसने उसने एक दृष्टान्त भी कहा।“कोई भी मनुष्य, किसी नए कपड़े में से टुकड़ा काटकर, उसे पुराने कपड़े में नहीं सिल देता। वरना नया फट जाएगा, और वह पुराना वाला भी उससे मेल नहीं खाएगा जो नए वाले में से है। BSB BSB: He also told them a parable: “No one tears a piece of cloth from a new garment and sews it on an old one. If he does, he will tear the new garment as well, and the patch from the new will not match the old.
37 HGLT और कोई भी नया दाखरस पुरानी मशकों में नहीं भरता। वरना नया दाखरस मशकों को फाड़ देगा, और वह बह जाएगा, और वे मशकें भी नष्ट हो जाएँगी। BSB BSB: And no one pours new wine into old wineskins. If he does, the new wine will burst the skins, the wine will spill, and the wineskins will be ruined.
38 HGLT परन्तु उस व्यक्ति को नया दाखरस नई मशकों में भरना चाहिये। BSB BSB: Instead, new wine is poured into new wineskins.
39 HGLT कोई भी, पुराना पीने के पश्चात, नया नहीं माँगता, क्योंकि वह कहता है,‘पुराना ही अच्छा है।’” BSB BSB: And no one after drinking old wine wants new, for he says, ‘The old is better.’”