1 HGLT और अपने 12 चेलों को पास बुलाकर, उसने उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया, कि उन्हें निकालें और हर रोग और हर बीमारी को चंगा करें। BSB BSB: And calling His twelve disciples to Him, Jesus gave them authority over unclean spirits, so that they could drive them out and heal every disease and sickness.
2 HGLT अब उन 12 प्रेरितों के नाम ये हैं: पहला, शमौन(जो पतरस कहलाया), और उसका भाई अन्द्रियास; और जब्दी का{ पुत्र} याकूब, और उसका भाई यूहन्ना; BSB BSB: These are the names of the twelve apostles: first Simon, called Peter, and his brother Andrew; James son of Zebedee, and his brother John;
3 HGLT फिलिप्पुस और बरतुल्मै; थोमा और चुंगी लेनेवाला मत्ती; हलफईस का{ पुत्र} याकूब और तद्दै; BSB BSB: Philip and Bartholomew; Thomas and Matthew the tax collector; James son of Alphaeus, and Thaddaeus;
4 HGLT शमौन कनानी, और यहूदा इस्करियोती, जिसने उसे धोखा भी दिया था। BSB BSB: Simon the Zealot, and Judas Iscariot, who betrayed Jesus.
6 HGLT परन्तु इसके बजाय इस्राएल के घराने की खोई हुई भेड़ों के पास जाना। BSB BSB: Go rather to the lost sheep of Israel.
7 HGLT फिर चलते- चलते यह कहते हुए प्रचार करना कि‘स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।’ BSB BSB: As you go, preach this message: ‘The kingdom of heaven is near.’
8 HGLT बीमारों को चंगा करो, मरे हुओं को जिलाओ, कोढ़ियों को शुद्ध करो,{ और} दुष्टात्माओं को निकालो। तुमने सेंत- मेंत पाया है; तो सेंत- मेंत दो। BSB BSB: Heal the sick, raise the dead, cleanse the lepers, drive out demons. Freely you have received; freely give.
9 HGLT अपने कमरबन्द में सोना या चाँदी या ताम्बा न रखना, BSB BSB: Do not take along any gold or silver or copper in your belts.
10 HGLT और न ही यात्रा के लिये झोली और न दो कुर्ते और न ही जूते और न ही लाठी लेना, क्योंकि मजदूर अपने भोजन के योग्य{ है}। BSB BSB: Take no bag for the road, or second tunic, or sandals, or staff; for the worker is worthy of his provisions.
11 HGLT परन्तु जिस किसी नगर या गाँव में तुम प्रवेश करो, तो वहाँ के रहने वालों में जो योग्य व्यक्ति हो उसकी खोज करना और जब तक वहाँ से न निकलो उसी के यहाँ रहो। BSB BSB: Whatever town or village you enter, find out who is worthy there and stay at his house until you move on.
12 HGLT अब उस घर में प्रवेश करते हुए, नमस्कार करना। BSB BSB: As you enter the home, greet its occupants.
13 HGLT और यदि सचमुच वह घर योग्य हो, तो उस पर तुम्हारी शान्ति आए, परन्तु यदि वह योग्य नहीं हो, तो तुम्हारी शान्ति तुम्हारे पास लौट आए। BSB BSB: If the home is worthy, let your peace rest on it, but if it is not, let your peace return to you.
14 HGLT और जो कोई तुम्हें ग्रहण न करे और न ही तुम्हारी बातें सुने, तो उस घर या उस नगर से निकलते हुए, अपने पाँवों की धूल झाड़ डालो। BSB BSB: And if anyone will not welcome you or heed your words, shake the dust off your feet when you leave that home or town.
15 HGLT मैं तुम से सच कहता हूँ, कि न्याय के दिन उस नगर की दशा से सदोम और अमोरा के देशों की दशा अधिक सहने योग्य होगी। BSB BSB: Truly I tell you, it will be more bearable for Sodom and Gomorrah on the day of judgment than for that town.
16 HGLT देखो, मैं तुम्हें भेड़ों के समान भेड़ियों के बीच में भेजता हूँ, इसलिए साँपों के समान बुद्धिमान और कबूतरों के समान हानिरहित बनो। BSB BSB: Behold, I am sending you out like sheep among wolves; therefore be as shrewd as snakes and as innocent as doves.
17 HGLT परन्तु मनुष्यों से सावधान रहो, क्योंकि वे तुम्हें सभाओं में सौंपेंगे, और अपने आराधनालयों में तुम्हें कोड़े मारेंगे। BSB BSB: But beware of men, for they will hand you over to their councils and flog you in their synagogues.
18 HGLT और यहाँ तक कि तुम मेरी खातिर राज्यपालों और राजाओं के सामने, उन पर और अन्यजातियों पर गवाह होने के लिये ले जाए जाओगे। BSB BSB: On My account you will be brought before governors and kings as witnesses to them and to the Gentiles.
19 HGLT परन्तु जब वे तुम्हें सौंप देंगे, तो इस विषय में चिन्ता न करना कि तुम कैसे और क्या बोलोगे, क्योंकि तुम्हें जो कुछ कहना होगा, वह उसी घड़ी तुम्हें दे दिया जाएगा। BSB BSB: But when they hand you over, do not worry about how to respond or what to say. In that hour you will be given what to say.
20 HGLT क्योंकि बोलनेवाले तुम नहीं हो, परन्तु तुम्हारे माध्यम से तुम्हारे पिता का आत्मा बोलेगा। BSB BSB: For it will not be you speaking, but the Spirit of your Father speaking through you.
21 HGLT अब भाई अपने भाई को, और पिता अपने पुत्र को मरने के लिये सौंपेंगे, और बच्चे माता- पिता के विरोध में उठकर उन्हें मरवा डालेंगे। BSB BSB: Brother will betray brother to death, and a father his child; children will rise against their parents and have them put to death.
22 HGLT और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे, परन्तु जो अन्त तक धीरज धरेगा, उसी का उद्धार होगा। BSB BSB: You will be hated by everyone because of My name, but the one who perseveres to the end will be saved.
23 HGLT परन्तु जब कभी वे तुम्हें इस नगर में सताएँ, तो दूसरे नगर को भाग जाना, क्योंकि मैं तुम से सच कहता हूँ कि निश्चित रूप से तुम इस्राएल के सब नगरों में से होकर गए भी न होंगे कि उससे पहले मनुष्य का पुत्र आ जाएगा। BSB BSB: When they persecute you in one town, flee to the next. Truly I tell you, you will not reach all the towns of Israel before the Son of Man comes.
24 HGLT चेला अपने गुरु से ऊपर नहीं होता, और न ही दास अपने स्वामी से ऊपर होता है। BSB BSB: A disciple is not above his teacher, nor a servant above his master.
25 HGLT चेले के लिये तो यही पर्याप्त है कि वह अपने गुरु के समान हो जाए, और दास अपने स्वामी के समान। यदि उन्होंने घर के स्वामी को ही बालजबूल कहा, तो उसके घरवालों को और भी बुरा क्यों न कहेंगे? BSB BSB: It is enough for a disciple to be like his teacher, and a servant like his master. If the head of the house has been called Beelzebul, how much more the members of his household!
26 HGLT इसलिए, उनसे मत डरना, क्योंकि ऐसा कुछ ढँका नहीं, जिसे प्रकट नहीं किया जाएगा, और ऐसा कुछ छिपा नहीं है, जिसे जाना नहीं जाएगा। BSB BSB: So do not be afraid of them. For there is nothing concealed that will not be disclosed, and nothing hidden that will not be made known.
27 HGLT जो मैं तुम से अंधकार में कहता हूँ, वह दिन के उजियाले में कहो, और जो बात तुम कानोंकान सुनते हो, उसे छतों पर से प्रचार करो। BSB BSB: What I tell you in the dark, speak in the daylight; what is whispered in your ear, proclaim from the housetops.
30 HGLT परन्तु तुम्हारे सिर के बाल भी सब गिने हुए हैं। BSB BSB: And even the very hairs of your head are all numbered.
31 HGLT इसलिए, डरो नहीं; तुम बहुत गौरैयों से बढ़कर मूल्यवान हो। BSB BSB: So do not be afraid; you are worth more than many sparrows.
33 HGLT परन्तु जो कोई मनुष्यों के सामने मेरा इन्कार करेगा, तो स्वर्ग में अपने पिता के सामने मैं भी उसका इन्कार करूँगा। BSB BSB: But whoever denies Me before men, I will also deny him before My Father in heaven.
35 HGLT क्योंकि मैं तो एक पुरुष को उसके पिता के विरूद्ध, और एक बेटी को उसकी माता के विरूद्ध, और बहू को उसकी सास के विरूद्ध स्थापित करने को आया हूँ। BSB BSB: For I have come to turn ‘a man against his father, a daughter against her mother, a daughter-in-law against her mother-in-law.
36 HGLT और मनुष्य के बैरी उसके घर ही के लोग{ होंगे}। BSB BSB: A man’s enemies will be the members of his own household.’
39 HGLT जो व्यक्ति अपने प्राण बचाता है वह उसे खोएगा, और जो व्यक्ति मेरे निमित्त अपना प्राण खोता है वह उसे पाएगा। BSB BSB: Whoever finds his life will lose it, and whoever loses his life for My sake will find it.
40 HGLT जो व्यक्ति तुम्हें ग्रहण करे वह मुझे ग्रहण करता है, और जो मुझे ग्रहण करे वह मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है। BSB BSB: He who receives you receives Me, and he who receives Me receives the One who sent Me.
41 HGLT जो व्यक्ति भविष्यद्वक्ता को भविष्यद्वक्ता जानकर ग्रहण करे वह भविष्यद्वक्ता का प्रतिफल पाएगा, और जो व्यक्ति धर्मी{ मनुष्य} को धर्मी जानकर ग्रहण करे वह धर्मी{ मनुष्य} का प्रतिफल पाएगा। BSB BSB: Whoever receives a prophet because he is a prophet will receive a prophet’s reward, and whoever receives a righteous man because he is a righteous man will receive a righteous man’s reward.
42 HGLT और जो कोई इन छोटों में से एक को चेला जानकर केवल एक कटोरा ठंडा पानी पिलाए, तो मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वह निश्चित रूप से अपना प्रतिफल कभी नहीं खोएगा।” BSB BSB: And if anyone gives even a cup of cold water to one of these little ones because he is My disciple, truly I tell you, he will never lose his reward.”