1 HGLT और वह नाव में चढ़कर पार गया और अपने नगर में आया। BSB BSB: Jesus got into a boat, crossed over, and came to His own town.
2 HGLT और देखो, वे खाट पर लेटे हुए एक लकवे के मारे हुए को उसके पास ला रहे थे। और{ जब} यीशु ने उनका विश्वास देखा, तो उसने उस लकवे के मारे हुए से कहा,“पुत्र, हियाव रख। तेरे पाप क्षमा हुए।” BSB BSB: Just then some men brought to Him a paralytic lying on a mat. When Jesus saw their faith, He said to the paralytic, “Take courage, son; your sins are forgiven.”
3 HGLT और देखो, कई शास्त्रियों ने आपस में कहा,“यह तो परमेश्वर की निन्दा करता है।” BSB BSB: On seeing this, some of the scribes said to themselves, “This man is blaspheming!”
4 HGLT और यीशु ने, उनके विचारों को जानकर कहा,“क्या कारण है कि तुम लोग अपने- अपने मन में बुरा विचार कर रहे हो? BSB BSB: But Jesus knew what they were thinking and said, “Why do you harbor evil in your hearts?
5 HGLT इनमें से सहज क्या है, यह कहना कि‘तेरे पाप क्षमा हुए,’ या यह कहना कि‘उठ और चल’? BSB BSB: Which is easier: to say, ‘Your sins are forgiven,’ or to say, ‘Get up and walk’?
6 HGLT परन्तु इसलिए कि तुम जान लो कि मनुष्य के पुत्र के पास पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है...” तब उसने उस लकवे के मारे हुए से कहा,“उठ, अपनी खाट उठा, और अपने घर चला जा।” BSB BSB: But so that you may know that the Son of Man has authority on earth to forgive sins...” Then He said to the paralytic, “Get up, pick up your mat, and go home.”
7 HGLT और वह उठकर अपने घर चला गया। BSB BSB: And the man got up and went home.
8 HGLT अब{ जब} भीड़ ने यह देखा, तो वे डर गए और परमेश्वर की महिमा करने लगे, जिसने मनुष्यों को ऐसा अधिकार दिया है। BSB BSB: When the crowds saw this, they were filled with awe and glorified God, who had given such authority to men.
9 HGLT और{ जब} यीशु वहाँ से होकर जा रहा था, तो उसने मत्ती नामक एक मनुष्य को चुंगी की चौकी पर बैठे देखा, और उसने उससे कहा,“मेरे पीछे हो ले।” और वह उठकर उसके पीछे हो लिया। BSB BSB: As Jesus went on from there, He saw a man named Matthew sitting at the tax booth. “Follow Me,” He told him, and Matthew got up and followed Him.
10 HGLT फिर ऐसा हुआ कि वह घर में भोजन करने के लिये बैठा हुआ था, और देखो, बहुत सारे चुंगी लेने वाले और पापी लोग, आकर यीशु और उसके चेलों के साथ भोजन करने को बैठे हुए थे। BSB BSB: Later, as Jesus was dining at Matthew’s house, many tax collectors and sinners came and ate with Him and His disciples.
11 HGLT और यह देखकर फरीसी उसके चेलों से कहने लगे,“क्या कारण है कि तुम्हारा गुरु चुंगी लेने वालों और पापियों के साथ भोजन करता है?” BSB BSB: When the Pharisees saw this, they asked His disciples, “Why does your Teacher eat with tax collectors and sinners?”
12 HGLT परन्तु यह उसने, यह सुनकर, कहा,“स्वस्थ लोगों को वैद्य की आवश्यकता नहीं होती, परन्तु बीमारों को होती है। BSB BSB: On hearing this, Jesus said, “It is not the healthy who need a doctor, but the sick.
13 HGLT परन्तु जाकर, सीखो कि यह क्या है:‘मैं बलिदान नहीं, परन्तु दया चाहता हूँ।’ क्योंकि मैं धर्मियों को नहीं, परन्तु पापियों को बुलाने आया हूँ।” BSB BSB: But go and learn what this means: ‘I desire mercy, not sacrifice.’ For I have not come to call the righteous, but sinners.”
14 HGLT तब यूहन्ना के चेलों ने उसके पास आकर कहा,“क्या कारण है कि हम और फरीसी अक्सर उपवास करते हैं, परन्तु तेरे चेले उपवास नहीं करते?” BSB BSB: Then John’s disciples came to Jesus and asked, “Why is it that we and the Pharisees fast so often, but Your disciples do not fast?”
15 HGLT और यीशु ने उनसे कहा,“जब तक दूल्हा उनके साथ है तब तक बाराती शोक नहीं कर सकते, क्या वे? परन्तु ऐसे दिन आएँगे जब दूल्हे को उनसे अलग किया जाएगा, और उस समय वे उपवास करेंगे। BSB BSB: Jesus replied, “How can the guests of the bridegroom mourn while He is with them? But the time will come when the bridegroom will be taken from them; then they will fast.
16 HGLT अब पुराने वस्त्र पर नये कपड़े का पैबन्द तो कोई नहीं लगाता, क्योंकि वह पैबन्द वस्त्र से और कुछ खींच लेता है, और वह अधिक फट जाता है। BSB BSB: No one sews a patch of unshrunk cloth on an old garment. For the patch will pull away from the garment, and a worse tear will result.
17 HGLT और न ही लोग नया दाखरस पुरानी मशकों में भरते हैं। नहीं तो, मशकें फट जाती हैं, और दाखरस बह जाता है और मशकें नाश हो जाती हैं। इसके बजाय, लोग नया दाखरस नयी मशकों में भरते हैं, और वह दोनों बची रहती हैं।” BSB BSB: Neither do men pour new wine into old wineskins. If they do, the skins will burst, the wine will spill, and the wineskins will be ruined. Instead, they pour new wine into new wineskins, and both are preserved.”
18 HGLT { जिस समय} वह उनसे ये बातें कह ही रहा था, तो देखो, एक सरदार ने आकर उसे झुककर प्रणाम किया, और कहा,“मेरी पुत्री अभी- अभी मरी है, परन्तु, आकर, अपना हाथ उस पर रख दे, और वह जीवित हो जाएगी।” BSB BSB: While Jesus was saying these things, a synagogue leader came and knelt before Him. “My daughter has just died,” he said. “But come and place Your hand on her, and she will live.”
19 HGLT और उठकर यीशु और उसके चेले उसके पीछे हो लिये। BSB BSB: So Jesus got up and went with him, along with His disciples.
20 HGLT और देखो, एक स्त्री ने जो 12 वर्षों से लहू बहने से पीड़ित थी, उसके पीछे से आकर उसके वस्त्र के कोने को छू लिया। BSB BSB: Suddenly a woman who had suffered from bleeding for twelve years came up behind Him and touched the fringe of His cloak.
21 HGLT क्योंकि वह स्वयं से कह रही थी,“यदि मैं उसके वस्त्र ही को छू लूँगी, तो मैं चंगी हो जाऊँगी।” BSB BSB: She said to herself, “If only I touch His cloak, I will be healed.”
22 HGLT परन्तु यीशु ने मुड़कर उसे देखा और कहा,“पुत्री, हियाव रख; तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है।” और वह स्त्री उसी घड़ी चंगी हो गई। BSB BSB: Jesus turned and saw her. “Take courage, daughter,” He said, “your faith has healed you.” And the woman was healed from that very hour.
23 HGLT और यीशु ने उस सरदार के घर में आकर और बाँसुरी बजानेवालों को और भीड़ को हुल्लड़ मचाते देखकर, BSB BSB: When Jesus entered the house of the synagogue leader, He saw the flute players and the noisy crowd.
24 HGLT कहा,“चले जाओ, क्योंकि लड़की मरी नहीं, परन्तु सोती है।” परन्तु वे उसकी हँसी उड़ाने लगे। BSB BSB: “Go away,” He told them. “The girl is not dead, but asleep.” And they laughed at Him.
25 HGLT परन्तु जब भीड़ को बाहर निकाल दिया गया, तो प्रवेश करके, उसने उसका हाथ पकड़ा, और वह लड़की जी उठी। BSB BSB: After the crowd had been put outside, Jesus went in and took the girl by the hand, and she got up.
26 HGLT और इस बात की चर्चा उस सारे देश में फैल गई। BSB BSB: And the news about this spread throughout that region.
27 HGLT और{ जब} यीशु वहाँ से प्रस्थान करने लगा, तो दो अंधे मनुष्य उसके पीछे- पीछे यह पुकारते और कहते हुए चले,“दाऊद के पुत्र, हम पर दया कर!” BSB BSB: As Jesus went on from there, two blind men followed Him, crying out, “Have mercy on us, Son of David!”
28 HGLT अब{ जब} वह घर में आया, तो वे अंधे पुरुष उसके पास आए और यीशु ने उनसे कहा,“क्या तुम्हें विश्वास है कि मैं यह कर सकता हूँ?” उन्होंने उससे कहा,“हाँ, प्रभु।” BSB BSB: After Jesus had entered the house, the blind men came to Him. “Do you believe that I am able to do this?” He asked. “Yes, Lord,” they answered.
29 HGLT तब उसने उनकी आँखें छूकर कहा,“तुम्हारे विश्वास के अनुसार तुम्हारे लिये हो जाए।” BSB BSB: Then He touched their eyes and said, “According to your faith will it be done to you.”
30 HGLT और उनकी आँखें खुल गईं, और यीशु ने उन्हें यह कहकर चेतावनी दी,“देखो कि तुम{ इसके बारे में} किसी को न बताओ।” BSB BSB: And their eyes were opened. Jesus warned them sternly, “See that no one finds out about this!”
31 HGLT परन्तु उन्होंने, बाहर जाकर, उस पूरे प्रदेश में इसकी सूचना दी। BSB BSB: But they went out and spread the news about Him throughout the land.
32 HGLT अब{ जब} वे जा रहे थे, तो देखो, लोग एक गूँगे मनुष्य को जिसमें दुष्टात्मा थी उसके पास लाए। BSB BSB: As they were leaving, a demon-possessed man who was mute was brought to Jesus.
33 HGLT और{ जब} दुष्टात्मा निकाल दी गई, तो वह गूँगा{ मनुष्य} बोलने लगा, और भीड़ ने अचम्भा करके कहा,“इस्राएल में ऐसा कभी नहीं देखा गया!” BSB BSB: And when the demon had been driven out, the man began to speak. The crowds were amazed and said, “Nothing like this has ever been seen in Israel!”
34 HGLT परन्तु फरीसी कहने लगे,“यह तो दुष्टात्माओं के सरदार की सहायता से दुष्टात्माओं को निकालता है।” BSB BSB: But the Pharisees said, “It is by the prince of demons that He drives out demons.”
35 HGLT और यीशु सब नगरों और गाँवों में फिरता हुआ, उनके आराधनालयों में उपदेश करता रहा, और राज्य का सुसमाचार प्रचार करता रहा, और हर रोग और हर बीमारी को चंगा करता रहा। BSB BSB: Jesus went through all the towns and villages, teaching in their synagogues, preaching the gospel of the kingdom, and healing every disease and sickness.
36 HGLT फिर भीड़ को देखकर, उसे लोगों पर तरस आया, क्योंकि वे उन भेड़ों के समान जिनका कोई चरवाहा न हो, व्याकुल और भटके हुए से थे। BSB BSB: When He saw the crowds, He was moved with compassion for them, because they were harassed and helpless, like sheep without a shepherd.
37 HGLT तब उसने अपने चेलों से कहा,“फसल तो बहुत{ है}, परन्तु मजदूर थोड़े{ हैं}। BSB BSB: Then He said to His disciples, “The harvest is plentiful, but the workers are few.
38 HGLT इसलिए, ईमानदारी से फसल के प्रभु से विनती करो, ताकि वह अपने खेत में काम करने के लिये मजदूर भेज दे।” BSB BSB: Ask the Lord of the harvest, therefore, to send out workers into His harvest.”