1 HGLT और छह दिन के बाद यीशु ने पतरस, और याकूब, और उसके भाई यूहन्ना को अपने साथ लिया, और एक ऊँचे पहाड़ पर उन्हें ऊपर ले गया। BSB BSB: After six days Jesus took with Him Peter, James, and John the brother of James, and led them up a high mountain by themselves.
2 HGLT और वह उनके सामने रूपान्तरित हो गया, और उसका मुँह सूर्य के समान चमकने लगा, और उसके वस्त्र ज्योति के समान उजले हो गए। BSB BSB: There He was transfigured before them. His face shone like the sun, and His clothes became as white as the light.
4 HGLT और प्रतिउत्तर देते हुए, पतरस ने यीशु से कहा,“हे प्रभु, हमारा यहाँ रहना अच्छा है। यदि तेरी इच्छा हो, तो मैं यहाँ तीन तम्बू बनाऊँ— एक तेरे लिये, और एक मूसा के लिये, और एक एलिय्याह के लिये।” BSB BSB: Peter said to Jesus, “Lord, it is good for us to be here. If You wish, I will put up three shelters—one for You, one for Moses, and one for Elijah.”
5 HGLT { जिस समय} वह बोल ही रहा था, तो देखो, एक उजले बादल ने उन्हें छा लिया, और देखो, बादल से एक वाणी ने आकर, कहा,“यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिससे मैं अत्यन्त प्रसन्न हूँ। इसकी सुनो।” BSB BSB: While Peter was still speaking, a bright cloud enveloped them, and a voice from the cloud said, “This is My beloved Son, in whom I am well pleased. Listen to Him!”
6 HGLT और यह सुनकर, चेले मुँह के बल गिर पड़े और अत्यन्त डर गए। BSB BSB: When the disciples heard this, they fell facedown in terror.
7 HGLT और यीशु ने, पास आकर और उन्हें छूकर, कहा,“उठो और डरो मत।” BSB BSB: Then Jesus came over and touched them. “Get up,” He said. “Do not be afraid.”
8 HGLT परन्तु अपनी आँखें उठाकर, उन्होंने यीशु को छोड़ और किसी को न देखा। BSB BSB: And when they looked up, they saw no one except Jesus.
10 HGLT और उसके चेलों ने उससे यह कहकर प्रश्न किया,“तो फिर शास्त्री क्यों कहते हैं कि एलिय्याह का पहले आना अवश्य है?” BSB BSB: The disciples asked Him, “Why then do the scribes say that Elijah must come first?”
11 HGLT परन्तु उसने उत्तर देते हुए कहा,“एलिय्याह तो अवश्य आ रहा है और सब बातों को पहले जैसा कर देगा। BSB BSB: Jesus replied, “Elijah does indeed come, and he will restore all things.
12 HGLT परन्तु मैं तुम से कहता हूँ कि एलिय्याह आ चुका है और उन्होंने उसे नहीं पहचाना। इसके बजाय, उन्होंने उसके साथ जैसा चाहा वैसा ही किया। इसी रीति से, मनुष्य का पुत्र भी उनके हाथ से दुःख उठाएगा।” BSB BSB: But I tell you that Elijah has already come, and they did not recognize him, but have done to him whatever they wished. In the same way, the Son of Man will suffer at their hands.”
13 HGLT तब चेलों को समझ आया कि उसने हमसे यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले के विषय में कहा है। BSB BSB: Then the disciples understood that He was speaking to them about John the Baptist.
14 HGLT और भीड़ के पास पहुँचने पर, एक मनुष्य उसके पास आया, और उसके सामने घुटने टेककर BSB BSB: When they came to the crowd, a man came up to Jesus and knelt before Him.
15 HGLT कहने लगा,“हे प्रभु, मेरे पुत्र पर दया कर, क्योंकि उसको मिर्गी है, और बीमार है, और वह प्राय: आग में और प्राय: पानी में गिर पड़ता है। BSB BSB: “Lord, have mercy on my son,” he said. “He has seizures and is suffering terribly. He often falls into the fire or into the water.
16 HGLT और मैं उसे तेरे चेलों के पास लाया था, परन्तु वे उसे चंगा नहीं कर सके।” BSB BSB: I brought him to Your disciples, but they could not heal him.”
17 HGLT परन्तु उत्तर देते हुए, यीशु ने कहा,“हे अविश्वासी और हठीली पीढ़ी, मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँगा? कब तक तुम्हारे साथ सहता रहूँगा? उसे यहाँ मेरे पास लाओ।” BSB BSB: “O unbelieving and perverse generation!” Jesus replied. “How long must I remain with you? How long must I put up with you? Bring the boy here to Me.”
18 HGLT और यीशु ने उसे डाँटा, और दुष्टात्मा उसमें से निकल गया और वह लड़का उसी घड़ी चंगा हो गया। BSB BSB: Then Jesus rebuked the demon, and it came out of the boy, and he was healed from that moment.
19 HGLT तब चेलों ने एकान्त में यीशु के पास आकर कहा,“क्या कारण है कि हम इसे नहीं निकाल सके?” BSB BSB: Afterward the disciples came to Jesus privately and asked, “Why couldn’t we drive it out?”
20 HGLT और वह उनसे कहता है,“तुम्हारे थोड़े विश्वास के कारण। क्योंकि मैं तुम से सच कहता हूँ कि यदि तुम्हारा विश्वास राई के दाने के समान हो, तो तुम इस पहाड़ से कहोगे,‘यहाँ से वहाँ चला जा,’ और वह चला जाएगा, और तुम्हारे लिये कुछ भी असम्भव नहीं होगा।” BSB BSB: “Because you have so little faith,” He answered. “For truly I tell you, if you have faith the size of a mustard seed, you can say to this mountain, ‘Move from here to there,’ and it will move. Nothing will be impossible for you.”
21 HGLT पर यह जाति बिना प्रार्थना और उपवास के नहीं निकलती। BSB BSB: Not in the BSB
22 HGLT अब वे गलील में इकट्ठा हुए, तो यीशु ने उनसे कहा,“मनुष्य का पुत्र मनुष्यों के हाथ में सौंप दिया जाएगा, BSB BSB: When they gathered together in Galilee, Jesus told them, “The Son of Man is about to be delivered into the hands of men.
23 HGLT और वे{ उसे} मार डालेंगे, और तीसरे दिन वह जी उठेगा।” और वे बहुत उदास हो गए। BSB BSB: They will kill Him, and on the third day He will be raised to life.” And the disciples were deeply grieved.
24 HGLT अब{ जब} वे कफरनहूम में आए, तो जो दिद्राख्मा कर इकट्ठा कर रहे थे वे पतरस के पास आए और कहा,“क्या तुम्हारा गुरु दिद्राख्मा कर का भुगतान नहीं करता?” BSB BSB: After they had arrived in Capernaum, the collectors of the two-drachma tax came to Peter and asked, “Does your Teacher pay the two drachmas?”
25 HGLT उसने कहा,“हाँ, देता है।” और घर में आकर, यीशु ने उसके पूछने से पहले ही उससे कहा,“हे शमौन, तू क्या सोचता है? पृथ्वी के राजा— चुंगी या कर किनसे लेते हैं? अपने पुत्रों से या परायों से?” BSB BSB: “Yes,” he answered. When Peter entered the house, Jesus preempted him. “What do you think, Simon?” He asked. “From whom do the kings of the earth collect customs and taxes: from their own sons, or from others?”
26 HGLT परन्तु जब उसने कहा,“परायों से।” तो यीशु ने उससे कहा,“अत:, पुत्र स्वतंत्र हैं। BSB BSB: “From others,” Peter answered. “Then the sons are exempt,” Jesus said to him.
27 HGLT परन्तु ताकि हम उन्हें ठोकर न खिलाएँ, इसलिए तू समुद्र के किनारे जाकर बंसी डाल, और जो मछली पहले निकले, उसे ले। और उसका मुँह खोलने पर तुझे एक सिक्का मिलेगा। उसी को लेकर, मेरे और अपने बदले उन्हें{ वह} दे देना।” BSB BSB: “But so that we may not offend them, go to the sea, cast a hook, and take the first fish you catch. When you open its mouth, you will find a four-drachma coin. Take it and give it to them for My tax and yours.”