1 HGST जो मैं करता हूँ वही करो, ठीक वैसे ही जैसे मैं वह करता हूँ जो मसीह ने किया। BSB BSB: You are to imitate me, just as I imitate Christ.
2 HGST मैं तुम्हारी सराहना इसलिए करता हूँ क्योंकि तुम हमेशा उस पर विचार करते हो जो मैं सिखाता एवं करता हूँ और क्योंकि तुम ध्यानपूर्वक विश्वास करते हो और वही करते हो जिस पर मैंने तुम्हें विश्वास करना और व्यवहार करना सिखाया था। BSB BSB: Now I commend you for remembering me in everything and for maintaining the traditions, just as I passed them on to you.
3 HGST मैं तुम से कहता हूँ कि हर एक पुरुष मसीह की ओर से आता है। एक पत्नी अपने पति की ओर से आती है। अंत में, मसीह परमेश्वर की ओर से आता है। BSB BSB: But I want you to understand that the head of every man is Christ, and the head of the woman is man, and the head of Christ is God.
4 HGST शायद पुरुष लोग प्रार्थना करते समय या परमेश्वर की कही हुई बातों का प्रचार करते समय अपने सिर ढकते हों। जो ऐसा करते हैं वे उस व्यक्ति को लज्जित करते हैं जिसकी ओर से वे आते हैं:{ अर्थात मसीह को}। BSB BSB: Every man who prays or prophesies with his head covered dishonors his head.
6 HGST वास्तव में, किसी व्यक्ति को ऐसी किसी भी स्त्री के बाल काट देने चाहिए जो अपना सिर नंगा रखती है। चूँकि लोग छोटे बाल वाली स्त्री को लज्जित करते हैं, इसलिए स्त्रियों को अपना सिर नंगा नहीं रखना चाहिए। BSB BSB: If a woman does not cover her head, she should have her hair cut off. And if it is shameful for a woman to have her hair cut or shaved off, she should cover her head.
7 HGST इसके अलावा, एक ओर तो पुरुषों को अपने सिर इसलिए नहीं ढकने चाहिए, क्योंकि वे परमेश्वर का प्रतिनिधित्व करते हैं और उसका सम्मान करते हैं। दूसरी ओर, पत्नियों को अपने सिर इसलिए नहीं ढकने चाहिए, क्योंकि वे अपने पतियों का सम्मान करती हैं। BSB BSB: A man ought not to cover his head, since he is the image and glory of God; but the woman is the glory of man.
8 HGST { तुम कह सकते हो कि यह सच है} क्योंकि परमेश्वर ने पुरुष आदम को स्त्री हव्वा से नहीं बनाया। बजाए इसके, उसने हव्वा स्त्री को पुरुष आदम से बनाया। BSB BSB: For man did not come from woman, but woman from man.
9 HGST एक और तरीका{ जिससे तुम बता सकते हो कि यह सच है} क्योंकि परमेश्वर ने स्त्री हव्वा के निमित्त पुरुष आदम को नहीं बनाया। बजाए इसके, उसने पुरुष आदम के निमित्त स्त्री हव्वा को बनाया। BSB BSB: Neither was man created for woman, but woman for man.
10 HGST क्योंकि{ पत्नियाँ अपने पति का सम्मान करती हैं इसलिए}, स्त्रियों को उसे नियंत्रित करना चाहिए जो वे अपने सिरों पर{ पहनती हैं}। शक्तिशाली आत्मिक प्राणियों के कारण{ उन्हें ऐसा करना भी चाहिए}। BSB BSB: For this reason a woman ought to have a sign of authority on her head, because of the angels.
11 HGST इन सब के बावजूद, जब परमेश्वर लोगों को मसीह के साथ एकजुट करता है, तो स्त्रियों का अस्तित्व पुरुषों के बिना नहीं है, और पुरुषों का अस्तित्व स्त्रियों के बिना नहीं है। BSB BSB: In the Lord, however, woman is not independent of man, nor is man independent of woman.
12 HGST वास्तव में, जबकि स्त्री{ हव्वा} पुरुष{ आदम} से निकली थी, तो पुरुषों का अस्तित्व केवल इसलिए है क्योंकि स्त्रियाँ उन्हें जन्म देती हैं। हालाँकि,{ पुरुषों और स्त्रियों सहित,} जो कुछ भी अस्तित्व में है, वह परमेश्वर की ओर से आता है। BSB BSB: For just as woman came from man, so also man is born of woman. But everything comes from God.
13 HGST तुम स्वयं ही निर्णय करो कि जो स्त्रियाँ अपने सिरों को ढके बिना परमेश्वर से प्रार्थना करती हैं, वे उचित रीति से कार्य करती हैं या नहीं। BSB BSB: Judge for yourselves: Is it proper for a woman to pray to God with her head uncovered?
14 HGST तुम वस्तुओं को देखने के तरीके से मालूम कर सकते हो कि पुरुषों के लिए लम्बे बाल रखना अपमानजनक है। BSB BSB: Doesn’t nature itself teach you that if a man has long hair, it is a disgrace to him,
15 HGST हालाँकि,{ तुम वस्तुओं को देखने के तरीके से भी मालूम कर सकते हो} कि स्त्रियों के लिए लम्बे बाल रखना सम्मान की बात है।{ ऐसा इसलिए है} क्योंकि परमेश्वर ने स्त्रियों को उनके लम्बे बाल दिए हैं, जो{ उनके सिरों को} ढकने का काम करते हैं। BSB BSB: but that if a woman has long hair, it is her glory? For long hair is given to her as a covering.
16 HGST अब यदि कोई व्यक्ति मेरे द्वारा कही गई बातों के बारे में बहस करने पर विचार करता है, तो न तो हम और न ही परमेश्वर की कलीसियाएँ स्त्रियों को उनके सिरों को(जब वे प्रार्थना या भविष्यद्वाणी करती हैं) खुला रखने की अनुमति देती हैं। BSB BSB: If anyone is inclined to dispute this, we have no other practice, nor do the churches of God.
17 HGST अब मैं तुम्हें एक अन्य विषय के बारे में निर्देश देने जा रहा हूँ, और मैं इस क्षेत्र में तुम्हारी सराहना नहीं कर सकता।{ मैं तुम्हारी सराहना इसलिए नहीं कर सकता,} क्योंकि जब तुम संगी विश्वासियों के रूप में इकट्ठे होते हो तो तुम उनकी सहायता करने के बजाए संगी विश्वासियों को हानि पहुँचाते हो। BSB BSB: In the following instructions I have no praise to offer, because your gatherings do more harm than good.
18 HGST पहली बात जिसके बारे में मैं बात करूँगा वह यह है कि: कुछ लोगों ने मुझ से कहा है कि जब तुम परमेश्वर की आराधना करने के लिए संगी विश्वासियों के रूप में इकट्ठा होते हो तो तुम प्रतिद्वंद्वी समूहों में विभाजित हो जाते हो। मैं विश्वास करता हूँ कि यह आंशिक रूप से सच है। BSB BSB: First of all, I hear that when you come together as a church, there are divisions among you, and in part I believe it.
19 HGST { मैं इस पर इसलिए विश्वास करता हूँ} क्योंकि तुम्हारे समूह में असहमतियाँ होना आवश्यक है। इस रीति से,{ सभी लोगों पर} यह स्पष्ट हो सकता है तुम्हारे समूह में से परमेश्वर{ अपने लिए} किसे स्वीकार्य मानता है। BSB BSB: And indeed, there must be differences among you to show which of you are approved.
20 HGST इन विभाजनों के कारण, तुम वास्तव में उस समय प्रभु भोज नहीं खा रहे हो जब तुम संगी विश्वासियों के रूप में{ इसे खाने के लिए} इकट्ठे होते हो। BSB BSB: Now then, when you come together, it is not the Lord’s Supper you eat.
21 HGST तुम्हारे भोजों के दौरान, कुछ लोग{ दूसरों के कुछ पाने से पहले ही} अपना स्वयं का भोजन खा जाते हैं। इस रीति से, कुछ लोगों को खाने के लिए पर्याप्त नहीं मिलता, जबकि अन्य लोग नशे में धुत हो रहे हैं। BSB BSB: For as you eat, each of you goes ahead without sharing his meal. While one remains hungry, another gets drunk.
22 HGST तुम अपने घरों में भी भोजन खा सकते हो और दाखरस पी सकते हो, इसके बावजूद तुम इन तरीकों से व्यवहार करते हो। बजाए इसके, तुम परमेश्वर की कलीसिया के बारे में तिरस्कारपूर्वक विचार करते हो। विशेष रूप से, तुम उन लोगों को लज्जित करते हो जिनके पास तुम से कम है। तुम्हें पहले से ही पता होना चाहिए कि मैं तुम से क्या कहूँगा। मैं इन कामों को करने के लिए तुम्हारी सराहना नहीं करने जा रहा हूँ। मैं निश्चित रूप से ऐसा नहीं करूँगा! BSB BSB: Don’t you have your own homes in which to eat and drink? Or do you despise the church of God and humiliate those who have nothing? What can I say to you? Shall I praise you for this? No, I will not!
23 HGST जब यहूदा ने प्रभु यीशु को{ उन अधिकारियों के हाथों में सौंपा, जिन्होंने उसे मार डाला,} उस रात के बारे में जो कुछ मैंने प्रभु से जाना, वह मैंने तुम्हें पहले ही बता दिया है। उस रात, यीशु ने एक रोटी ली। BSB BSB: For I received from the Lord what I also passed on to you: The Lord Jesus, on the night He was betrayed, took bread,
24 HGST उसने{ उस रोटी के लिए} परमेश्वर को धन्यवाद दिया, और फिर उसके टुकड़े- टुकड़े किए{ ताकि चेले उसे खा सकें}। फिर उसने कहा,“यह{ रोटी} मेरी देह है, जिसे मैं तुम्हारे निमित्त अर्पित कर रहा हूँ। मैंने जो किया है उसे दोहराना, ताकि तुम्हें स्मरण रहे कि मैं स्वयं को{ तुम्हारे लिए}{ कैसे अर्पित कर रहा हूँ}।” BSB BSB: and when He had given thanks, He broke it and said, “This is My body, which is for you; do this in remembrance of Me.”
25 HGST जिस प्रकार से{ उसने रोटी ली थी}, उसी प्रकार से उनसे उनके भोजन खा लेने के बाद{ दाखरस का} कटोरा भी लिया। उसने कहा,“यह{ दाखरस का} कटोरा मेरे लहू के साथ नयी वाचा है{ जिसका मैं प्रारम्भ कर रहा हूँ}। जब भी तुम इस दाखरस के कटोरे में से पीते हो, तो जो मैंने किया है उसे दोहराना, ताकि तुम्हें स्मरण रहे कि मैं स्वयं को{ तुम्हारे लिए}{ कैसे अर्पित कर रहा हूँ}।” BSB BSB: In the same way, after supper He took the cup, saying, “This cup is the new covenant in My blood; do this, as often as you drink it, in remembrance of Me.”
26 HGST इसका अर्थ यह है कि जब तक प्रभु वापस न आए, उस समय तक जब कभी भी इस रोटी को खाने और इस कटोरे से{ दाखरस} पीने के द्वारा{ तुम प्रभु भोज में भाग लेते हो}, तो तुम घोषणा करते हो कि प्रभु की मृत्यु हो गई है। BSB BSB: For as often as you eat this bread and drink this cup, you proclaim the Lord’s death until He comes.
27 HGST इसलिए फिर, कुछ लोग, प्रभु भोज में भाग लेते हुए, शायद इस रीति से रोटी खाएँ या कटोरे से{ दाखरस} पीएँ जिससे{ मसीह} का अपमान हो। परमेश्वर उन्हें इसके लिए उत्तरदायी ठहराएगा जैसे उन्होंने प्रभु की देह और उसके लहू{ के विरुद्ध कार्य किया है}। BSB BSB: Therefore, whoever eats the bread or drinks the cup of the Lord in an unworthy manner will be guilty of sinning against the body and blood of the Lord.
28 HGST इससे बचने के लिए, विश्वासियों को सावधानीपूर्वक विचार करना चाहिए कि वे कैसा व्यवहार कर रहे हैं। उसके बाद, वे रोटी खा सकते हैं और कटोरे से{ दाखरस} पी सकते हैं। BSB BSB: Each one must examine himself before he eats of the bread and drinks of the cup.
29 HGST { तुम्हें सावधानीपूर्वक विचार करना चाहिए कि तुम कैसा व्यवहार कर रहे हो,} क्योंकि कुछ लोग{ प्रभु भोज के दौरान} खाते- पीते तो हैं परन्तु यह नहीं पहचानते कि{ परमेश्वर ने संगी विश्वासियों को प्रभु के साथ इतनी निकटता से एकजुट किया है कि मानो वे} प्रभु की देह हों।{ प्रभु भोज के दौरान} वे लोग जैसे खाते और पीते हैं, इसके परिणामस्वरूप परमेश्वर उन्हें दण्ड देगा। BSB BSB: For anyone who eats and drinks without recognizing the body eats and drinks judgment on himself.
30 HGST क्योंकि{ तुम्हारे समूह के लोगों ने ऐसे अनुचित तरीके से काम किया है कि}, उनमें से बहुत से तो बीमार हो गए और उनमें से कुछ की मृत्यु हो गई है। BSB BSB: That is why many among you are weak and sick, and a number of you have fallen asleep.
31 HGST इसलिए, हम विश्वासियों को वास्तव में सावधानीपूर्वक विचार करना चाहिए कि{ प्रभु भोज में भाग लेने से पहले} हम कैसा व्यवहार कर रहे हैं। तब, परमेश्वर हमें दण्ड नहीं देगा। BSB BSB: Now if we judged ourselves properly, we would not come under judgment.
32 HGST हालाँकि, जब प्रभु हमें दण्ड देता है, तो वह हमें प्रशिक्षित करने के लिए ऐसा करता है। इस रीति से, जब परमेश्वर उन सब को दोषी ठहराता है जो मसीह में विश्वास नहीं करते, तब परमेश्वर उसमें हमें शामिल नहीं करता। BSB BSB: But when we are judged by the Lord, we are being disciplined so that we will not be condemned with the world.
33 HGST अंत में, हे मेरे संगी विश्वासियों, जब तुम{ प्रभु भोज} खाने के लिए इकट्ठे होते हो, तो तुम्हें तब तक खाना आरम्भ नहीं करना चाहिए जब तक कि सभी को खाना- पीना न मिल जाए। BSB BSB: So, my brothers, when you come together to eat, wait for one another.
34 HGST कोई भी व्यक्ति जो{ इतना} भूखा हो{ कि सब के खाना- पीना प्राप्त करने से पहले ही खाना आरम्भ कर दे} उसे अपने घर में ही खा लेना चाहिए। इस रीति से, जब तुम संगी विश्वासियों के रूप में एक साथ इकट्ठे होते हो, तो परमेश्वर तुम्हें दण्ड नहीं देगा। मैंने वह सब कुछ नहीं कहा जो मुझे कहने की आवश्यकता है। इसलिए, जब कभी मैं तुम से मिलने आऊँगा, तो मैं तुम्हें उन बातों के बारे में निर्देश दूँगा। BSB BSB: If anyone is hungry, he should eat at home, so that when you come together it will not result in judgment. And when I come, I will give instructions about the remaining matters.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.