1 HGST तुम्हें हमेशा दूसरों से प्रेम करने की खोज करनी चाहिए। साथ ही, तुम्हें उत्सुकतापूर्वक इस बात की खोज करनी चाहिए कि पवित्र आत्मा विशेष रूप से तुम्हें सशक्त करे, ताकि तुम परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार करने में सक्षम हो जाओ। BSB BSB: Earnestly pursue love and eagerly desire spiritual gifts, especially the gift of prophecy.
2 HGST { तुम्हें यह इच्छा इसलिए करनी चाहिए} क्योंकि जो लोग अज्ञात भाषा में बात करते हैं वे अन्य लोगों से नहीं, परन्तु परमेश्वर से बात करते हैं।{ ऐसा इसलिए है} क्योंकि कोई भी नहीं जान पाता कि वे क्या कह रहे हैं। बल्कि, जब पवित्र आत्मा उन्हें सशक्त करता है तो वे गुप्त बातें बोलते हैं। BSB BSB: For he who speaks in a tongue does not speak to men, but to God. Indeed, no one understands him; he utters mysteries in the Spirit.
3 HGST दूसरी ओर, जो लोग परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार करते हैं, वे दूसरे लोगों से बात करते हैं। वे अन्य विश्वासियों को दृढ़ होने में सहायता करते हैं, एवं अन्य विश्वासियों से उचित तरीके से व्यवहार करने का आग्रह करते हैं, और अन्य विश्वासियों को दिलासा देते हैं। BSB BSB: But he who prophesies speaks to men for their edification, encouragement, and comfort.
4 HGST अज्ञात भाषा में बात करने वाले लोग स्वयं की ही दृढ़ होने में सहायता करते हैं। दूसरी ओर, जो लोग परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार करते हैं, वे विश्वासियों के समूह की दृढ़ होने में सहायता करते हैं। BSB BSB: The one who speaks in a tongue edifies himself, but the one who prophesies edifies the church.
5 HGST मैं चाहता हूँ कि तुम सब अज्ञात भाषाओं में बातें करो। हालाँकि, जो मैं और भी अधिक चाहता हूँ, वह यह है कि तुम परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार करो। अज्ञात भाषाओं में बात करने की तुलना में परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार करना अधिक महत्वपूर्ण और सहायक है। निःसन्देह, यदि कोई{ अज्ञात भाषा की} व्याख्या करता है, तो यह{ भी} विश्वासियों को दृढ़ करने में सहायता कर सकता है। BSB BSB: I wish that all of you could speak in tongues, but I would rather have you prophesy. He who prophesies is greater than one who speaks in tongues, unless he interprets so that the church may be edified.
6 HGST हे मेरे संगी विश्वासियों, यहाँ{ जो मैं कहने की प्रयास कर रहा हूँ वह यह है}:{ उदाहरण के लिए,} कल्पना करो कि मैं तुम से मिलने आया, और मैंने अज्ञात भाषाओं में बात की। तब मैं तुम्हारी बिलकुल सहायता नहीं कर पाऊँगा। वास्तव में तुम्हारी सहायता करने के लिए, मुझे उन बातों को{ तुम पर} प्रकट करना होगा, उन बातों को जानने में तुम्हारी सहायता करनी होगी, परमेश्वर जो कहता है उसका{ तुम पर} प्रचार करना होगा, या{ तुम्हें} वह सिखाना होगा। BSB BSB: Now, brothers, if I come to you speaking in tongues, how will I benefit you, unless I bring you some revelation or knowledge or prophecy or teaching?
7 HGST यहाँ तक कि ऐसी वस्तुएँ भी जो जीवित नहीं हैं परन्तु जिनका उपयोग हम आवाज निकालने के लिए करते हैं{ वे भी उसका वर्णन करती हैं जो मैं कह रहा हूँ}।{ जब कोई व्यक्ति} बाँसुरी या वीणा बजाता है, तो वह वाद्ययंत्र विभिन्न विशिष्ट ध्वनियाँ उत्पन्न करे। नहीं तो कोई नहीं समझ पाएगा कि वह व्यक्ति बाँसुरी या वीणा पर क्या बजाता है,{ क्योंकि सभी ध्वनियाँ एक समान ही होंगी}। BSB BSB: Even in the case of lifeless instruments, such as the flute or harp, how will anyone recognize the tune they are playing unless the notes are distinct?
8 HGST इसके अलावा, कल्पना करो कि{ जब कोई व्यक्ति एक तुरही का उपयोग दूसरों को चेतावनी देने के लिए करता है} तो उस तुरही से स्पष्ट आवाज नहीं निकलती। तब किसी को भी मालूम नहीं होगा कि उन्हें शत्रु से लड़ने के लिए तैयार होने की आवश्यकता है। BSB BSB: Again, if the trumpet sounds a muffled call, who will prepare for battle?
9 HGST जब कभी तुम बात करते समय ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं करते जिनको दूसरे लोग पहचानते हैं, तो तुम{ एक ऐसे वाद्ययंत्र के समान होते हो जो स्पष्ट ध्वनि उत्पन्न नहीं करता}। तुम जो कह रहे हो उसे कोई नहीं समझ पाएगा और तुम एक ऐसे व्यक्ति{ के समान} ठहरोगे जो किसी से भी बात नहीं करता। BSB BSB: So it is with you. Unless you speak intelligible words with your tongue, how will anyone know what you are saying? You will just be speaking into the air.
10 HGST यह बात सच प्रतीत होती है कि भाषाओं की एक बड़ी विविधता अस्तित्व में है। उनमें से प्रत्येक स्पष्ट रूप से संवाद करती है। BSB BSB: Assuredly, there are many different languages in the world, yet none of them is without meaning.
11 HGST इसलिए,{ उदाहरण के लिए,} जब मैं यह नहीं समझता कि कोई भाषा कैसे संचार करती है, तो मैं उन सभी के लिए अजनबी हूँ जो{ वह भाषा} बोलते हैं, और वे मेरे लिए अजनबी हैं। BSB BSB: If, then, I do not know the meaning of someone’s language, I am a foreigner to the speaker, and he is a foreigner to me.
12 HGST इसलिए, जो तुम्हें करना चाहिए वह यह है: क्योंकि तुम चाहते हो कि पवित्र आत्मा तुम्हें विशेष रूप से सशक्त करे, इसलिए तुम्हें विश्वासियों के समूह को दृढ़ होने में सहायता करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करना चाहिए{ ताकि तुम उसका उपयोग करो जिसके लिए पवित्र आत्मा तुम्हें सशक्त करता है}। BSB BSB: It is the same with you. Since you are eager to have spiritual gifts, strive to excel in gifts that build up the church.
13 HGST इसलिए, जो लोग अज्ञात भाषाओं में बात करते हैं, उन्हें परमेश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह उनको उसकी व्याख्या करने में भी सक्षम करे{ जो वे कह रहे हैं}। BSB BSB: Therefore, the one who speaks in a tongue should pray that he may interpret.
14 HGST { उदाहरण के लिए,} जब मैं किसी अज्ञात भाषा में{ परमेश्वर से} प्रार्थना करता हूँ, तो मेरा केवल एक भाग प्रार्थना कर रहा होता है क्योंकि मैं जो कह रहा हूँ उसके बारे में मैं सोच नहीं रहा हूँ। BSB BSB: For if I pray in a tongue, my spirit prays, but my mind is unfruitful.
15 HGST इसलिए,{ तुम्हें और मुझे जो करना चाहिए} वह यह है। हमें केवल अपने कुछ भागों के साथ ही नहीं बल्कि हमें उस बारे में विचार करके भी{ परमेश्वर से} प्रार्थना करनी चाहिए कि हम क्या कह रहे हैं। हमें केवल अपने कुछ भागों के साथ ही नहीं बल्कि हमें उस बारे में विचार करके भी गीत गाना चाहिए कि हम क्या गा रहे हैं। BSB BSB: What then shall I do? I will pray with my spirit, but I will also pray with my mind. I will sing with my spirit, but I will also sing with my mind.
16 HGST कल्पना करो कि जो लोग{ अज्ञात भाषाओं को} नहीं समझते, और वे तुम्हें परमेश्वर की स्तुति करते हुए सुनते हैं जब तुम अपने कुछ भागों का उपयोग कर रहे होते हो,{ और तुम उस बारे में विचार नहीं कर रहे हो जो तुम कह रहे हो}। जब तुम परमेश्वर की स्तुति करते हो तो वे लोग उसमें भाग इसलिए नहीं ले पाएँगे क्योंकि वे उस{ अज्ञात भाषा} को नहीं समझते जिसे तुम बोल रहे हो। BSB BSB: Otherwise, if you speak a blessing in spirit, how can someone who is uninstructed say “Amen” to your thanksgiving, since he does not know what you are saying?
17 HGST इस परिस्थिति में, तुम ही उचित रूप से परमेश्वर की स्तुति करते हो। हालाँकि, तुम अन्य लोगों को दृढ़ होने में सहायता नहीं कर पाते। BSB BSB: You may be giving thanks well enough, but the other one is not edified.
18 HGST मैं परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ कि मैं तुम सब से अधिक अज्ञात भाषाओं में बात करता हूँ। BSB BSB: I thank God that I speak in tongues more than all of you.
19 HGST हालाँकि, जब मैं परमेश्वर की आराधना करने के लिए संगी विश्वासियों के साथ इकट्ठा होता हूँ, तो मैं केवल उन कुछ ही शब्दों को बोलना चाहता हूँ जिनके बारे में मैं विचार करता हूँ। इस रीति से, मैं{ केवल स्वयं को ही नहीं परन्तु} अन्य विश्वासियों को भी सिखा सकता हूँ। अज्ञात भाषा में लाखों शब्द{ बोलने} की तुलना में{ मेरे लिए ऐसा करना बेहतर है}। BSB BSB: But in the church, I would rather speak five coherent words to instruct others than ten thousand words in a tongue.
20 HGST हे मेरे संगी विश्वासियों, मैं नहीं चाहता कि तुम{ इन बातों के बारे में} छोटे बालकों के समान मूर्ख रहो। बल्कि, तुम्हें{ इन बातों के बारे में} एक पूर्णतः विकसित वयस्क के समान बहुत कुछ मालूम होना चाहिए। जो बातें गलत हैं{ केवल} उन्हें न करने में तुम्हें छोटे बालकों{ के समान} होना चाहिए। BSB BSB: Brothers, stop thinking like children. In regard to evil be infants, but in your thinking be mature.
21 HGST जो प्रभु कहता है उसे भविष्यद्वक्ता यशायाह ने पवित्रशास्त्र में लिखा है,“मैं अपनी प्रजा इस्राएल से उन लोगों के द्वारा बात करूँगा जो विदेशी भाषा बोलते हैं। हालाँकि, इस तरीके से वे मेरी नहीं सुनेंगे।” BSB BSB: It is written in the Law: “By strange tongues and foreign lips I will speak to this people, but even then they will not listen to Me, says the Lord.”
22 HGST इसलिए, अज्ञात भाषाओं में बात करना यह दर्शाता है कि परमेश्वर उन लोगों का न्याय करता है जो{ मसीह पर} विश्वास नहीं करते, न कि उन लोग का जो{ मसीह पर} विश्वास करते हैं। दूसरी ओर, परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार करना{ यह दर्शाता है कि परमेश्वर उन लोगों के प्रति दयालुता से कार्य करता है} जो{ मसीह पर} विश्वास करते हैं, न कि उन लोगों के प्रति जो{ मसीह पर} विश्वास नहीं करते। BSB BSB: Tongues, then, are a sign, not for believers, but for unbelievers. Prophecy, however, is for believers, not for unbelievers.
23 HGST इसलिए, कल्पना करो कि विश्वासियों का पूरा समूह परमेश्वर की आराधना करने के लिए एक साथ इकट्ठा हुआ, और तुम सब ने अज्ञात भाषाओं में बातें की। आगे कल्पना करो कि जो{ अज्ञात भाषाओं को} नहीं समझते या जो{ मसीह पर} विश्वास नहीं करते, वे लोग तुम्हारे समूह में आते हैं। तब वे{ दूसरों} को बताएँगे कि तुम लोग पागल हो। BSB BSB: So if the whole church comes together and everyone speaks in tongues, and some who are uninstructed or some unbelievers come in, will they not say that you are out of your minds?
24 HGST दूसरी ओर, कल्पना करो कि तुम सभी ने परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार किया। आगे कल्पना करो कि कोई व्यक्ति जो{ मसीह पर} विश्वास नहीं करता या जो{ अज्ञात भाषाओं को} नहीं समझता, वह तुम्हारे समूह में आता है। तुम जो कुछ भी बोलोगे, वह उन बातों को उन पर प्रकट करेगा और उन बातों से उनका सामना करेगा{ जो गलत काम उन्होंने किए हैं}। BSB BSB: But if an unbeliever or uninstructed person comes in while everyone is prophesying, he will be convicted and called to account by all,
25 HGST { इस रीति से,} सब लोगों को वह बातें पता चल जाएँगी जो ये{ आगंतुक} दूसरों से छिपाते हैं। प्रतिउत्तर में, वे घुटने टेक कर परमेश्वर की आराधना करेंगे। वे{ दूसरों को} इस बात का प्रचार करेंगे कि सचमुच परमेश्वर तुम्हारे साथ है। BSB BSB: and the secrets of his heart will be made known. So he will fall facedown and worship God, proclaiming, “God is truly among you!”
26 HGST हे मेरे संगी विश्वासियों, जो मेरे कहने का अर्थ है वह यह है। जब कभी तुम{ परमेश्वर की आराधना करने के लिए} एक साथ इकट्ठा होते हो, तो प्रत्येक विश्वासी को{ कुछ करना होता है}। कुछ गीत गाते हैं, अन्य लोग सिखाते हैं, दूसरे लोग बातों को प्रकट करते हैं, अन्य लोग अज्ञात भाषा में बोलते हैं, दूसरे लोग अज्ञात भाषा का अनुवाद करते हैं। अन्य विश्वासियों को दृढ़ होने में सहायता करने के लिए विश्वास करने वालों को इन सभी कामों को करना चाहिए। BSB BSB: What then shall we say, brothers? When you come together, everyone has a psalm or a teaching, a revelation, a tongue, or an interpretation. All of these must be done to build up the church.
27 HGST जब विश्वासी अज्ञात भाषाओं में बात कर रहे हों, तो अधिकतम दो या तीन लोग ही{ बोलें}। वे एक के बाद एक बोलें, और कोई जन यह व्याख्या करे कि{ वे क्या कह रहे हैं}। BSB BSB: If anyone speaks in a tongue, two, or at most three, should speak in turn, and someone must interpret.
28 HGST दूसरी ओर, जब विश्वासी परमेश्वर की आराधना करने के लिए एक साथ इकट्ठे होते हैं और अज्ञात भाषाओं की व्याख्या करने वाला कोई व्यक्ति वहाँ नहीं है, तो जो कोई भी अज्ञात भाषाओं में बात कर सकता है, वह चुप रहे।{ ऊँचे स्वर में बात करने के} बजाए, वे गुप्त में{ अज्ञात भाषाओं में} परमेश्वर से बात करें। BSB BSB: But if there is no interpreter, he should remain silent in the church and speak only to himself and God.
29 HGST इसी रीति से, वे{ लगभग} दो या तीन लोग ही बोलें जो परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार करते हैं। बाकी सब यह निर्धारित करें कि{ जो वे कहते हैं} वह सही है या गलत। BSB BSB: Two or three prophets should speak, and the others should weigh carefully what is said.
30 HGST अब, जब कभी परमेश्वर किसी व्यक्ति पर कुछ प्रकट करता है{ जब विश्वास करने वाले एक साथ इकट्ठा होते हैं तो जो किसी दूसरे व्यक्ति को परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार करते हुए सुन रहा है}, तो जो व्यक्ति बोल रहा है उसे बोलना बंद कर देना चाहिए। BSB BSB: And if a revelation comes to someone who is seated, the first speaker should stop.
31 HGST { तुम्हें ऐसा इसलिए करना चाहिए} ताकि हर किसी को एक के बाद एक, परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार करने का अवसर मिले। इस रीति से, हर कोई कुछ न कुछ सीखता है, और हर कोई दृढ़ हो जाता है। BSB BSB: For you can all prophesy in turn so that everyone may be instructed and encouraged.
32 HGST जो परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार करते हैं, वे यह नियंत्रित करते हैं कि वे इसका कैसे और कब प्रचार करें। BSB BSB: The spirits of prophets are subject to prophets.
33 HGST { यह इसलिए सच है} क्योंकि जो शान्तिपूर्ण और व्यवस्थित है, वही परमेश्वर के गुण प्रकट करता है, न कि वह जो अव्यवस्थित है।{ मैं चाहता हूँ कि तुम भी वैसे ही व्यवहार करो} जैसे वे बाकी सब लोग व्यवहार करते हैं जिन्हें परमेश्वर ने अपने लिए अलग किया है, जब वे परमेश्वर की आराधना करने के लिए इकट्ठे होते हैं। BSB BSB: For God is not a God of disorder, but of peace—as in all the churches of the saints.
35 HGST अब, जब पत्नियाँ{ जो उनके पति बोल रहे हैं उसके बारे में} अधिक जानना चाहती हैं, तो उन्हें अपने घरों में अपने पति से प्रश्न पूछने चाहिए।{ उन्हें ऐसा इसलिए करना चाहिए} क्योंकि जब विश्वास करने वाले एक साथ इकट्ठे होते हैं{ और जब उनके पति बोल रहे हों} तो जो पत्नियाँ बात करती हैं{ वे स्वयं को और अपने परिवारों को} लज्जित करती हैं। BSB BSB: If they wish to inquire about something, they are to ask their own husbands at home; for it is dishonorable for a woman to speak in the church.
36 HGST { यदि तुम मेरे द्वारा कही गई बात को पसंद नहीं करते,} तो स्मरण रखो कि परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का स्रोत तुम नहीं हो, और जिन्होंने सुना है{ और जिन्होंने परमेश्वर द्वारा कही गई बातों पर विश्वास किया} ऐसे लोग केवल तुम ही नहीं हो। BSB BSB: Did the word of God originate with you? Or are you the only ones it has reached?
37 HGST वे सब लोग जो स्वयं को ऐसा मानते हैं जो परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार करते हैं या जिन्हें पवित्र आत्मा ने विशेष रूप से सशक्त किया है, उन्हें यह समझना चाहिए कि जो कुछ मैं तुम्हें लिख रहा हूँ, वह प्रभु स्वयं चाहता है। BSB BSB: If anyone considers himself a prophet or spiritual person, let him acknowledge that what I am writing you is the Lord’s command.
38 HGST दूसरी ओर, तुम्हें ऐसे किसी भी व्यक्ति को{ आधिकारिक} रूप में नहीं पहचानना चाहिए जो यह नहीं समझते{ कि प्रभु को मेरे द्वारा कही गई बातों की आवश्यकता है}। BSB BSB: But if anyone ignores this, he himself will be ignored.
39 HGST अंत में, हे मेरे संगी विश्वासियों, उत्सुकतापूर्वक परमेश्वर द्वारा कही गई बातों का प्रचार करने की खोज करो। इसके अलावा, लोगों को अज्ञात भाषाएँ बोलने से मत रोको। BSB BSB: So, my brothers, be eager to prophesy, and do not forbid speaking in tongues.
40 HGST अंत में,{ जब तुम परमेश्वर की आराधना करने के लिए एक साथ इकट्ठे होते हो}, तो तुम्हें हमेशा सम्मानजनक और व्यवस्थित तरीकों से व्यवहार करना चाहिए। BSB BSB: But everything must be done in a proper and orderly manner.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.