2 HGST जब तुम उस सन्देश पर दृढ़तापूर्वक विश्वास करना जारी रखते हो जो मैंने तुम्हें सुनाया, तो परमेश्वर उस सन्देश के माध्यम से तुम्हारा उद्धार भी करता है। अन्यथा, तुम ने बिना किसी कारण के{ उस सन्देश} पर विश्वास कर लिया। BSB BSB: By this gospel you are saved, if you hold firmly to the word I preached to you. Otherwise, you have believed in vain.
4 HGST लोगों ने उसे गाड़ दिया, परन्तु{ उसके बाद} तीसरे दिन, परमेश्वर ने उसे फिर से जीवित कर दिया, जैसा कि पवित्र पुस्तकों{ के लेखकों}{ ने लिखा है}। BSB BSB: that He was buried, that He was raised on the third day according to the Scriptures,
5 HGST वह पतरस को और फिर{ यीशु के शेष} 12{ निकटतम अनुयायियों} को दिखाई दिया। BSB BSB: and that He appeared to Cephas and then to the Twelve.
7 HGST उसके बाद, वह याकूब को और फिर उन सभी को दिखाई दिया, जिन्हें उसने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा था। BSB BSB: Then He appeared to James, then to all the apostles.
8 HGST अंत में, जब वह उन सभी को दिखाई दे चुका, उसके बाद वह मुझे भी दिखाई दिया। इसलिए,{ क्योंकि मैं वह व्यक्ति बन गया जिसे यीशु ने बाकी सब के बाद उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा था}, मैं उस बालक के समान हूँ जिसने असामान्य तरीके से जन्म लिया था। BSB BSB: And last of all He appeared to me also, as to one of untimely birth.
9 HGST वास्तव में, मैं हर उस व्यक्ति की तुलना में कम महत्वपूर्ण और सम्माननीय हूँ जिसे मसीह ने उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा था। सचमुच, चूँकि मैंने उन लोगों को नष्ट करने की प्रयास किया था जो मसीह पर विश्वास करते हैं, इसलिए मैं इसके योग्य नहीं हूँ जब दूसरे लोग मुझे वह कहकर पुकारते हैं जिसे मसीह ने उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा हो। BSB BSB: For I am the least of the apostles and am unworthy to be called an apostle, because I persecuted the church of God.
10 HGST हालाँकि, परमेश्वर ने अनुग्रहपूर्वक मुझे ऐसा व्यक्ति बनाया जिसे मसीह ने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा। इसके अलावा, उसने मुझे जो कुछ सौंपा है, उसके परिणामस्वरूप बड़े- बड़े काम हुए हैं। वास्तव में, मैंने अन्य सभी{ जिन्हें मसीह ने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा} की तुलना में अधिक परिश्रम किया। निःसन्देह, यह असल में मैं नहीं था{ जिसने इतना परिश्रम किया}। बजाए इसके, यह परमेश्वर ही था{ जिसने इतना कुछ किया} जो अनुग्रहपूर्वक मेरे माध्यम से काम कर रहा था। BSB BSB: But by the grace of God I am what I am, and His grace to me was not in vain. No, I worked harder than all of them—yet not I, but the grace of God that was with me.
13 HGST कल्पना करो{ कि यह सच हो} कि जो लोग मर चुके हैं वे फिर से जीवित नहीं होंगे।{ उस मामले में,} परमेश्वर ने मसीह को फिर से जीवित नहीं किया। BSB BSB: If there is no resurrection of the dead, then not even Christ has been raised.
15 HGST इसके अलावा, हम ऐसे लोग ठहरेंगे जो परमेश्वर के बारे में झूठ बोलते हैं, क्योंकि हम ने परमेश्वर के सामने घोषणा की कि उसने मसीह को फिर से जीवित किया, जबकि उसने वास्तव में ऐसा नहीं किया। यह सब तब सच होगा यदि परमेश्वर उनको फिर से जीवित न करे जो मर गए हैं। BSB BSB: In that case, we are also exposed as false witnesses about God. For we have testified about God that He raised Christ from the dead, but He did not raise Him if in fact the dead are not raised.
16 HGST { तुम कह सकते हो कि यह सच है जब तुम} कल्पना करते हो कि जो लोग मर चुके हैं उन्हें परमेश्वर फिर से जीवित नहीं करता।{ उस मामले में,} परमेश्वर ने मसीह को भी फिर से जीवित नहीं किया। BSB BSB: For if the dead are not raised, then not even Christ has been raised.
17 HGST कल्पना करो{ कि यह सच है} कि परमेश्वर ने मसीह को फिर से जीवित नहीं किया।{ उस मामले में,} तुम ने बिना किसी कारण के{ शुभ सन्देश} पर विश्वास किया, और पाप तुम्हें नियंत्रित करना जारी रखता है। BSB BSB: And if Christ has not been raised, your faith is futile; you are still in your sins.
18 HGST फिर से उस मामले में, जो विश्वासी मर चुके हैं वे फिर कभी जीवित नहीं होंगे। BSB BSB: Then those also who have fallen asleep in Christ have perished.
19 HGST कल्पना करो कि केवल मरने से पहले ही हम विश्वास के साथ मसीह से{ हमारी सहायता करने की} अपेक्षा कर सकते हैं।{ उस मामले में,} सब लोगों को किसी और के लिए{ खेद प्रकट करने} की तुलना में हमारे लिए अधिक खेद प्रकट करना चाहिए। BSB BSB: If our hope in Christ is for this life alone, we are to be pitied more than all men.
22 HGST मेरे कहने का अर्थ यह है कि जिस प्रकार से सब लोग मर कर इसलिए समाप्त हो जाते हैं क्योंकि परमेश्वर ने उन्हें आदम के साथ एकजुट कर दिया, उसी रीति से सब{ विश्वास करने वाले} फिर से इसलिए जीवित हो जाएँगे क्योंकि परमेश्वर उन्हें मसीह के साथ एकजुट करता है। BSB BSB: For as in Adam all die, so in Christ all will be made alive.
23 HGST अब, वे सब लोग{ जो फिर से जीवित हो जाएँगे} बारी- बारी से ऐसा करते हैं: पहले मसीह और फिर वे जो मसीह के हैं, जब वह{ फिर से} वापस आएगा। BSB BSB: But each in his own turn: Christ the firstfruits; then at His coming, those who belong to Him.
24 HGST उसके बाद, जो कुछ भी परमेश्वर ने बनाया है, जिसकी वह प्रतीक्षा कर रहे हैं वह{ घटित होगा}। उस समय, मसीह हर उस व्यक्ति और हर उस बात से छुटकारा दिलाएगा जो शासन करती है और अधिकार करती है और नियंत्रण करती है। फिर, वह परमेश्वर को,{ जो हमारा पिता है} राज्य के साथ प्रस्तुत करेगा{ ताकि परमेश्वर सब पर शासन करे}। BSB BSB: Then the end will come, when He hands over the kingdom to God the Father after He has destroyed all dominion, authority, and power.
25 HGST जैसे{ यह काम करता है} वह यह है: परमेश्वर ने निर्णय लिया कि मसीह तब तक शासन करेगा जब तक कि वह उन सभी पर विजय प्राप्त नहीं कर लेता जो उसका विरोध करते हैं। BSB BSB: For He must reign until He has put all His enemies under His feet.
26 HGST अंतिम बात जो मसीह का विरोध करती है, जिससे वह छुटकारा पाएगा, वह यह है कि लोग मरते हैं। BSB BSB: The last enemy to be destroyed is death.
27 HGST अब,{ दाऊद ने लिखा,}“उसने उसे हर उस बात पर विजय दिला दी जो उसका विरोध करती है।” निःसन्देह,“हर उस बात” में परमेश्वर शामिल नहीं है, जो वही है जिसने“उसे हर उस बात पर विजय दिला दी।” BSB BSB: For “God has put everything under His feet.” Now when it says that everything has been put under Him, this clearly does not include the One who put everything under Him.
28 HGST इसलिए जब वह हर बात पर विजय पा चुका है, तब परमेश्वर पुत्र उसके अधीन हो जाएगा, जिसने उसे हर उस बात पर विजय दिला दी। इस रीति से, परमेश्वर सभी बातों पर विजय प्राप्त करेगा और शासन करेगा। BSB BSB: And when all things have been subjected to Him, then the Son Himself will be made subject to Him who put all things under Him, so that God may be all in all.
29 HGST अब, उन लोगों पर ध्यान दो जो उन लोगों की सहायता करने के लिए दूसरों को बपतिस्मा देते हैं जो मर गए हैं। इसके अलावा, फिर से कल्पना करो कि जो लोग मर चुके हैं उन्हें परमेश्वर फिर कभी जीवित नहीं करता।{ उस मामले में,} लोगों के पास मरे हुए लोगों की सहायता करने के लिए दूसरों को बपतिस्मा देने का कोई कारण नहीं है। BSB BSB: If these things are not so, what will those do who are baptized for the dead? If the dead are not raised at all, why are people baptized for them?
30 HGST और भी बढ़कर,{ उस मामले में,} हमारे लिए{ जो शुभ सन्देश का प्रचार करते हैं} लगातार स्वयं को खतरे में डालने का कोई कारण नहीं है{ जैसा कि हम करते हैं}। BSB BSB: And why do we endanger ourselves every hour?
31 HGST सचमुच, मैं बहुत बार मरने का जोखिम उठाता हूँ। हे संगी विश्वासियों, जैसे मैं तुम पर घमण्ड करता हूँ उसके द्वारा मैं शपथ खाता हूँ{ कि यह सच है}, जो मैं इसलिए करता हूँ क्योंकि परमेश्वर ने हम सब को मसीह के साथ{ जो} हमारा प्रभु यीशु है एकजुट किया है। BSB BSB: I face death every day, brothers, as surely as I boast about you in Christ Jesus our Lord.
32 HGST कल्पना करो कि मैं उस समय पर केवल मानवीय बातों के बारे में सोच रहा था, जब मैं उन लोगों के विरुद्ध संघर्ष कर रहा था जिन्होंने इफिसुस नगर का दौरा करते समय मेरा विरोध किया था।{ उस मामले में, उनके विरुद्ध संघर्ष करने से} मुझे बिलकुल भी लाभ नहीं होता। एक बार फिर से कल्पना करो कि जो लोग मर चुके हैं उन्हें परमेश्वर फिर से जीवित नहीं करता है।{ उस स्थिति में,} हमें{ वही करना चाहिए जो कई लोग करने के लिए कहते हैं}:{ खाना} खाओ, और{ दाखरस} पीओ, क्योंकि हम अति शीघ्र मर जाएँगे। BSB BSB: If I fought wild beasts in Ephesus for human motives, what did I gain? If the dead are not raised, “Let us eat and drink, for tomorrow we die.”
33 HGST जो गलत है उस पर तुम्हें विश्वास नहीं करना चाहिए।{ यह लोकप्रिय कहावत सच है:}“दुष्ट मित्र उस व्यक्ति को भटका देते हैं जो सामान्य रूप से उचित कार्य करता है।” BSB BSB: Do not be deceived: “Bad company corrupts good character.”
34 HGST मैं चाहता हूँ कि तुम सचेत होकर सही तरीके से काम करना आरम्भ करो। जो गलत है उसे तुम्हें करते नहीं रहना चाहिए।{ मैं इन बातों की आज्ञा इसलिए देता हूँ} क्योंकि तुम्हारे समूह के कुछ लोग परमेश्वर को नहीं जानते हैं। मैं तुम्हें लज्जित महसूस करवाने के लिए यह कहता हूँ। BSB BSB: Sober up as you ought, and stop sinning; for some of you are ignorant of God. I say this to your shame.
36 HGST { यदि तुम उन प्रश्नों के उत्तर नहीं जानते हो,} तो तुम स्पष्ट रूप से विचार नहीं कर रहे हो!{ केवल इस बारे में विचार करो:} जो बीज तुम भूमि में डालते हैं, उसके उगने से पहले ही उसे मरना होगा। BSB BSB: You fool! What you sow does not come to life unless it dies.
37 HGST उस बीज{ के बारे में बोलते हुए} जिसे तुम भूमि में डालते हो,{ तुम जानते हो कि} वह पौधे के रूप में नहीं है। बल्कि, वह केवल बीज है। यह बात सच है चाहे हम गेहूँ के बारे में बात कर रहे हों या किसी अन्य फसल की। BSB BSB: And what you sow is not the body that will be, but just a seed, perhaps of wheat or something else.
38 HGST वास्तव में, परमेश्वर ही बीजों को उन रूपों में विकसित करता है जिन्हें वह चुनता है, और प्रत्येक प्रकार के बीज का एक विशिष्ट रूप होता है{ जिसमें वह बढ़ता है}। BSB BSB: But God gives it a body as He has designed, and to each kind of seed He gives its own body.
39 HGST विभिन्न प्राणियों के शारीरिक अंग भिन्न- भिन्न होते हैं। उदाहरण के लिए, मनुष्य, स्तनधारी, पक्षी और मछली सभी के भिन्न- भिन्न प्रकार के शारीरिक अंग होते हैं। BSB BSB: Not all flesh is the same: Men have one kind of flesh, animals have another, birds another, and fish another.
40 HGST कुछ वस्तुओं का अस्तित्व स्वर्ग में है, और अन्य वस्तुओं का अस्तित्व पृथ्वी पर है। स्वर्ग की वस्तुओं के रूप एक तरीके से महिमामय हैं, जबकि पृथ्वी पर की वस्तुओं के रूप दूसरे तरीके से महिमामय हैं। BSB BSB: There are also heavenly bodies and earthly bodies. But the splendor of the heavenly bodies is of one degree, and the splendor of the earthly bodies is of another.
41 HGST { इसके आगे,} सूर्य, चंद्रमा और तारे भिन्न- भिन्न तरीकों से महिमामय हैं। वास्तव में, प्रत्येक तारा अपने विशिष्ट तरीके से महिमामय है। BSB BSB: The sun has one degree of splendor, the moon another, and the stars another; and star differs from star in splendor.
43 HGST लोग उस शरीर को भूमि में गाड़ देते हैं, जिसका कोई आदर नहीं करता, परन्तु परमेश्वर उसे फिर से जीवित करता है ताकि सब उसका आदर करें। लोग एक निर्बल शरीर को भूमि में गाड़ देते हैं, परन्तु परमेश्वर उसे फिर से जीवित कर देते हैं ताकि वह बलवान हो। BSB BSB: It is sown in dishonor; it is raised in glory. It is sown in weakness; it is raised in power.
44 HGST लोग इस संसार के शरीर को भूमि में गाड़ देते हैं, परन्तु परमेश्वर उसे फिर से जीवित करता है ताकि वह उस संसार का हो जाए जिसे परमेश्वर नया करेगा। जैसे कुछ शरीर इस संसार के हैं, वैसे ही कुछ शरीर उस संसार के हैं जिसे परमेश्वर नया करेगा। BSB BSB: It is sown a natural body; it is raised a spiritual body. If there is a natural body, there is also a spiritual body.
45 HGST { तुम कह सकते हैं कि यह सच है} क्योंकि मूसा ने लिखा,“परमेश्वर ने पहले मनुष्य, आदम की एक जीवित प्राणी के रूप में सृष्टि की जो इस संसार का था।”{ दूसरी ओर, यीशु, जो} दूसरे आदम के समान है, अब उस संसार का है जिसे परमेश्वर नया करेगा और वह दूसरों को जीवन प्रदान करता है। BSB BSB: So it is written: “The first man Adam became a living being”; the last Adam a life-giving spirit.
46 HGST अब{ पहले आदम का} शरीर जो इस संसार का है, पहले अस्तित्व में आया, और उसके बाद ही{ अंतिम आदम का शरीर} अस्तित्व में आया जो उस संसार का है जिसे परमेश्वर नया करेगा। BSB BSB: The spiritual, however, was not first, but the natural, and then the spiritual.
47 HGST { आदम, जो} पहले{ प्रकार के} मनुष्य का प्रतिनिधित्व करता है, पृथ्वी का था।{ वास्तव में,} परमेश्वर ने उसकी सृष्टि मिट्टी से की।{ दूसरी ओर, यीशु, जो} दूसरे{ प्रकार के} मनुष्य का प्रतिनिधित्व करता है, स्वर्ग का है। BSB BSB: The first man was of the dust of the earth, the second man from heaven.
48 HGST पृथ्वी पर रहने वाले सभी लोग आदम के समान हैं। स्वर्ग में रहने वाले सभी लोग यीशु के समान हैं। BSB BSB: As was the earthly man, so also are those who are of the earth; and as is the heavenly man, so also are those who are of heaven.
49 HGST वर्तमान में हमारे शरीर{ आदम के शरीर} जैसे हैं जो इस संसार के हैं। उसी रीति से, हमें इस तरीके से जीवन व्यतीत करना चाहिए कि हमारे शरीर अंत में{ यीशु के शरीर} के समान हो जाएँ, जो उस संसार का है जिसे परमेश्वर नया करेगा। BSB BSB: And just as we have borne the likeness of the earthly man, so also shall we bear the likeness of the heavenly man.
50 HGST हे मेरे संगी विश्वासियों, यह सुनो: मानवीय शरीर जैसे वे वर्तमान में अस्तित्व में हैं, वे परमेश्वर के राज्य में भाग नहीं ले सकते जो सदाकाल तक बना रहता है, चूँकि वे नाश जाते हैं और मर जाते हैं। BSB BSB: Now I declare to you, brothers, that flesh and blood cannot inherit the kingdom of God, nor does the perishable inherit the imperishable.
51 HGST ध्यान दो! मैं तुम्हें कुछ ऐसा बताने जा रहा हूँ जिसे अब परमेश्वर ने प्रकट किया है। हम सभी नहीं मरेंगे, परन्तु परमेश्वर हम सभी को बदल देगा। BSB BSB: Listen, I tell you a mystery: We will not all sleep, but we will all be changed—
52 HGST एक क्षण में{ वह हमें बदल देगा}, जितनी तेजी से कोई व्यक्ति पलक झपकाता है।{ यह तब घटित होगा} जब{ एक स्वर्गदूत} उस तुरही को फूँकेगा जो संकेत देती है कि यह संसार समाप्त हो रहा है। जब{ एक स्वर्गदूत} उस तुरही को फूँकता है, तो परमेश्वर उन्हें फिर से जीवित कर देगा जो मर गए हैं ताकि वे कभी मर न सकें, और वह उन सब को बदल देगा जो अभी जीवित हैं। BSB BSB: in an instant, in the twinkling of an eye, at the last trumpet. For the trumpet will sound, the dead will be raised imperishable, and we will be changed.
53 HGST इसलिए, जो शरीर नाश होकर मर जाते हैं, उन्हें ऐसे शरीर में बदल जाने की आवश्यकता है जो सदाकाल तक बना रहता है और कभी नहीं मर सकता। BSB BSB: For the perishable must be clothed with the imperishable, and the mortal with immortality.
54 HGST जब हमारे शरीर जो नाश होकर मर जाते हैं, उन शरीरों में बदल जाएँगे जो सदाकाल तक बने रहते हैं और कभी नहीं मर सकते, उस समय अंत में वह घटित होगा जिसके बारे में भविष्यवक्ताओं ने लिखा है:“परमेश्वर ने इसकी सृष्टि की है ताकि लोग अब न मरें।” BSB BSB: When the perishable has been clothed with the imperishable and the mortal with immortality, then the saying that is written will come to pass: “Death has been swallowed up in victory.”
55 HGST { इसके आगे,}“जब लोग मरते हैं, तो यह उन्हें नष्ट नहीं करता या चोट नहीं पहुँचाता है।” BSB BSB: “Where, O Death, is your victory? Where, O Death, is your sting?”
56 HGST लोग मरते हैं क्योंकि पाप के कारण उनकी मृत्यु होती है, और ऐसा इसलिए घटित होता है क्योंकि व्यवस्था पाप के दण्ड के रूप में मृत्यु को निर्दिष्ट करता है। BSB BSB: The sting of death is sin, and the power of sin is the law.
57 HGST हालाँकि, मैं परमेश्वर की स्तुति इसलिए करता हूँ क्योंकि उसने हमें{ जैसे हम पाप करते हैं और जैसे हम मरते हैं} उस पर विजय प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।{ उसने यह उस काम के द्वारा किया है} जो हमारे प्रभु यीशु मसीह ने किया है। BSB BSB: But thanks be to God, who gives us the victory through our Lord Jesus Christ!
58 HGST इसलिए फिर, हे मेरे संगी विश्वासियों जिनसे मैं प्रेम करता हूँ{ जो तुम जानते हैं वह सत्य है}। लगातार अधिक से अधिक प्रभु की सेवा करो।{ तुम्हें इन कामों को इसलिए करना चाहिए} क्योंकि तुम जानते हो कि तुम{ प्रभु की सेवा करने के लिए} जो कुछ करते हो उसका परिणाम महान बातों में प्राप्त होगा, चूँकि परमेश्वर ने तुम्हें प्रभु के साथ एकजुट किया है। BSB BSB: Therefore, my beloved brothers, be steadfast and immovable. Always excel in the work of the Lord, because you know that your labor in the Lord is not in vain.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.