1 HGST अब मैं उस धन के बारे में बात करने की ओर बढ़ रहा हूँ जो मैं परमेश्वर के लोगों{ जो यहूदी हैं} के लिए एकत्र कर रहा हूँ। मैं चाहता हूँ कि तुम भी वही करो जो मैंने गलतिया प्रान्त में{ रहने वाले} विश्वासियों के समूहों को करने का निर्देश दिया था। BSB BSB: Now about the collection for the saints, you are to do as I directed the churches of Galatia:
2 HGST प्रत्येक रविवार को, तुम में से प्रत्येक को जो कुछ भी तुम ने कमाया है उसमें से कुछ धन निकालकर सहेजना चाहिए। इस रीति से, जब मैं तुम से मिलने आऊँगा तो मुझे धन इकट्ठा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। BSB BSB: On the first day of every week, each of you should set aside a portion of his income, saving it up, so that when I come no collections will be needed.
3 HGST अपने समूह से कुछ भरोसे के योग्य लोगों को चुन लो। जब मैं तुम से मिलने आऊँगा, तो{ जो तुम ने इकट्ठा किया है} मैं उनसे ही यरूशलेम नगर ले जाने के लिए कहूँगा। साथ ही, मैं उन्हें पत्रियाँ भी दूँगा{ जिसमें लिखा हो कि मैंने उन्हें अधिकृत किया है}। BSB BSB: Then, on my arrival, I will send letters with those you recommend to carry your gift to Jerusalem.
4 HGST तुम और मैं निर्धारित कर सकते हैं कि मुझे भी{ यरूशलेम} जाना चाहिए। उस मामले में, वे लोग{ जिन्हें तुम चुनते हो} मेरे साथ यात्रा करेंगे। BSB BSB: And if it is advisable for me to go also, they can travel with me.
5 HGST मकिदुनिया प्रान्त से होकर यात्रा करने के बाद जो मेरे मार्ग में ही है, मैं तुम से मिलने आ रहा हूँ। BSB BSB: After I go through Macedonia, however, I will come to you; for I will be going through Macedonia.
6 HGST वास्तव में, मैं तुम्हारे साथ कुछ समय, शायद पूरी सर्दी बिताऊँ। इस रीति से, तुम मुझे आगे कहीं भी जाने का निर्णय करने के लिए यात्रा करने में मेरी सहायता कर सकते हो। BSB BSB: Perhaps I will stay with you awhile, or even spend the winter, so that you can help me on my journey, wherever I go.
7 HGST { मैं ये योजनाएँ इसलिए बना रहा हूँ} क्योंकि मैं अभी थोड़े समय के लिए तुम्हारे पास आने के बजाए तुम्हारे साथ लम्बा समय बिताने की प्रतीक्षा करूँगा। मुझे विश्वास के साथ ऐसा करने की अपेक्षा तब तक है जब तक कि यह वही कार्य है जो प्रभु चाहता है{ कि मैं करूँ}। BSB BSB: For I do not want to see you now only in passing; I hope to spend some time with you, if the Lord permits.
8 HGST अभी के लिए, मैं पिन्तेकुस्त के पर्व तक यहीं इफिसुस नगर में रहने की योजना बना रहा हूँ। BSB BSB: But I will stay in Ephesus until Pentecost,
9 HGST { मैं यहाँ इसलिए रह गया हूँ} क्योंकि परमेश्वर ने मुझे प्रभावी ढंग से और स्वतंत्र रूप से शुभ सन्देश का प्रचार करने की अनुमति दी है।{ इसके अलावा, मुझे} बड़ी संख्या में ऐसे लोगों का विरोध करना पड़ेगा जो मेरे विरुद्ध काम कर रहे हैं। BSB BSB: because a great door for effective work has opened to me, even though many oppose me.
10 HGST जब कभी तीमुथियुस{ तुम्हारे नगर में} आए, तो सुनिश्चित करो कि जब वह तुम्हारे साथ हो तो वह सुरक्षित महसूस करे।{ तुम्हें यह इसलिए करना है} क्योंकि वह{ शुभ सन्देश का प्रचार करने के द्वारा} प्रभु की सेवा करता है, ठीक वैसे ही जैसे मैं करता हूँ। BSB BSB: If Timothy comes, see to it that he has nothing to fear while he is with you, for he is doing the work of the Lord, just as I am.
11 HGST इसलिए उसके साथ अनादरपूर्वक बर्ताव न करना। बजाए इसके, मेरे पास वापस यात्रा करने में उसकी सहायता करके एक मित्रतापूर्ण तरीके से कार्य करना।{ तुम्हें यह इसलिए करना चाहिए} क्योंकि मुझे आशा है कि वह अन्य विश्वासियों के साथ{ जो मुझ से मिलने के लिए यात्रा कर रहे हैं} मेरे पास वापस आएगा। BSB BSB: No one, then, should treat him with contempt. Send him on his way in peace so that he can return to me, for I am expecting him along with the brothers.
12 HGST अब मैं अपने संगी विश्वासी अपुल्लोस के बारे में बात करने की ओर बढ़ रहा हूँ। मैंने उससे दृढ़तापूर्वक आग्रह किया कि वह अन्य विश्वासियों के साथ{ जो तुम से मिलने के लिए यात्रा कर रहे थे} तुम्हारे पास जाए। हालाँकि, उसने दृढ़तापूर्वक निर्णय लिया कि यह तुम से मिलने का सही समय नहीं है। बजाए इसके, जब उसे लगेगा कि यह सही समय है तो वह तुम से मिलने आएगा। BSB BSB: Now about our brother Apollos: I strongly urged him to go to you with the brothers. He was not at all inclined to go now, but he will go when he has the opportunity.
13 HGST { जो गलत है} उसके विषय में सावधान रहो! दृढ़तापूर्वक{ शुभ सन्देश पर} विश्वास करो! साहसी बनो! दृढ़ निश्चयी रहो! BSB BSB: Be on the alert. Stand firm in the faith. Be men of courage. Be strong.
14 HGST जब भी तुम कुछ सोचो या करो तो तुम्हें दूसरों से प्रेम करने पर ध्यान देना चाहिए। BSB BSB: Do everything in love.
15 HGST तुम जानते हो कि स्तिफनास के घर में रहने वाले लोग अखाया प्रान्त में सबसे पहले{ शुभ सन्देश पर विश्वास करने वाले लोग} थे। इसके अलावा, वे परमेश्वर के लोगों की सेवा करने के लिए चुने गए हैं। हे मेरे संगी विश्वासियों, मैं तुम से विनती करता हूँ BSB BSB: You know that Stephanas and his household were the first converts in Achaia, and they have devoted themselves to the service of the saints. Now I urge you, brothers,
16 HGST कि उनका और उनके जैसे अन्य लोगों का सम्मान करो और उनकी आज्ञा का पालन करो। वास्तव में, हमारे साथ{ शुभ सन्देश का प्रचार करने के लिए} कठिन परिश्रम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का{ तुम्हें सम्मान करना चाहिए और उनका आज्ञापालन करना चाहिए}। BSB BSB: to submit to such as these, and to every fellow worker and laborer.
17 HGST मैं प्रसन्न हूँ कि स्तिफनास, फूरतूनातुस और अखइकुस यहाँ पहुँच गए हैं।{ ऐसा इसलिए है} क्योंकि उन्होंने मुझे तुम सभी के साथ जुड़ने की अनुमति दी है, भले ही तुम मेरे साथ नहीं हो। BSB BSB: I am glad that Stephanas, Fortunatus, and Achaicus have arrived, because they have supplied what was lacking from you.
18 HGST उन्होंने मुझे और तुम्हें दोनों को प्रोत्साहित और ऊर्जावान किया। इसलिए, तुम्हें उनका और उनके जैसे अन्य लोगों का सम्मान करना चाहिए। BSB BSB: For they refreshed my spirit and yours as well. Show your appreciation, therefore, to such men.
20 HGST सब संगी विश्वासी{ जो मेरे साथ हैं} तुम्हें नमस्कार कहते हैं। एक दूसरे का प्रेम से स्वागत करो। BSB BSB: All the brothers here send you greetings. Greet one another with a holy kiss.
21 HGST मैं, पौलुस,{ तुम्हें} नमस्कार कहता हूँ। मैं{ ये अंतिम शब्द}{ बजाए मेरे लेखक से उन्हें लिखवाने के} स्वयं लिख रहा हूँ। BSB BSB: This greeting is in my own hand—Paul.
22 HGST परमेश्वर उन सब को शाप दे जो प्रभु से प्रेम नहीं करते। मैं प्रार्थना करता हूँ कि प्रभु शीघ्र वापस आए। BSB BSB: If anyone does not love the Lord, let him be under a curse. Come, O Lord!
23 HGST { मैं प्रार्थना करता हूँ कि} प्रभु यीशु तुम पर अनुग्रह करे। BSB BSB: The grace of the Lord Jesus be with you.
24 HGST मैं तुम सब से प्रेम रखता हूँ, चूँकि परमेश्वर ने हमें यीशु मसीह के साथ एकजुट कर दिया है। ऐसा ही हो! BSB BSB: My love be with all of you in Christ Jesus. Amen.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.