1 HGST क्योंकि{ यह बातें सत्य हैं इसलिए}, किसी भी रीति से दूसरों के साथ दुष्टतापूर्ण व्यवहार मत करो या उनको धोखा मत दो। पाखंडी मत बनो, और दूसरों से डाह मत करो। किसी के बारे में कपटपूर्वक बुरी बातें मत बोलो। BSB BSB: Rid yourselves, therefore, of all malice, deceit, hypocrisy, envy, and slander.
2 HGST जिस प्रकार से नये जन्मे बालक दृढ़तापूर्वक अपनी माता के शुद्ध दूध की लालसा करते हैं, वैसे ही तुम को भी परमेश्वर की सच्ची बातों को सीखने की दृढ़तापूर्वक लालसा करनी चाहिए, ताकि उनको{ सीखने के} द्वारा तुम आत्मिक रूप से परिपक्व हो जाओ। उस समय तक{ तुम को ऐसा अवश्य करना चाहिए} जब{ इस पापी संसार से} परमेश्वर तुम्हारा पूर्णरूप से उद्धार करेगा। BSB BSB: Like newborn babies, crave pure spiritual milk, so that by it you may grow up in your salvation,
3 HGST { तुम को ऐसा इसलिए करना चाहिए} क्योंकि तुम ने तो इसका अनुभव भी किया है कि प्रभु{ तुम्हारे प्रति} अत्यन्त दयालु होकर कार्य करता है। BSB BSB: now that you have tasted that the Lord is good.
4 HGST तुम प्रभु यीशु के पास आ गए हो।{ वह} ऐसे पत्थर{ के समान है}{ जो किसी भवन का भाग तो है, परन्तु वह} जीवित है। यद्यपि लोगों ने उसे ठुकरा दिया, परमेश्वर ने उसे चुना और उसे बहुत महत्व प्रदान किया। BSB BSB: As you come to Him, the living stone, rejected by men but chosen and precious in God’s sight,
5 HGST और तुम भी ऐसे पत्थरों के समान हो जो जीवित हैं।{ जैसे मनुष्य पत्थरों से घरों का निर्माण करते हैं,} वैसे ही परमेश्वर भी तुम को एक ऐसे भवन के रूप में एक साथ जोड़ रहा है जिसमें उसका आत्मा निवास करता है।{ साथ ही वह तुम को} उन याजकों के समान बना रहा है जिनको उसने यीशु मसीह के माध्यम से उन आत्मिक कार्यों को करने के लिए अलग किया है जिससे परमेश्वर प्रसन्न होता है। BSB BSB: you also, like living stones, are being built into a spiritual house to be a holy priesthood, offering spiritual sacrifices acceptable to God through Jesus Christ.
6 HGST { जो परमेश्वर ने कहा था} और{ यशायाह ने} पवित्रशास्त्र में जो लिखा वह हम पर प्रकट करता है कि यह सत्य है:“ध्यान दो! मैं यरूशलेम में किसी ऐसे व्यक्ति को रख रहा हूँ जो भवन के सबसे महत्वपूर्ण पत्थर के समान है। मैंने उसे चुना है। वह बहुत मूल्यवान है। और जो कोई उस पर भरोसा करेगा, वह निश्चय ही कभी अपमानित न होगा।” BSB BSB: For it stands in Scripture: “See, I lay in Zion a stone, a chosen and precious cornerstone; and the one who believes in Him will never be put to shame.”
7 HGST इस कारण से, तुम जो यीशु मसीह पर भरोसा करते हो{ परमेश्वर} तुम्हारा सम्मान करेगा। हालाँकि, जो उस पर भरोसा करने से इन्कार कर देते हैं{ वे ऐसे राजमिस्त्रियों के समान हैं जिनके बारे में भजन में किसी ने लिखा है}:“जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने ठुकरा दिया, वही भवन का सबसे महत्वपूर्ण पत्थर बन गया।” BSB BSB: To you who believe, then, this stone is precious. But to those who do not believe, “The stone the builders rejected has become the cornerstone,”
8 HGST { यशायाह ने}{ पवित्रशास्त्र में यह भी लिखा कि मसीह ऐसा होगा अर्थात}“एक ऐसे पत्थर के समान जिससे लोग ठोकर खाते हैं, और एक ऐसी चट्टान के समान जो लोगों को आहत करती है।”{ जिस प्रकार से लोग चट्टान पर चढ़ने से घायल हो जाते हैं,} वैसे ही लोग इसलिए आहत हो जाते हैं क्योंकि वे परमेश्वर के संदेश की अवज्ञा करते हैं; यह वही है जो परमेश्वर ने निर्धारित किया है कि उनके साथ घटित होगा। BSB BSB: and, “A stone of stumbling and a rock of offense.” They stumble because they disobey the word—and to this they were appointed.
9 HGST { उनके विपरीत}, तुम{ विश्वासी लोग} ऐसे लोग हो जिनको परमेश्वर ने{ अपने लिए} चुन लिया है।{ तुम} याजकों के उस समूह के समान हो{ जो परमेश्वर की आराधना करते हैं} और{ उसके साथ} शासन करता है।{ तुम} लोगों का ऐसा समूह हो जिसे परमेश्वर ने{ अपने लिए} अलग कर लिया है।{ तुम} ऐसे लोग हो जो परमेश्वर के हैं ताकि तुम उन प्रशंसनीय कामों की घोषणा कर सको जो उसने किए हैं। जब तुम पापी थे और परमेश्वर के विषय में अज्ञानी ही थे, तब उसने तुम को तुम्हारे पुराने जीवन से बाहर निकाला, और उसने तुम को अपने बारे में अद्भुत सच्ची बातें समझाईं। BSB BSB: But you are a chosen people, a royal priesthood, a holy nation, a people for God’s own possession, to proclaim the virtues of Him who called you out of darkness into His marvelous light.
11 HGST हे संगी विश्वासियों जिनसे मैं प्रेम करता हूँ, तुम उन परदेशियों के समान हो{ जिनका वास्तविक घर स्वर्ग में है}। इसलिए मैं तुम से उन कामों को न करने का आग्रह करता हूँ जिनको तुम्हारा पापी मानवीय स्वभाव करना चाहता है। वे अभिलाषायें तुम्हें नष्ट कर देंगीं। BSB BSB: Beloved, I urge you, as foreigners and exiles, to abstain from the desires of the flesh, which war against your soul.
12 HGST जो परमेश्वर को नहीं जानते, उनके मध्य में अच्छा व्यवहार इसलिए करो ताकि, जिन कामों को तुम कर रहे हो, और जिनको वे कपटपूर्वक बुरा कहते हैं, तो वे देखेंगे कि तुम{ वास्तव में} अच्छे काम कर रहे हो, और जब परमेश्वर सबका न्याय करने के लिए आएगा तब वे उसका सम्मान करेंगे। BSB BSB: Conduct yourselves with such honor among the Gentiles that, though they slander you as evildoers, they may see your good deeds and glorify God on the day He visits us.
13 HGST प्रभु यीशु का सम्मान करने के लिए, उस हर एक जन की आज्ञा का पालन करो जिनके पास{ लोगों पर शासन करने का} अधिकार है। इसमें राजा भी सम्मिलित है, क्योंकि उसके पास सर्वश्रेष्ठ{ मानवीय} अधिकार है। BSB BSB: Submit yourselves for the Lord’s sake to every human institution, whether to the king as the supreme authority,
14 HGST इसमें राज्यपाल भी सम्मिलित हैं, क्योंकि राजा ने उन्हें बुरे काम करने वालों को दंडित करने और अच्छे काम करने वालों की प्रशंसा करने के लिए भेजा है। BSB BSB: or to governors as those sent by him to punish those who do wrong and to praise those who do right.
15 HGST { जो लोगों पर शासन करते हैं उनकी आज्ञा का पालन करो,} क्योंकि परमेश्वर यही चाहता है:{ वह चाहता है कि तुम} अच्छे काम करो ताकि मूर्खों को{ जो परमेश्वर को नहीं जानते} अज्ञानतापूर्वक यह कहने से रोक दो कि तुम ने बुरे काम किए हैं। BSB BSB: For it is God’s will that by doing good you should silence the ignorance of foolish men.
16 HGST { जो लोगों पर शासन करते हैं उनकी आज्ञा का पालन करो} उन लोगों के रूप में जो स्वेच्छा से ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं, परन्तु बुरे कामों को छिपाने के लिए स्वतंत्र लोगों के रूप में अपने पद का उपयोग करने का प्रयास मत करो। बजाए इसके, ऐसे लोगों के रूप में{ आज्ञा का पालन करो} जैसा परमेश्वर की सेवा करने वालों को करना चाहिए। BSB BSB: Live in freedom, but do not use your freedom as a cover-up for evil; live as servants of God.
17 HGST सभी के प्रति आदरभाव रखो।{ अपने} सब संगी विश्वासियों से प्रेम रखो। परमेश्वर का भय मानो। राजा के प्रति आदरभाव रखो। BSB BSB: Treat everyone with high regard: Love the brotherhood of believers, fear God, honor the king.
18 HGST हे घरेलू दासों तुम{ जो विश्वासी हो}, सम्पूर्ण भक्तिभाव से अपने स्वामियों के अधीन रहो।{ ऐसा} न केवल उन{ स्वामियों} के साथ करो जो तुम्हारे प्रति बहुत दयालु होकर व्यवहार करते हैं, बल्कि उनके साथ भी जो तम्हारे प्रति अन्याय के साथ व्यवहार करते हैं। BSB BSB: Servants, submit yourselves to your masters with all respect, not only to those who are good and gentle, but even to those who are unreasonable.
19 HGST { अपने स्वामियों के अधीन रहो,} क्योंकि यह एक ऐसी बात है जिसे परमेश्वर पसंद करता है— यदि कोई व्यक्ति कठिनाइयों को सहन करता है और अयोग्य रूप से इसलिए पीड़ित होता है क्योंकि वह व्यक्ति जानता है कि परमेश्वर कौन है{ और वह क्या चाहता है}। BSB BSB: For if anyone endures the pain of unjust suffering because he is conscious of God, this is to be commended.
20 HGST { अपने स्वामियों के अधीन रहो,} क्योंकि उस समय यदि तुम सह लेते हो जब कोई तुम को इसलिए पीटता है क्योंकि तुम ने पाप किया है तो निश्चित रूप से तुम्हारे लिए कोई सम्मान नहीं है। हालाँकि, यह कुछ ऐसा है जिस पर परमेश्वर अनुग्रह करता है: यदि तुम दुःख उठाते हुए सह लेते हो, भले ही तुम ने वह किया हो जो भला है। BSB BSB: How is it to your credit if you are beaten for doing wrong and you endure it? But if you suffer for doing good and you endure it, this is commendable before God.
21 HGST { इस पर परमेश्वर इसलिए अनुग्रह करता है} क्योंकि उसने तुम को भलाई करते हुए दुःख उठाने के लिए बुलाया है।{ उसने तुम को इसके लिए इसलिए बुलाया है} क्योंकि तुम्हारे लिए एक उदाहरण बनने को मसीह ने भी तुम्हारी खातिर दुःख उठाया ताकि जो उसने किया तुम उसका अनुकरण करो। BSB BSB: For to this you were called, because Christ also suffered for you, leaving you an example, that you should follow in His footsteps:
23 HGST जब लोगों ने उसे अपमानित किया, तो उसने उलटा उनको अपमानित नहीं किया। जब उसने दुःख उठाया, तो उसने{ उनको जिन्होंने उसे पीड़ित किया} कभी धमकी नहीं दी। बजाए इसके, उसने परमेश्वर पर, जो हमेशा सच्चा न्याय करता है भरोसा किया,{ यह साबित करने के लिए कि वह निर्दोष था}। BSB BSB: When they heaped abuse on Him, He did not retaliate; when He suffered, He made no threats, but entrusted Himself to Him who judges justly.
24 HGST मसीह ने स्वयं अपनी देह में हमारे पापों के लिए दंड सहा,{ जब वह} क्रूस पर उस उद्देश्य के लिए मरा कि हम सही तरीके से जीवन व्यतीत करें क्योंकि हम अब पाप के द्वारा नियंत्रित नहीं हैं। परमेश्वर ने तुम्हें इसलिए चंगा किया क्योंकि लोगों ने मसीह को घायल किया था। BSB BSB: He Himself bore our sins in His body on the tree, so that we might die to sin and live to righteousness. “By His stripes you are healed.”
25 HGST { परमेश्वर ने तुम को इसलिए चंगा किया} क्योंकि तुम खोई हुई भेड़ के समान{ परमेश्वर से विमुख} हो गए थे, परन्तु अब परमेश्वर तुम को यीशु के पास वापस लेकर आया है, जो तुम्हारी चिन्ता करता है और तुम्हारी रखवाली ऐसे करता है{ जैसे कोई चरवाहा अपनी भेड़ों की चिन्ता करता है}। BSB BSB: For “you were like sheep going astray,” but now you have returned to the Shepherd and Overseer of your souls.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.