1 HGST इसलिए, क्योंकि मसीह ने शारीरिक रूप से दुःख उठाया, अपने आपको{ मसीहियों के रूप में दुःख उठाने के लिए} तैयार करो।{ उस दुःख के बारे में} विचार करने के द्वारा जिस तरह से यीशु ने{ उस दुःख के बारे में} विचार किया था{ ऐसा इसलिए करो} क्योंकि जो लोग शारीरिक रूप से दुःख उठाते हैं वे अब पाप में सम्मिलित नहीं हैं BSB BSB: Therefore, since Christ suffered in His body, arm yourselves with the same resolve, because anyone who has suffered in his body is done with sin.
2 HGST ताकि वे उन कामों को न करें जो पापी लोग अपने शेष जीवन में करना चाहते हैं। बजाए इसके, वे उन कामों को करने के लिए जीवन व्यतीत करते हैं जिनको परमेश्वर चाहता है कि वे करें। BSB BSB: Consequently, he does not live out his remaining time on earth for human passions, but for the will of God.
3 HGST { मैं तुम से यह इसलिए कहता हूँ} क्योंकि तुम पहले ही अपने जीवन का बहुत अधिक समय उन कामों को करने में लगा चुके हो जिनको परमेश्वर को नहीं जानने वाले लोग करना पसंद करते हैं।{ उनकी तरह,} तुम ने यौन अनैतिक और वासनापूर्ण कार्य किए, नशे में धुत हो गए, अनैतिक समारोहों और मद्यपान वाले समारोहों में भाग लिया, और मूर्तियों की पूजा की, जिसे परमेश्वर ने मना किया हुआ है। BSB BSB: For you have spent enough time in the past carrying out the same desires as the Gentiles: living in debauchery, lust, drunkenness, orgies, carousing, and detestable idolatry.
4 HGST उन बातों के सम्बन्ध में, जो लोग परमेश्वर को नहीं जानते, वे इस बात से चकित हैं कि जब वे ये लापरवाही वाले अनैतिक काम करते हैं तो तुम{ अब} उनके साथ सम्मिलित नहीं होते हो। इसके परिणामस्वरूप, वे{ तुम्हारे बारे में} बुरी बातें बोलते हैं। BSB BSB: Because of this, they consider it strange of you not to plunge with them into the same flood of reckless indiscretion, and they heap abuse on you.
5 HGST { एक दिन} इन लोगों को परमेश्वर के सम्मुख{ जो कुछ उन्होंने किया है} उसे स्वीकार करना पड़ेगा। वही है जो सब लोगों का न्याय करेगा। BSB BSB: But they will have to give an account to Him who is ready to judge the living and the dead.
7 HGST { इस पृथ्वी पर की} सब बातें शीघ्र ही समाप्त हो जाएँगी। इसलिए अच्छी तरह से प्रार्थना करने के लिए समझदारी से और स्पष्ट रूप से विचार करो। BSB BSB: The end of all things is near. Therefore be clear-minded and sober, so that you can pray.
8 HGST सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक- दूसरे से ईमानदारी से प्रेम करो, क्योंकि यदि तुम दूसरों से प्रेम करते हो, तो तुम उनको उन बहुत से पापों के लिए क्षमा कर दोगे{ जिनको वे तुम्हारे विरोध में कर सकते हैं}। BSB BSB: Above all, love one another deeply, because love covers over a multitude of sins.
9 HGST उन संगी मसीहियों के लिए भोजन और सोने के लिए जगह उपलब्ध करवाओ{ जो तुम्हारे पास आते हैं}, और इसे हर्ष के साथ करो। BSB BSB: Show hospitality to one another without complaining.
10 HGST परमेश्वर ने तुम को जो वरदान दिए हैं, उनसे अपने संगी विश्वासियों की सेवा करो। उन विभिन्न वरदानों का अच्छी तरह से प्रबन्धन करो जो परमेश्वर ने तुम को दिए हैं। BSB BSB: As good stewards of the manifold grace of God, each of you should use whatever gift he has received to serve one another.
11 HGST जो बोलते हैं{ उनको ऐसे बोलना चाहिए} कि मानो वे उन बातों को{ बोल रहे हों} जो परमेश्वर ने बोली हैं। वे जो{ दूसरों की} सेवा करते हैं उनको{ उनकी सेवा} उस सामर्थ्य से करनी चाहिए जो परमेश्वर उनको देता है।{ ऐसा ही करो} ताकि वह सब कुछ{ करने} के द्वारा तुम परमेश्वर की महिमा करो जिसे करने में यीशु मसीह तुम को सक्षम बनाता है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि हर कोई देखे कि वह सदाकाल तक कितना महिमामय और शक्तिशाली है। ऐसा ही हो! BSB BSB: If anyone speaks, he should speak as one conveying the words of God. If anyone serves, he should serve with the strength God provides, so that in all things God may be glorified through Jesus Christ, to whom be the glory and the power forever and ever. Amen.
12 HGST हे संगी विश्वासियों जिनसे मैं प्रेम रखता हूँ, उन कष्टदायक बातों से चकित मत हो जिनका तुम अनुभव कर रहे हो।{ वे बातें} तुम्हारी परीक्षा ले रही हैं{ जैसे लोग धातु को आग में डालकर परीक्षण करते हैं}।{ ऐसा मत सोचो कि} तुम्हारे साथ कुछ असामान्य घटित हो रहा है। BSB BSB: Beloved, do not be surprised at the fiery trial that has come upon you, as though something strange were happening to you.
13 HGST बजाए इसके, इस हद तक आनन्दित रहो कि तुम भी उसी तरह का दुःख उठा रहे हो जो मसीह ने उठाया था।{ दुःख उठाने पर आनन्दित रहो,} ताकि जब मसीह वापस आकर सब पर यह प्रकट करे कि वह कितना गौरवशाली है, तो तुम भी अत्यन्त प्रसन्न हो जाओ। BSB BSB: But rejoice that you share in the sufferings of Christ, so that you may be overjoyed at the revelation of His glory.
14 HGST यदि अन्य लोग तुम्हारा अपमान इसलिए करते हैं क्योंकि तुम मसीह पर विश्वास करते हो, तो परमेश्वर ने तुम को आशीष दी है, क्योंकि{ तुम्हारा दुःख} दर्शाता है कि परमेश्वर का आत्मा तुम्हारे भीतर वास करता है, अर्थात वह आत्मा जो प्रकट करता है कि परमेश्वर कितना महान है। BSB BSB: If you are insulted for the name of Christ, you are blessed, because the Spirit of glory and of God rests on you.
15 HGST सुनिश्चित करो कि तुम को इसलिए कष्ट न हो क्योंकि तुम ने किसी की हत्या की है या कुछ भी चुराया है या किसी अन्य प्रकार की बुराई की है या तुम ने किसी अन्य के मामलों में हस्तक्षेप किया है। BSB BSB: Indeed, none of you should suffer as a murderer or thief or wrongdoer, or even as a meddler.
16 HGST परन्तु यदि तुम इसलिए दुःख उठाते हो क्योंकि तुम मसीही हो, तो लज्जित न हो। बजाए इसके, परमेश्वर की स्तुति करो कि तुम“मसीही” कहलाते हो। BSB BSB: But if you suffer as a Christian, do not be ashamed, but glorify God that you bear that name.
17 HGST { मैं यह इसलिए कहता हूँ} क्योंकि अब समय आ गया है कि परमेश्वर लोगों का न्याय करना आरम्भ करे, और सर्वप्रथम वह अपने लोगों का न्याय करेगा। चूँकि सर्वप्रथम वह हम विश्वासियों का{ न्याय करेगा}, तो इस बारे में विचार करो कि अंत में उन लोगों के लिए कितनी{ भयानक बात} होगी जो उस सुसमाचार का पालन नहीं करते जो उसकी ओर से आता है! BSB BSB: For it is time for judgment to begin with the family of God; and if it begins with us, what will the outcome be for those who disobey the gospel of God?
18 HGST { सुलैमान} ने भी{ पवित्रशास्त्र में लिखा},“यदि धर्मी लोगों को स्वर्ग जाने से पहले कई कठिन परीक्षाओं का सामना करना अवश्य है, तो अधर्मी और पापी लोगों को निश्चित रूप से कितना अधिक दुःख उठाना पड़ेगा!” BSB BSB: And, “If it is hard for the righteous to be saved, what will become of the ungodly and the sinner?”
19 HGST अतः, जो लोग इसलिए दुःख उठाते हैं क्योंकि परमेश्वर चाहता है कि{ वे दुःख उठाएँ} तो भला काम करते रहना जारी रखते हुए उनको अपने जीवनों से परमेश्वर पर भरोसा करना चाहिए। परमेश्वर ही है जिसने उनकी सृष्टि की, और जो करने का वह वादा करता है उसे वह हमेशा करता है। BSB BSB: So then, those who suffer according to God’s will should entrust their souls to their faithful Creator and continue to do good.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.