1 HGST अब मैं{, पतरस,} तुम्हारे मध्य में उन लोगों से आग्रह करता हूँ जो प्राचीन हैं{ अर्थात जो विश्वासियों की सभाओं का नेतृत्व करते हैं};{ मैं भी} एक प्राचीन हूँ। मैंने व्यक्तिगत रूप से मसीह को दुःख उठाते देखा है, और मैं उसके महिमामय स्वभाव में सहभागी होऊँगा जिसे परमेश्वर शीघ्र ही प्रकट करेगा। BSB BSB: As a fellow elder, a witness of Christ’s sufferings, and a partaker of the glory to be revealed, I appeal to the elders among you:
2 HGST { हे प्राचीनों,} तुम्हारे साथ के विश्वासियों की देखभाल ऐसे करो जैसे कि तुम चरवाहे हो जो अपने भेड़ों के झुंड की देखभाल करते हैं।{ उनकी देखभाल करो} इसलिए नहीं कि तुम को यह करना चाहिए, बल्कि इसलिए कि तुम वास्तव में वह चाहते हो, जैसा परमेश्वर चाहता है। लालची होकर{ ऐसा न करो} कि{ ऐसा करके धन प्राप्त करो}, बल्कि इसे उत्साहपूर्वक करो। BSB BSB: Be shepherds of God’s flock that is among you, watching over them not out of compulsion, but willingly, as God would have you; not out of greed, but out of eagerness;
3 HGST परमेश्वर ने तुम को जो लोग सौंपे हैं, उन पर प्रभुता करने वाले अधिकारियों की तरह काम मत करो। बजाए इसके,{ तुम अपने जीवनों को कैसे संचालित करते हो इसके द्वारा} उन विश्वासियों के लिए{ अच्छे} उदाहरण बनो। BSB BSB: not lording it over those entrusted to you, but being examples to the flock.
4 HGST { यदि तुम उन कामों को करते हो,} तो जब यीशु, जो हमारा शासक चरवाहे के समान है, प्रकट हो, तो वह तुम में से प्रत्येक{ अगुवे} को पुरस्कार देगा।{ वह पुरस्कार} महिमामय होगा और सदाकाल तक बना{ रहेगा}। BSB BSB: And when the Chief Shepherd appears, you will receive the crown of glory that will never fade away.
5 HGST उसी रीति से, हे जवानों, तुम उन प्राचीनों की आज्ञा का पालन करो{ जो विश्वासियों की सभाओं का नेतृत्व करते हैं}। अब तुम सभी{ विश्वासियों} को एक- दूसरे के प्रति विनम्रतापूर्वक कार्य करना चाहिए क्योंकि{ जो सुलैमान ने पवित्रशास्त्र में लिखा वह सत्य है:}“परमेश्वर अभिमानी लोगों का विरोध करता है, परन्तु वह विनम्र लोगों के प्रति दयालु होकर कार्य करता है।” BSB BSB: Young men, in the same way, submit yourselves to your elders. And all of you, clothe yourselves with humility toward one another, because, “God opposes the proud, but gives grace to the humble.”
6 HGST चूँकि यह सच है, इसलिए परमेश्वर के सामने, जिसके पास{ लोगों को बचाने और दण्ड देने का} अधिकार है, स्वयं को दीन बनाओ ताकि वह उचित समय पर तुम्हारा सम्मान करे। BSB BSB: Humble yourselves, therefore, under God’s mighty hand, so that in due time He may exalt you.
7 HGST परमेश्वर पर भरोसा रखो कि जिन बातों से तुम चिन्तित होते हो वह उन सब की देखभाल इसलिए करेगा क्योंकि उसे तुम्हारी चिन्ता है। BSB BSB: Cast all your anxiety on Him, because He cares for you.
8 HGST स्पष्ट रूप से और सतर्क रूप से विचार करो,{ क्योंकि} तुम्हारा शत्रु शैतान है, और लोगों को नष्ट करने की खोज में वह चारों ओर घूम रहा है। वह उस सिंह के समान है जो गर्जता है और मारकर खाने के लिए लोगों को ढूँढ़ता है। BSB BSB: Be sober-minded and alert. Your adversary the devil prowls around like a roaring lion, seeking someone to devour.
9 HGST { मसीह और उसके संदेश में} दृढ़तापूर्वक भरोसा करते हुए शैतान का विरोध करो।{ ऐसा इसलिए करो} क्योंकि तुम जानते हो कि सम्पूर्ण संसार में तुम्हारे संगी विश्वासी इसी रीति से दुःख उठाते हैं। BSB BSB: Resist him, standing firm in your faith and in the knowledge that your brothers throughout the world are undergoing the same kinds of suffering.
10 HGST परन्तु जब तुम थोड़े समय के लिए दुःख उठाते हो, तो परमेश्वर जो हर तरह से{ तुम्हारे प्रति} दयालु होकर कार्य करता है, वह स्वयं ही{ जो तुम ने खो दिया है} उसे पुनर्स्थापित कर देगा और तुम को हर तरह से पूर्णतः मजबूत करेगा। परमेश्वर ही है जिसने तुम को सदाकाल तक स्वर्ग में उसकी महिमामय उपस्थिति का अनुभव करने के लिए चुना है क्योंकि तुम मसीह से जुड़ गए हो। BSB BSB: And after you have suffered for a little while, the God of all grace, who has called you to His eternal glory in Christ, will Himself restore you, secure you, strengthen you, and establish you.
11 HGST मैं प्रार्थना करता हूँ कि वह सदाकाल तक सामर्थी रूप से शासन करे। ऐसा ही हो! BSB BSB: To Him be the power forever and ever. Amen.
12 HGST सीलास ने{ जैसा कि मैंने उसे बताया} यह पत्र मेरे लिए लिखा है। मैं उसे एक विश्वासयोग्य संगी विश्वासी मानता हूँ। मैंने तुम को यह संक्षिप्त पत्र इसलिए लिखा ताकि तुम को प्रोत्साहित किया जा सके और तुम को यह बताया जा सके कि मैंने जो लिखा है वह परमेश्वर के सच्चे और अनुग्रहकारी संदेश के बारे में है। इस संदेश पर दृढ़तापूर्वक विश्वास करना जारी रखो! BSB BSB: Through Silvanus, whom I regard as a faithful brother, I have written to you briefly, encouraging you and testifying that this is the true grace of God. Stand firm in it.
14 HGST प्रेमपूर्वक एक- दूसरे को चुम्बन देकर यह दर्शाने के लिए नमस्कार करो कि तुम एक- दूसरे से प्रेम करते हो। मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर तुम सभी को जो मसीह से जुड़ गए हैं, शांति का अनुभव करवाता रहे। BSB BSB: Greet one another with a kiss of love. Peace to all of you who are in Christ.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.