2 HGST ऐसा इसलिए है क्योंकि तुम स्वयं उस समय के विषय में पहले से ही ठीक- ठीक जानते हो जब प्रभु{ यीशु} वापस आएगा। तुम यह भी जानते हो कि वह{ अप्रत्याशित रूप से} आएगा, जैसे रात में जब कोई लुटेरा आए। BSB BSB: For you are fully aware that the Day of the Lord will come like a thief in the night.
3 HGST { प्रभु यीशु} ऐसे समय पर आएगा जब लोग कह रहे होंगे,"{ हम} सुरक्षित और सकुशल हैं!" फिर, अचानक से, परमेश्वर उन पर हावी हो जाएगा और उन्हें नष्ट कर देगा! यह ठीक वैसा ही होगा जब एक गर्भवती स्त्री प्रसव पीड़ा से अभिभूत होने से बच नहीं सकती है। उसी तरह,{ जब परमेश्वर नष्ट करता है} तो वे लोग कभी नहीं बच सकते! BSB BSB: While people are saying, “Peace and security,” destruction will come upon them suddenly, like labor pains on a pregnant woman, and they will not escape.
4 HGST हालाँकि, हे मसीह में पाए जाने वाले{ हमारे} संगी विश्वासियों, तुम ऐसे लोग नहीं हो जो इस बात से बेखबर हैं कि क्या घटित होगा, जैसे कि जब लोग अंधेरे में होते हैं। यही कारण है, कि जब प्रभु यीशु उन लोगों को दण्ड देने के लिए पृथ्वी पर लौटेगा जो उसके नहीं हैं, तो वह तुम्हें ऐसे आश्चर्यचकित नहीं करेगा जैसे कि वह कोई चोर हो। BSB BSB: But you, brothers, are not in the darkness so that this day should overtake you like a thief.
5 HGST { चूँकि} तुम सब परमेश्वर की सन्तान हो,{ इसलिए तुम्हें यीशु के पृथ्वी पर लौट आने के लिए जीवन व्यतीत करना चाहिए}, जैसे वे लोग जो ज्योति में रहते हैं या दिन के दौरान जागते हैं, जानकार हैं कि क्या घटित हो रहा है। हम{ शैतान की सन्तान} नहीं हैं, जो इस बात से बेखबर जीवन व्यतीत करते हैं कि क्या घटित होगा, जैसे रात में या अंधेरे में रहने वाले लोग{ जो अच्छी तरह से नहीं समझ सकते हैं}। BSB BSB: For you are all sons of the light and sons of the day; we do not belong to the night or to the darkness.
6 HGST अतः, इसी कारण से,{ परमेश्वर की सन्तान के रूप में, जो कुछ घटित होगा उसके लिए हमें तैयार रह कर जीवन व्यतीत करना चाहिए। हमें} इस बात से बेखबर जीवन व्यतीत नहीं करना चाहिए कि उन बाकी मनुष्यों के साथ क्या घटित होगा, जो ऐसे लोगों के समान है जो सो रहे हैं। बजाए इसके, हमें{ यीशु के पृथ्वी पर लौटने की आशा करते हुए} सतर्क रहना चाहिए और चौकस बने रहना चाहिए। BSB BSB: So then, let us not sleep as the others do, but let us remain awake and sober.
7 HGST यह सब जानते हैं कि जब लोग उस बात से बेखबर होते हैं जो घटित होगी, तो यह{ आमतौर पर} रात में होता है, जब वे सो रहे होते हैं। और जब लोग मतवाले हो जाते हैं, तो वे उसके लिए तैयार नहीं होते जो घटित होगा। वे{ आमतौर पर} रात में मतवाले हो जाते हैं,{ जब वे बातों को भी नहीं समझ पाते हैं}। BSB BSB: For those who sleep, sleep at night, and those who get drunk, get drunk at night.
8 HGST परन्तु{ हम जो प्रभु यीशु के पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार हैं इस बात से बेखबर जीवन व्यतीत नहीं करते कि इस तरह के लोगों के साथ क्या घटित होगा। चूँकि} हम तैयार हैं, इसलिए हमें चौकस बने रहना चाहिए। हमें अपने आप को{ सैनिकों की तरह} पूरी तरह से हथियारबंद करना होगा।{ परमेश्वर के प्रति} विश्वासयोग्य प्रेम से एक झिलम की तरह{ हमारी छाती ढँपी होनी चाहिए}।{ परमेश्वर} हमारा उद्धार करेगा इससे आश्वस्त होना एक टोप की तरह{ हमारे सिर की पूरी तरह से रक्षा करे}। BSB BSB: But since we belong to the day, let us be sober, putting on the breastplate of faith and love, and the helmet of our hope of salvation.
9 HGST चूँकि{ हम उसके लोग हैं,} इसलिए परमेश्वर ने यह निर्धारित नहीं किया था कि वह हमें{ हमारे पापों के लिए} दण्ड देगा। बजाए इसके, उसने निर्धारित किया कि हमारा प्रभु, यीशु मसीह, हमारी रक्षा करेगा और हमारा उद्धार करेगा। BSB BSB: For God has not appointed us to suffer wrath, but to obtain salvation through our Lord Jesus Christ.
10 HGST यीशु हमारे स्थान पर मरा ताकि हम उसके साथ{ हमेशा का} जीवन व्यतीत करें।{ यह सत्य है,} कि{ जब वह पृथ्वी पर लौटेगा} चाहे हम जीवित रहें या मर जाएँ। BSB BSB: He died for us so that, whether we are awake or asleep, we may live together with Him.
11 HGST चूँकि यह सच है, इसलिए स्वभाव के अनुसार{ मसीह में पाए जाने वाले तुम्हारे हर एक संगी विश्वासी} को प्रोत्साहित करना और समर्थन करना जारी रखो! BSB BSB: Therefore encourage and build one another up, just as you are already doing.
12 HGST अन्त में, हे मसीह में पाए जाने वाले{ हमारे} संगी विश्वासियों, हम अनुरोध करते हैं कि तुम अपने उन आत्मिक अगुवों को मान्यता प्रदान करो जो तुम्हारे मध्य में कड़ी मेहनत करते हैं, इसी रीति से तुम प्रभु{ यीशु} को भी मान्यता प्रदान करोगे। तुम्हें उनको इसलिए भी मान्यता प्रदान करनी चाहिए क्योंकि{ मसीह में पाए जाने वाले विश्वासियों की तरह जीवन व्यतीत करने के विषय में} वे तुम्हें लगातार चेतावनी देते हैं और निर्देश देते हैं। BSB BSB: But we ask you, brothers, to acknowledge those who work diligently among you, who care for you in the Lord and who admonish you.
13 HGST क्योंकि वे{ तुम्हारे लिए इतनी कड़ी मेहनत करते हैं}, इसलिए हम यह भी अनुरोध करते हैं{ कि} तुम अपने आत्मिक अगुवों का ध्यान रखते हुए उनसे भरपूर प्रेम करो।{ हम यह भी आग्रह करते हैं} कि तुम एक- दूसरे के साथ शान्तिपूर्वक जीवन व्यतीत करते रहो। BSB BSB: In love, hold them in highest regard because of their work. Live in peace with one another.
14 HGST हे मसीह में पाए जाने वाले{ हमारे} संगी विश्वासियों, अब हम आग्रह करते हैं कि तुम उन लोगों को चेतावनी हो और निर्देश दो जो अनुपयुक्त रीति से जीवन व्यतीत करते हैं। हम यह आग्रह{ भी} करते हैं कि तुम उन लोगों को उत्साहित करो जो निराश हैं। हम यह आग्रह{ भी} करते हैं कि तुम उन लोगों का समर्थन करो जो निर्बल हैं। हम यह आग्रह{ भी} करते हैं कि{ मसीह में पाए जाने वाले तुम्हारे प्रत्येक संगी विश्वासी} के साथ तुम धैर्यपूर्वक जीवन व्यतीत करो। BSB BSB: And we urge you, brothers, to admonish the unruly, encourage the fainthearted, help the weak, and be patient with everyone.
15 HGST यदि कोई तुम्हारे साथ बुरा व्यवहार करता है, तो सुनिश्चित करो कि तुम बदले में उनके साथ बुरा व्यवहार न करो। बजाए इसके, जब भी{ तुम कर सको,} तो{ मसीह में पाए जाने वाले प्रत्येक संगी विश्वासी} के साथ सक्रिय रूप से कृपापूर्ण व्यवहार करने के तरीकों की खोज करो। BSB BSB: Make sure that no one repays evil for evil. Always pursue what is good for one another and for all people.
16 HGST हर समय आनन्दित रहो! BSB BSB: Rejoice at all times.
17 HGST निरन्तर प्रार्थना करो! BSB BSB: Pray without ceasing.
18 HGST हर परिस्थिति में परमेश्वर का धन्यवाद करते रहो! वास्तव में, परमेश्वर यही इच्छा करता है कि तुम सब जो यीशु मसीह के साथ जुड़ गए हो इन सब बातों को करो। BSB BSB: Give thanks in every circumstance, for this is God’s will for you in Christ Jesus.
19 HGST { पवित्र} आत्मा को{ तुम्हारे मध्य में काम करने से रोकने का प्रयास} मत करो।{ यह कुछ ऐसा होगा जैसे कोई व्यक्ति आग को} बुझाने का{ प्रयास कर रहा हो}! BSB BSB: Do not extinguish the Spirit.
20 HGST { दूसरे शब्दों में,} उन भविष्यवाणियों का तिरस्कार मत करो{ जिनको पवित्र आत्मा मसीह में पाए जाने वाले अन्य विश्वासियों को देता है}! BSB BSB: Do not treat prophecies with contempt,
22 HGST ऐसी किसी भी बात से दूर रहो जो बुरी प्रतीत होती हो! BSB BSB: Abstain from every form of evil.
23 HGST संक्षेप में, हम प्रार्थना करते हैं कि परमेश्वर व्यक्तिगत रूप से तुम्हें ऐसे लोगों की तरह जीवन व्यतीत करने वाला बनाए जो पूरी तरह से उसके हैं। वह परमेश्वर ही है जो अपने लोगों को शान्ति प्रदान करता है। हम यह प्रार्थना भी करते हैं कि परमेश्वर तुम्हें पूरी तरह से निर्दोष ठहराकर उस समय के लिए सुरक्षित रखे जब हमारा प्रभु यीशु मसीह फिर से पृथ्वी पर आए। BSB BSB: Now may the God of peace Himself sanctify you completely, and may your entire spirit, soul, and body be kept blameless at the coming of our Lord Jesus Christ.
24 HGST विश्वासयोग्य परमेश्वर तुम सभी को{ ऐसे लोगों के समान जीवन व्यतीत करने के लिए निरन्तर} बुलाता है{ जो पूरी तरह से उसके हैं। इसलिए, तुम निश्चित हो सकते हो कि} वह उसे भी करेगा{ जो कुछ तुम्हारे लिए उन लोगों के समान जीवन व्यतीत करने में सक्षम होने के लिए आवश्यक है जो पूरी तरह से उसके हैं}। BSB BSB: The One who calls you is faithful, and He will do it.
25 HGST हे मसीह में पाए जाने वाले{ हमारे} संगी विश्वासियों, हम यह विनती भी करते हैं कि मेरे लिए, सीलास के लिए, और तीमुथियुस के लिए तुम प्रार्थना करते रहो! BSB BSB: Brothers, pray for us as well.
26 HGST जब तुम एक साथ{ आराधना करने के लिए} मिलते हो, तो मसीह में पाए जाने वाले तुम्हारे प्रत्येक संगी विश्वासी को स्नेहपूर्वक इस तरह से नमस्कार करो जैसा उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो परमेश्वर के हैं। BSB BSB: Greet all the brothers with a holy kiss.
27 HGST मैं चाहता हूँ कि तुम प्रभु{ यीशु} की शपथ खाओ, कि तुम इस पत्र को{ तुम्हारे मध्य में} मसीह में पाए जाने वाले सभी विश्वासियों के लिए पढ़ोगे! BSB BSB: I charge you before the Lord to have this letter read to all the brothers.
28 HGST हमारा प्रभु यीशु मसीह तुम सब के प्रति{ लगातार} कृपापूर्वक कार्य करता रहे! BSB BSB: The grace of our Lord Jesus Christ be with you.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.