1 HGST सभी{ विश्वासी} जो दास हैं अपने स्वामी का हर तरह से सम्मान करना चाहिए। तब लोग परमेश्वर की प्रतिष्ठा का अपमान नहीं करेंगे या उन बातों का जिनकी शिक्षा हम देते हैं। BSB BSB: All who are under the yoke of slavery should regard their masters as fully worthy of honor, so that God’s name and our teaching will not be discredited.
2 HGST जिन दासों के स्वामी मसीह में विश्वास करते हैं, उन्हें उनकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए क्योंकि उनके स्वामी साथी विश्वासी हैं। इसके स्थान पर, उन्हें अपने स्वामियों की सेवा सर्वोत्तम तरीके से करनी चाहिए क्योंकि वे जिनकी सेवा करते हैं, वे भी मसीह में विश्वास करते हैं और परमेश्वर उनसे प्रेम करता है। इन बातों को सिखा और{ अपने लोगों से उन्हें करने का आग्रह कर।} BSB BSB: Those who have believing masters should not show disrespect because they are brothers, but should serve them all the more, since those receiving their good service are beloved believers. Teach and encourage these principles.
3 HGST कुछ लोग ऐसी बातें सिखाते हैं जो सच्ची नहीं हैं। वे हमारे प्रभु यीशु के मसीह के बारे में विश्वसनीय शिक्षा को स्वीकार नहीं करते हैं और वे इस शिक्षा को स्वीकार नहीं करते हैं कि ऐसे जीवन को कैसे व्यतीत किया जाए जो परमेश्वर को प्रसन्न करता हो। BSB BSB: If anyone teaches another doctrine and disagrees with the sound words of our Lord Jesus Christ and with godly teaching,
4 HGST इन लोगों को अभिमान है, परन्तु वे कुछ भी नहीं समझते हैं। इसके स्थान पर, वे असामान्य रूप से महत्वहीन विषयों और कुछ निश्चित शब्दों के बारे में बहस करने की इच्छा रखते हैं। उनका व्यवहार उन्हें अन्य लोगों से ईर्ष्या करने का कारण बनता है। वे दूसरों के साथ झगड़ा करते हैं, दूसरों के बारे में बुरी बातें कहते हैं, और संदेह करते हैं कि दूसरों के उद्देश्य बुरे है। BSB BSB: he is conceited and understands nothing. Instead, he has an unhealthy interest in controversies and disputes about words, out of which come envy, strife, abusive talk, evil suspicions,
5 HGST वे लगातार दूसरे लोगों के साथ झगड़ा करते हैं। उनका सोचने का पूरा तरीका ही पूरी तरह से गलत हो गया है। उन्होंने सच्ची शिक्षा को अस्वीकार कर दिया है। परिणामस्वरूप, वे सोचते हैं कि भक्तिपूर्ण रीति से जीवन जीने का उद्देश्य भौतिक चीजों को प्राप्त करना है। BSB BSB: and constant friction between men of depraved mind who are devoid of the truth. These men regard godliness as a means of gain.
6 HGST परन्तु जब हम भक्तिपूर्ण रीति से जीवन व्यतीत करते हैं तब हम अत्याधिक लाभ को प्राप्त करते हैं और जब हमारे पास जो कुछ होता है तब हम उससे संतुष्ट होते हैं। BSB BSB: Of course, godliness with contentment is great gain.
7 HGST यह सच है क्योंकि हम संसार में कुछ भी नहीं लाए थे{ जब हम पैदा हुए थे,} और हम इसमें से कुछ भी साथ ले जाने के योग्य नहीं होते{ जब हम मरते हैं।} BSB BSB: For we brought nothing into the world, so we cannot carry anything out of it.
8 HGST इसलिए यदि हमारे पास भोजन और वस्त्र हैं, तो हमें उन चीज़ों से संतुष्टि प्राप्त होनी चाहिए। BSB BSB: But if we have food and clothing, we will be content with these.
9 HGST परन्तु कुछ लोग धनवान बनने की प्रबल इच्छा रखते हैं। परिणामस्वरूप, वे पैसा पाने के लिए गलत काम करते हैं। फिर उनके साथ बुरी बातें होती हैं, जिनसे वे बच नहीं सकते। वे मूर्खतापूर्ण रीति से कई चीजों की इच्छा रखते हैं जो उन्हें नुकसान पहुंँचाएंँगी और, अन्त में, ये चीजें उन्हें नष्ट करती हैं। BSB BSB: Those who want to be rich, however, fall into temptation and become ensnared by many foolish and harmful desires that plunge them into ruin and destruction.
10 HGST तुम देखते हो, जब लोग बहुत सारा धन पाने की इच्छा रखते हैं तो वे हर तरह के बुरे काम करते हैं। कुछ लोग पैसे के अभिलाषी हो गए हैं और इसलिए उन्होंने यीशु का अनुकरण करने की अभिलाषा करना बंद कर दिया है। ऐसा करने के द्वारा, उन्होंने स्वयं को हर तरीके से उदास कर लिया है। BSB BSB: For the love of money is the root of all kinds of evil. By craving it, some have wandered away from the faith and pierced themselves with many sorrows.
11 HGST परन्तु तू, जो परमेश्वर की सेवा करता है, इन बुरी बातों से बच। इसके स्थान पर, यह निर्धारित कर कि तू वही करेगा जो सही है, और यह कि तू परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए जीवन व्यतीत करेगा। परमेश्वर पर भरोसा रख, और दूसरों से प्रेम कर। कठिन परिस्थितियों में धैर्य धर। सदैव लोगों के प्रति नम्र बना रह। BSB BSB: But you, O man of God, flee from these things and pursue righteousness, godliness, faith, love, perseverance, and gentleness.
12 HGST तू जिसमें विश्वास करता है उसके अनुसार जीवन व्यतीत करने के लिए अपने पूरे प्रयास को यह जानते हुए लगा कि यह अच्छी चीज़ है। सुनिश्चित कर कि तेरे पास अनन्त जीवन का वरदान है जिसे परमेश्वर ने तेरे लिए चुना है जब तूने कई गवाहों के सामने खुले आम कई गवाहों के सामने घोषणा की थी कि तू मसीह से संबंधित है। BSB BSB: Fight the good fight of the faith. Take hold of the eternal life to which you were called when you made the good confession before many witnesses.
13 HGST { हम उपस्थिति में हैं} परमेश्वर की जो सभी चीजों को जीवन देता है।{ हम उपस्थिति में हैं} मसीह यीशु की जिसने साहसपूर्ण रीति से जो सच था की घोषणा की जब उसकी जाँच पुन्तियुस पिलातुस के सामने हो रही थी।{ उस उपस्थिति में,} मैं यह आज्ञा तूझे देता हूँ। BSB BSB: I charge you in the presence of God, who gives life to all things, and of Christ Jesus, who made the good confession in His testimony before Pontius Pilate:
14 HGST मसीह ने हमें जो आज्ञा दी है, उसका पालन कर। कुछ भी गलत न कर। इससे कोई तेरी आलोचना करने के योग्य न होगा।{ निरन्तर आज्ञा का पालन कर} जब तक हमारा प्रभु यीशु मसीह फिर से वापस नहीं आ जाता। BSB BSB: Keep this commandment without stain or reproach until the appearance of our Lord Jesus Christ,
15 HGST परमेश्वर सही समय पर यीशु को फिर से वापस भेजेगा। हम परमेश्वर की स्तुति करते हैं। वही एकमात्र शासक है! वह अन्य सभी राजाओं के ऊपर राजा है और अन्य सभी शासकों पर प्रभु है! BSB BSB: which the blessed and only Sovereign One—the King of kings and Lord of lords—will bring about in His own time.
16 HGST परमेश्वर ही एकमात्र ऐसा है जो कभी नहीं मरेगा, और वह{ स्वर्ग में} ज्योति में रहता है जो इतनी अधिक उज्ज्वल है कि कोई भी उस तक नहीं पहुँच सकता है! वह ऐसा है जिसे किसी व्यक्ति ने कभी नहीं देखा है और उसे कोई भी व्यक्ति देखने में सक्षम नहीं है! मेरी इच्छा यह है कि सभी लोग उसका सम्मान करें और वह सदैव के लिए सामर्थ्य के साथ शासन करेगा! ऐसा ही हो! BSB BSB: He alone is immortal and dwells in unapproachable light. No one has ever seen Him, nor can anyone see Him. To Him be honor and eternal dominion! Amen.
17 HGST उन विश्वासियों को कह जो इस वर्तमान संसार में धनी हैं कि उन्हें घमण्डी नहीं होना चाहिए। उन्हें अपनी कई तरह की संपत्तियों पर भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे निश्चित नहीं हो सकते हैं कि यह उनके पास कितनी देर तक रहेगी। इसके स्थान पर, उन्हें परमेश्वर पर भरोसा रखना चाहिए। क्योंकि यह वही है जो हमें प्रचुर मात्रा में वह सब कुछ देता है जो हमारे पास है, और वह चाहता है कि हम उसका आनन्द ले सकें। BSB BSB: Instruct those who are rich in the present age not to be conceited and not to put their hope in the uncertainty of wealth, but in God, who richly provides all things for us to enjoy.
18 HGST इन धनी विश्वासियों को अच्छे कामों को करने के लिए कह। उन्हें{ बहुत सारे धन को इक्ट्ठा करने के स्थान पर} बहुत सारे अच्छे काम करने की इच्छा रखनी चाहिए। उन्हें{ अपनी संपत्ति के साथ} उदार होना चाहिए और{ जो कुछ उनके पास है इसे दूसरों} के साथ साझा करने के लिए तैयार रहना चाहिए। BSB BSB: Instruct them to do good, to be rich in good works, and to be generous and ready to share,
19 HGST { यदि वे ऐसा करते हैं, तो यह ऐसा होगा कि मानो} वे स्वर्ग में अपने भविष्य के जीवन के लिए कई अच्छी चीजों का भंडारण कर रहे हैं। तब वे उस जीवन को प्राप्त करने के लिए अच्छी तरह तैयार होंगे जिसे परमेश्वर उन्हें देने जा रहा है। वही वास्तविक जीवन है। BSB BSB: treasuring up for themselves a firm foundation for the future, so that they may take hold of that which is truly life.
20 HGST हे तीमुथियुस, उस सच्चे संदेश की रक्षा कर जिसे परमेश्वर ने तुझे दिया है। उन लोगों से बच जो उन कामों के बारे में बात करना चाहते हैं जो परमेश्वर के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं। ऐसे लोगों से भी बच, जो झूठा दावा करते हैं कि उनके पास सच्चा ज्ञान है, परन्तु ऐसी बातों को कहते हैं जो हमारे द्वारा सिखाई गई सच्ची बातों का विरोध करती हैं। BSB BSB: O Timothy, guard what has been entrusted to you. Avoid irreverent, empty chatter and the opposing arguments of so-called “knowledge,”
21 HGST कुछ निश्चित लोग इन बातों में विश्वास करते हैं और उन्होंने परमेश्वर के बारे में सच्चाई पर विश्वास करना बंद कर दिया है। परमेश्वर तुम सभी के ऊपर दया करे। BSB BSB: which some have professed and thus swerved away from the faith. Grace be with you all.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.