1 HGST वास्तव में, हम यह जानते हैं कि हमारे शरीर जो इस पृथ्वी पर हैं वे मर जाएँगे। ये उन डेरों के समान हैं जिन्हें लोग नष्ट कर देते हैं। हालाँकि, परमेश्वर हमें ऐसे नये शरीर देगा जो सदाकाल तक जीवित रहेंगे। वे उन भवनों के समान होंगे जिनका निर्माण परमेश्वर स्वर्गीय स्थानों में करता है। BSB BSB: For we know that if the earthly tent we live in is dismantled, we have a building from God, an eternal house in heaven, not built by human hands.
2 HGST वास्तव में, जैसे हम इन शरीरों में रहते हैं उससे हम शोक करते हैं। हम चाहते हैं कि परमेश्वर हमें ऐसे नये शरीर दे, जैसे कि मानो वह हमें नये कपड़े पहना रहा हो।{ ये नये शरीर} उन भवनों{ के समान होंगे जो परमेश्वर हमें} स्वर्ग से प्रदान करता है। BSB BSB: For in this tent we groan, longing to be clothed with our heavenly dwelling,
3 HGST जब कभी भी हम अपने उन नये शरीरों को ग्रहण करेंगे, तो वे उस वस्त्र के समान होंगे जो हमें नंगा होने से बचाते हैं। BSB BSB: because when we are clothed, we will not be found naked.
4 HGST इससे भी आगे, जबकि हमारे पास ये शरीर हैं जो डेरे के समान हैं, तो हम शोक करते हैं, और ये शरीर जीवन व्यतीत करना कठिन बना देते हैं। उस कारण से, ऐसा नहीं है कि हम बिना शरीर के रहना चाहते हैं, जो कि बिना कपड़ों के होने के समान होगा। बल्कि,{ हम} ऐसे नये शरीरों को प्राप्त करना चाहते हैं, जो कि नये कपड़े पहनने के समान होगा। उस रीति से, हम मरने की अपेक्षा करने के बजाए सदाकाल तक जीवित रहेंगे। BSB BSB: For while we are in this tent, we groan under our burdens, because we do not wish to be unclothed but clothed, so that our mortality may be swallowed up by life.
5 HGST वह परमेश्वर ही है जो हमें इन नये शरीरों के लिए तैयार करता है। उसने हमें पवित्र आत्मा दिया, जो इस बात को दर्शाता है कि वही हमें वह सब कुछ भी देगा जिसकी उसने प्रतिज्ञा की है। BSB BSB: And it is God who has prepared us for this very purpose and has given us the Spirit as a pledge of what is to come.
6 HGST तो फिर,{ परमेश्वर हमें जो भी देगा उसके विषय में} हम हर समय आश्वस्त रहते हैं। इसके अलावा, हम जानते हैं कि जब हमारे पास ये शरीर हैं, तो हम प्रभु{ यीशु} के साथ नहीं हैं। BSB BSB: Therefore we are always confident, although we know that while we are at home in the body, we are away from the Lord.
7 HGST वास्तव में, हम जो करते हैं वैसा इसलिए नहीं करते क्योंकि हम{ उसे} देखते हैं, बल्कि इसलिए करते हैं क्योंकि हम{ प्रभु यीशु} पर भरोसा रखते हैं। BSB BSB: For we walk by faith, not by sight.
9 HGST तो फिर, चाहे हम उसके साथ हों या न हों, हम प्रभु यीशु को प्रसन्न करने का यत्न करते हैं। BSB BSB: So we aspire to please Him, whether we are at home in this body or away from it.
10 HGST { हम ऐसा इसलिए करते हैं} क्योंकि हम सभी को मसीह के सामने उपस्थित होना होगा और वही इस बात का निर्णय लेगा कि क्या हम में से हर एक व्यक्ति ने सही काम किया है या गलत काम किया है। तब, मसीह हमें वह वस्तु प्रदान करेगा जिसके हम योग्य हैं, उस काम के अनुपात में जो हमने इन शरीरों में रहते हुए किया था। BSB BSB: For we must all appear before the judgment seat of Christ, that each one may receive his due for the things done in the body, whether good or bad.
11 HGST तो फिर, क्योंकि हम इस बात का अनुभव करते हैं कि प्रभु{ यीशु} का भय मानने का क्या अर्थ है, इसलिए हम दूसरों को{ भी उसका भय मानने के लिए} राजी करते हैं। परमेश्वर जानता है{ कि हम भरोसेमंद हैं}, और मैं चाहता हूँ कि तुम भी इस बात को जान लो{ कि हम भरोसेमंद हैं}। BSB BSB: Therefore, since we know what it means to fear the Lord, we try to persuade men. What we are is clear to God, and I hope it is clear to your conscience as well.
12 HGST हम तुम्हारे सामने इस बात को दूसरी बार साबित नहीं कर रहे हैं कि हम भरोसेमंद हैं। बल्कि, हम तुम्हें हमारे बारे में अच्छी बातें कहने में सक्षम बना रहे हैं। उस रीति से, तुम ऐसे किसी भी व्यक्ति को उत्तर दे सकते हो जो इस बारे में बहुत अच्छी बातें कहता है कि लोग बाहर से कैसे दिखते हैं, न कि इस बारे में कि वास्तव में वे लोग अंदर से कौन हैं। BSB BSB: We are not commending ourselves to you again. Instead, we are giving you an occasion to be proud of us, so that you can answer those who take pride in appearances rather than in the heart.
13 HGST इसलिए, जब हम पागल प्रतीत होते हैं, तो हम परमेश्वर की सेवा कर रहे होते हैं। जब हम सामान्य रूप से सोचने वाले प्रतीत होते हैं, तो हम तुम्हारी सेवा कर रहे होते हैं। BSB BSB: If we are out of our mind, it is for God; if we are of sound mind, it is for you.
14 HGST { वे बातें इसलिए सच हैं} क्योंकि मसीह हम से प्रेम करता है, और यही बात{ इन तरीकों से कार्य करने की ओर} हमारा मार्गदर्शन करती है। इसके बारे में हम जैसा सोचते हैं वह यह हैः एक व्यक्ति{, अर्थात् मसीह} सब लोगों को बचाने के लिए मरा। उसी के कारण,{ ऐसा लगता है कि मानो} सब लोग मर गए। BSB BSB: For Christ’s love compels us, because we are convinced that One died for all, therefore all died.
15 HGST इसके अलावा,{ यही कारण है कि} वह सब लोगों को बचाने के लिए मर गयाः उस रीति से, जो आत्मिक रूप से जीवन व्यतीत करते हैं, वे अब आगे उस काम को नहीं करेंगे जिसे वे करना चाहते हैं। बजाए इसके,{ वे वही करेंगे} जो मसीह चाहता है, चूँकि वह उन्हें बचाने के लिए मर गया और परमेश्वर ने उसे फिर से जीवित कर दिया। BSB BSB: And He died for all, that those who live should no longer live for themselves, but for Him who died for them and was raised again.
16 HGST उन सब बातों के कारण, हम अब किसी के बारे में केवल मानवीय तरीकों से नहीं सोचते हैं। वास्तव में, यद्यपि एक समय में हम मसीह के बारे में केवल मानवीय तरीकों से सोचते थे, परन्तु अब हम उसके बारे में उन तरीकों से नहीं सोचते हैं। BSB BSB: So from now on we regard no one according to the flesh. Although we once regarded Christ in this way, we do so no longer.
17 HGST इसलिए फिर, जब भी परमेश्वर लोगों को मसीह के साथ एकजुट करता है, तो वह उन्हें नये लोग बनाता है। जो वे हुआ करते थे वह अब मिट चुका है। देखो, इस समय पर वे जो हैं, वह कुछ नया है! BSB BSB: Therefore if anyone is in Christ, he is a new creation. The old has passed away. Behold, the new has come!
20 HGST क्योंकि{ परमेश्वर ने हमें आदेश दिया है}, इसलिए हम मसीह का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए, परमेश्वर हमारे द्वारा दूसरे लोगों को प्रोत्साहित करता है। जब हम तुमसे{ शुभ संदेश पर विश्वास करने के लिए} कहते हैं ताकि तुम भी परमेश्वर के साथ रह सको तो हम मसीह के लिए बोलते हैं। BSB BSB: Therefore we are ambassadors for Christ, as though God were making His appeal through us. We implore you on behalf of Christ: Be reconciled to God.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.