1 HGST परमेश्वर के साथ सेवा करने वालों के रूप में, हम तुम्हें प्रोत्साहित करते हैं कि जो कुछ परमेश्वर ने अनुग्रहकारी होकर{ तुम्हारे लिए} किया है, उसे पूर्ण रीति से ग्रहण करो, ताकि{ जिस रीति से तुम जीवन व्यतीत करते हो} यह उसे बदल दे। BSB BSB: As God’s fellow workers, then, we urge you not to receive God’s grace in vain.
2 HGST { तुम्हें ऐसा इसलिए करना चाहिए} क्योंकि{ पवित्रशास्त्र में} परमेश्वर कहता हैः“जब मैंने इसे सही समय माना, तो मैंने तुम्हारी सुनकर{ कार्य किया}। वास्तव में, जब मैं{ लोगों को} छुड़ा रहा था, तब मैंने ही तुम्हारी सहायता की थी।” अभी वह समय है जिसे परमेश्वर सबसे अच्छा समय मानता है! वास्तव में, अभी वह समय है जिसमें परमेश्वर{ लोगों} को बचा रहा है! BSB BSB: For He says: “In the time of favor I heard you, and in the day of salvation I helped you.” Behold, now is the time of favor; now is the day of salvation!
3 HGST हम ऐसा कुछ भी करने से बचते हैं जिससे दूसरों को ठेस पहुँचे। उस रीति से, कोई भी इस बात की आलोचना नहीं कर सकता कि हम{ परमेश्वर} की सेवा कैसे करते हैं। BSB BSB: We put no obstacle in anyone’s way, so that no one can discredit our ministry.
4 HGST बल्कि, परमेश्वर की सेवा करते हुए हम इस बात को साबित करते हैं कि हम हर प्रकार से भरोसेमंद हैं। जब लोग हमें चोट पहुँचाते और सताते हैं, तब हम हमेशा दृढ़ बने रहते हैं। BSB BSB: Rather, as servants of God we commend ourselves in every way: in great endurance; in troubles, hardships, and calamities;
5 HGST जब लोग हम पर प्रहार करते हैं, हमें बन्दीगृह में डाल देते हैं, और भीड़ को हमारे विरुद्ध भड़काते हैं,{ तब हम दृढ़ बने रहते हैं}। जब हम कठिन परिश्रम करके अधिक सो नहीं पाते, और भूखे रहते हैं,{ तब भी हम दृढ़ बने रहते हैं}। BSB BSB: in beatings, imprisonments, and riots; in labor, sleepless nights, and hunger;
6 HGST हम बुरी बातों से स्वतंत्र हैं, और{ जो सत्य है} उसे हम जानते हैं, और हम आसानी से क्रोधित नहीं होते। हम{ दूसरों की} चिंता करते हैं, हमारे पास पवित्र आत्मा है, और हम{ लोगों} से ईमानदारी से प्रेम करते हैं। BSB BSB: in purity, knowledge, patience, and kindness; in the Holy Spirit and in sincere love;
7 HGST जो बात सत्य है हम उसी की घोषणा करते हैं, और परमेश्वर हमें सामर्थी होकर काम करने में सक्षम बनाता है। हम ऐसे धर्मी हैं, जो एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में ढाल के समान है। BSB BSB: in truthful speech and in the power of God; with the weapons of righteousness in the right hand and in the left;
8 HGST कुछ लोग हमारा सम्मान करते हैं, और दूसरे लोग हमें लज्जित करते हैं। कुछ लोग हमारे बारे में बुरी बातें कहते हैं, और दूसरे लोग हमारे बारे में भली बातें कहते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि हम झूठ बोलते हैं, परन्तु वास्तव में जो सच होता है हम वही बोलते हैं। BSB BSB: through glory and dishonor, slander and praise; viewed as imposters, yet genuine;
9 HGST कुछ लोग सोचते हैं कि हमें कोई नहीं पहचानता, परन्तु वास्तव में, परमेश्वर तो हमें पहचानता है। कुछ लोग सोचते हैं कि हम मर रहे हैं, परन्तु वास्तव में, हम जीवित हैं! कुछ लोग सोचते हैं कि परमेश्वर हमें दंड दे रहा है, परन्तु वास्तव में, उसने यह निर्णय नहीं लिया कि हम मर जाएँ। BSB BSB: unknown, yet well-known; dying, and yet we live on; punished, yet not killed;
10 HGST कुछ लोग सोचते हैं कि हम शोकित रहते हैं, परन्तु वास्तव में, हम निरन्तर आनन्दित रहते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि हम आवश्यकता से ग्रस्त हैं, परन्तु वास्तव में, हम बहुत से लोगों को वह प्राप्त करने में सहायता करते हैं जो सच में मूल्यवान है। कुछ लोग सोचते हैं कि हमारे पास कुछ भी नहीं है, परन्तु वास्तव में, हमारे पास सब कुछ है। BSB BSB: sorrowful, yet always rejoicing; poor, yet making many rich; having nothing, and yet possessing everything.
11 HGST हे कुरिन्थुस नगर में रहने वाले भाइयो, जो बात सत्य है वह हमने तुम्हें बता दी है, और हमें तुम्हारी बड़ी चिंता रहती है। BSB BSB: We have spoken freely to you, Corinthians. Our hearts are open wide.
12 HGST हम ऐसे लोग नहीं हैं जिन्होंने{ तुम्हारी चिंता करना} बंद कर दिया है। बल्कि, तुम्हीं लोगों ने{ हमारी} चिंता करना छोड़ दिया है। BSB BSB: It is not our affection, but yours, that is restrained.
13 HGST अब मैं तुमसे इस रीति से बातें करूँगा{ कि मानो तुम बच्चों के समान सरल तरीकों से विचार करते हो}: चूँकि हम तुम्हारी चिंता करते हैं, इसलिए यह केवल तब ही उचित होगा जब बदले में तुम भी हमारी चिंता करो। BSB BSB: As a fair exchange—I speak as to my children—open wide your hearts also.
14 HGST उन लोगों में शामिल न होना जो{ मसीह} पर विश्वास नहीं करते।{ मैं ऐसा इसलिए कहता हूँ} क्योंकि जो बात सही है और जो बात गलत है, उनमें कुछ भी एक जैसा नहीं होता। इसके अलावा, जो भली बात है उसका बुराई के साथ कुछ भी साझा नहीं होता। BSB BSB: Do not be unequally yoked with unbelievers. For what partnership can righteousness have with wickedness? Or what fellowship does light have with darkness?
15 HGST मसीह{ किसी भी बात के विषय में} शैतान बलियाल से सहमत नहीं होता। इसके अलावा, जो लोग{ मसीह} पर भरोसा करते हैं, वे{ मसीह} पर भरोसा न करने वाले लोगों में शामिल नहीं होते। BSB BSB: What harmony is there between Christ and Belial? Or what does a believer have in common with an unbeliever?
16 HGST परमेश्वर का मन्दिर दूसरे देवताओं के संग मेल नहीं खाता। वास्तव में, यह ऐसा है कि मानो हम{ विश्वास करने वाले लोग} ही एकमात्र वास्तविक परमेश्वर का मंदिर हैं।{ हम परमेश्वर के मंदिर हैं ऐसा तुम इसलिए कह सकते हो} क्योंकि परमेश्वर ने{ पवित्रशास्त्र में ये शब्द} कहे हैंः“मैं अपने लोगों के साथ रहूँगा। निश्चय ही, मैं उन्हें नहीं छोड़ूँगा। वे मुझे अपना परमेश्वर मानेंगे और मैं उन्हें मेरे लोग मानूँगा।” BSB BSB: What agreement can exist between the temple of God and idols? For we are the temple of the living God. As God has said: “I will dwell with them and walk among them, and I will be their God, and they will be My people.”
17 HGST इसलिए फिर,{ हमें भी वही करना चाहिए} जो प्रभु{ परमेश्वर}{ पवित्रशास्त्र में} कहता हैः“{ जो मेरी सेवा नहीं करते} उन लोगों से दूर हो जाओ। इस बात को सुनिश्चित करो कि तुम{ उनकी तुलना में} भिन्न हो। हर उस वस्तु से दूर रहो जो तुम्हें अशुद्ध करती है।”{ वह कहता है,}“तब, मैं प्रसन्न होकर तुम्हें ग्रहण करूँगा।” BSB BSB: “Therefore come out from among them and be separate, says the Lord. Touch no unclean thing, and I will receive you.”
18 HGST इससे आगे, सब बातों पर शासन करने वाला प्रभु{ परमेश्वर} कहता है,“मैं तुम्हारा पिता ठहरूँगा; तुम मेरे बेटे और बेटियाँ ठहरोगे।” BSB BSB: And: “I will be a Father to you, and you will be My sons and daughters, says the Lord Almighty.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.