3 HGST एक दिन दोपहर के लगभग तीन बजे, कुरनेलियुस ने एक दर्शन देखा। उसने स्पष्ट रूप से एक स्वर्गदूत को देखा जिसे परमेश्वर ने भेजा था। उसने उस स्वर्गदूत को अपने कमरे में आते और उससे यह कहते हुए देखा,“हे कुरनेलियुस!” BSB BSB: One day at about the ninth hour, he had a clear vision of an angel of God who came to him and said, “Cornelius!”
4 HGST कुरनेलियुस उस स्वर्गदूत को देखकर डर गया। फिर उसने डरते हुए पूछा,“हे प्रभु, तू क्या चाहता है?” स्वर्गदूत ने उसे उत्तर दिया,“तू नियमित रूप से परमेश्वर से प्रार्थना करता रहा है। तू अक्सर निर्धनों की सहायता के लिए रुपये देता है। ये बातें परमेश्वर के लिए भेंट के समान रही हैं, और उसने उन पर ध्यान दिया है। BSB BSB: Cornelius stared at him in fear and asked, “What is it, Lord?” The angel answered, “Your prayers and gifts to the poor have ascended as a memorial offering before God.
5 HGST अत: अब कुछ लोगों को याफा जाने की आज्ञा दे। उनसे कह कि शमौन नामक एक व्यक्ति को, जिसका दूसरा नाम पतरस है, लेकर वापस आएँ। BSB BSB: Now send men to Joppa to call for a man named Simon who is called Peter.
6 HGST वह एक व्यक्ति के यहाँ ठहरा हुआ है, और उसका नाम भी शमौन है जो चमड़ा बनाता है। उसका घर समुद्र के पास है।” BSB BSB: He is staying with Simon the tanner, whose house is by the sea.”
7 HGST जब कुरनेलियुस से बातें करने वाला स्वर्गदूत चला गया, तो उसने अपने दो घरेलू सेवकों को और एक सैनिक को बुलाया जो उसकी सेवा करता था, और जो परमेश्वर की आराधना भी करता था। BSB BSB: When the angel who spoke to him had gone, Cornelius called two of his servants and a devout soldier from among his attendants.
8 HGST उसने उन्हें वह सब समझा दिया जो स्वर्गदूत ने कहा था। फिर उसने उनसे कहा कि वे याफा नगर जाएँ और पतरस से कैसरिया आने के लिए कहें। BSB BSB: He explained what had happened and sent them to Joppa.
10 HGST पतरस को भूख लगी और वह कुछ खाना चाहता था। जब कुछ लोग भोजन तैयार कर रहे थे, तो उसने एक दर्शन देखा। BSB BSB: He became hungry and wanted something to eat, but while the meal was being prepared, he fell into a trance.
11 HGST उसने आसमान में एक छेद देखा, जिसमें से एक बड़ा, चौकोर कपड़े के टुकड़े जैसा कुछ नीचे आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि कोई इसे चारों कोनों से भूमि पर नीचे उतार रहा है। BSB BSB: He saw heaven open and something like a large sheet being let down to earth by its four corners.
12 HGST उस चादर के भीतर कई तरह के प्राणी थे। कुछ के चार पाँव थे, दूसरे भूमि पर रेंगते थे, और दूसरे जंगली पक्षी थे। इनमें वे पशु और पक्षी भी शामिल थे जिन्हें मूसा की व्यवस्था में यहूदियों को खाने के लिए मना किया गया था। BSB BSB: It contained all kinds of four-footed animals and reptiles of the earth, as well as birds of the air.
13 HGST तब उसने परमेश्वर को उससे यह कहते हुए सुना,“हे पतरस, आगे बढ़कर इनमें से कुछ को मार और खा ले।” BSB BSB: Then a voice said to him: “Get up, Peter, kill and eat!”
14 HGST परन्तु पतरस ने उत्तर दिया,“हे प्रभु, कदापि नहीं! मैंने कभी भी ऐसा कुछ नहीं खाया है जिसे हमारी यहूदी व्यवस्था तेरे लिए अस्वीकार्य बताती है या जिसे हमें नहीं खाना चाहिए!” BSB BSB: “No, Lord!” Peter answered. “I have never eaten anything impure or unclean.”
15 HGST तब पतरस ने परमेश्वर को दूसरी बार उससे बात करते हुए सुना। उसने कहा,“मैं परमेश्वर हूँ, इसलिए यदि मैंने खाने के लिए कुछ स्वीकार्य बनाया है, तो यह मत कह कि यह खाने के लिए स्वीकार्य नहीं है!” BSB BSB: The voice spoke to him a second time: “Do not call anything impure that God has made clean.”
16 HGST ऐसा तीन बार हुआ। इसके तुरन्त बाद, पशुओं और पक्षियों वाली वह चादर आसमान में वापस चली गई। BSB BSB: This happened three times, and all at once the sheet was taken back up into heaven.
17 HGST इससे पतरस को यह समझने का प्रयत्न करना पड़ा कि उस दर्शन का क्या अर्थ था। इस बीच, कुरनेलियुस के भेजे हुए लोग याफा में पहुँच गए। उन्होंने लोगों से पूछा कि शमौन के घर कैसे पहुँचें। जब लोगों ने उन्हें बताया, तो वे घर ढूँढ़कर उसके द्वार के बाहर खड़े हो गए। BSB BSB: While Peter was puzzling over the meaning of the vision, the men sent by Cornelius found Simon’s house and approached the gate.
18 HGST उन्होंने द्वार पर से पुकारकर पूछा कि क्या शमौन नाम का एक व्यक्ति, जिसका दूसरा नाम पतरस भी है, यहाँ ठहरा हुआ है। BSB BSB: They called out to ask if Simon called Peter was staying there.
19 HGST जिस समय पतरस अभी भी यह समझने का प्रयत्न कर रहा था कि उस दर्शन का क्या अर्थ था, पवित्र आत्मा ने उससे कहा,“सुन! यहाँ तीन मनुष्य आए हैं जो चाहते हैं कि तू उनके साथ जाए। BSB BSB: As Peter continued to reflect on the vision, the Spirit said to him, “Behold, three men are looking for you.
20 HGST अत: संकोच मत कर। नीचे जा और उनके साथ चला जा! यह मत सोच कि तुझे उनके साथ नहीं जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें यहाँ मैंने भेजा है!” BSB BSB: So get up! Go downstairs and accompany them without hesitation, because I have sent them.”
21 HGST अत: पतरस ने उन लोगों के पास नीचे जाकर उनसे कहा,“नमस्कार! मैं वही मनुष्य हूँ जिसे तुम ढूँढ़ रहे हो। तुम क्यों आए हो?” BSB BSB: So Peter went down to the men and said, “Here am I, the one you are looking for. Why have you come?”
22 HGST उन्होंने उत्तर दिया,“कुरनेलियुस ने, जो रोमी सेना का अधिकारी है, हमें यहाँ भेजा है। वह एक भला मनुष्य है जो परमेश्वर की आराधना करता है। जो यहूदी लोग उसके बारे में जानते हैं, वे सब उसके बारे में अच्छी बातें कहते हैं। परमेश्वर की ओर से आए एक स्वर्गदूत ने कुरनेलियुस से कहा,‘कुछ लोगों को बुला कि वे याफा जाकर शमौन पतरस को ले आएँ। उसे अपने घर ले आ और सुन जो वह कहना चाहता है।’” BSB BSB: “Cornelius the centurion has sent us,” they said. “He is a righteous and God-fearing man with a good reputation among the whole Jewish nation. A holy angel instructed him to request your presence in his home so he could hear a message from you.”
23 HGST अत: पतरस ने उन्हें घर में आमंत्रित किया और उनसे कहा कि उस रात वे वहीं ठहर जाएँ। अगले दिन पतरस तैयार होकर उन लोगों के साथ चला गया। याफा के कई विश्वासी भी उसके साथ गए। BSB BSB: So Peter invited them in as his guests. And the next day he got ready and went with them, accompanied by some of the brothers from Joppa.
24 HGST उसके अगले दिन, वे कैसरिया नगर में पहुँचे। कुरनेलियुस उनकी प्रतीक्षा कर रहा था। उसने अपने कुटुम्बियों और प्रिय मित्रों को भी आने के लिए आमंत्रित किया था, इसलिए वे भी वहाँ उस घर में थे। BSB BSB: The following day he arrived in Caesarea, where Cornelius was expecting them and had called together his relatives and close friends.
25 HGST जब पतरस ने घर में प्रवेश किया, तो कुरनेलियुस उससे मिला और उसके सामने झुककर उसे दण्डवत् किया। BSB BSB: As Peter was about to enter, Cornelius met him and fell at his feet to worship him.
26 HGST परन्तु पतरस ने कुरनेलियुस का हाथ पकड़कर उसे खड़ा किया। उसने कहा,“खड़ा हो! मेरे सामने झुककर मुझे दण्डवत् मत कर! मैं केवल एक मनुष्य हूँ, जैसे तू है!” BSB BSB: But Peter helped him up. “Stand up,” he said, “I am only a man myself.”
27 HGST जिस समय वह कुरनेलियुस से बात कर रहा था, तो पतरस{ और बाकी लोगों ने} घर में प्रवेश किया। उन्होंने देखा कि कुरनेलियुस ने बहुतेरे लोगों को आने{ और पतरस की बात सुनने के लिए} आमंत्रित किया था। BSB BSB: As Peter talked with him, he went inside and found many people gathered together.
29 HGST अत: जब तुम ने कुछ लोगों को मुझे यहाँ आने के लिए कहने को भेजा, तो मैं बिना आपत्ति के तुरन्त चला आया। अत:, कृपा करके मुझे बताओ, तुम ने मुझे यहाँ आने के लिए क्यों कहा है?” BSB BSB: So when I was invited, I came without objection. I ask, then, why have you sent for me?”
30 HGST कुरनेलियुस ने उत्तर दिया,“लगभग तीन दिन पहले इसी समय पर, मैं अपने घर में परमेश्वर से प्रार्थना कर रहा था, जैसे मैं नियमित रूप से दोपहर के तीन बजे करता हूँ। अचानक एक व्यक्ति जिसके वस्त्र चमक रहे थे, मेरे सामने आ खड़ा हुआ BSB BSB: Cornelius answered: “Four days ago I was in my house praying at this, the ninth hour. Suddenly a man in radiant clothing stood before me
31 HGST और बोला,‘हे कुरनेलियुस, परमेश्वर ने तेरी प्रार्थना सुन ली है। उसने इस पर भी ध्यान दिया है कि तूने अक्सर निर्धनों की सहायता के लिए रुपये दिए हैं, और वह इससे प्रसन्न है। BSB BSB: and said, ‘Cornelius, your prayer has been heard, and your gifts to the poor have been remembered before God.
32 HGST अत: अब, याफा नगर में जाने के लिए दूतों को भेज, ताकि शमौन को, जिसका दूसरा नाम पतरस है, यहाँ आने के लिए कहें। वह समुद्र के पास शमौन नाम के एक और मनुष्य के घर में ठहरा हुआ है, जो चमड़ा बनाता है।’ BSB BSB: Therefore send to Joppa for Simon, who is called Peter. He is a guest in the home of Simon the tanner, by the sea.’
33 HGST अत: मैंने तुरन्त कुछ लोगों को भेजा कि तुझे यहाँ आने के लिए कहें। निश्चय ही मैं आने के लिए तेरा धन्यवाद करता हूँ। अब हम सब यह जानते हुए यहाँ इकट्ठे हुए हैं कि परमेश्वर हमारे साथ है। हम वे सभी बातें सुनना चाहते हैं जिन्हें कहने की आज्ञा प्रभु परमेश्वर ने तुझे दी है। अत: कृपा करके हमें बता।” BSB BSB: So I sent for you immediately, and you were kind enough to come. Now then, we are all here in the presence of God to listen to everything the Lord has instructed you to tell us.”
35 HGST इसके बजाय, हर जनसमूह से वह उन सभी को स्वीकार करता है जो उसका आदर करते हैं और वही करते हैं जो उसे प्रसन्न करता है। BSB BSB: but welcomes those from every nation who fear Him and do what is right.
36 HGST तुम जानते हो कि परमेश्वर ने हम इस्राएलियों से क्या कहा था। उसने हम पर इस शुभ समाचार की घोषणा की कि यीशु मसीह ने जो किया है उसके कारण लोग उसके साथ शान्ति से रह सकते हैं। यह यीशु केवल हम इस्राएलियों पर प्रभु नहीं है। वह सभी लोगों पर शासन करने वाला प्रभु भी है। BSB BSB: He has sent this message to the people of Israel, proclaiming the gospel of peace through Jesus Christ, who is Lord of all.
37 HGST तुम जानते हो कि यीशु ने गलील से आरम्भ करके सारे यहूदिया में क्या किया था। उसने ये काम करने तब आरम्भ किए जब यूहन्ना ने लोगों पर यह घोषणा की कि उन्हें अपने पापी व्यवहार बन्द कर देने चाहिए। यदि उन्होंने ऐसा किया, तो यूहन्ना उन्हें बपतिस्मा देगा। BSB BSB: You yourselves know what has happened throughout Judea, beginning in Galilee with the baptism that John proclaimed:
38 HGST तुम जानते हो कि परमेश्वर ने नासरत के नगर के उस मनुष्य, यीशु को अपना पवित्र आत्मा दिया, और उसे आश्चर्यकर्म करने की सामर्थ्य दी। तुम यह भी जानते हो कि कैसे यीशु ने कई जगहों पर जाकर, भले काम किए। जब भी वह ऐसे लोगों से मिला जिन्हें शैतान ने सताया था, तो उसने उन्हें चंगा किया। वह परमेश्वर ही था जिसने यीशु को वे सब काम करने में सक्षम किया।” BSB BSB: how God anointed Jesus of Nazareth with the Holy Spirit and with power, and how Jesus went around doing good and healing all who were oppressed by the devil, because God was with Him.
39 HGST “हम सब ने उन कामों को देखा जो यीशु ने यरूशलेम में और इस्राएल की भूमि के हर भाग के आसपास में किए जहाँ वह रहता था। उसके शत्रुओं ने उसे लकड़ी के क्रूस पर कीलों से ठोंककर मार डाला। BSB BSB: We are witnesses of all that He did, both in the land of the Jews and in Jerusalem. And although they put Him to death by hanging Him on a tree,
40 HGST यीशु की मृत्यु शुक्रवार को हुई, परन्तु परमेश्वर उस रविवार को उसे जीवन में वापस ले आया। परमेश्वर ने यह सुनिश्चित किया कि बहुत से लोग देखें कि वह निश्चय ही फिर से जीवित हो गया था। BSB BSB: God raised Him up on the third day and caused Him to be seen—
41 HGST उस समय पर परमेश्वर ने सभी को उसे देखने नहीं दिया। परमेश्वर ने पहले से ही कुछ लोगों को इसका गवाह बनने के लिए चुना था कि यीशु जीवित है। मैं उन लोगों में से एक हूँ जिन्होंने उसे देखा और यहाँ तक कि परमेश्वर के द्वारा उसे फिर से जीवन में वापस ले आने के ठीक बाद उसके साथ भोजन भी किया। BSB BSB: not by all the people, but by the witnesses God had chosen beforehand, by us who ate and drank with Him after He rose from the dead.
42 HGST यीशु ने हमें लोगों को उपदेश देने और उन्हें यह बताने की आज्ञा दी कि परमेश्वर ने उसे एक दिन सभी का न्याय करने के लिए चुना है। वह उन लोगों का न्याय करेगा जो अभी जीवित हैं और जो उस दिन से पहले मर गए हैं। BSB BSB: And He commanded us to preach to the people and to testify that He is the One appointed by God to judge the living and the dead.
43 HGST बहुत समय पहले उसके बारे में लिखने वाले सभी भविष्यद्वक्ताओं ने लोगों को उसके बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि यदि कोई उस पर विश्वास करे, तो परमेश्वर उसके सारे पाप क्षमा कर देगा जो भी पाप उसने किए हैं, क्योंकि यह मनुष्य— यीशु— उसके लिए वह कार्य करेगा।” BSB BSB: All the prophets testify about Him that everyone who believes in Him receives forgiveness of sins through His name.”
44 HGST जिस समय पतरस यीशु के बारे में बोल ही रहा था, तो अचानक पवित्र आत्मा अन्य जातियों से आए उन सभी लोगों पर उतर आया जो संदेश सुन रहे थे। BSB BSB: While Peter was still speaking these words, the Holy Spirit fell upon all who heard his message.
45 HGST जो यहूदी विश्वासी पतरस के साथ याफा से आए थे, वे अचम्भित हो गए कि परमेश्वर ने इतना दयालु होकरअलग- अलग जातियों के सभी लोगों को भी पवित्र आत्मा दिया है। BSB BSB: All the circumcised believers who had accompanied Peter were astounded that the gift of the Holy Spirit had been poured out even on the Gentiles.
46 HGST वे यहूदी विश्वासी जानते थे कि यह परमेश्वर ने किया था क्योंकि वे उन लोगों को दूसरी भाषाओं में बोलते हुए सुन रहे थे कि परमेश्वर कितना महान् है। तब पतरस ने कहा, BSB BSB: For they heard them speaking in tongues and exalting God. Then Peter said,
47 HGST { उन अन्य यहूदी विश्वासियों से जो वहाँ मौजूद थे},“परमेश्वर ने उन्हें पवित्र आत्मा वैसे ही दिया है, जैसे उसने उसे हम यहूदी विश्वासियों को दिया था। निश्चय ही तुम सब इस बात पर सहमत हो सकोगे कि हमें इन लोगों को बपतिस्मा देना चाहिए!” BSB BSB: “Can anyone withhold the water to baptize these people? They have received the Holy Spirit just as we have!”
48 HGST तब पतरस ने कुरनेलियुस और उसके अतिथियों से कहा कि उन्हें यीशु मसीह के विश्वासियों के रूप में बपतिस्मा लेना चाहिए।{ पतरस और याफा से उसके साथ आए विश्वासियों ने उन सभी को बपतिस्मा दिया।} जब उन्होंने बपतिस्मा ले लिया, तो कुरनेलियुस ने पतरस को कुछ दिनों तक उनके साथ ठहरने के लिए आमंत्रित किया।{ अत: उसने और अन्य यहूदी विश्वासियों ने ऐसा ही किया।} BSB BSB: So he ordered that they be baptized in the name of Jesus Christ. Then they asked him to stay for a few days.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.