1 HGST पौलुस और सीलास दिरबे और लुस्त्रा के नगरों में जाकर वहाँ के विश्वासियों से मिले। अब लुस्त्रा में एक विश्वासी रहता था जिसका नाम तीमुथियुस था। उसकी माता एक यहूदी स्त्री थी जो यीशु पर विश्वास करती थी। हालाँकि, उसका पिता एक यूनानी व्यक्ति था।{ क्योंकि वह व्यक्ति यहूदी नहीं था, इसलिए वह मूसा की व्यवस्था को नहीं मानता था}। BSB BSB: Paul came to Derbe and then to Lystra, where he found a disciple named Timothy, the son of a believing Jewish woman and a Greek father.
2 HGST लुस्त्रा और इकुनियुम के विश्वासियों ने तीमुथियुस के बारे में अच्छी बातें कहीं। BSB BSB: The brothers in Lystra and Iconium spoke well of him.
3 HGST पौलुस जब दूसरी जगहों पर गया तो वह तीमुथियुस को अपने साथ ले जाना चाहता था, अत: उसने किसी व्यक्ति का प्रबन्ध किया जो तीमुथियुस का खतना करे। पौलुस ने ऐसा इसलिए किया ताकि उन दूसरी जगहों पर रहने वाले यहूदी तीमुथियुस को स्वीकार कर लें। वे यहूदी जानते थे कि तीमुथियुस के गैर- यहूदी पिता ने उसका खतना नहीं किया होगा। BSB BSB: Paul wanted Timothy to accompany him, so he took him and circumcised him on account of the Jews in that area, for they all knew that his father was a Greek.
4 HGST अत: पौलुस और सीलास के साथ तीमुथियुस गया, और उन्होंने कई दूसरे नगरों की यात्रा की। हर नगर में उन्होंने विश्वासियों को वही करने के लिए प्रोत्साहित किया जो यरूशलेम के प्रेरितों और पुरनियों ने उन्हें करने के लिए कहा था। BSB BSB: As they went from town to town, they delivered the decisions handed down by the apostles and elders in Jerusalem for the people to obey.
5 HGST उन्होंने उन नगरों के विश्वासियों की यीशु पर और भी अधिक विश्वास करने में सहायता की। हर दिन और अधिक लोग विश्वासी बनते गए। BSB BSB: So the churches were strengthened in the faith and grew daily in numbers.
6 HGST पौलुस और उसके साथी आसिया क्षेत्र में यीशु के बारे में शुभ समाचार बाँटना चाहते थे। परन्तु पवित्र आत्मा ने उन पर प्रकट किया कि वह नहीं चाहता कि वे ऐसा करें। अत: इसके बजाय वे फ्रूगिया और गलातिया क्षेत्रों से होकर गए{, यह पता लगाने का प्रयत्न करते हुए कि पवित्र आत्मा कहाँ चाहता है कि वे शुभ समाचार बाँटें। BSB BSB: After the Holy Spirit had prevented them from speaking the word in the province of Asia, they traveled through the region of Phrygia and Galatia.
7 HGST वे मूसिया क्षेत्र की सीमा पर पहुँचे। वहाँ से वे उत्तर दिशा में बितूनिया क्षेत्र में जाना चाहते थे। परन्तु एक बार फिर पवित्र आत्मा ने उन पर प्रकट किया कि वह नहीं चाहता कि वे वहाँ शुभ समाचार बाँटें। BSB BSB: And when they came to the border of Mysia, they tried to enter Bithynia, but the Spirit of Jesus would not permit them.
8 HGST अत: वे मूसिया क्षेत्र से होकर गए और{ समुद्र के किनारे के एक नगर} त्रोआस में पहुँचे। BSB BSB: So they passed by Mysia and went down to Troas.
9 HGST उस रात परमेश्वर ने पौलुस को एक दर्शन दिया जिसमें उसने मकिदुनिया प्रांत के एक व्यक्ति को देखा। वह व्यक्ति पौलुस से याचना कर रहा था,“समुद्र पार करके मकिदुनिया में आ और हमारी सहायता कर!” BSB BSB: During the night, Paul had a vision of a man of Macedonia standing and pleading with him, “Come over to Macedonia and help us.”
11 HGST हमने नाव पर सवार होकर त्रोआस से सीधे सुमात्राके टापू की ओर जलयात्रा की। अगले दिन हमने नियापुलिस नगर की ओर जलयात्रा की। BSB BSB: We sailed from Troas straight to Samothrace, and the following day on to Neapolis.
12 HGST फिर हम नियापुलिस से निकलकर फिलिप्पी गए। यह मकिदुनिया क्षेत्र का एक बहुत ही महत्वपूर्ण नगर था। बहुत से रोमी नागरिक वहाँ रहते थे। हमने कुछ समय के लिए फिलिप्पी में ठहरने का निर्णय लिया। BSB BSB: From there we went to the Roman colony of Philippi, the leading city of that district of Macedonia. And we stayed there several days.
13 HGST सब्त के दिन हम नगर के फाटक से बाहर निकलकर नदी के पास नीचे चले गए।{ क्योंकि वहाँ नगर में कोई आराधनालय नहीं था,} हम जानते थे कि यहूदी लोग इस तरह की जगह पर प्रार्थना करने के लिए इकट्ठा होंगे। जब हम पहुँचे, तो हमने कुछ स्त्रियों को देखा जो प्रार्थना करने के लिए इकट्ठी हुई थीं। अत: हम बैठ गए और उन्हें यीशु के बारे में बताने लगे। BSB BSB: On the Sabbath we went outside the city gate along the river, where it was customary to find a place of prayer. After sitting down, we spoke to the women who had gathered there.
14 HGST उन स्त्रियों में से एक लुदिया नाम की स्त्री थी जो पौलुस की बातें सुन रही थी। वह थुआतीरा नगर की रहने वाली थी। वह एक व्यापारी थी जो महँगे बैंगनी कपड़े बेचती थी। वह इस्राएल के परमेश्वर पर विश्वास करती थी और उसकी आराधना करती थी। प्रभु परमेश्वर ने उन बातों को समझने में उसे सक्षम किया जो पौलुस कह रहा था{, और उसने यीशु पर विश्वास किया}। BSB BSB: Among those listening was a woman named Lydia, a dealer in purple cloth from the city of Thyatira, who was a worshiper of God. The Lord opened her heart to respond to Paul’s message.
15 HGST पौलुस ने लुदिया और उसके घर में रहने वाले अन्य लोगों को बपतिस्मा दिया। तब उसने हमसे कहा,“यदि तुम जानते हो कि मैं यीशु पर ईमानदारी से विश्वास करती हूँ, तो कृपा करके मेरे घर आकर वहाँ रहो।” अत: हम उसका निमंत्रण स्वीकार करके उसके घर में रहे। BSB BSB: And when she and her household had been baptized, she urged us, “If you consider me a believer in the Lord, come and stay at my house.” And she persuaded us.
16 HGST एक और दिन, जब हम प्रार्थना करने की जगह जा रहे थे, तब हमें एक जवान स्त्री मिली जो एक दासी थी। उसमें एक दुष्टात्मा थी जो उसे भविष्य बताने की शक्ति देती थी। उसके मालिकों को लोग बहुत धन देते थे ताकि वह स्त्री उन्हें उनका भविष्य बता सके। BSB BSB: One day as we were going to the place of prayer, we were met by a slave girl with a spirit of divination, who earned a large income for her masters by fortune-telling.
17 HGST यह जवान स्त्री पौलुस और हम में से बाकी लोगों के पीछे- पीछे जहाँ कहीं भी हम गए, वहाँ जाती थी। वह लगातार चिल्ला रही थी,“ये लोग उस परमेश्वर की सेवा करते हैं जो सभी देवताओं में सबसे महान् है! वे तुम्हें बता रहे हैं कि परमेश्वर तुम्हारा उद्धार कैसे कर सकता है!” BSB BSB: This girl followed Paul and the rest of us, shouting, “These men are servants of the Most High God, who are proclaiming to you the way of salvation!”
18 HGST वह कई दिनों तक ऐसा करती रही। अंत में, पौलुस इतना परेशान हो गया कि उसने उस जवान स्त्री की ओर मुड़कर उसमें मौजूद दुष्टात्मा से बात की। उसने कहा,“यीशु मसीह के नाम से, मैं तुझे उसमें से बाहर आने की आज्ञा देता हूँ!” तुरन्त उस दुष्टात्मा ने उसे छोड़ दिया। BSB BSB: She continued this for many days. Eventually Paul grew so aggravated that he turned and said to the spirit, “In the name of Jesus Christ I command you to come out of her!” And the spirit left her at that very moment.
19 HGST जब उसके मालिकों ने देखा कि वह अब लोगों का भविष्य नहीं बता सकती, तो उन्हें समझ आ गया कि अब वह उनके लिए कमाई नहीं कर पाएगी। इससे वे बहुत क्रोधित हो गए। वे पौलुस और सीलास को पकड़कर नगर के खुले इलाके में ले गए जहाँ उसके शासक थे{ ताकि वे शासक उनका न्याय कर सकें}। BSB BSB: When the girl’s owners saw that their hope of making money was gone, they seized Paul and Silas and dragged them before the authorities in the marketplace.
20 HGST उस जवान स्त्री के मालिक उन्हें नगर के शासकों के पास लेकर आए। उन्होंने उनसे कहा,“ये यहूदी लोग हैं और ये हमारे नगर के लोगों को बहुत परेशान कर रहे हैं। BSB BSB: They brought them to the magistrates and said, “These men are Jews and are throwing our city into turmoil
21 HGST ये सिखा रहे हैं कि हमें ऐसे काम करने चाहिए जिन्हें करने की अनुमति हमें रोमी व्यवस्था नहीं देती!” BSB BSB: by promoting customs that are unlawful for us Romans to adopt or practice.”
22 HGST भीड़ में से बहुत से लोग उनमें शामिल हो गए जो पौलुस और सीलास पर आरोप लगा रहे थे।{ इससे रोमी शासकों को भरोसा हो गया कि वे बुरे मनुष्य होंगे।} अत: उन शासकों ने सैनिकों से कहा कि पौलुस और सीलास के वस्त्र फाड़ डालो और उन्हें लकड़ी के डण्डों से पीटो। BSB BSB: The crowd joined in the attack against Paul and Silas, and the magistrates ordered that they be stripped and beaten with rods.
23 HGST अत: उन सैनिकों ने पौलुस और सीलास को डण्डों से बुरी तरह पीटा। उसके बाद, उन्होंने उन्हें ले जाकर बन्दीगृह में डाल दिया। उन्होंने बन्दीगृह के अध्यक्ष से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे बाहर न निकलें। BSB BSB: And after striking them with many blows, they threw them into prison and ordered the jailer to guard them securely.
24 HGST क्योंकि अधिकारियों ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था, इसलिए दारोगा ने पौलुस और सीलास को उस कोठरी में डाल दिया जो बन्दीगृह के भीतर सबसे दूर थी। वहाँ उसने उन्हें भूमि पर बैठाकर उनके पाँव फैला दिए। फिर उसने उनके टखनों को दो बड़े लकड़ी के तख्तों के बीच में फँसा दिया ताकि पौलुस और सीलास अपने पाँव न हिला सकें। BSB BSB: On receiving this order, he placed them in the inner cell and fastened their feet in the stocks.
25 HGST आधी रात के लगभग, पौलुस और सीलास प्रार्थना कर रहे थे और गीत गाकर परमेश्वर की स्तुति कर रहे थे। दूसरे कैदी उन्हें सुन रहे थे। BSB BSB: About midnight Paul and Silas were praying and singing hymns to God, and the other prisoners were listening to them.
26 HGST अचानक एक बहुत बड़ा भूकम्प आया जिसने पूरे बन्दीगृह को हिला दिया। जैसे ही भूकम्प आया, बन्दीगृह के सभी द्वार खुल गए और कैदियों को बाँधने वाली सभी जंजीरें खुलकर गिर गईं। BSB BSB: Suddenly a strong earthquake shook the foundations of the prison. At once all the doors flew open and everyone’s chains came loose.
27 HGST बन्दीगृह के अधिकारी ने जागकर देखा कि भूकम्प ने बन्दीगृह के द्वार खोल दिए हैं। उसने सोचा कि कैदी बन्दीगृह से चले गए हैं। अत: उसने स्वयं को मार डालने के लिए अपनी तलवार निकाली{, क्योंकि वह जानता था कि यदि कैदी भाग गए हैं तो नगर के शासक उसे मार डालेंगे}। BSB BSB: When the jailer woke up and saw the prison doors open, he drew his sword and was about to kill himself, presuming that the prisoners had escaped.
28 HGST दारोगा को देखकर पौलुस उस पर चिल्लाया,“स्वयं को मत मार! हम सभी कैदी यहीं पर हैं!” BSB BSB: But Paul called out in a loud voice, “Do not harm yourself! We are all here!”
29 HGST दारोगा चिल्लाया कि कोई व्यक्ति मशालें लेकर आए।{ यह आधी रात का समय था और अंधकार छाया हुआ था, और वह यह सुनिश्चित करना चाहता था कि सभी कैदी अभी भी बन्दीगृह में हैं}। वह जल्दी से{ उस भीतरी कोठरी में गया जहाँ उसने पौलुस और सीलास को रखा था}। दारोगा डर से काँप रहा था{, क्योंकि शासकों ने उसे सावधानी से उनकी पहरेदारी करने के लिए कहा था। जब उसने देखा कि पौलुस और सीलास अभी भी वहीं पर हैं,} तो उसने उनके आदर में उनके सामने घुटने टिका दिए{ कि उन्होंने नहीं भागकर उसका जीवन बचा लिया}। BSB BSB: Calling for lights, the jailer rushed in and fell trembling before Paul and Silas.
30 HGST फिर वह पौलुस और सीलास को बन्दीगृह से बाहर लेकर आया। उसने उनसे पूछा,“हे सज्जनों, मैं चाहता हूँ कि परमेश्वर मेरा उद्धार करे। मुझे क्या करने की आवश्यकता है?” BSB BSB: Then he brought them out and asked, “Sirs, what must I do to be saved?”
31 HGST उन्होंने उत्तर दिया,“यदि तू अपने प्रभु के रूप में यीशु पर अपना भरोसा रखे, तो परमेश्वर तेरा उद्धार करेगा। परमेश्वर तेरे परिवार के सब लोगों का उद्धार भी करेगा यदि वे यीशु पर भरोसा करते हैं।” BSB BSB: They replied, “Believe in the Lord Jesus and you will be saved, you and your household.”
32 HGST तब पौलुस और सीलास ने उसे और उसके परिवार के सभी लोगों को यीशु के बारे में बताया। BSB BSB: Then Paul and Silas spoke the word of the Lord to him and to everyone in his house.
33 HGST भले ही यह आधी रात का समय था, तौभी दारोगा ने उनके घाव धोए। फिर उसी समय पौलुस और सीलास ने उसे और उसके परिवार के सभी लोगों को बपतिस्मा दिया। BSB BSB: At that hour of the night, the jailer took them and washed their wounds. And without delay, he and all his household were baptized.
34 HGST तब दारोगा पौलुस और सीलास को अपने घर लेकर आया और उन्हें खाने के लिए कुछ भोजन दिया। वह और उसका पूरा परिवार बहुत प्रसन्न हुआ क्योंकि उन्होंने परमेश्वर पर विश्वास किया था। BSB BSB: Then he brought them into his home and set a meal before them. So he and all his household rejoiced that they had come to believe in God.
35 HGST अगली सुबह, नगर के शासकों ने कुछ अधिकारियों से कहा कि वे बन्दीगृह में जाकर दारोगा से कहें,“अब उन दोनों कैदियों को जाने दो!” BSB BSB: When daylight came, the magistrates sent their officers with the order: “Release those men.”
36 HGST जब दारोगा ने यह सुना, तो उसने जाकर पौलुस को बताया,“नगर के शासकों ने मुझ से कहा है कि तुम्हें जाने दूँ। अत: अब तुम दोनों बन्दीगृह से जा सकते हो। चिन्ता मत करना, दोबारा कोई तुम्हें नहीं पकड़ेगा।” BSB BSB: The jailer informed Paul: “The magistrates have sent orders to release you. Now you may go on your way in peace.”
37 HGST परन्तु अधिकारियों के सुनते हुए, पौलुस ने दारोगा से कहा,“नगर के शासकों ने भीड़ के सामने हमें अपने सैनिकों से पिटवाया। हमें किसी भी अपराध के लिए दोषी ठहराए बिना, उन्होंने हमें बन्दीगृह में डाल दिया। भले ही हम रोमी नागरिक हैं, तौभी उन्होंने हमारे साथ ऐसा काम किया। और अब बिना किसी को बताए वे हमें भेज देना चाहते हैं! हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे! वे नगर के शासक स्वयं आकर हमें बन्दीगृह से स्वतंत्र करें।” BSB BSB: But Paul said to the officers, “They beat us publicly without a trial and threw us into prison, even though we are Roman citizens. And now do they want to send us away secretly? Absolutely not! Let them come themselves and escort us out!”
38 HGST अत: उन अधिकारियों ने जाकर नगर के शासकों को बता दिया कि पौलुस और सीलास बन्दीगृह से बाहर निकलने से इन्कार कर रहे हैं जब तक कि शासक व्यक्तिगत् रूप से आकर उन्हें नहीं छोड़ते। जब नगर के शासकों को मालूम हुआ कि वे रोमी नागरिक हैं, तो वे बहुत डर गए।{ वे जानते थे कि रोमी नागरिकों को पीटकर और बिना किसी मुकदमे के उन्हें बन्दीगृह में डालकर उन्होंने गलत काम किया है।} BSB BSB: So the officers relayed this message to the magistrates, who were alarmed to hear that Paul and Silas were Roman citizens.
39 HGST अत: नगर के शासकों ने पौलुस और सीलास के पास आकर उनसे कहा कि जो उन्होंने उनके साथ किया उसके लिए उन्हें पछतावा है। नगर के शासकों ने उन्हें बन्दीगृह से बाहर लाकर उनसे विनती की कि वे नगर छोड़कर चले जाएँ। BSB BSB: They came to appease them and led them out, requesting that they leave the city.
40 HGST पौलुस और सीलास बन्दीगृह से निकलने के बाद, लुदिया के घर गए। वहाँ वे उससे और दूसरे विश्वासियों से मिले। उन्होंने विश्वासियों को प्रभु यीशु पर भरोसा करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। फिर पौलुस, सीलास और तीमुथियुस फिलिप्पी नगर से चले गए।{ मैं, लूका, कुछ समय के लिए वहीं रहा।} BSB BSB: After Paul and Silas came out of the prison, they went to Lydia’s house to see the brothers and encourage them. Then they left the city.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.