2 HGST पौलुस और बरनबास का उन यहूदियों के साथ बड़ा विवाद हुआ।{ वे अपना मतभेद सुलझा नहीं पाए,} अत: अन्ताकिया के विश्वासियों ने पौलुस और बरनबास और कुछ अन्य विश्वासियों को यरूशलेम भेज दिया। इस रीति से वे वहाँ के प्रेरितों और अन्य अगुवों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते थे। BSB BSB: And after engaging these men in sharp debate, Paul and Barnabas were appointed, along with some other believers, to go up to Jerusalem to see the apostles and elders about this question.
3 HGST जब अन्ताकिया के विश्वासियों ने पौलुस, बरनबास और अन्य लोगों को उनके मार्ग पर भेज दिया, तो उन्होंने फीनीके और सामरिया क्षेत्रों से होकर यात्रा की। जब वे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रुके, तो उन स्थानों के विश्वासियों को उन्होंने बताया कि बहुत से गैर- यहूदी यीशु पर विश्वास कर रहे थे। जब उन विश्वासियों ने यह सुना, तो वे बहुत आनन्दित हुए। BSB BSB: Sent on their way by the church, they passed through Phoenicia and Samaria, recounting the conversion of the Gentiles and bringing great joy to all the brothers.
4 HGST जब पौलुस, बरनबास और अन्य लोग यरूशलेम में पहुँचे, तो वहाँ के प्रेरितों, पुरनियों और अन्य विश्वासियों ने उनका स्वागत किया। तब पौलुस और बरनबास ने उन बातों का समाचार दिया जिन्हें{ गैर- यहूदी लोगों के बीच} करने के लिए परमेश्वर ने उन्हें सक्षम किया था। BSB BSB: On their arrival in Jerusalem, they were welcomed by the church and apostles and elders, to whom they reported all that God had done through them.
5 HGST परन्तु कुछ यहूदी विश्वासी जो फरीसी थे,{ अन्य विश्वासियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए} खड़े हुए। उन्होंने उनसे कहा,“जिन गैर- यहूदियों ने यीशु पर विश्वास किया है, उन्हें खतना अवश्य करवाना चाहिए। हमें उन्हें उस व्यवस्था का पालन करने के लिए भी कहना चाहिए जो परमेश्वर ने मूसा को दी थी।” BSB BSB: But some believers from the party of the Pharisees stood up and declared, “The Gentiles must be circumcised and required to obey the law of Moses.”
6 HGST तब प्रेरितों और पुरनियों ने इस मुद्दे के बारे में बात करने के लिए एक साथ बैठक की। BSB BSB: So the apostles and elders met to look into this matter.
7 HGST जब उन्होंने बहुत देर तक इस पर चर्चा की, तो पतरस{ सबका ध्यान आकर्षित करने के लिए} खड़ा हुआ। उसने उनसे कहा,“हे साथी विश्वासियों, तुम सब जानते हो कि बहुत समय पहले परमेश्वर ने मुझे तुम{ अन्य प्रेरितों} के बीच में से एक महत्वपूर्ण कार्य के लिए चुना था। वह चाहता था कि मैं गैर- यहूदी लोगों को यीशु के बारे में शुभ समाचार सुनाऊँ। परमेश्वर चाहता था कि वे उस पर विश्वास करें। BSB BSB: After much discussion, Peter got up and said to them, “Brothers, you know that in the early days God made a choice among you that the Gentiles would hear from my lips the message of the gospel and believe.
8 HGST परमेश्वर हर एक व्यक्ति के मन की सच्चाई जानता है। उसने मुझ पर और दूसरों पर प्रकट किया कि उसने गैर- यहूदियों को अपने लोगों के रूप में स्वीकार किया है। उसने उन्हें पवित्र आत्मा देकर ऐसा किया, जैसे हमें{ उसने पवित्र आत्मा दिया था}। BSB BSB: And God, who knows the heart, showed His approval by giving the Holy Spirit to them, just as He did to us.
9 HGST परमेश्वर ने उनसे उसी रीति से व्यवहार किया जैसा व्यवहार उसने हमसे किया था। उसने उनके पापों को इसलिए क्षमा कर दिया क्योंकि उन्होंने यीशु पर विश्वास किया था। BSB BSB: He made no distinction between us and them, for He cleansed their hearts by faith.
10 HGST ध्यान से सुनो! परमेश्वर जो चाहता है उसने वह प्रकट किया है, अत: तुम्हें किसी और बात को बढ़ावा देने का प्रयत्न नहीं करना चाहिए। तुम्हें गैर- यहूदी विश्वासियों को हमारी यहूदी व्यवस्था का पालन करने के लिए विवश करने का प्रयत्न नहीं करना चाहिए! यह उन पर भारी बोझ डालने जैसा होगा। हमारे पूर्वज उस व्यवस्था का पालन करने में सक्षम नहीं थे। आज के समय में हम यहूदी भी उसका पालन करने में सक्षम नहीं हैं। BSB BSB: Now then, why do you test God by placing on the necks of the disciples a yoke that neither we nor our fathers have been able to bear?
11 HGST हमें पूरा विश्वास है कि प्रभु यीशु ने हमारे लिए जो किया, उसके कारण परमेश्वर हम यहूदियों का हमारे पापों से उद्धार करता है। और हमें यह भी विश्वास है कि परमेश्वर उन गैर- यहूदियों का भी इसी रीति से उद्धार करेगा जो यीशु पर विश्वास करते हैं।” BSB BSB: On the contrary, we believe it is through the grace of the Lord Jesus that we are saved, just as they are.”
12 HGST पतरस के बोलने के बाद, बरनबास और पौलुस ने उन कई बड़े आश्चर्यकर्मों के बारे में बताया जिन्हें गैर- यहूदियों के बीच करने में परमेश्वर ने उन्हें सक्षम किया था।{ उन आश्चर्यकर्मों ने यह प्रकट किया कि परमेश्वर ने इन गैर- यहूदियों को स्वीकार किया था।} जिन लोगों ने बरनबास और पौलुस को इन आश्चर्यकर्मों के बारे में बताते हुए सुना, वे इतने मंत्रमुग्ध हो गए कि वे बस सुनते ही रहे। उनमें से किसी ने कुछ नहीं कहा। BSB BSB: The whole assembly fell silent as they listened to Barnabas and Paul describing the signs and wonders God had done among the Gentiles through them.
14 HGST शमौन पतरस ने तुम्हें बताया है कि कैसे परमेश्वर ने पहले यह प्रकट किया कि वह गैर- यहूदियों की चिन्ता करता है। परमेश्वर ने उनके बीच से एक जनसमूह को चुनकर ऐसा किया जो उससे सम्बन्धित होगा। BSB BSB: Simon has told us how God first visited the Gentiles to take from them a people to be His own.
15 HGST परमेश्वर ने बहुत समय पहले जो कहा था, जैसा कि हम भविष्यद्वक्ताओं में से एक के लेखनों में पढ़ सकते हैं, वह उससे सहमत है: BSB BSB: The words of the prophets agree with this, as it is written:
16 HGST बाद में, मैं फिर से इस्राएलियों की सहायता करूँगा। मैं दाऊद के राज्य को पुनर्स्थापित करूँगा जिसे जीत लिया गया है और नष्ट कर दिया गया है।{ मैं दाऊद के वंशजों में से एक को फिर से इस्राएल का राजा बनाकर ऐसा करूँगा।} यह ऐसा होगा कि मानो मैं एक घर को फिर से बना रहा हूँ जिसे गिरा दिया गया था। BSB BSB: ‘After this I will return and rebuild the fallen tent of David. Its ruins I will rebuild, and I will restore it,
17 HGST मैं ऐसा इसलिए करूँगा ताकि संसार के बाकी लोग मुझे अपना प्रभु बनाना चाहें। इसमें वे गैर- यहूदी लोग भी शामिल होंगे जिन्हें मैंने मुझ से सम्बन्धित होने के लिए चुना है। तुम निश्चय कर सकते हो कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि मैंने, अर्थात् प्रभु परमेश्वर ने कहा है कि मैं ऐसा करूँगा। BSB BSB: so that the remnant of men may seek the Lord, and all the Gentiles who are called by My name, says the Lord who does these things
18 HGST मैंने अपने लोगों से बहुत समय पहले कहा था कि मैं ऐसा करूँगा।” BSB BSB: that have been known for ages.’
20 HGST इसके बजाय, हमें उन्हें केवल कुछ बातों के बारे में एक पत्री लिखनी चाहिए। उन्हें ऐसा मांस नहीं खाना चाहिए जिसे लोगों ने मूर्तियों को चढ़ाया हो। उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यौन सम्बन्ध नहीं रखना चाहिए जिससे उनका विवाह नहीं हुआ हो। उन्हें ऐसे पशुओं का मांस नहीं खाना चाहिए जिन्हें लोगों ने वध करने के लिए गला घोंटकर मार डाला हो। उन्हें कोई लहू खाना या पीना नहीं चाहिए। BSB BSB: Instead, we should write and tell them to abstain from food polluted by idols, from sexual immorality, from the meat of strangled animals, and from blood.
22 HGST याकूब ने जो कहा, उस पर प्रेरित और पुरनिए यरूशलेम के अन्य सभी विश्वासियों के साथ मिलकर सहमत हुए। अत: उन्होंने निर्णय लिया कि उन्हें यरूशलेम की कलीसिया से कुछ लोगों को चुनकर, पौलुस और बरनबास के साथ अन्ताकिया भेजना चाहिए। वे लोग वहाँ के विश्वासियों को बताएँगे कि यरूशलेम के अगुवों ने क्या निर्णय लिया है। अत: उन्होंने सब्बास के पुत्र यहूदा और सीलास को चुना। ये दोनों यरूशलेम के विश्वासियों के अगुवे थे। BSB BSB: Then the apostles and elders, with the whole church, decided to select men from among them to send to Antioch with Paul and Barnabas. They chose Judas called Barsabbas and Silas, two leaders among the brothers,
23 HGST उन्होंने यह पत्री भी लिखी, जिसे उन्होंने यहूदा और सीलास से अन्ताकिया के विश्वासियों के पास ले जाने के लिए कहा:“हम प्रेरित और पुरनिए जो तुम्हारे साथी विश्वासी हैं, तुम्हें हमारा नमस्कार भेजते हैं। हम यह पत्री तुम गैर- यहूदी विश्वासियों को लिख रहे हैं जो अन्ताकिया नगर और सीरिया और किलिकिया क्षेत्रों के अन्य स्थानों में रहते हैं। BSB BSB: and sent them with this letter: The apostles and the elders, your brothers, To the brothers among the Gentiles in Antioch, Syria, and Cilicia: Greetings.
24 HGST हमने सुना है कि हमारी कलीसिया के कुछ लोगों ने तुम्हारे पास आकर तुम्हें ऐसी बातें सिखाईं जो उन बातों से अलग थीं जो तुम ने यीशु पर पहली बार विश्वास करने के समय सीखी थीं। हमने सुना है कि उन्होंने जो बातें तुम्हें बताईं उसने तुम्हें परेशान कर दिया। हम चाहते हैं कि तुम यह जान लो कि हमने इन लोगों को तुम्हारे पास नहीं भेजा। BSB BSB: It has come to our attention that some went out from us without our authorization and unsettled you, troubling your minds by what they said.
25 HGST हम सब एक साथ मिलकर इस बात पर सहमत हुए कि कुछ लोगों को चुनना और उनसे तुम्हारे पास जाने के लिए कहना अच्छा होगा। बरनबास और पौलुस, जिन्हें हम बहुत प्रेम करते हैं, उनके साथ हम उन्हें भेज रहे हैं। BSB BSB: So we all agreed to choose men to send to you along with our beloved Barnabas and Paul,
26 HGST उन दोनों ने अपने जीवनों को जोखिम में डाल दिया है क्योंकि वे हमारे प्रभु यीशु मसीह की सेवा करते हैं। BSB BSB: men who have risked their lives for the name of our Lord Jesus Christ.
27 HGST हमने यहूदा और सीलास को भी तुम्हारे पास भेजा है। वे तुम्हें वही बातें बताएँगे जो हम लिख रहे हैं। BSB BSB: Therefore we are sending Judas and Silas to tell you in person the same things we are writing.
29 HGST तुम्हें ऐसा भोजन नहीं खाना चाहिए जिसे लोगों ने मूर्तियों के लिए बलिदान किया हो। तुम्हें कोई लहू खाना और पीना नहीं चाहिए। तुम्हें ऐसे पशुओं का मांस नहीं खाना चाहिए जिन्हें लोगों ने गला घोंटकर मारा हो। तुम्हें किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यौन सम्बन्ध नहीं रखना चाहिए जिससे तुम विवाहित नहीं हो। यदि तुम ये काम करने से बचते हो, तो तुम वही कर रहे हो जो सही है। हम तुम्हें शुभकामनाएँ देते हैं।” BSB BSB: You must abstain from food sacrificed to idols, from blood, from the meat of strangled animals, and from sexual immorality. You will do well to avoid these things. Farewell.
30 HGST तब प्रेरितों और पुरनियों ने बरनबास, पौलुस, यहूदा और सीलास को उनके मार्ग पर भेज दिया। उन्होंने यरूशलेम नगर से अन्ताकिया नगर की यात्रा की। उन्होंने वहाँ के विश्वासियों को इकट्ठा किया और उन्हें वह पत्री पढ़कर सुनाई। BSB BSB: So the men were sent off and went down to Antioch, where they assembled the congregation and delivered the letter.
31 HGST जब वहाँ के विश्वासियों ने वह पत्री पढ़ी, तो वे हर्षित हुए, क्योंकि उसके संदेश ने उन्हें प्रोत्साहित किया था। BSB BSB: When the people read it, they rejoiced at its encouraging message.
32 HGST यहूदा और सीलास भविष्यद्वक्ता थे। उन्होंने अन्यजाति विश्वासियों को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत सी बातें कहीं। उन्होंने यीशु पर और भी अधिक भरोसा करने में उनकी सहायता की। BSB BSB: Judas and Silas, who themselves were prophets, said much to encourage and strengthen the brothers.
33 HGST यहूदा और सीलास बहुत दिनों तक अन्ताकिया में रहे। फिर, जब वे यरूशलेम लौटने को तैयार हुए, तो अन्ताकिया के विश्वासियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और वे चले गए। BSB BSB: After spending some time there, they were sent off by the brothers in peace to return to those who had sent them.
34 HGST परन्तु सीलास ने सोचा कि उनके लिए वहाँ रहना ही उत्तम होगा। अत: यहूदा अकेले ही यरूशलेम लौट गया। BSB BSB: Not in the BSB
35 HGST हालाँकि, पौलुस और बरनबास अन्ताकिया में ही रहे। वहाँ उन्होंने और बहुत से अन्य लोगों ने विश्वासियों को शिक्षा दी और यीशु के बारे में शुभ समाचार साझा किया। BSB BSB: But Paul and Barnabas remained at Antioch, along with many others, teaching and preaching the word of the Lord.
36 HGST कुछ समय बाद पौलुस ने बरनबास से कहा,“आ हम वापस जाकर हर उस नगर के विश्वासियों से मिलें जहाँ हमने पहले यीशु के बारे में शुभ समाचार की घोषणा की थी। इस रीति से हम यह मालूम कर सकते हैं कि वे यीशु पर विश्वास करने और उसकी आज्ञा मानने में कितनी अच्छी तरह से बने हुए हैं।” BSB BSB: Some time later Paul said to Barnabas, “Let us go back and visit the brothers in every town where we proclaimed the word of the Lord, to see how they are doing.”
37 HGST { बरनबास सहमत हो गया कि वापस जाकर इन विश्वासियों से मिलना अच्छा होगा।} परन्तु बरनबास ने कहा कि वह यूहन्ना को, जिसका दूसरा नाम मरकुस था, फिर से उनके साथ ले जाना चाहता था। BSB BSB: Barnabas wanted to take John, also called Mark.
38 HGST हालाँकि, पौलुस ने बरनबास से कहा कि उसने सोचा कि मरकुस को उनके साथ ले जाना एक बुरा विचार होगा। पौलुस ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि जब वे पहले पंफूलिया क्षेत्र में थे, तब मरकुस ने उन्हें छोड़ दिया था। मरकुस ने उनके साथ काम करना जारी नहीं रखा था। BSB BSB: But Paul thought it best not to take him, because he had deserted them in Pamphylia and had not accompanied them in the work.
39 HGST पौलुस और बरनबास इस बारे में एक- दूसरे से बड़े असहमत हुए कि उन्हें यूहन्ना मरकुस को अपने साथ ले जाना चाहिए या नहीं। अत: वे एक- दूसरे से अलग हो गए। बरनबास अकेले ही एक यात्रा पर चला गया और मरकुस को अपने साथ ले गया। वे एक जहाज पर यात्रा करके साइप्रस टापू पर गए। BSB BSB: Their disagreement was so sharp that they parted company. Barnabas took Mark and sailed for Cyprus,
40 HGST पौलुस ने सीलास के साथ यात्रा करने का निर्णय लिया। अन्ताकिया के विश्वासियों ने परमेश्वर से अनुग्रहकारी होकर उनकी सहायता करने की विनती की। तब पौलुस और सीलास अन्ताकिया से चले गए। BSB BSB: but Paul chose Silas and left, commended by the brothers to the grace of the Lord.
41 HGST पौलुस ने{ सीलास के साथ} सीरिया और किलिकिया क्षेत्रों से होकर यात्रा की। उन जगहों पर, उन्होंने विश्वासियों के समूहों को यीशु पर और भी अधिक विश्वास करने में सहायता की। BSB BSB: And he traveled through Syria and Cilicia, strengthening the churches.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.