1 HGST इकुनियुम में, पौलुस और बरनबास हमेशा की तरह यहूदियों के सभास्थल में गए। वहाँ उन्होंने प्रभु यीशु के बारे में बड़े सामर्थी रूप से बात की। इसके परिणामस्वरूप, बहुत सारे यहूदियों और गैर- यहूदियों ने यीशु पर विश्वास किया। BSB BSB: At Iconium, Paul and Barnabas went as usual into the Jewish synagogue, where they spoke so well that a great number of Jews and Greeks believed.
2 HGST परन्तु कुछ यहूदियों ने उस संदेश पर विश्वास करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कुछ गैर- यहूदियों को उन लोगों के प्रति क्रोधित और कटु बना दिया जिन्होंने यीशु पर अपना भरोसा रखा था। BSB BSB: But the unbelieving Jews stirred up the Gentiles and poisoned their minds against the brothers.
3 HGST परन्तु पौलुस और बरनबास ने यीशु के बारे में साहस से बातें करते हुए वहाँ बहुत समय बिताया। यीशु ने उन्हें बहुत से आश्चर्यकर्म करने में सक्षम किया। इस रीति से, उसने लोगों पर इस संदेश की सच्चाई प्रकट की कि भले ही हम इसके योग्य न हों, तौभी परमेश्वर हमारा उद्धार करता है। BSB BSB: So Paul and Barnabas spent considerable time there, speaking boldly for the Lord, who affirmed the message of His grace by enabling them to perform signs and wonders.
4 HGST इकुनियुम में रहने वाले लोगों के दो अलग- अलग मत थे। कुछ लोग यहूदियों से सहमत थे। दूसरे लोग पौलुस और बरनबास से सहमत थे। BSB BSB: The people of the city were divided. Some sided with the Jews, and others with the apostles.
5 HGST तब गैर- यहूदी लोगों ने और पौलुस और बरनबास का विरोध करने वाले यहूदियों ने आपस में इस बारे में बात की कि वे पौलुस और बरनबास के साथ बुरा व्यवहार कैसे कर सकते हैं। उस नगर के कुछ महत्वपूर्ण लोग उनकी सहायता करने के लिए सहमत हुए। उन्होंने एक साथ यह निर्धारित किया कि वे पौलुस और बरनबास को पत्थरवाह करके मार डालेंगे। BSB BSB: But when the Gentiles and Jews, together with their rulers, set out to mistreat and stone them,
6 HGST परन्तु पौलुस और बरनबास ने उनकी योजना के बारे में सुन लिया। वे जल्दी से लुकाउनिया जिले में चले गए। वे उस जिले के लुस्त्रा और दिरबे नगरों में और आसपास के इलाकों में गए। BSB BSB: they found out about it and fled to the Lycaonian cities of Lystra and Derbe and to the surrounding region,
7 HGST जब वे उस इलाके में थे, तो वे लगातार लोगों को यीशु के बारे में शुभ समाचार सुनाते रहे। BSB BSB: where they continued to preach the gospel.
8 HGST लुस्त्रा में, उन्होंने एक मनुष्य को देखा जो अपने पाँवों से अपंग होने के कारण नीचे बैठा हुआ था। जब उसकी माता ने उसे जन्म दिया, तो उसके पाँव अपंग थे, अत: वह कभी चलने- फिरने में सक्षम नहीं हुआ था। BSB BSB: In Lystra there sat a man crippled in his feet, who was lame from birth and had never walked.
9 HGST जब पौलुस यीशु के बारे में बोल रहा था, तो उसने भी सुना। पौलुस सीधे- सीधे उस मनुष्य की ओर देखते हुए उसके मुख पर यह देख पाया कि उसे विश्वास है कि यीशु उसे ठीक कर सकता है। BSB BSB: This man was listening to the words of Paul, who looked intently at him and saw that he had faith to be healed.
10 HGST अत: पौलुस उस पर चिल्लाया,“सीधा खड़ा हो!” जब उस मनुष्य ने यह सुना, तो उसके पाँव मजबूत हो गए। वह तुरन्त उछल पड़ा और इधर- उधर चलने- फिरने लगा। BSB BSB: In a loud voice Paul called out, “Stand up on your feet!” And the man jumped up and began to walk.
11 HGST जब भीड़ ने पौलुस को उस अपंग व्यक्ति को चंगा करते देखा,{ इससे वे यह विचार करने लगे कि पौलुस और बरनबास ही वे देवता हैं जिनकी वे पूजा करते हैं। अत:} वे अपनी लुकाउनियाई भाषा में उत्साहित होकर चिल्लाने लगे,“देखो! देवताओं ने स्वयं को लोगों जैसा बना लिया है और वे हमारी सहायता करने के लिए आसमान से नीचे उतर आए हैं!” BSB BSB: When the crowds saw what Paul had done, they lifted up their voices in the Lycaonian language: “The gods have come down to us in human form!”
12 HGST वे कहने लगे कि बरनबास शायद मुख्य देवता था, जिसका नाम ज्यूस था। और वे कहने लगे कि पौलुस हिर्मेस था, जो दूसरे देवताओं का सन्देशवाहक था। उन्होंने इस पर विश्वास इसलिए किया क्योंकि जो बोल रहा था वह पौलुस ही था। BSB BSB: Barnabas they called Zeus, and Paul they called Hermes, because he was the chief speaker.
13 HGST नगर के फाटकों के ठीक बाहर एक मन्दिर में लोग ज्यूस की पूजा करते थे। जो पौलुस और बरनबास ने किया था, वह सुनकर वहाँ मौजूद पुजारी नगर के फाटक पर आया, जहाँ पहले से ही बहुत से लोग इकट्ठे थे। वह गर्दनों के चारों ओर फूलों की मालाएँ पहने हुए बैलों को ले आया। पुजारी और लोगों की भीड़ पौलुस और बरनबास की पूजा करने के समारोह के भाग के रूप में बैलों को बलिदान करना चाहते थे। BSB BSB: The priest of Zeus, whose temple was just outside the city, brought bulls and wreaths to the city gates, hoping to offer a sacrifice along with the crowds.
14 HGST परन्तु जब प्रेरित बरनबास और पौलुस ने इसके बारे में सुना, तो वे बहुत परेशान हुए। उन्होंने अपने कपड़े फाड़ दिए{ यह दिखाने के लिए कि वे नहीं चाहते कि लोग उनके लिए बलिदान चढ़ाएँ}। वे यह चिल्लाते हुए लोगों के बीच पहुँचे, BSB BSB: But when the apostles Barnabas and Paul found out about this, they tore their clothes and rushed into the crowd, shouting,
15 HGST “हे लुस्त्रा के लोगों, तुम्हें हमारी पूजा करने के लिए उन बैलों को बलिदान नहीं करना चाहिए! हम देवता नहीं हैं! हम तो मनुष्य हैं जो तुम्हारे समान ही हैं! हम तो तुम्हें एकमात्र सच्चे परमेश्वर के बारे में कुछ शुभ समाचार बताने आए हैं। तुम दूसरे तथाकथित देवताओं की पूजा करना छोड़ दो, क्योंकि वे तुम्हारी सहायता नहीं कर सकते। इस सच्चे परमेश्वर ने आसमान, भूमि, महासागर और उनमें रहने वाली हर वस्तु को बनाया है। BSB BSB: “Men, why are you doing this? We too are only men, human like you. We are bringing you good news that you should turn from these worthless things to the living God, who made heaven and earth and sea and everything in them.
16 HGST बीते समय में, परमेश्वर ने गैर- यहूदी जनसमूहों को उन देवताओं की पूजा करने की अनुमति दी जिन्हें वे पूजना चाहते थे। BSB BSB: In past generations, He let all nations go their own way.
17 HGST फिर भी, परमेश्वर ने तुम गैर- यहूदियों पर प्रकट किया कि वह एक भला परमेश्वर है। उसने तुम्हारी फसल उगाने के लिए बारिश भेजी। उसने तुम्हें भरपूर भोजन दिया ताकि तुम अपने जीवनों का आनन्द ले सको।” BSB BSB: Yet He has not left Himself without testimony to His goodness: He gives you rain from heaven and fruitful seasons, filling your hearts with food and gladness.”
18 HGST पौलुस और बरनबास ने लोगों से ये सारी बातें कहीं। फिर भी, उन बैलों की बलि चढ़ाकर उनकी पूजा करने से लोगों को रोकना उनके लिए बहुत कठिन था। BSB BSB: Even with these words, Paul and Barnabas could hardly stop the crowds from sacrificing to them.
19 HGST तब कुछ यहूदियों ने अन्ताकिया और इकुनियुम से आकर, लुस्त्रा के बहुत से लोगों को भरोसा दिलाया कि पौलुस उनसे सच नहीं कह रहा था।{ जिन लोगों ने उन यहूदियों की बातों पर विश्वास किया वे पौलुस से क्रोधित हो गए।} उन्होंने उन यहूदियों को उस पर तब तक पत्थर फेंकने दिए, जब तक कि वह भूमि पर गिर नहीं गया। उन सब ने सोचा कि वह मर गया, अत: वे उसे नगर के बाहर खींच ले गए और उसे वहीं पड़ा रहने दिया। BSB BSB: Then some Jews arrived from Antioch and Iconium and won over the crowds. They stoned Paul and dragged him outside the city, presuming he was dead.
20 HGST परन्तु लुस्त्रा के कुछ विश्वासी आकर पौलुस के चारों ओर खड़े हो गए, जहाँ वह भूमि पर पड़ा था। अचानक पौलुस खड़ा हो गया! वह विश्वासियों के साथ नगर में वापस चला गया। अगले दिन, पौलुस और बरनबास ने लुस्त्रा नगर से निकलकर दिरबे नगर की यात्रा की। BSB BSB: But after the disciples had gathered around him, he got up and went back into the city. And the next day he left with Barnabas for Derbe.
21 HGST लोगों को यीशु के बारे में बताते हुए उन्होंने दिरबे नगर में कई दिन बिताए। वहाँ बहुत से लोग विश्वासी बन गए। उसके बाद, पौलुस और बरनबास अपने घर वापस जाने के मार्ग पर चल पड़े। फिर से वे लुस्त्रा में गए। फिर वे वहाँ से इकुनियुम गए। फिर वे पिसिदिया क्षेत्र के अन्ताकिया नगर में गए। BSB BSB: They preached the gospel to that city and made many disciples. Then they returned to Lystra, Iconium, and Antioch,
22 HGST हर जगह पर, उन्होंने विश्वासियों से यीशु पर भरोसा करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वासियों से कहा,“जब हम परमेश्वर को अपने ऊपर शासन करने की अनुमति देते हैं, तो हम इस संसार में बहुत से कष्ट सहते हैं।” BSB BSB: strengthening the souls of the disciples and encouraging them to continue in the faith. “We must endure many hardships to enter the kingdom of God,” they said.
23 HGST पौलुस और बरनबास ने प्रत्येक मण्डली के लिए अगुवों को चुना। प्रत्येक स्थान को छोड़ने से पहले, उन्होंने विश्वासियों को एक साथ इकट्ठा किया और कुछ समय प्रार्थना और उपवास में बिताया। फिर उन्होंने अगुवों और अन्य विश्वासियों को यीशु को सौंप दिया, जिस पर उन्होंने विश्वास किया था, ताकि वह उनकी देखभाल करे। BSB BSB: Paul and Barnabas appointed elders for them in each church, praying and fasting as they entrusted them to the Lord, in whom they had believed.
24 HGST जब पौलुस और बरनबास ने पिसिदिया जिले से होकर यात्रा की, तो वे दक्षिण दिशा की ओर पंफूलिया जिले में गए। BSB BSB: After passing through Pisidia, they came to Pamphylia.
25 HGST उस जिले में, वे पिरगा नगर में पहुँचे। उन्होंने वहाँ के लोगों को यीशु के बारे में परमेश्वर का संदेश सुनाया। फिर वे नीचे अत्तलिया नगर के समुद्र तट पर गए। BSB BSB: And when they had spoken the word in Perga, they went down to Attalia.
26 HGST वहाँ वे एक जहाज पर चढ़कर सीरिया क्षेत्र के अन्ताकिया नगर में वापस गए। वहीं के लोगों ने पौलुस और बरनबास को दूसरी जगहों पर जाकर प्रचार करने के लिए चुना था। वहीं पर विश्वासियों ने परमेश्वर से पौलुस और बरनबास की उस काम को करने में सहायता करने की विनती की थी जिसे उन्होंने अब पूरा कर लिया था। BSB BSB: From Attalia they sailed to Antioch, where they had been commended to the grace of God for the work they had just completed.
27 HGST जब वे अन्ताकिया नगर में पहुँचे, तो उन्होंने विश्वासियों को एक साथ बुलाया। तब पौलुस और बरनबास ने उन्हें वह सब बताया जिसे करने में परमेश्वर ने उनकी सहायता की थी। विशेष रूप से, उन्होंने उन्हें बताया कि कैसे परमेश्वर ने कई गैर- यहूदियों को यीशु पर विश्वास करने में सक्षम किया था। BSB BSB: When they arrived, they gathered the church together and reported all that God had done through them, and how He had opened the door of faith to the Gentiles.
28 HGST तब पौलुस और बरनबास अन्य विश्वासियों के साथ अन्ताकिया में लम्बे समय तक रहे। BSB BSB: And they spent a long time there with the disciples.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.