3 HGST अत: विश्वासियों ने और भी उपवास और प्रार्थना की। फिर उन्होंने बरनबास और शाऊल पर अपने हाथ रखे{ यह दिखाने के लिए कि वे इस विशेष सेवाकार्य पर जाने के लिए उन्हें मंजूरी दे रहे हैं}। फिर उन्होंने उन्हें वह करने के लिए भेज दिया जिसकी पवित्र आत्मा ने आज्ञा दी थी। BSB BSB: And after they had fasted and prayed, they laid their hands on them and sent them off.
4 HGST पवित्र आत्मा ने बरनबास और शाऊल को जहाँ जाना था वहाँ के बारे में निर्देश दिया। अत: वे अन्ताकिया से सिलूकिया नगर में गए, जो समुद्र के किनारे है। वहाँ से वे जहाज के द्वारा साइप्रस टापू पर सलमीस नगर में गए। BSB BSB: So Barnabas and Saul, sent forth by the Holy Spirit, went down to Seleucia and sailed from there to Cyprus.
5 HGST जिस समय पर वे सलमीस में थे, तो वे यहूदियों के सभास्थलों में गए। वहाँ उन्होंने उस संदेश की घोषणा की जो परमेश्वर ने उन्हें यीशु के बारे में बताने के लिए कहा था। यूहन्ना मरकुस उनके साथ गया और वह उनकी सहायता कर रहा था। BSB BSB: When they arrived at Salamis, they proclaimed the word of God in the Jewish synagogues. And John was with them as their helper.
6 HGST वे तीनों ने उस टापू को एक छोर से दूसरे छोर तक पार कर लिया{ और जिस भी नगर से वे होकर गए वहाँ सुसमाचार का सन्देश सुनाते गए}। अंत में वे पाफुस नगर में आए। वहाँ वे एक जादूगर से मिले जिसका नाम बार- यीशु था। वह एक यहूदी था जो भविष्यद्वक्ता होने का झूठा दावा करता था। BSB BSB: They traveled through the whole island as far as Paphos, where they found a Jewish sorcerer and false prophet named Bar-Jesus,
8 HGST हालाँकि, बार- यीशु ने, जो स्वयं को एलीमास भी कहता था, उन बातों का खण्डन किया जो बरनबास और पौलुस कह रहे थे।(एलीमास नाम का अर्थ“जादूगर” होता है।) वह राज्यपाल को मनाने का प्रयत्न करता रहा कि वह यीशु पर विश्वास न करे। BSB BSB: But Elymas the sorcerer (for that is what his name means) opposed them and tried to turn the proconsul from the faith.
9 HGST क्योंकि शाऊल एक रोमी अधिकारी से मिलने जा रहा था, इसलिए वह अपने रोमी नाम, पौलुस का उपयोग कर रहा था। पवित्र आत्मा ने पौलुस को साहस और अंतर्दृष्टि प्रदान की। उसने उस जादूगर को घूरकर देखा। BSB BSB: Then Saul, who was also called Paul, filled with the Holy Spirit, looked directly at Elymas
10 HGST पौलुस ने कहा,“तू लगातार लोगों से झूठ बोलता है और उन्हें धोखा देने के काम करता है! तू शैतान की सेवा कर रहा है! तू हर भली बात को रोकने का प्रयत्न करता है! तुझे लोगों को उस तरीके से जैसा परमेश्वर चाहता है जीवन बिताने से रोकने का प्रयत्न करना बन्द कर देना चाहिए! BSB BSB: and said, “O child of the devil and enemy of all righteousness, you are full of all kinds of deceit and trickery! Will you never stop perverting the straight ways of the Lord?
11 HGST प्रभु परमेश्वर तुझे इसी समय दण्ड देने जा रहा है! तू अंधा हो जाएगा और जब तक परमेश्वर यह निर्णय नहीं लेता कि तू फिर से देख सके, तब तक तू सूरज को भी देख पाने में सक्षम नहीं होगा।” उसी घड़ी से एलीमास स्पष्ट रूप से नहीं देख पाया। फिर वह कुछ भी नहीं देख पाया। वह किसी ऐसे व्यक्ति की खोज करते हुए यहाँ- वहाँ भटकता रहा जो उसका हाथ पकड़कर उसे ले चले। BSB BSB: Now look, the hand of the Lord is against you, and for a time you will be blind and unable to see the light of the sun.” Immediately mist and darkness came over him, and he groped about, seeking someone to lead him by the hand.
12 HGST जब सिरगियुस पौलुस ने वह देखा जो एलिमास के साथ घटित हुआ था, तो उसने यीशु पर विश्वास किया। पौलुस और बरनबास यीशु के बारे में जो सिखा रहे थे उसकी सच्चाई और सामर्थ्य ने उसे अचम्भित कर दिया। BSB BSB: When the proconsul saw what had happened, he believed, for he was astonished at the teaching about the Lord.
13 HGST इसके बाद, पौलुस और उसके साथ के लोगों ने नाव के द्वारा पाफुस से पंफूलिया क्षेत्र में पिरगा नगर की यात्रा की। पिरगा में यूहन्ना मरकुस उन्हें छोड़कर यरूशलेम में अपने घर लौट गया। BSB BSB: After setting sail from Paphos, Paul and his companions came to Perga in Pamphylia, where John left them to return to Jerusalem.
15 HGST किसी ने जोर से वह पढ़ा जो मूसा ने व्यवस्था की पुस्तकों में लिखा था। उसके बाद किसी ने वह पढ़ा जो भविष्यद्वक्ताओं ने लिखा था। तब यहूदियों के सभास्थल के अगुवों ने पौलुस और बरनबास के पास एक संदेश भेजा। उन्होंने कहा,“हे साथी यहूदियों, यदि तुम में से कोई यहाँ के लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए उनसे बोलना चाहता है, तो कृपा करके हमसे अभी बात करो।” BSB BSB: After the reading from the Law and the Prophets, the synagogue leaders sent word to them: “Brothers, if you have a word of encouragement for the people, please speak.”
17 HGST जिस परमेश्वर की हम इस्राएली आराधना करते हैं, उसने हमारे पूर्वजों को अपने लोग होने के लिए चुना। जिस समय वे मिस्र में परदेशी थे, तब उसने उन्हें बहुत अधिक संख्या में बढ़ाया। फिर परमेश्वर ने उन्हें दासत्व से बाहर निकालने के लिए सामर्थी कार्य किए। BSB BSB: The God of the people of Israel chose our fathers. He made them into a great people during their stay in Egypt, and with an uplifted arm He led them out of that land.
18 HGST जिस समय वे जंगल में थे, तब उसने लगभग चालीस वर्षों तक उनकी अनाज्ञाकारिता को सहन किया। BSB BSB: He endured their conduct for about forty years in the wilderness.
19 HGST उसने इस्राएलियों को सात जनसमूहों पर विजय प्राप्त करने में सक्षम बनाया जो उस समय कनान क्षेत्र में रह रहे थे। उसने इस्राएलियों को रहने के लिए उनकी भूमि दी। BSB BSB: And having vanquished seven nations in Canaan, He gave their land to His people as an inheritance.
20 HGST इस्राएलियों ने मिस्र में और जंगल में लगभग 450 वर्ष बिताए।”“इसके बाद, परमेश्वर ने न्यायियों और अगुवों के रूप में सेवा करने के लिए लोगों को चुना कि वे इस्राएली लोगों पर शासन करें। उन पर शासन करने वाले इन न्यायियों में से शमूएल भविष्यद्वक्ता अंतिम था। BSB BSB: All this took about 450 years. After this, God gave them judges until the time of Samuel the prophet.
21 HGST फिर, जिस समय शमूएल अभी भी उनका अगुवा ही था, तो लोगों ने माँग की कि वह उन पर शासन करने के लिए एक राजा चुने। अत: परमेश्वर ने उनका राजा बनने के लिए बिन्यामीन के गोत्र से कीश के पुत्र शाऊल को चुना। उसने उन पर 40 वर्षों तक शासन किया। BSB BSB: Then the people asked for a king, and God gave them Saul son of Kish, from the tribe of Benjamin, who ruled forty years.
22 HGST जब परमेश्वर ने शाऊल को राजा के पद से हटा दिया, तो उसने उनका राजा बनने के लिए दाऊद को चुना। परमेश्वर ने उसके बारे में कहा,‘मैंने देखा है कि यिशै का पुत्र, दाऊद बिलकुल उसी प्रकार का मनुष्य है जो मेरे मन के अनुसार है। वह हर वह काम करेगा, जो मैं उससे चाहता हूँ।’” BSB BSB: After removing Saul, He raised up David as their king and testified about him: ‘I have found David son of Jesse a man after My own heart; he will carry out My will in its entirety.’
23 HGST “परमेश्वर दाऊद के वंशजों में से एक को, अर्थात् यीशु को हमारा उद्धार करने के लिए हम इस्राएली लोगों के पास लेकर आया। उसने दाऊद और हमारे अन्य पूर्वजों से यही करने की प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: From the descendants of this man, God has brought to Israel the Savior Jesus, as He promised.
24 HGST यीशु के अपना काम आरम्भ करने से पहले, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने हमारे उन सभी इस्राएली लोगों को उपदेश देता था जो उसके पास आते थे। वह उन्हें बताता था कि वे अपने पापों से मुड़ जाएँ और परमेश्वर से क्षमा माँगें। फिर वह उन्हें बपतिस्मा देता था। BSB BSB: Before the arrival of Jesus, John preached a baptism of repentance to all the people of Israel.
25 HGST जब यूहन्ना उस काम को पूरा करने वाला था जो परमेश्वर ने उसे करने को दिया था, तो उसने भीड़ से कहा,‘यह मत सोचो कि मैं ही वह मसीह हूँ जिसे भेजने की प्रतिज्ञा परमेश्वर ने की थी, क्योंकि मैं वह नहीं हूँ। परन्तु सुनो! मसीह जल्द ही आएगा। वह मुझ से इतना बढ़कर है कि मैं उसका दास बनने और उसके पाँवों से जूतियाँ उतारने के योग्य भी नहीं हूँ।’“ BSB BSB: As John was completing his course, he said, ‘Who do you suppose I am? I am not that One. But there is One coming after me whose sandals I am not worthy to untie.’
27 HGST यरूशलेम में रहने वाले लोग और उनके शासक यीशु को नहीं पहचानते थे। उन्होंने{ अपने आराधनालयों में} हर सब्त के दिन किसी को भविष्यद्वक्ताओं के लेखों में से पढ़ते हुए सुना।{ परन्तु वे नहीं समझ पाए कि वे भविष्यद्वक्ता क्या कह रहे थे।} और इसलिए भविष्यद्वक्ताओं ने बहुत समय पहले जिस बात का पूर्वानुमान किया था वह तब सच हो गया जब उन्होंने यीशु को मृत्युदण्ड दिया। BSB BSB: The people of Jerusalem and their rulers did not recognize Jesus, yet in condemning Him they fulfilled the words of the prophets that are read every Sabbath.
28 HGST { बहुत से लोगों ने यीशु पर दुष्ट काम करने का आरोप लगाया।} वे यह प्रमाणित नहीं कर पाए कि उसने ऐसा कुछ किया था जिसके लिए वह मृत्युदण्ड के योग्य था। परन्तु फिर भी उन्होंने माँग की कि पिलातुस राज्यपाल उसे मृत्युदण्ड दे। BSB BSB: And though they found no ground for a death sentence, they asked Pilate to have Him executed.
29 HGST उन्होंने यीशु के साथ वे सब काम किए जो भविष्यद्वक्ताओं ने बहुत समय पहले लिख दिए थे कि लोग उसके साथ ऐसा करेंगे।{ उन्होंने यीशु को क्रूस पर कीलों से ठोंककर मार डाला।} फिर उन्होंने उसकी देह को क्रूस पर से उतारकर कब्र में रख दिया। BSB BSB: When they had carried out all that was written about Him, they took Him down from the tree and laid Him in a tomb.
30 HGST हालाँकि, परमेश्वर ने उसे मरने के बाद फिर से जीवित कर दिया। BSB BSB: But God raised Him from the dead,
31 HGST बहुत दिनों तक वह अपने चेलों पर जो उसके साथ गलील से यरूशलेम आए थे बार- बार प्रकट हुआ। जिन्होंने उसे देखा वे अब लोगों को उसके बारे में बता रहे हैं।” BSB BSB: and for many days He was seen by those who had accompanied Him from Galilee to Jerusalem. They are now His witnesses to our people.
32 HGST “इस समय पर हम इसी शुभ समाचार की तुम पर घोषणा कर रहे हैं। परमेश्वर ने हमारे यहूदी पूर्वजों से एक प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: And now we proclaim to you the good news: What God promised our fathers
33 HGST यीशु को फिर से जीवित करके परमेश्वर ने हमारे लिए जो उनके वंशज हैं, और तुम्हारे लिए भी जो यहूदी नहीं हो, उस प्रतिज्ञा को पूरा किया है। यह वैसा ही है जैसा दाऊद ने दूसरे भजन में लिखा था{, जब परमेश्वर अपने पुत्र को भेजने के बारे में बोल रहा था}:‘तू मेरा पुत्र है; आज मैं तेरा पिता बन गया हूँ।’ BSB BSB: He has fulfilled for us, their children, by raising up Jesus. As it is written in the second Psalm: ‘You are My Son; today I have become Your Father.’
34 HGST मसीह के मरने के बाद परमेश्वर ने उसे जीवित किया है, और परमेश्वर उसे दोबारा कभी मरने नहीं देगा। परमेश्वर ने मसीह से यह प्रतिज्ञा की जब उसने पवित्रशास्त्र में कहा,‘मैं निश्चय ही तेरी सहायता करूँगा, जैसी मैंने दाऊद से प्रतिज्ञा की थी कि मैं करूँगा।’ BSB BSB: In fact, God raised Him from the dead, never to see decay. As He has said: ‘I will give you the holy and sure blessings promised to David.’
35 HGST इसी कारण से, किसी अन्य भजन में, दाऊद यह भी कहता है:‘हे परमेश्वर, तू अपने मसीह की देह को सड़ने नहीं देगा।’ BSB BSB: So also, He says in another Psalm: ‘You will not let Your Holy One see decay.’
36 HGST जिस समय दाऊद जीवित था, उसने वही किया जो परमेश्वर उससे करवाना चाहता था। फिर जब वह मर गया, तो उसकी देह को वहीं गाड़ा गया जहाँ उसके पूर्वजों की देहों को गाड़ा गया था। फिर दाऊद की देह सड़ गई।{ अत: इस भजन में वह अपने बारे में बात नहीं कर सकता था।} BSB BSB: For when David had served God’s purpose in his own generation, he fell asleep. His body was buried with his fathers and saw decay.
37 HGST परन्तु परमेश्वर ने यीशु के मरने के बाद उसे फिर से जीवित कर दिया, और उसकी देह सड़ी नहीं। BSB BSB: But the One whom God raised from the dead did not see decay.
38 HGST “अत:, हे साथी इस्राएलियों और अन्य मित्रों, हम चाहते हैं कि तुम यह जान लो कि यीशु ने जो किया है उसके परिणामस्वरूप परमेश्वर तुम्हारे पापों को क्षमा करने की प्रतिज्ञा कर रहा है। तुम मूसा के द्वारा लिखी गई व्यवस्था का पालन करके परमेश्वर के साथ सही नहीं हो सकते थे क्योंकि ऐसी कई व्यवस्थाएँ थीं जिनका पालन करने में तुम सक्षम नहीं थे। BSB BSB: Therefore let it be known to you, brothers, that through Jesus the forgiveness of sins is proclaimed to you.
39 HGST परन्तु अब परमेश्वर यह घोषणा करता है कि यीशु पर विश्वास करने वाले सभी लोग अब उन कामों में से किसी के लिए दोषी नहीं हैं जो उन्होंने किए हैं और जो उसे अप्रसन्न करते हैं। BSB BSB: Through Him everyone who believes is justified from everything from which you could not be justified by the law of Moses.
40 HGST अत: फिर सावधान रहो कि परमेश्वर तुम्हारा न्याय न करे, जैसा भविष्यद्वक्ताओं ने कहा था कि परमेश्वर करेगा! BSB BSB: Watch out, then, that what was spoken by the prophets does not happen to you:
41 HGST { परमेश्वर ने हबक्कूक भविष्यद्वक्ता के माध्यम से कहा था,}‘तुम जो मेरा उपहास करते हो, तुम निश्चय ही वह देखकर अचम्भित होओगे जो मैं कर रहा हूँ। तब तुम नष्ट हो जाओगे। तुम अचम्भित हो जाओगे क्योंकि मैं तुम्हारे जीवित रहते ही तुम्हारे साथ कुछ भयानक करूँगा। भले ही यदि कोई तुम से कहे कि मैं ऐसा करूँगा तौभी तुम विश्वास न करोगे!’” BSB BSB: ‘Look, you scoffers, wonder and perish! For I am doing a work in your days that you would never believe, even if someone told you.’”
42 HGST पौलुस के बोलना समाप्त करने के बाद, और जब वह और बरनबास चले गए, तो वहाँ उपस्थित बहुत से लोगों ने उनसे अगले सब्त के दिन लौटकर आने की और इन बातों के विषय में उनसे दोबारा बात करने की विनती की। BSB BSB: As Paul and Barnabas were leaving the synagogue, the people urged them to continue this message on the next Sabbath.
43 HGST जब सभा समाप्त हो गई, तो बहुतेरे लोग यीशु के चेले बन गए, जैसा करने के लिए पौलुस और बरनबास ने उन्हें प्रोत्साहित किया था। ये लोग यहूदी और गैर- यहूदी दोनों थे जो परमेश्वर की आराधना करते थे। पौलुस और बरनबास ने उनसे बात करना जारी रखा। उन्होंने उनसे इस बात पर भरोसा करते रहने का आग्रह किया कि यीशु ने जो किया है उस कारण परमेश्वर दयालु होकर लोगों के पापों को क्षमा करता है। BSB BSB: After the synagogue was dismissed, many of the Jews and devout converts to Judaism followed Paul and Barnabas, who spoke to them and urged them to continue in the grace of God.
44 HGST अगले सब्त के दिन, अन्ताकिया के अधिकांश लोग यहूदियों के सभास्थल पर आए कि पौलुस और बरनबास को यीशु के विषय में बोलते हुए सुनें। BSB BSB: On the following Sabbath, nearly the whole city gathered to hear the word of the Lord.
45 HGST यहूदियों के अगुवों ने लोगों की बड़ी भीड़ को देखा जो पौलुस और बरनबास को सुनने के लिए आ रहे थे। इससे उन्हें अत्यन्त ईर्ष्या हुई। अत: वे उन बातों का खण्डन करने लगे जो पौलुस कह रहा था। उन्होंने उसका अपमान भी किया। BSB BSB: But when the Jews saw the crowds, they were filled with jealousy, and they blasphemously contradicted what Paul was saying.
46 HGST तब पौलुस और बरनबास ने बहुत साहस से बोलते हुए, उन यहूदी अगुवों से कहा,“हमें पहले तुम यहूदियों को यीशु के बारे में परमेश्वर की ओर से आया संदेश सुनाना था, इससे पहले कि हम गैर- यहूदियों पर इसकी घोषणा करें, क्योंकि परमेश्वर ने ही हमें ऐसा करने की आज्ञा दी थी। परन्तु तुम परमेश्वर के संदेश को अस्वीकार कर रहे हो। ऐसा करके, तुम ने यह प्रकट किया है कि तुम अनन्त जीवन के योग्य नहीं हो। इस कारण, हम तुम्हें छोड़ रहे हैं, और अब हम परमेश्वर की ओर से आया यह संदेश गैर- यहूदियों को बताने के लिए उनके पास जाएँगे। BSB BSB: Then Paul and Barnabas answered them boldly: “It was necessary to speak the word of God to you first. But since you reject it and do not consider yourselves worthy of eternal life, we now turn to the Gentiles.
47 HGST हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि प्रभु परमेश्वर ने हमें ऐसा करने की आज्ञा दी है।{ उसने पवित्रशास्त्र में कहा है,}‘मैंने तुम्हें गैर- यहूदियों पर मेरे बारे में ऐसी बातें प्रकट करने के लिए चुना है जो उनके लिए एक ज्योति की तरह होंगी। मैंने तुम्हें संसार के सब स्थानों के लोगों को यह संदेश बताने के लिए चुना है कि मैं उनका उद्धार करना चाहता हूँ।’” BSB BSB: For this is what the Lord has commanded us: ‘I have made you a light for the Gentiles, to bring salvation to the ends of the earth.’”
48 HGST जब गैर- यहूदियों ने उन शब्दों को सुना, तो वे आनन्दित हुए। उन्होंने यीशु के बारे में उस संदेश के लिए परमेश्वर की प्रशंसा की। सभी गैर- यहूदी लोगों ने जिन्हें परमेश्वर ने अनन्त जीवन के लिए चुना था, यीशु पर अपना भरोसा रखा। BSB BSB: When the Gentiles heard this, they rejoiced and glorified the word of the Lord, and all who were appointed for eternal life believed.
49 HGST उस समय पर, बहुत से विश्वासियों ने उस समूचे क्षेत्र में जहाँ कहीं भी वे गए, वहाँ प्रभु यीशु के बारे में संदेश फैलाते हुए यात्रा की। BSB BSB: And the word of the Lord spread throughout that region.
50 HGST हालाँकि, यहूदियों के कुछ अगुवों ने कुछ महत्वपूर्ण स्त्रियों से बात की जो उनके साथ आराधना करती थीं। उन्होंने नगर के सबसे महत्वपूर्ण पुरुषों से भी बात की। यहूदी अगुवों ने नगर के गैर- यहूदी अगुवों को पौलुस और बरनबास को रोकने का प्रयत्न करने के लिए मना लिया। अत: उन गैर- यहूदी लोगों ने कई नागरिकों को पौलुस और बरनबास के विरुद्ध उकसाया, और उन्होंने उन्हें अपने क्षेत्र से चले जाने पर विवश कर दिया। BSB BSB: The Jews, however, incited the religious women of prominence and the leading men of the city. They stirred up persecution against Paul and Barnabas and drove them out of their district.
51 HGST जब वे दोनों प्रेरित जा रहे थे, तो उन्होंने अपने पाँवों की धूल झाड़ दी। यह उन अगुवों को यह दिखाने के लिए था कि परमेश्वर ने उन्हें अस्वीकार कर दिया है और वह उन्हें दण्ड देगा। फिर वे अन्ताकिया नगर से निकलकर इकुनियुम नगर चले गए। BSB BSB: So they shook the dust off their feet in protest against them and went to Iconium.
52 HGST इसी बीच, अन्ताकिया के जिन लोगों ने यीशु पर विश्वास किया था, वे बहुत प्रसन्न थे और पवित्र आत्मा उनकी बहुत सहायता कर रहा था। BSB BSB: And the disciples were filled with joy and with the Holy Spirit.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.